देश - दुनिया
प्रदेश COVID-19 टीकाकरण के लिये तैयार

मध्यप्रदेश COVID-19 टीकाकरण अभियान को सफलता से लागू करने के लिये पूरी तरह से तैयार है और COVID-19 टीकाकरण के सभी प्रमुख तत्वों पर काम कर रहा है। इसमें शासन और समीक्षा तंत्र, प्रशिक्षण, कोल्ड चेन और वैक्सीन लॉजिस्टिक्स प्रबंधन, COWIN पोर्टल, सत्र की योजना, AEFI प्रबंधन और संचार शामिल है।
मध्यप्रदेश 16 जनवरी से 3 लाख 31 हजार शासकीय और लगभग 85 हजार निजी क्षेत्र के, कुल 4 लाख 16 हजार स्वास्थ्य देशभाल प्रदाताओं का टीकाकरण करने जा रहा है। ये स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता 3608 राज्य और केन्द्रीय मंत्रालयों के स्वास्थ्य संस्थानों और संबद्ध आउटरीच क्षेत्र तथा 7780 निजी क्षेत्र के स्वास्थ्य संस्थानों के माध्यम से सेवाएँ प्रदान कर रहे हैं।
16 जनवरी, 2020 को कोविड वैक्सीन का राष्ट्रीय लांच निर्धारित किया गया है। इसके लिये मध्यप्रदेश में 302 स्थलों का चयन किया गया है। दो स्थलों, जे.पी. अस्पताल भोपाल और एमजीएम मेडिकल कॉलेज इंदौर में इवेंट की वेब-कास्टिंग के लिये विशेष टू-वे कम्युनिकेशन सिस्टम होगा।
राज्य कार्य बल और संचालन समिति नियमित रूप से बैठक कर रही है। अभियान की तैयारियों की निगरानी के लिये सभी जिला टॉस्क-फोर्स और ब्लॉक टॉस्क-फोर्स का गठन किया गया है। सभी जिलों ने अभियान की तैयारियों का आकलन करने के लिये पहली टॉस्क-फोर्स की बैठक पूरी कर ली है। COVID-19 के लिये राज्य नियंत्रण-कक्ष और कमांड सेंटर की स्थापना की गई है। तैयारियों तथा कार्यान्वयन में जिलों की निगरानी और सहयोग के लिये संभागीय ओआईसी भी बनाये गये हैं।
सभी जिला कलेक्टरों को COVID-19 टीकाकरण के लिये आवश्यक तौर-तरीकों और तैयारियों पर जानकारी दी गई है। सभी जिलों और ब्लॉकों को प्रगति की निगरानी के लिये नियंत्रण-कक्ष स्थापित करने के लिये कहा गया है। राज्य AEEF समिति का विस्तार न्यूरोलॉजिस्ट, कॉर्डियोलॉजिस्ट और अन्य विशेषज्ञों को शामिल करने के लिये किया गया है।
भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार राज्य ने 2 जनवरी को राजधानी भोपाल और 8 जनवरी को सभी 51 जिलों में सफल ड्राई रन किया था। सार्वजनिक और निजी सुविधाओं में 153 सत्र स्थल पर ड्राई रन का आयोजन किया गया।
राज्य ने COWIN मॉड्यूल और परिचालन दिशा-निर्देशों पर सभी जिलों को प्रशिक्षित किया है। इसके अलावा, मेडिकल कॉलेज और प्रेक्टिशनर्स की ट्रेनिंग और मीडिया ओरिएंटेशन भी किया जा रहा है। जिला-स्तर पर सभी कैस्केड प्रशिक्षण भी पूरे हो चुके हैं। ब्लॉक-स्तर पर सभी ब्लॉकों ने वैक्सीनेटर और COWIN मॉड्यूल पर प्रशिक्षण पूरा कर लिया है।
राज्य ने विस्तृत कोल्ड-चेन भंडारण क्षमता का मूल्यांकन किया है। रूटीन टीकाकरण टीकों के अलावा राज्य, मंडल, जिला और उप-जिला स्टोरों में 4 करोड़ 2 लाख COVID-19 खुराक भंडारण क्षमता प्राक्कलित की है। राज्य ने भारत सरकार से 311 अतिरिक्त आइस लाइनेड रेफ्रिजरेटर (ILR) तथा 86 डीप फ्रीजर्स (DF) प्राप्त किये हैं। COVID-19 टीकाकरण की माँग को ध्यान में रखते हुए सभी जिलों को ये उपकरण वितरित किये हैं।
राज्य-स्तर के स्टोर- भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में वैक्सीन प्राप्त करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। प्राप्त होने के 24 घंटे के भीतर सभी जिला टीका स्टोर में इन्हें ले जाने की योजना पूरी हो गई है। कोल्ड-चेन स्पेस को बहाल करने के लिये मरम्मत अभियान अक्टूबर-2020 में शुरू किया गया था। अब तक कुल 122 उपकरणों की मरम्मत की जा चुकी है। राज्य में उपकरण खराबी की दर केवल 0.6 प्रतिशत है। सीरिंज, वैक्सीन कॅरियर और अन्य लॉजिस्टिक्स के भंडारण के लिये पर्याप्त स्थान सुनिश्चित करने के लिये शुष्क स्थान का आकलन किया गया है।
राज्य ने 3608 शासकीय स्वास्थ्य सुविधाओं और 7,780 निजी स्वास्थ्य सुविधाओं में COWIN पोर्टल पर 4 लाख हेल्थ केयर वर्कर्स (> 100% HCW लक्ष्य) को पंजीकृत किया है। COVID-19 टीकाकरण के लिये COWIN पोर्टल पर 28 हजार 365 वैक्सीनेटर पंजीकृत किये गये हैं। लाभार्थी पंजीकरण और ट्रेकिंग, सत्र की योजना, सत्र संचालन, टीका एवं लॉजिस्टिक्स प्रबंधन, प्रतिकूल घटना की रिपोर्टिंग, मॉनीटरिंग के लिये डेटा एनालिटिक्स/डेशबोर्ड, कोविन पोर्टल की मदद से किया जा सकता है।
राज्य ने टीकाकरण के लिये सत्र स्थलों के रूप में स्वास्थ्य संस्थान की पहचान की है। इसमें जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, नागरिक अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (आवश्यक बुनियादी ढाँचे और मानव संसाधन के साथ) और निजी संस्थान (जहाँ आवश्यक हो) शामिल है। राज्य ने स्वास्थ्य संस्थानवार सत्र तथा जिलावार स्थलों की आवश्यकता का अनुमान लगाया है, जो COWIN (4 लाख) पर पंजीकृत एचसीडब्ल्यू की संख्या के आधार है और नियोजन उसी के अनुसार किया जा रहा है।
राज्य में 5 दिनों में सभी 4 लाख हेल्थ केयर वर्कर्स का टीकाकरण करने की योजना बनायी गयी है। राज्य के सत्र योजना के संबंध में प्रमुख तैयारियों जैसे सत्र स्थलों की पहचान और उनका भौतिक सत्यापन, टीकाकरण टीम के सदस्यों की पहचान और COWIN पोर्टल/एप्लीकेशन का प्रशिक्षण, COWIN पोर्टल पर टीकाकरण के लिये माइक्रो-प्लानिंग पूर्ण कर लिये गये हैं।
कुल प्रस्तावित सत्र की संख्या 4717 है। पाँच दिन में अभियान सम्पादित करने वाले जिलों की संख्या-42 जिले (कुल प्रस्तावित सत्र-3946) है। इसी प्रकार चार दिन में अभियान सम्पादित करने वाले जिलों की संख्या-9 जिले (कुल प्रस्तावित सत्र-771) है। कुल टीकाकरण सत्र स्थल-1149 है। राष्ट्रीय शुभारम्भ के लिये प्रदेश में चयनित सत्र स्थल-302 निर्धारित है। कुल गठित टीमों की संख्या-1149 है। प्रत्येक टीम में वैक्सीनेशन ऑफिसर सहित संख्या-5 (2 एएनएम, एक आँगनवाड़ी कार्यकर्ता, एक आशा) निर्धारित की गई है।


