Connect with us

क्राइम

Crime News: छोटी से बात को लेकर पति ने अपने ही पत्नी की गला घोटकर उतारा मौत के घाट…

Published

on

 

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में एक शख्स ने शुक्रवार देर रात अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी. पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उस शख्स ने रविवार सुबह खुद पुलिस चौकी पहुंचकर अपना गुनाह कबूल कर लिया. इसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हरभजवाला आईएसबीटी के पास रहने वाला 48 वर्षीय चंगेज खान शनिवार सुबह करीब सात बजे पुलिस चौकी पहुंचा और बताया कि उसने अपनी पत्नी सबाना की गला घोंटकर हत्या कर दी. यह सुनते ही पटेलनगर कोतवाली के इंस्पेक्टर रविंद्र यादव ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और एसएसआई कुंदन राम और चौकी प्रभारी ओमबीर सिंह के साथ तुरंत घटनास्थल के लिए निकल पड़े.

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम को वहां चंगेज खान की पत्नी मृत अवस्था में पड़ी मिली. इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया. वहीं उसके पति को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

इस घटना की जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर रविंद्र यादव ने बताया, ‘आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी सबाना मोबाइल पर ऑलनलाइन लूडो खेलती थी. इसके अलावा वह किसी अनजान व्यक्ति से ऑनलाइन चैट भी करती थी. इसे लेकर कई दिनों से दोनों का विवाद चल रहा था.’

आरोपी के मुताबिक, बार-बार मना करने पर भी पत्नी ने न तो गेम खेलना छोड़ा और न ही उससे बात करनी बंद की. शबाना इसी तरह शुक्रवार रात मोबाइल पर गेम खेल रही थी. इसे लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसमें उसने अपनी पत्नी का गला दबा दिया. इससे उसकी दम घुटने से मौत हो गई.

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

क्राइम

प्यार की खौफनाक सजा: युवक ने रचाई दुसरे युवती से शादी तो प्रेमिका ने किया आत्मघात, और छोड़ गयी 12 पेज की सुसाइड नोट…

Published

on

 

धर्मशाला: साथ जीने-मरने की कसमें खाई थी. लेकिन प्रेमी ने वादा तोड़ दिया. किसी ओर से शादी रचा ली. आहत होकर प्रेमिका ने सुसाइड कर लिया. हालांकि, महिला ने युवक और पुलिस पर टॉर्चर  करने के आरोप भी लगाए हैं. मामला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले का है. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और पड़ताल की जा रही है. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए टांडा अस्पताल भेजा है. मौके से 12 पेज का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. सुसाइट नोट में महिला ने पुलिस की कार्यप्रणाली में भी सवाल उठाए हैं. महिला ने बताया है कि किस तरह उसे एक थाने से दूसरे थाने में दौड़ाया गया. जानकारी के अनुसार, धर्मशाला में तलाकशुदा महिला ने प्यार में धोखा मिलने पर फंदा लगाकर जान दे दी. मृतक महिला कोतवाली बाजार धर्मशाला की रहने वाली थी और कांगड़ा में ब्यूटी पार्लर का काम करती थी. दरअसल, महिला का 2013 में पति से तलाक हो गया था. वह कांगड़ा के छोटी हलेड़ पंचायत के जोगीपुर में किराये के मकान में रहती थी. इस दौरान महिला कांगड़ा के एक स्थानीय युवक के संपर्क में आई और दोनों ने जीवनभर साथ निभाने का वादा किया. 35 वर्षीय महिला के साथ युवक लंबे समय से संबंध थे. इस बीच महिला ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला भी दर्ज करवाया था और बाद में युवक ने महिला को शादी का भरोसा दिया था और अब जमानत पर चल रहा था. 14 अप्रैल 2022 को कांगड़ा के महिला पुलिस थाने में यह  महिला की शिकायत पर रेप का केस दर्ज किया गया था और मामले के 22 दिन बाद आरोपी युवक को जमानत मिल गई थी.

बुधवार को निकली बारात तो महिला ने दी जान
बीते बुधवार को युवक की शादी थी. घर से बरात निकली तो महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. युवक की शादी बैजनाथ में हुई है. पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. डीएसपी सुनील राणा से जब संपर्क की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया. वहीं, एसपी कांगड़ा कुशाल चंद ने कहा कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था.

Continue Reading

क्राइम

दो युवकों के बीच जिम में डंबल उठाने को लेकर हुआ विवाद, घर पर लगी आग, पढ़े पूरी खबर..

