क्राइम
CG News: शादी का झांसा देकर युवक ने नाबालिक लड़की से किया दुष्कर्म…

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक लड़की के गायब होने की शिकायत दर्ज की गई थी. लड़की के पिता ने 30 दिसंबर 2021 को अकलतरा थाने में लिखित शिकायत की. पिता ने बताया था कि उनकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री को कोई अज्ञात युवक अपहरण कर ले गया है. प्रार्थी की रिपोर्ट पर अकलतरा पुलिस ने धारा 363 का अपराध दर्ज कर लिया था और मामले की विवेचना कर रही थी. नाबालिग का पता लगाने के लिए अकलतरा पुलिस टीम ने मुखबिर भी लगा रखे थे.
जांच के दौरान अकलतरा पुलिस टीम को अपने मुखबिर से जानकारी मिला कि अपहरण हुई नाबालिग बालिका को बंगाल ले जाया गया है. पुलिस को पता चला कि चिरंजीत ढोलाई नामक युवक शादी करने का झांसा देकर नाबालिग को पश्चिम बंगाल के जिला मेदनीपुर के ग्राम नोना घोसपुर लेकर गया हुआ है. मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अकलतरा पुलिस टीम ने जांजगीर पुलिस ने अलग टीम गठित की. नाबालिग बालिका की बरामदगी व आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम को पश्चिम बंगाल भेजा गया. पश्चिम बंगाल पहुंची टीम ने वहां सीडब्ल्यूसी के सहयोग से नाबालिग को बरामद किया. इसके साथ ही आरोपी चिरंजीत ढोलाई को गिरफ्तार कर जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना लाया गया है.
लड़की ने युवक के खिलाफ दिया बयान
पुलिस के मुताबिक आरोपी चिरंजीत ढोलाई के कब्जे से बरामद बालिका का जब कथन लिया गया तो उसने कई खुलासे किए. लड़की ने अकलतरा पुलिस टीम को बताया कि आरोपी चिरंजीत उसे शादी करने का प्रलोभन देकर अपने साथ पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर जिले के ग्राम नोना घोसपुर ले गया था. वहां उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बनाया है. नाबालिग के बयान व कथन के बाद अकलतरा पुलिस ने, आरोपी चिरंजीत के खिलाफ धारा 366 (शादी का प्रलोभन देकर अपहरण) का 376 (दुष्कर्म) भादवि 4-6 पास्को एक्ट की धारा भी जोड़ा गया है. आरोपी चिरंजीत ढोलाई को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

क्राइम
प्यार की खौफनाक सजा: युवक ने रचाई दुसरे युवती से शादी तो प्रेमिका ने किया आत्मघात, और छोड़ गयी 12 पेज की सुसाइड नोट…

धर्मशाला: साथ जीने-मरने की कसमें खाई थी. लेकिन प्रेमी ने वादा तोड़ दिया. किसी ओर से शादी रचा ली. आहत होकर प्रेमिका ने सुसाइड कर लिया. हालांकि, महिला ने युवक और पुलिस पर टॉर्चर करने के आरोप भी लगाए हैं. मामला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले का है. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और पड़ताल की जा रही है. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए टांडा अस्पताल भेजा है. मौके से 12 पेज का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. सुसाइट नोट में महिला ने पुलिस की कार्यप्रणाली में भी सवाल उठाए हैं. महिला ने बताया है कि किस तरह उसे एक थाने से दूसरे थाने में दौड़ाया गया. जानकारी के अनुसार, धर्मशाला में तलाकशुदा महिला ने प्यार में धोखा मिलने पर फंदा लगाकर जान दे दी. मृतक महिला कोतवाली बाजार धर्मशाला की रहने वाली थी और कांगड़ा में ब्यूटी पार्लर का काम करती थी. दरअसल, महिला का 2013 में पति से तलाक हो गया था. वह कांगड़ा के छोटी हलेड़ पंचायत के जोगीपुर में किराये के मकान में रहती थी. इस दौरान महिला कांगड़ा के एक स्थानीय युवक के संपर्क में आई और दोनों ने जीवनभर साथ निभाने का वादा किया. 35 वर्षीय महिला के साथ युवक लंबे समय से संबंध थे. इस बीच महिला ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला भी दर्ज करवाया था और बाद में युवक ने महिला को शादी का भरोसा दिया था और अब जमानत पर चल रहा था. 14 अप्रैल 2022 को कांगड़ा के महिला पुलिस थाने में यह महिला की शिकायत पर रेप का केस दर्ज किया गया था और मामले के 22 दिन बाद आरोपी युवक को जमानत मिल गई थी.
बुधवार को निकली बारात तो महिला ने दी जान
बीते बुधवार को युवक की शादी थी. घर से बरात निकली तो महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. युवक की शादी बैजनाथ में हुई है. पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. डीएसपी सुनील राणा से जब संपर्क की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया. वहीं, एसपी कांगड़ा कुशाल चंद ने कहा कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था.
क्राइम
दो युवकों के बीच जिम में डंबल उठाने को लेकर हुआ विवाद, घर पर लगी आग, पढ़े पूरी खबर..