देश - दुनिया
‘मास्क’ वन्यजीव के लिए साबित हो रहा खतरा
कोरोना वायरस महामारी के दौरान कारगर मास्क वन्यजीवों, पक्षी और पानी में रहने वाले जीव-जंतुओं के लिए नुकसानदेह और घातक साबित हो रहा है। जब से कोविड-19 संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सार्वजनिक जगहों पर मास्क को अनिवार्य किया गया है तब से एकबार इस्तेमाल किए जाने वाले सर्जिकल मास्क दुनिया भर के सड़कों, पानी और समुद्री तटों पर बिखरे पड़े हैं। एक बार पहना जानेवाला पतला सा प्रोटेक्टिव मटीरियल नष्ट होने में सैंकड़ों साल लगा देता है। पशु अधिकारों के समूह पेटा के एश्ले फ्रुनो ने कहा, ‘फेस मास्क का इस्तेमाल जल्दी नहीं खत्म होने वाला है लेकिन इस्तेमाल के बाद जब हम इसे फेंक देते हें तब यह पर्यावरण और जानवरों को नुकसान पहुंचा सकता है।’ मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर के बाहरी इलाके में लंगूरों को मास्क के स्ट्रेप चबाते हुए देखा गया। वहीं ब्रिटेन के चेम्सफोर्ड सिटी में भी समुद्री पक्षी का पैर इस मास्क के फंदे में एक सप्ताह तक फंसा रह गया था। एनिमल वेलफेयर चैरिटी ने इस घटना का जिक्र कर सतर्क किया। चैरिटी की नजर जब इस पक्षी पर गई तब इसके पैर बंधे होने के कारण यह बेहोशी की अवस्था में था इसे तुरंत वन्यजीव अस्पताल ले जाया गया।