Published

on

By

How to workout at home with Bodyweight, Dumbbells - ssznotes

 

बरेली. उत्तर प्रदेश के बरेली के थाना किला क्षेत्र के बानखाना में दो युवकों के बीच जिम में डंबल उठाने को लेकर विवाद हो गया. यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि आधी रात को अचानक एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों के घर पर हमला कर दिया. पूरे परिवार को पीटा. दबंगों ने यहां फायरिंग और पथराव के बाद के घर में आग लगा दी. सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी वहां से भाग गए. घर में आगजनी और बवाल जैसी घटना होने के बावजूद भी सीओ स्तर से बड़ा कोई अफसर मौके पर नहीं पहुंचा.

दरअसल, किला क्षेत्र में बानखाना निवासी असलम रज़ा का बेटा कैफ जिम में सुबह और शाम कसरत करने जाता है. मोहल्ले के सलीम का बेटा बाबू, इरफान भी वहां जिम करने जाते हैं. शनिवार देर रात जिम में मोहम्मद कैफ का बाबू से डंबल उठाने को लेकर झगड़ा हो गया. उस समय तो मामला दोस्तों ने शांत करा दिया, लेकिन देर रात में सलीम और अनीस के साथ दर्जन भर लोग अचानक असलम रजा के घर का दरवाजा तोड़कर घर में घुस गए.

पूरे परिवार को पीटना शुरू कर दिया. धारदार हथियार मारकर असलम को घायल कर दिया. उनके बेटे मोहम्मद कैफ को पीट-पीटकर मोहम्मद कैफ को अधमरा कर दिया. पूरे घर में तोड़फोड़ की गई. इसके बाद घर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. कॉलोनी में आगजनी और बवाल के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी जिसके बाद दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया और पुलिस अब कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.

एसपी सिटी रविंद्र कुमार घटना के बाद जब मौके पर पहुंचे तो उन्होंने बताया कि इस प्रकरण में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है. दो लोगों को हिरासत में लिया गया है, बाकी लोगों के लिए पुलिस दबिश दे रही है. दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |

 

 

 

Continue Reading

क्राइम

घर लौट रही युवती से दबंगों ने किया,गैंगरेप…वीडियो बनाकर दी धमकी

Published

on

खेत से घर लौट रही युवती के साथ दबंगों ने गैंगरेप कर अश्लील वीडियो बनाया है. इस वीडियो को आरोपियों ने युवती को ही भेजकर धमकाया. इसकी शिकायत पुलिस से की गई, लेकिन पुलिस ने गैंगरेप की घटना को छेड़छाड़ में दर्ज किया है. वहीं रेप का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा है. युवती पर दबाव भी बनाया जा रहा है.अलीगढ़ पुलिस का FIR लिखने में खेल करने का मामला सामने आया है.

एक युवती के साथ गैंगरेप की घटना हुई. जिसका आरोपियों द्वारा वीडियो भी बनाया गया और धमकाने के लिए युवती तक भी भेज दिया गया. गैंगरेप की घटना की शिकायत आला अधिकारियों से हुई, लेकिन मुकदमा लिखने के आदेश के बाद थाना पुलिस ने गैंगरेप की घटना को छेड़छाड़ में दर्ज कर दिया. इतना ही नहीं,अब पीड़ित युवती पर दबाव बनाया जा रहा है.

दरअसल, अलीगढ़ के थाना अतरौली इलाके के एक गांव में 14 अप्रैल को एक युवती खेत से अपने घर वापस लौट रही थी. इसी दौरान युवती को गांव के ही नामजद दो युवकों द्वारा रास्ते में पकड़ लिया गया. उसे जबरन कोल्ड ड्रिंक पिलाई गई. नशे की हालत में युवती को खींचकर पास में ही जंगली झाड़ियों में ले जाकर युवती के साथ बारी-बारी दोनों युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया.इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पीड़िता उसके साथ हो रही रेप की जघन्य घटना को अंजाम देने के दौरान वह विरोध दर्ज कराती हुई दिख रही है, लेकिन युवक जबरन बलात्कार कर रहा है.