बरेली. उत्तर प्रदेश के बरेली के थाना किला क्षेत्र के बानखाना में दो युवकों के बीच जिम में डंबल उठाने को लेकर विवाद हो गया. यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि आधी रात को अचानक एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों के घर पर हमला कर दिया. पूरे परिवार को पीटा. दबंगों ने यहां फायरिंग और पथराव के बाद के घर में आग लगा दी. सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी वहां से भाग गए. घर में आगजनी और बवाल जैसी घटना होने के बावजूद भी सीओ स्तर से बड़ा कोई अफसर मौके पर नहीं पहुंचा.
दरअसल, किला क्षेत्र में बानखाना निवासी असलम रज़ा का बेटा कैफ जिम में सुबह और शाम कसरत करने जाता है. मोहल्ले के सलीम का बेटा बाबू, इरफान भी वहां जिम करने जाते हैं. शनिवार देर रात जिम में मोहम्मद कैफ का बाबू से डंबल उठाने को लेकर झगड़ा हो गया. उस समय तो मामला दोस्तों ने शांत करा दिया, लेकिन देर रात में सलीम और अनीस के साथ दर्जन भर लोग अचानक असलम रजा के घर का दरवाजा तोड़कर घर में घुस गए.
पूरे परिवार को पीटना शुरू कर दिया. धारदार हथियार मारकर असलम को घायल कर दिया. उनके बेटे मोहम्मद कैफ को पीट-पीटकर मोहम्मद कैफ को अधमरा कर दिया. पूरे घर में तोड़फोड़ की गई. इसके बाद घर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. कॉलोनी में आगजनी और बवाल के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी जिसके बाद दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया और पुलिस अब कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.
एसपी सिटी रविंद्र कुमार घटना के बाद जब मौके पर पहुंचे तो उन्होंने बताया कि इस प्रकरण में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है. दो लोगों को हिरासत में लिया गया है, बाकी लोगों के लिए पुलिस दबिश दे रही है. दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
क्राइम
Crime News: छोटी से बात को लेकर पति ने अपने ही पत्नी की गला घोटकर उतारा मौत के घाट…

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में एक शख्स ने शुक्रवार देर रात अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी. पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उस शख्स ने रविवार सुबह खुद पुलिस चौकी पहुंचकर अपना गुनाह कबूल कर लिया. इसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हरभजवाला आईएसबीटी के पास रहने वाला 48 वर्षीय चंगेज खान शनिवार सुबह करीब सात बजे पुलिस चौकी पहुंचा और बताया कि उसने अपनी पत्नी सबाना की गला घोंटकर हत्या कर दी. यह सुनते ही पटेलनगर कोतवाली के इंस्पेक्टर रविंद्र यादव ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और एसएसआई कुंदन राम और चौकी प्रभारी ओमबीर सिंह के साथ तुरंत घटनास्थल के लिए निकल पड़े.
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम को वहां चंगेज खान की पत्नी मृत अवस्था में पड़ी मिली. इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया. वहीं उसके पति को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
इस घटना की जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर रविंद्र यादव ने बताया, ‘आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी सबाना मोबाइल पर ऑलनलाइन लूडो खेलती थी. इसके अलावा वह किसी अनजान व्यक्ति से ऑनलाइन चैट भी करती थी. इसे लेकर कई दिनों से दोनों का विवाद चल रहा था.’
आरोपी के मुताबिक, बार-बार मना करने पर भी पत्नी ने न तो गेम खेलना छोड़ा और न ही उससे बात करनी बंद की. शबाना इसी तरह शुक्रवार रात मोबाइल पर गेम खेल रही थी. इसे लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसमें उसने अपनी पत्नी का गला दबा दिया. इससे उसकी दम घुटने से मौत हो गई.
-
जॉब7 days agoONGC में 3614 पदों पर भर्ती,अंतिम तिथि 22 मई…
-
जॉब7 days agoबिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश6 days agoPM Kisan योजना 11वीं किस्त की लिस्ट जारी,चेक करें यहाँ…
-
जॉब6 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली 4700 से अधिक पदों पर भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…
-
जॉब7 days agoरक्षा मंत्रालय में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,ये रही आवेदन की तिथि…
-
जॉब5 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब6 days agoबिजली विभाग में निकली भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता…जल्द करें अप्लाई
-
जॉब6 days agoजूनियर असिस्टेंट के पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता..
-
जॉब7 days agoडाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर भर्ती,जल्द ज़ारी होगी नोटिफिकेशन,ये रही पूरी डिटेल…
-
जॉब5 days agoविश्वविद्यालय में टीचिंग एवं नॉन टीचिंग के पदों पर निकली बंपर भर्तियां, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…






















You must be logged in to post a comment Login