देश - दुनिया
आइसक्रीम से भी फैलता है कोरोना…

कोरोना वायरस को लेकर रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अभी तक कोरोना वायरस इंसानों में फैल रहा था लेकिन अब खाने के सामान में भी कोविड-19 की पुष्टि हो रही है। चीन में यह खास मामला सामने आया है, जहां आइसक्रीम तक कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई है।
इस खबर के बाद से चीन में हड़कंप मच गया है और चीनी अधिकारी संक्रमण के खतरे का पता लगाने के लिए जांच में जुट गए हैं। स्थानीय दुकानों में बनाई जाने वाली आइसक्रीम के तीन सैंपल कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। यह मामला देश के उत्तर पूर्व इलाके टियानजिन नगरपालिका का है।
टियानजिन डकियाडो फूड कंपनी की ओर से 4,836 आइसक्रीम के डिब्बे कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से 2,089 डिब्बों को अब स्टोरेज में सील कर दिया गया है। चीनी मीडिया के मुताबिक संक्रमित डिब्बों में से 1,812 डिब्बों को दूसरे प्रांंतों में भेज दिया गया है और 935 डिब्बे स्थानीय बाजार में प्रवेश कर चुके हैं, जिनमें से 65 डिब्बों की बिक्री हो गई है।
1,662 कर्मचारियों को खुद से आइसोलेशन और टेस्टिंग के निर्देश दे दिए गए हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स के वायरोलोजिस्ट डॉक्टर स्टीफन ग्रिफिन का कहना है कि आइसक्रीम के डिब्बों में कोरोना की पुष्टि इंसानों की वजह से हुई है। उन्होंने आगे कहा कि ऐसी संभावना है कि प्रोडक्शन प्लांट में वायरस फैला है।
उन्होंने आगे कहा कि आइसक्रीम फैट से बनी होती है और उसे कोल्ड स्टोरेज में रखा जाता है, जिसकी वजह से वायरस को वहां पनपने में आसानी हो गई होगी। हालांकि उन्होंने आगे कहा कि हमें इस बात से ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है कि आइसक्रीम का हर डिब्बा अचानक से कोरोना वायरस से संक्रमित हो जाएगा।

देश - दुनिया
अब 45 मिनट में जा सकेंगे चंडीगढ़ से हिसार

हरियाणा के चंडीगढ़ और हिसार के बीच हवाई सेवा की शुरुआत हो गई है. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इसकी शुरुआत की. मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर इस उड़ान के पहले यात्री को बोर्डिंग पास दिया एवं हवाई पट्टी पर जाकर जहाज के बारे में जानकारी ली. यह सेवा एयर टैक्सी एविएशन कम्पनी ने शुरू की है. सीएम ने इस मौके पर कहा कि जल्द ही हिसार से देश के अन्य राज्यों के शहरों के लिए भी टैक्सी सर्विस शुरू की जाएगी.
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में हवाई सेवाओं की दिशा में आज एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है. उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति के शुभ दिन चंडीगढ़ से हिसार हवाई सेवा शुरू होने पर मैं सभी को शुभकामनाएं एवं बधाई देता हूं. एयर टैक्सी कम्पनी ने चार सीटर हवाई जहाज मंगाए हैं. इसमें एक समय में पायलट के अलावा तीन लोग यात्रा कर सकेंगे. इस हवाई जहाज से चंडीगढ़ से हिसार की दूरी 45 मिनट में तय की जा सकेगी. यह सेवा भारत सरकार की ‘उड़ान’ स्कीम के तहत शुरू हुई है. इस स्कीम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की थी.

-
जॉब6 days ago
स्टाफ नर्स, एएनएम एवं लैब टेक्नीशियन के 5835 पदों में भर्ती
-
जॉब6 days ago
हजार से अधिक पदों पर निकली भर्ती… 12वीं पास भी कर सकते है आवेदन… इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं आवेदन…
-
जॉब6 days ago
भारतीय तटरक्षक बल भर्ती 2021 : 358 नविक (सामान्य ड्यूटी) के लिए आवेदन आमंत्रित
-
देश - दुनिया6 days ago
4 अफसरों को सरकार ने बना दिया चपरासी और चौकीदार, जानें वजह
-
देश - दुनिया6 days ago
यहां सभी पक्षियों को आज शाम तक मारने का आदेश
-
खेल6 days ago
टीम इंडिया के इस गेंदबाज को दर्शकों ने दी गालियां…हुई ये कार्यवाही
-
देश - दुनिया6 days ago
चीन से आने वाला है एक और नया वायरस !!
-
Tech & Auto5 days ago
खुशखबरी! फ्री में मिल रहा SIM कार्ड, 16 जनवरी तक है मौका
-
देश - दुनिया6 days ago
VIDEO :खेतों में नहीं आता था पानी, किसान ने नहीं मानी हार, कर दिया ये आविष्कार
-
देश - दुनिया3 days ago
पीएम किसान मानधन योजना :अब किसानों को हर साल मिलेंगे 36000 रु, फ्री में कराएं रजिस्ट्रेशन
You must be logged in to post a comment Login