छत्तीसगढ़
CG News: छत्तीसगढ़ के बलोदाबज़ार में गैस का सिलेंडर फटने से आस-पास की करीब आधा दर्जन दुकान जलकर हुई खाक, मौके पर पहुँचकर दमकल की गाडियों ने बुझाया आग, इस हादसे में कांस्टेबल और 2 फायरकर्मी हुए घायल…

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में रविवार तड़के आधा दर्जन दुकानें आग में जलकर खाक हो गईं। इस दौरान सूचना मिलने पर पहुंचा पुलिस कांस्टेबल और दो फायरकर्मी भी घायल हुए हैं। दुकान में तेज ब्लास्ट होने से कांस्टेबल का जबड़ा और अंगुली अलग हो गए। उसे गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया है। दमकल कर्मियों को भी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। हादसा कसडोल थाना क्षेत्र में हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, नगर पालिका के पास ही गैस वेल्डिंग की दुकान है। रविवार तड़के करीब 3 बजे दुकान में आग लग गई। उसने आसपास की भी आधा दर्जन दुकानों को चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर पुलिस और फायरकर्मी मौके पर पहुंच गए। आग बुझाने के दौरान एक दुकान में अचानक ब्लास्ट हो गया। इसकी चपेट में आकर पुलिस कांस्टेबल जीवन पाटले गंभीर रूप से घायल हो गया।
इस दौरान दो फायरकर्मी भी झुलस गए हैं। उन्हें कसडोल के स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी आशीष राजपूत ने बताया कि दुकान में रखे सिलेंडर में विस्फोट होने की आशंका है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। यह भी सामने नहीं आ सका है कि किस-किस की दुकानों में आग लगी थी। फिलहाल सारी दुकानें खाक हो गई हैं। हादसे को लेकर जांच की जा रही है।
इस दौरान दो फायरकर्मी भी झुलस गए हैं। उन्हें कसडोल के स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी आशीष राजपूत ने बताया कि दुकान में रखे सिलेंडर में विस्फोट होने की आशंका है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। यह भी सामने नहीं आ सका है कि किस-किस की दुकानों में आग लगी थी। फिलहाल सारी दुकानें खाक हो गई हैं। हादसे को लेकर जांच की जा रही है।

छत्तीसगढ़
बिजली कटौती से हुए लोग परेशान, ग्राउंड का टावर डैमेज, 8 घंटे तक रहेगी बिजली बंद..
भिलाई मे बिजली विभाग मेंटेनेंस के चलते रविवार को ढांचा भवन फीडर से 8 घंटे तक बिजली सप्लाई नहीं देगा। मई के महीने में सुबह से लेकर शाम बिजली की कटौती से लोगों को खासी परेशानी होगी। अधिकारियों का कहना है उन्होंने इसकी सूचना सभी को दे दी है। लोग सुबह 9 बजे से पहले अपना सारा काम निपटा लें।
ईई सीमा बघेल ने बताया कि जामुल के पास कचरा ग्राउंड का टावर डैमेज हो गया है। इसको फिर से खड़ा करने का काम किया जाना है। इसके चलते 132, 133 केवी की लाइन को बंद करने का फैसला लिया गया है। इसके चलते ढांचा भवन छावनी की सप्लाई बंद रहेगी। इसे देखते हुए ढांचा भवन फीडर को भी बंद किया जा रहा है।
ईई बघेल का कहना है कि भीषण गर्मी में काफी परेशानी होगी। बिजली विभाग खुद इस बात से परेशान है कि वह इतने सारे कनेक्शन धारकों को एक साथ कैसे मैनेज करेगा। लोगों से अपील की गई है कि वह इसमें अपना सहयोग दें। सुबह जल्दी उठकर रोजाना के कार्य जल्द निपटा लें और पानी स्टोर करके रख लें। विभाग की कोशिश रहेगी वह जल्द से जल्द मेंटेनेंस का कार्य पूरा करके बिजली सप्लाई दे सके।
सात महीने पहले ही हुआ था मेंटेनेंस कार्य
सात माह पहले भी 9 अक्टूबर से 1 नवंबर तक मेंटेनेंस के नाम पर भिलाई के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में 8-9 घंटे की बिजली कटौती की गई थी। इससे शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की लगभग 20 लाख आबादी प्रभावित हुई थी। इस बार भी मेंटेनेंस के नाम पर छुट्टी के दिन लाखों लोग गर्मी से परेशान होंगे।
छत्तीसगढ़
पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,841 नए केस, कुल रिकवरी रेट 98.74% एवं 18,604 एक्टिव केस..
