छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर सकता है टिड्डियों का दल, अलर्ट जारी

फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले टिड्डी दल (लोकस्ट स्वार्म) का प्रकोप राजस्थान होते हुए महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश राज्य तक पहुंच गया है. सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण यह हमारे राज्य और जिले में भी प्रवेश कर सकते है. केन्द्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केन्द्र के सहायक निर्देशक ने सीमावर्ती जिले के कृषि अधिकारीयों कर्मचारियों एवं किसानों को सचेत रहने कहा है. टिड्डी दल सायंकाल 6-9 बजे खेतों में झुड़ में रहते है, इनकी गति 80-150 किलोमीटर प्रतिदिन होती है. तदनुसार कृषकों,ग्रामीणों कृषि विस्तार अधिकारी के माध्यम से तत्काल जानकारी प्राप्त करके नियंत्रण के लिए कृषि विभाग द्वारा पूर्ण तैयारी कर ली गई है. इसके रोकथाम के लिए जिले के प्राइवेट डीलर्स के यहाँ प्रभावशील अनुसंशित दवाइयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है.
किसान डेजर्ट एरिया के लिए कीटनाषक मैलाथियोन, फेनवलरेट, क्विनालफोस, फसलों एवं अन्य वृक्षों के लिए क्लोरोपायरीफोस, डेल्टामेथ्रिन, डिफ्लूबेनजुरान, फिप्रोनिल, लेमडासाइहेलोथ्रिन कीटनाशक का प्रयोग कर सकते है.
टिड्डियां क्या है ?
कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार टिड्डियों को उनके चमकीले पीले रंग और पिछले लंबे पैरों से उन्हें पहचाना जा सकता है. टिड्डी जब अकेली होती हैं तो उतनी खतरनाक नहीं होती, लेकिन झुंड में रहने पर इनका रवैया बेहद आक्रमक हो जाता है. टिड्डी दल करोड़ों की संख्या में होती है और फसलों को एकतरफा सफाया कर देती है. आपको दूर से ऐसा लगेगा, मानो आपकी फसलों के ऊपर किसी ने एक बड़ी-सी चादर बिछा दी हो.
टिड्डियां क्या खाती है ?
हैरत की बात यह है कि टिड्डिया खरीफ, रबी फसल एवं फलदार वृक्षों के फूल, फल, पत्ते, बीज, पेड़ की छाल और अंकुर सब कुछ खा जाती है. हर एक टिड्डी अपने वजन के बराबर खाना खाती है. इस तरह से एक टिड्डी दल, 2500 से 3000 लोगों का भोजन चट कर जाता है. टिड्डियों का जीवन काल लगभग 40 से 85 दिनों का होता है.
टिड्डी दल के नियंत्रण के लिए किए जा रहे उपाय
कृषि विभाग के मैदानी अमलें टिड्डी दल की उपस्थिति को लेकर लगातार निगरानी कर रही है. रात के समय टिड्डियां जहां भी सेटल होती है उसकी खबर भारत सरकार की लोकस्ट टीम तक पहुंचाई जाती है. जिससे सुबह के समय टिड्डियों के उपर दवा का छिड़काव किया जा सकें.
टिड्डी दल से बचाव के उपाय
वैज्ञानिकों के मुताबिक किसान टिड्डी दल से बचने के लिए कई उपाय अपना सकते है. फसल के अलावा, टिड्डी किट जहां इक्कठा हो, वह उसे फ्लेमथ्रोअर (आग के गोले) से जला दे. टिड्डी दल आकाश में 500 फुट पर उड़ान भरता है. कुछ टिड्डी नीचे भी उतरती है उसी समय भगाने के लिए थालियां, ढोल, नगाड़े, लाउड स्पीकर या दूसरी चीजों के माध्यम से शोरगुल मचाएं जिससे फसलों को बचाया जा सकता है. टीड्डों ने जिस स्थान पर अपने अंडे हों, वह 25 कि.ग्रा., 5 प्रतिशत मेलाथियान या 1.5 प्रतिशत क्वीनालफॉक्स को मिला कर प्रति हेक्टेयर छिड़के ,टिड्डी दल को आगे बढ़ने से रोकने के लिए 100 कि.ग्रा. की धान की भूसी को 0.5 किलोग्राम फेनीट्रोथीयोन और 5 कि.ग्रा. गुड़ के साथ मिलाकर खेत में डाल दे.