पीड़ित युवती का कहना है कि आरोपित युवकों ने घटना को अंजाम देने के बाद वीडियो फोटो बनाए और वायरल कर के वीडियो युवती तक पहुंचाया. वहीं, एक फोटो सोशल मीडिया पर अपने स्टेटस पर भी लगा दिया.यह सब देख शांत बैठी युवती व उसके परिवारीजन क्षेत्राधिकारी अतरौली के पास न्याय के लिए पहुंचे.जहां शिकायती पत्र देकर पूरी घटना बताई गई,लेकिन अतरौली थाना पुलिस ने गैंगरेप की शिकायत के बावजूद भी मात्र छेड़खानी व आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है. पीड़ित युवती का कहना है कि वह आरोपित के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई चाहती है. वह आगे पढ़ना भी चाहती है.

अगर उसे न्याय ना मिला तो वह आत्महत्या कर लेगी.वहीं, जब इस संबंध में क्षेत्राधिकारी अतरौली शिव प्रताप सिंह से बात की गई तो उन्होंने युवती के भाई द्वारा शिकायती पत्र देने की बात कही और संबंधित थाना पुलिस को जांच कर मुकदमा पंजीकृत करने के निर्देश दिए. रेप की घटना को संबंधित थाना पुलिस द्वारा छेड़छाड़ में दर्ज किए जाने के सवाल पर क्षेत्राधिकारी शिव प्रताप सिंह थाना पुलिस को बचाते हुए दिख रहे हैं.

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़2 hours ago

CG News: जूते में फन फैलाये बैठा नाग, युवक के जूते पहनते ही हुआ ये…

    कोरबा में भीषण गर्मी के चलते अब जीव-जंतुओं की भी परेशानी बढ़ने लगी है। यही कारण है कि...

छत्तीसगढ़10 hours ago

today corona update: कोरोना के नए केस 2,274, एवं संक्रमितो की संख्या 4.31 करोड़ के पार, एवं रिकवरी रेट 98.75 % पर पहुंचा…

    कोरोना को लेकर कुछ राहत वाली खबर है। शनिवार को संक्रमण के नए मामलों में कमी देखी गई।...

छत्तीसगढ़10 hours ago

पेट्रोल के दामों मे आई गिरावट, पेट्रोल 9.5 रुपए, एवं डीजल 7 रुपए लीटर हुआ सस्ता..

  महंगाई के मौसम में केंद्र सरकार ने थोड़ी राहत बरसाई है। एक्साइज ड्यूटी घटाने से पेट्रोल 9.5 रुपए और...

छत्तीसगढ़1 day ago

CG Braking News: छत्तीसगढ़ के चित्रकोट जलप्रपात में एक महिला ने अचानक कूदकर दी जान, 9 घंटे के के बाद लाश को किनारे पर लाया गया…

    बस्तर: चित्रकोट जलप्रपात में कूदकर जान देने वाली युवती की लाश पुलिस ने बरामद कर ली है। 9...

छत्तीसगढ़1 day ago

सोने चांदी की कीमतों पर हुई बढ़ोतरी, सोना 660 रुपए महंगा होकर 51,027 रु प्रति 10 ग्राम पंहुचा, एवं चांदी 2,321 रुपए हुई महंगी..

  इस हफ्ते सोने-चांदी में अच्छी तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के...

#Exclusive खबरे

Calendar

May 2022
M T W T F S S
  1
2 3 4 5 6 7 8
9 10 11 12 13 14 15
16 17 18 19 20 21 22
23 24 25 26 27 28 29
30 31  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • देश6 days ago

    PM Kisan योजना 11वीं किस्त की लिस्ट जारी,चेक करें यहाँ…

  • जॉब6 days ago

    भारतीय खाद्य निगम में निकली 4700 से अधिक पदों पर भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…

  • जॉब5 days ago

    हेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता

  • जॉब6 days ago

    बिजली विभाग में निकली भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता…जल्द करें अप्लाई

  • जॉब6 days ago

    जूनियर असिस्‍टेंट के पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता..

  • जॉब6 days ago

    डाक विभाग मे निकली बम्पर भर्तियाँ, जल्द ही करे आवेदन, जाने सैलरी, आवेदन की तिथि, एवं शैक्षणिक योग्यता..

  • जॉब6 days ago

    विश्वविद्यालय में टीचिंग एवं नॉन टीचिंग के पदों पर निकली बंपर भर्तियां, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब6 days ago

    बोर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन में निकली बंपर भर्ती, योग्य उम्मीदवार जल्द करे आवेदन… ये रही शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब6 days ago

    आयूष मंत्रालय में निकली कंप्यूटर ऑपरेटरो की बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब5 days ago

    बिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…