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,841 नए केस सामने आए हैं। ये गुरुवार के मुकाबले 0.5 फीसदी ज्यादा हैं। वहीं 11 मरीजों की मौत हुई, जबकि 3,295 मरीज कोरोना रिकवर हुए। जिसके बाद भारत में कुल रिकवरी रेट 98.74% पर पहुंच गया। देश में इस वक्त 18,604 एक्टिव केस हैं।.
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, डेली पॉजिटिविटी रेट 0.58 % हो गया है। देश में ठीक होने वालों की संख्या 4 करोड़ 25 लाख से ज्यादा पहुंच गई है, जबकि मरने वालों की संख्या 5,24,190 हो चुकी है।
दिल्ली में रोज आ रहे सबसे ज्यादा मामले
हेल्थ मिनिस्ट्री के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार को 899 नए केस मिले हैं। इसके बाद पॉजिटिविटी रेट घटकर 3.34% हो गई। दिल्ली में एक दिन में कोरोना के 26,912 टेस्ट किए गए थे। गुरुवार को राज्य में 1032 केस मिले थे और पॉजिटिविटी रेट 3.64% थी।
केरल और हरियाणा कोरोना अपडेट
केरल में शुक्रवार को कोरोना के 419 नए केस सामने आए हैं, जिसके बाद कुल केस 65 लाख से ज्यादा हो गए हैं। राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 69,355 हो चुकी है। पॉजिटिविटी रेट प्रति 100 टेस्ट के हिसाब से 3.03% है। राज्य में कोरोना के 13,840 टेस्ट किए गए।
वहीं हरियाणा में 439 नए मामले मिले हैं, जबकि एक भी मौत नहीं हुई है। राज्य में कोरोना एक्टिव केस 1912 हैं और कुल मामले 99 लाख से ज्यादा हो गए हैं। राज्य में शुक्रवार को 15,317 टेस्ट किए गए।
महाराष्ट्र में मिले 231 नए केस
महाराष्ट्र में 28,541टेस्ट किए गए, जिसमें 263 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में पॉजिटिविटी रेट 0.92% रहा है। कोरोना से रिकवर होने वालों की संख्या 240 रही है। राज्य में कोरोना से आज 2 व्यक्ति की मौत हुई है, जिसके बाद कुल मरने वालों की संख्या 1,47,853 हो गई है। महाराष्ट्र में ठीक होने वालों की संख्या 77 लाख से ज्यादा पहुंच गई है।
देश में 190 करोड़ से ज्यादा हुआ कोरोना वैक्सीनेशन
देश में कोरोना टीकाकरण कवरेज 191.14 करोड़ (1,91,14,04,078) से अधिक हो गया है। 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए COVID-19 टीकाकरण 16 मार्च से शुरू किया गया था। अब तक 4.32 करोड़ (4,32,23,489) से अधिक किशोरों को वैक्सीन की दोनों खुराक दी जा चुकी है।
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री हुईं कोरोना पॉजिटिव
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सरकार की तरफ से जारी बयान में बताया गया कि PM जेसिंडा अर्डर्न में कोरोना के लक्षण पाए गए हैं। जेसिंडा अब सात दिनों तक होम आइसोलेशन में रहेंगी। सोमवार को सरकार की तरफ से वार्षिक बजट पेश किया जाना है, लेकिन इस बजट में अब प्रधानमंत्री जेसिंडा की जगह उप प्रधानमंत्री ग्रांट रॉबर्टसन मीडिया को संबोधित करेंगे।
कोविड से 47 लाख मौतों के दावे का WHO में विरोध करेगा भारत
WHO की ओर से हाल में भारत में कोरोना से 47 लाख मौतों के दावे का केंद्र सरकार ने विरोध करने का निर्णय किया है। WHO की विश्व स्वास्थ्य सभा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय इसका आधिकारिक रूप से विरोध दर्ज करेगा। केंद्र सरकार के आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना से पांच लाख 24 हजार ही मौतें हुई हैं।
महामारी के 2 साल बाद नॉर्थ कोरिया में मिला कोरोना मरीज
कोरोना महामारी को आए हुए 2 साल से ज्यादा हो गए हैं। नार्थ कोरिया में महामारी आने के 2 साल बाद पहली बार कोरोना मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। यहां पर कोविड से 1 की मौत भी हो चुकी है। ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि के बाद किम जोंग उन ने पूरे देश में लॉकडाउन लगा दिया था। इसके बाद एक बैठक में किम मास्क में भी देखे गए।
