जॉब
युवाओं के लिए एक अच्छा मौका : पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती;10वीं पास कर सकते है आवेदन

जॉब
इंजीनियरों के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, इंजीनियर ट्रेनी के पदों पर निकली बंपर भर्तियां, जल्द ही करे आवेदन, 1,77,500 रु तक मिलेगी सैलरी..
UPRVUNL AE Recruitment: UPRVUNL की ओर से जारी की गई भर्ती 2022 के माध्यम से कुल 125 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन परीक्षा, साक्षात्कार और मेरिट के माध्यम से किया जाएगा।
UPRVUNL AE Recruitment: अगर आप इंजीनियरिंग के क्षेत्र में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और इसके लिए दिन-रात तैयारी करते हुए एक अच्छे मौके की तलाश में हैं तो ऐसे उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर सामने आ गया है। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (UPRVUNL) ने सहायक इंजीनियर (ट्रेनी) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस नोटिफिकेशन को UPRVUNL की आधिकारिक वेबसाइट uprvunl.org पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
UPRVUNL AE Recruitment: कब से कर सकेंगे आवेदन?
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड की ओर से जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार सहायक इंजीनियर/Assistant Engineer (ट्रेनी) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 23 मई, 2022 को शुरू कर दी जाएगी। विभाग ने आवेदन की आखिरी तारीख 14 जून, 2022 को निर्धारित की है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि भर्ती के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन रूप में ही होगी। अन्य किसी भी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
UPRVUNL AE Recruitment: इतने पदों पर होगी भर्ती
UPRVUNL की ओर से जारी की गई भर्ती 2022 के माध्यम से कुल 125 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन परीक्षा, साक्षात्कार और मेरिट के माध्यम से किया जाएगा। वहीं, चयनित उम्मीदवारों को मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रुमेंटेशन, कंप्यूटर साइंस और सिविल कैडर में नियुक्ति दी जाएगी।
UPRVUNL AE Recruitment: भर्ती का विवरण
मैकेनिकल के लिए रिक्त पदों की संख्या- 62
इलेक्ट्रिकल के लिए रिक्त पदों की संख्या- 29
इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रुमेंटेशन के लिए रिक्त पदों की संख्या- 17
कंप्यूटर साइंस के लिए रिक्त पदों की संख्या- 05
सिविल कैडर के लिए रिक्त पदों की संख्या- 12
UPRVUNL AE Recruitment: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित क्षेत्र में 65 फीसदी अंकों के साथ में बीई या बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। या फिर आवेदकों के पास में न्यूनतम 65% अंकों के साथ इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियर की ‘ए’ और ‘बी’ परीक्षा उत्तीर्ण की योग्यता होनी चाहिए।
UPRVUNL AE Recruitment: आवेदन शुल्क और वेतन
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 826 रुपये और अन्य सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 1180 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को 56,100 से लेकर 1,77,500 रुपये प्रतिमाह तक का वेतन दिया जाएगा।
आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक करने के लिए यहां क्लिक करें।
जॉब
दिल्ली पुलिस में आई बड़ी भर्ती,आवेदन की अंतिम तिथि 16 जून…

Delhi Police Recruitment 2022: उम्मीदवार आवेदन करने से पहले दिए गए इन सभी आवश्यक बातों को ध्यान से जरूर पढ़ें. साथ ही इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवार Delhi Police में नौकरी पा सकते हैं.दिल्ली पुलिस में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छा मौका है. इसके लिए SSC ने दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे SSC Delhi Police की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए अप्लाई करने की अंतिम तिथि 16 जून है.इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://ssc.nic.in/ पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक https://ssc.nic.in/SSCFileServer/PortalManagement के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी देख सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 835 पदों को भरा जाएगा. इनमें से 558 पुरुष उम्मीदवारों के लिए और 276 महिला उम्मीदवारों के लिए है.
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 17 मई
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 16 जून
रिक्ति विवरण
हेड कांस्टेबल (मंत्रिस्तरीय) – 835
पुरुष – 559
जनरल/यूआर – 241
ईडब्ल्यूएस – 56
ओबीसी – 137
एससी – 65
एसटी – 60
हेड कांस्टेबल (मंत्रिस्तरीय) – 276
महिला – 276
जनरल/यूआर – 119
ईडब्ल्यूएस – 28
ओबीसी – 67
एससी – 32
एसटी – 30
योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए.
आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 से 25 वर्ष (अर्थात 02-01- 1997 से पहले और 01-01-2004 के बाद नहीं पैदा हुए उम्मीदवार) के बीच होनी चाहिए. साथ ही अंग्रेजी टाइपिंग में 30 शब्द प्रति मिनट की स्पीड या हिन्दी टाइपिंग में 25 शब्द प्रति मिनट की स्पीड होनी चाहिए.
वेतन
उम्मीदवारों को वेतन के तौर पर रु. 25,500 से रु. 81,100 रुपये दिए जाएंगे.
चयन प्रक्रिया
कंप्यूटर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा – 100 अंक
फिजिकल एंड्यूरेंस और मेजरमेंट टेस्ट- क्वालीफाइंग
कंप्यूटर पर टाइपिंग टेस्ट – 25 अंक
दिल्ली पुलिस द्वारा कंप्यूटर (फ़ॉर्मेटिंग) टेस्ट – क्वालीफाइंग
जॉब
TOP 5 GORMENT JOBS: यहां सिविल लेबर, असिस्टेंट इंजीनियर क्लर्क और अन्य पदों पर निकली बंपर भर्ती, योग्य उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