टिड्डी दल के खेत में बैठने पर 5 प्रतिशत मेलाथियान या 1.5 प्रतिशत क्वीनालफॉक्स का छिड़काव करे. कीट की रोकथाम के लिए 50 प्रतिशत ई.सी. फेनीट्रोथीयोन या मेलाथियान और 20 प्रतिशत ई.सी. क्लोरपाइरिफोस 1 लीटर दवा को 800 से 1000 लीटर पानी में मिला कर प्रति हेक्टेयर के क्षेत्र में छिड़काव करें, टिड्डी दल सवेरे 10 बजे के बाद ही अपना डेरा बदलता है. इसलिए ,इसे आगे बढ़ने से रोकने के लिए लिए 5 प्रतिशत मेलाथियोंन या 1.5 प्रतिशत क्वीनालफॉक्स घोलकर छिड़काव करें, 40 मिली लीटर नीम के तेल को कपड़े धोने के पाउडर के साथ या 20-40 मिली नीम से तैयार कीटनाशक को 10 लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करने से टिड्डे फसलों को नहीं खा पाते। फसल कट जाने के बाद खेत की गहरी जुताई करे। इससें इनके अंडे नष्ट हो जाते है.
सबसे बड़ी चिंता का विषय यह है की जब तक कृषि विभाग का टिड्डी उन्मूलन विभाग, टिड्डी दल प्रभावित स्थल पर पहुँचता है. तब तक ये अपना ठिकाना बदल चुका होता है. ऐसे में किसान सावधान रहे की टिड्डी दल से संबंधित पर्याप्त जानकारी और उससे संबंधित रोकथाम के उपायों को मात्र अमल में लाना ही एक मंत्र विकल्प है.

ज्योतिष
हनुमान चालीसा के चमत्कारी गुण: HANUMAN CHALISA के इन चौपाईयां को पढ़ने से होता है ये अद्भुत लाभ… जाने कौन सी है ये चौपाईयां…

Hanuman Chalisa Path Benefits: हिंदू धर्म में हनुमान चालीसा को बेहद चमत्कारी माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करने से व्यक्ति को जीवन में किसी भी तरह की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। ऐसी मान्यता है कि कलियुग में एक मात्र हनुमान जी ही जीवित देवता हैं। हनुमान जी की असीम कृपा जिस व्यक्ति पर हो जाए, उसका जीवन आनंद से भर जाता है। हनुमान जी की कृपा से ही तुलसीदास जी को भगवान राम के दर्शन हुए थे। हनुमान जी की महिमा और भक्त हितकारी स्वभाव को देखते हुए तुलसीदास जी ने हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए हनुमान चालीसा लिखा है। तुलसीदास जी भी भगवान राम के बड़े भक्त थे और हनुमान जी को बहुत मानते थे। हनुमान चालीसा में 40 छंद होते हैं, जिसके कारण इसको चालीसा कहा जाता है। हर व्यक्ति को रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। मान्यता है कि नियमित हनुमान चालीसा का पाठ करने से जीवन में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं रहती है। वैसे तो हनुमान चालीसा की हर पंक्ति महामंत्र है। लेकिन कुछ विशेष पंक्तियों को बेहद चमत्कारी माना गया है। इन पंक्तियों का जाप करने से व्यक्ति की तमाम समस्याएं शांत हो सकती हैं और जीवन सुखों से भर जाता है। आइए जानते हैं हनुमान चालीसा की उन विशेष पंक्तियों और उनकी महिमा के बारे में….