सरकारी मीडिया के मुताबिक फिलहाल नॉर्थ कोरिया में 1,87,000 लोगों को बुखार के लक्षण आ रहे हैं, जिस कारण उन्हें आइसोलेट कर दिया गया है।
छत्तीसगढ़
खुशखबरी: CM बघेल ने मनरेगा के तहत मानदेय बढाने का किया बड़ा ऐलान…

छत्तीसगढ़ के महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के रोजगार सहायकों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने उनका मानदेय बढ़ाने का निर्णय लिया है। सीएम भूपेश बघेल ने ऐलान किया है कि रोजगार सहायकों के मानदेय 5000 से 6000 रुपये को कलेक्टर दर 9540 रुपये किया जाएगा। रोजगार सहायकों की सेवा शर्तों से संबंधित मांगों पर निर्णय राज्य स्तरीय गठित समिति के प्रतिवेदन मिलने पर लिया जाएगा। सीएम के इस आदेश के बाद 15 हजार से ज्यादा रोजगार सहायकों को फायदा मिलेगा।
बता दें कि प्रदेशभर में मनरेगा कर्मचारी नियमितीकरण एवं रोजगार सहायकों का वेतनमान निर्धारण करने तथा मनरेगा कर्मियों पर सिविल सेवा नियम 1966 के साथ पंचायत कर्मी नियमावली लागू करने की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। मनरेगा कर्मियों ने दंतेवाड़ा से एक दांडी मार्च भी निकाला था, जिसे तिरंगा यात्रा का नाम दिया गया था। तिरंगा यात्रा में करीब 5 हजार रोजगार सहायक शामिल हुए थे। रोजगार सहायक ने दावा किया था कि यह छत्तीसगढ़ का पहला आंदोलन है, जिसमें कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर 400 किलोमीटर तक लंबी दांडी यात्रा निकाली है।
सीएमओ कार्यालय ने ट्वीट कर दी जानकारी
सीएमओ कार्यालय ने ट्वीट कर कहा कि सीएम भूपेश बघेल ने मनरेगा के रोजगार सहायकों के मानदेय में वृद्धि की घोषणा की। अब कलेक्टर दर पर मानदेय मिलेगा। सेवा शर्तों की मांग पर राज्य स्तरीय समिति से प्रतिवेदन मिलने के बाद फैसला लिया जाएगा। रोजगार सहायकों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात रखी थी, जिसके बाद यह घोषणा की गई है। रोजगार सहायक अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर 4 अप्रैल से हड़ताल कर रहे हैं। आंदोलन में छत्तीसगढ़ के 15 हजार रोजगार कर्मचारी शामिल हैं। आंदोलन के जरिए रोजगार सहायक सरकार पर दबाव बना रहे थे।
-
जॉब7 days agoNTPC में निकली बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द से जल्द करे आवेदन, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoNTPC में निकली बंपर भर्ती,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब7 days agoइंटेलिजेंस ब्यूरो में 150 पदों पर निकली बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…
-
जॉब5 days agoअसिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर निकली भर्ती,8 जून तक करें अप्लाई…
-
जॉब5 days agoडाटा एंट्री ऑपरेटर की निकली भर्ती, 22 मई तक करे आवेदन…
-
जॉब5 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…
-
जॉब6 days agoअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में 410 पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoबिजली विभाग में निकली भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता… जल्द करें अप्लाई
-
जॉब6 days agoअसिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर निकली भर्ती,8 जून तक करें अप्लाई…
-
जॉब4 days agoयहां भारतीय खाद्य निगम में निकली बंपर भर्ती, ग्रेजुएट पास उम्मीदवार जल्द से जल्द करे आवेदन…


















You must be logged in to post a comment Login