देश - दुनिया
नर्सरी के छात्र ने शरारत की तो प्रिंसिपल ने छत से उल्टा लटका दिया, केस दर्ज

यूपी के मिर्जापुर जिले के एक विद्यालय में मासूम छात्र के साथ बेरहमी का मामला सामने आया है. अहरौरा के सद्भावना शिक्षण संस्थान में बुधवार को शरारत करने की सजा के तौर पर स्कूल संचालक ने एक बच्चे को छत से नीचे उल्टा लटका दिया. जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. इस मामले की जानकारी होने पर डीएम ने बीएसए को जांच के लिए मौके पर भेजा. इसके बाद बच्चे का शोषण करने के आरोप में संचालक पर मुकदमा दर्ज किया गया. गुरुवार देर शाम उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. इधर, विद्यालय की मान्यता निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
क्या है पूरा मामला?
मामला अहरौरा में स्थित सद्भावना शिक्षण संस्थान जूनियर हाईस्कूल प्राइवेट स्कूल का है. जहां पर गुरुवार की दोपहर स्कूल में कक्षा नर्सरी में पढ़ने वाले सोनू यादव नाम के बच्चे को गोलगप्पा खाने के दौरान बच्चों के साथ शरारत करने के कारण अजीबोगरीब सजा मिली. बच्चे की शरारत से नाराज हो कर स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज विश्वकर्मा ने सजा देने के लिए बच्चे का एक पैर पकड़ कर बिल्डिंग के नीचे लटका दिया. जब यह वाकया हुआ तो आस-पास और भी बच्चे मौजूद थे.
पूरी घटना की तस्वीर खींच कर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. जिसके बाद मामले को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को तत्काल मौके पर जा कर जांच करने और मामले में आरोपी प्रधानाचार्य पर मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दे दिया.
प्रिंसिपल पर दर्ज हुआ मुकदमा
वहीं, इस मामले में छात्र के पिता रणजीत यादव की शिकायत पर थाना अहरौरा पर मुकदमा संख्या 104/21 धारा 352 506 व 75 जुवेनाइल एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है. थाना अहरौरा पुलिस द्वारा स्कूल के संचालक मनोज विश्वकर्मा पुत्र स्वर्गीय राधेश्याम विश्वकर्मा निवासी नई बाजार थाना अहरौरा को हिरासत में लेकर पूछताछ एवं विधिक कार्रवाई कर रही है.


देश - दुनिया
9वीं मंजिल से अचानक नीचे गिरा 31 वर्षीय शख्स;हादसे के बाद ऐसा हुआ चमत्कार
हादसा अमेरिका के न्यू जर्सी में हुआ
रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसकी हालत बाद में बेहद ही खराब हो गई
देश - दुनिया
उत्तर कोरिया ने सबसे शक्तिशाली मिसाइल का किया परीक्षण ;समुद्र में गिरने से पहले 800 किलोमीटर की दूरी तय की
देश - दुनिया
37 साल की महिला को है अजीबोगरीब बीमारी;महीला की वजन जानकर हो जायेंगे हैरान
खाने-पीने जैसी मूलभूत ज़रूरत के लिए अगर अहनीय दर्द का सामना करना पड़े, तो इंसान भूख से मरने ही लगेगा. कुछ ऐसी ही हालत हो गई है 37 साल की महिला की, जिसका वजन महज 21 किलोग्राम है.खाने-पीने में अगर इंसान तसल्ली से स्वाद न ले सके, तो शरीर पर पोषण लगता ही नहीं है. ऐसे में अगर किसी को एक-एक निवाला खाने में न सहा जाने वाला दर्द हो, तो भला वज़न कहां बढ़ेगा? कुछ ऐसी ही हालत है ब्रिटिश महिला निकोलेट बेनेट की, जो 37 साल की उम्र में भी बच्चों जितना वजन रखती हैं.कॉर्नवेल की रहने वाली निकोलेट की स्थिति ये है कि वो अपनी ज़िंदगी कभी ठीक तरह से शुरू ही नहीं कर पाईं।
-
जॉब6 days agoयहाँ निकली खाद्य निरीक्षक की बंम्फर भर्ती ,जल्द करें अप्लाई ;अंतिम तिथि 30 जनवरी
-
जॉब5 days agoवित्त मंत्रालय में असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर 590 पदों पर निकली भर्ती ,जल्द करें अप्लाई
-
जॉब4 days agoनौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के पास एक और मौका,ग्रुप सी पदों पर जारी वैकेंसी में आवेदन की आखिरी तारीख 2 फरवरी तक बढ़ी
-
जॉब3 days agoभारतीय नौसेना में नौकरी पाने का युवाओं के पास सुनहरा अवसर : भारतीय नौसेना में एसएससी पदों पर भर्ती; जल्द करें अप्लाई
-
जॉब6 days agoभारतीय सेना में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर : भारतीय सेना की मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री रेजिमेंट में 107 पदों पर भर्ती ,जल्द करें अप्लाई
-
जॉब3 days agoDRDO में निकली 150 पदों पर भर्ती,7 फरवरी तक करें ऑनलाइन आवेदन
-
जॉब4 days agoसाइंटिफिक ऑफिसर बनने का शामदार मौक़ा : BARC के 160 पदों पर निकली भर्ती ;जल्द करें अप्लाई
-
जॉब3 days agoसंजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस में निकली 165 पदों पर भर्ती ,जल्द करें अप्लाई; ये रहीं योग्यता
-
जॉब5 days agoरेल मंत्रालय का बड़ा फैसला : एनटीपीसी के रिजल्ट को लेकर मचे विवाद,रेलवे की दोनों परीक्षाओं पर रोक
-
जॉब6 days agoभारतीय सेना में निकली 12 वी पास के लिए भर्ती,जल्द करें अप्लाई


















You must be logged in to post a comment Login