बेहद चमत्कारी हैं हनुमान चालीसा की ये पंक्तियां
बेहतर स्वास्थ्य पाने के लिए हनुमान चालीसा की इस पंक्ति का रोजाना जाप करें
लाय संजीवन लखन जियाये, श्री रघुवीर हर्ष और लाय।।रिश्तों में मधुरता लाने के लिए इस पंक्ति का रोजाना जाप करें
रघुपति कीन्ही बहुत बड़ाई, तुम मम प्रिय भरतहि सम भाई।।दुर्घटनाओं और क्रोध से बचने के लिए इस पंक्ति जाप करें
नासै रोग हरे सब पीरा, जपत निरंतर हनुमत बीरा।।
जीवन में गलत रास्ते से बचने के लिए हनुमान चालीसा की इस पंक्ति का जाप करें
महावीर विक्रम बजरंगी, कुमति निवार सुमति के संगी।
वहीं यदि जीवन में समस्या काफी गंभीर हो तो हनुमान चालीसा की इस पंक्ति का जाप करें
दुर्गम काज जगत के जेते, सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते।।
किसी भय से बचने के लिए हनुमान चालीसा की इस पंक्ति का जाप करें
भूत पिशाच निकट नहीं आवे, महावीर जब नाम सुनावें।।अगर आप विद्या, बुद्धि और एकग्रता बढ़ाना चाहते हैं तो रोजाना हनुमान चालीसा की इस पंक्ति का जाप करें
बुद्धिहीन तनु जानिके सुमिरो पवन कुमार, बल बुद्धि विद्या देहु मोहि, हरहु कलेस विकास।।
जॉब
केनरा बैंक में विभिन्न पदों पर निकली बंपर भर्ती, ग्रेजुएशन पास जल्द करे आवेदन…

केनरा बैंक ने ऑफिसर्स के पदों पर वैकेंसी निकली है। जिसके तहत डिप्टी मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर, जूनियर ऑफिसर के पदों पर इंटरव्यू के आधार पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 22 से 30 साल तक की उम्र के ग्रेजुएट कैंडिडेट्स आज रात 12 बजे तक ऑफ लाइन आवेदन कर सकते हैं।
वैकेंसी डिटेल्स
पद का नाम पदों की संख्या
डिप्टी मैनेजर 2
असिस्टेंट मैनेजर, आईटी नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटिव 2
असिस्टेंट मैनेजर बैक ऑफिस 1
जूनियर ऑफिसर 2
डिप्टी मैनेजर 2
असिस्टेंट मैनेजर-आईटी नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर 1
सैलरी
केनरा बैंक में सिलेक्शन के बाद उम्मीदवार को हर महीने 50,000 के साथ हर महीने भत्ते दिए जाएंगे।
योग्यता
डिप्टी मैनेजर- किसी भी डिसिप्लिन में कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएशन।
असिस्टेंट मैनेजर- आईटी नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर- कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ कंप्यूटर साइंस में बीई या बीटेक।
डिप्टी मैनेजर बैक ऑफिस- कम से कम 45 फीसदी अंकों के साथ किसी भी डिसिप्लिन में ग्रेजुएशन।
जूनियर ऑफिसर- किसी भी डिसिप्लिन में कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएशन।
आयु सीमा
जूनियर ऑफिसर- 22 से 28 साल
अन्य पद- 22 से 30 साल
सिलेक्शन क्राइटेरिया
केनरा बैंक में निकली भर्ती के लिए उम्मीदवारों का सिलेक्शन इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा।
कैसे करें आवेदन
केनरा बैंक भर्ती 2022 के लिए आवेदन डाक के जरिए करें। उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म रजिस्टर्ड डाक या स्पीड पोस्ट से करना है। आवेदन फॉर्म भेजने का पता है – जनरल मैनेजर, एचआर डिपार्टमेंट, केनरा बैंक सिक्योरिटीज लिमिटेड, 7वां तल, मेकर चेंबर III नरीमन प्वाइंट, मुंबई- 400021
जॉब
यहां कर्मचारी चयन आयोग में निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता….