Top 5 Govt Jobs : सरकारी नौकरियां खोज रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है. हिमाचल प्रदेश और यूपी से लेकर भरतीय सेना तक में बंपर सरकारी नौकरियां हैं. नोटिस के अनुसार कुल 1000 नौकरियां हैं. सरकारी नौकरियों के लिए तैयारी कर रहे युवाओं के लिए निकली भर्तियों की जानकारी नीचे दी जा रही है. कैंडिडेट्स को सलाह है कि वे आवश्यक योग्यता और सेलेक्शन प्रोसेस की जानकारी चेक करके फटाफट आवेदन करें.
हिमाचल प्रदेश में पोर्टर की नौकरियां
हिमाचल हिल पोर्टर कंपनी ने सिविल लेबर (पोर्टर) के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे Himachal Hill Porter Company की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. पोर्टर के पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन वॉक इन इंटरव्यू से होगा. वॉक इन इंटरव्यू 1 से 4 जून 2022 तक होगा.
बिजली विभाग में असिस्टेंट इंजीनियर की नौकरियां
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (UPRVUNL) ने 125 असिस्टेंट इंजीनियर (ट्रेनी) की भर्ती निकाली है. इस भर्ती के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट uprvunl.org पर जाकर करना है. असिस्टेंट इंजीनियर की वैकेंसी मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इंस्ट्रूमेंटशन, कंप्यूटर साइंस एवं सिविल ट्रेड में हो रही है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 23 मई से शुरू होगा. इस भर्ती के लिए बीटेक पास आवेदन कर सकते हैं.
वायुसेना में भर्ती के लिए करें आवेदन
भारतीय वायुसेना में जल्द ही भर्ती होने वाली है. भारतीय वायुसेना ने एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट-2 (AFCAT-2) 2022 का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. नोटिस के अनुसार, AFCAT 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जून से शुरू होकर 30 जून तक चलेगी. आवेदन आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर करना होगा. वायुसेना में ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल और नॉन टेक्निकल) ब्रांच में शॉर्ट सर्विस कमीशन के लिए कोर्स की शुरुआत जुलाई 2023 में होगी.
तमिलनाडु में बंपर सरकारी नौकरियां
तमिलनाडु लोक सेवा आयोग (TNPSC) ने एग्जीक्यूटिव ऑफिसर ग्रेड III के लिए भर्ती निकाली है. इस भर्ती के योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 17 जून तक या इसके पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
– वैकेंसी- 42
– पद नाम- एग्जीक्यूटिव
– शैक्षिक योग्यता- आर्ट, साइंस या कॉमर्स में ग्रेजुएट होना चाहिए.
भारतीय वायुसेना में क्लर्क की नौकरियां
भारतीय वायु सेना (IAF) ने वायु सेना रिकॉर्ड कार्यालय में लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे Indian Air Force की आधिकारिक वेबसाइट indianairforce.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 21 मई से शुरू हुई
-
देश6 days agoPM Kisan योजना 11वीं किस्त की लिस्ट जारी,चेक करें यहाँ…
-
जॉब6 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली 4700 से अधिक पदों पर भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…
-
जॉब7 days agoरक्षा मंत्रालय में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,ये रही आवेदन की तिथि…
-
जॉब5 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब6 days agoबिजली विभाग में निकली भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता…जल्द करें अप्लाई
-
जॉब6 days agoजूनियर असिस्टेंट के पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता..
-
जॉब6 days agoविश्वविद्यालय में टीचिंग एवं नॉन टीचिंग के पदों पर निकली बंपर भर्तियां, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoडाक विभाग मे निकली बम्पर भर्तियाँ, जल्द ही करे आवेदन, जाने सैलरी, आवेदन की तिथि, एवं शैक्षणिक योग्यता..
-
जॉब6 days agoबोर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन में निकली बंपर भर्ती, योग्य उम्मीदवार जल्द करे आवेदन… ये रही शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoआयूष मंत्रालय में निकली कंप्यूटर ऑपरेटरो की बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…































You must be logged in to post a comment Login