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने विभिन्न विभागों में खाली 1508 पद भरने के लिए पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी 31 मई से 30 जून रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। ऑनलाइन आवेदन की डाउनलोड प्रति और आवश्यक प्रमाणपत्र मूल्यांकन परीक्षा के दौरान प्रस्तुत करने होंगे। 18 से 45 आयु वर्ष के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्ग को पांच वर्ष तक छूट का प्रावधान है।
कर्मचारी चयन आयोग ने शिक्षा, राज्य बिजली बोर्ड, हिमाचल पथ परिवहन विभाग और स्वास्थ्य विभाग समेत विभिन्न सरकारी विभागों में 50 पोस्ट कोड के तहत 1508 पद भरने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। सबसे अधिक पद बिजली बोर्ड में भरे जाएंगे। बोर्ड में विभिन्न श्रेणियों के 555 पद भरेंगे। इनमें लाइनमैन के 186 पद, सब स्टेशन अटेंडेंट के 163, इलेक्ट्रिशियन के 112, पावर हाउस इलेक्ट्रिशियन के 22, इलेक्ट्रिशियन एमएंडटी के 22, स्टेनो टाइपिस्ट के 47 और फिटर के 25 भरे जाएंगे।
प्रारंभिक शिक्षा विभाग में ड्राइंग मास्टर के 314 पद भरेंगे। परिवहन निगम में जेओए अकाउंट्स के 23 और कंप्यूटर ऑपरेटर के 12 पद भरेंगे। प्रदेश पशुपालन विभाग में वेटरनेरी फार्मासिस्ट के 188 पद, सचिवालय प्रशासनिक सेवा में लिपिक के 82 पद भरेंगे।
स्वास्थ्य विभाग में मेडिकल लैब तकनीशियन ग्रेड दो के 24, विभिन्न विभागों में जेओए आईटी के 198, वन विभाग में जेई सिविल के 11, तकनीकी शिक्षा विभाग, सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक, राजस्व विभाग, उद्योग विभाग, नगर निगम धर्मशाला, खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, मस्त्य विभाग, परिवहन विभाग और फोरेंसिक साइंस विभाग समेत अन्य विभागों में विभिन्न श्रेणियों के 1508 से अधिक पद भरेंगे।
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 360 शुल्क है। सामान्य श्रेणी बीपीएल, दिव्यांग, स्वतंत्रता सेनानी आश्रित और पूर्व सैनिकों के आश्रितों, एससी, एसटी, ओबीसी के लिए 120 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। महिला अभ्यर्थियों और पूर्व सैनिकों के लिए कोई शुल्क नहीं है। शुल्क क्रेडिट और डेबिट कार्ड तथा नेटबैंकिंग से जमा करवा सकते हैं।
-
जॉब7 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब7 days agoPWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
जॉब7 days agoडाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर निकली भर्ती,आवेदन का अंतिम मौक़ा 22 मई
-
जॉब7 days agoयूपीएससी ने असिस्टेंट डायरेक्टर, असिस्टेंट प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर निकाली भर्ती, जल्द ही करे आवेदन..
-
जॉब6 days agoअसिस्टेंट प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, जल्द ही करे आवेदन..
-
जॉब7 days agoयूपीएससी ने असिस्टेंट डायरेक्टर, असिस्टेंट प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर निकाली भर्तीया, जाने सैलरी, शैक्षणिक योग्यता, व अन्य महत्वपूर्ण जानकारिया..
-
जॉब6 days agoPWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
जॉब5 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
ज्योतिष5 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में भूलकर भी न लगाये घडी, नही तो हो सकती है परेशानी.. जाने इसे सही दिशा में लगाने के उपाये…
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में भूलकर भी न लगाये घडी, नही तो हो सकती है परेशानी.. जाने इसे सही दिशा में लगाने के उपाये…






























You must be logged in to post a comment Login