छत्तीसगढ़
CG News: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, 5 डिग्री तक गिरा पारा, कल हो सकती है गरज-चमक के साथ तेज बारिश…

बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान असानी का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर दिखने लगा है। ठंडी हवाओं की वजह से प्रदेश के तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में दिन का तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक नीचे चला गया है। मंगलवार को रायपुर और कुरुद में सबसे अधिक गर्मी रिकॉर्ड हुई। मौसम विभाग के मुताबिक रायपुर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस मापा गया। यह सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है। यहां फिलहाल 6 किमी प्रति घंटा की रफ्तार वाली हवाएं चल रही हैं।
शहर के बाहरी हिस्सों का मौसम कुछ और ठंडा रहा है। माना हवाई अड्डे के पास यह 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। राजनांदगांव में 38.8 डिग्री, दुर्ग में 38.7 डिग्री और पेंड्रा में 38.3 डिग्री दर्ज किया गया। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री है, जो सामान्य से 5 डिग्री तक कम है। उत्तर के शहर अंबिकापुर में सामान्य से 3 डिग्री कम अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं दक्षिण छत्तीसगढ़ के शहर जगदलपुर में अधिकतम तापमान केवल 34.3 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां भी तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। दिन के तापमान में गिरावट की वजह से लोगों को काफी राहत महसूस हो रही है।
कल बरसात संभव, बिजली भी गिर सकती है
रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने बताया, चक्रवात असानी अभी पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है। अब इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके प्रभाव से 11 मई को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना बन रही है। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की भी संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर वज्रपात भी संभव है। मौसम विभाग के मुताबिक वर्षा का क्षेत्र मुख्य रूप से बस्तर संभाग हो सकता है।
मई में 49 डिग्री तक पहुंच जाता है तापमान
मौसम विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक मई महीने में प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 39 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच होता है। लेकिन यह 49 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच चुका है। अब तक के सर्वाधिक अधिकतम तापमान 49.3 डिग्री सेल्सियस को 23 मई 2017 को बिलासपुर में रिकॉर्ड किया गया था। रायपुर में अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 47.9 डिग्री सेल्सियस 30 मई 1988 को दर्ज हुआ। सामान्य तौर पर सबसे गर्म माने जाने वाले जांजगीर-चांपा में मई का सर्वकालिक अधिकतम तापमान 48.4 डिग्री सेल्सियस है। इसे 26 मई 1984 को रिकॉर्ड किया गया था।

छत्तीसगढ़
खुशखबरी: CM बघेल ने मनरेगा के तहत मानदेय बढाने का किया बड़ा ऐलान…

छत्तीसगढ़ के महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के रोजगार सहायकों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने उनका मानदेय बढ़ाने का निर्णय लिया है। सीएम भूपेश बघेल ने ऐलान किया है कि रोजगार सहायकों के मानदेय 5000 से 6000 रुपये को कलेक्टर दर 9540 रुपये किया जाएगा। रोजगार सहायकों की सेवा शर्तों से संबंधित मांगों पर निर्णय राज्य स्तरीय गठित समिति के प्रतिवेदन मिलने पर लिया जाएगा। सीएम के इस आदेश के बाद 15 हजार से ज्यादा रोजगार सहायकों को फायदा मिलेगा।
बता दें कि प्रदेशभर में मनरेगा कर्मचारी नियमितीकरण एवं रोजगार सहायकों का वेतनमान निर्धारण करने तथा मनरेगा कर्मियों पर सिविल सेवा नियम 1966 के साथ पंचायत कर्मी नियमावली लागू करने की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। मनरेगा कर्मियों ने दंतेवाड़ा से एक दांडी मार्च भी निकाला था, जिसे तिरंगा यात्रा का नाम दिया गया था। तिरंगा यात्रा में करीब 5 हजार रोजगार सहायक शामिल हुए थे। रोजगार सहायक ने दावा किया था कि यह छत्तीसगढ़ का पहला आंदोलन है, जिसमें कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर 400 किलोमीटर तक लंबी दांडी यात्रा निकाली है।
सीएमओ कार्यालय ने ट्वीट कर दी जानकारी
सीएमओ कार्यालय ने ट्वीट कर कहा कि सीएम भूपेश बघेल ने मनरेगा के रोजगार सहायकों के मानदेय में वृद्धि की घोषणा की। अब कलेक्टर दर पर मानदेय मिलेगा। सेवा शर्तों की मांग पर राज्य स्तरीय समिति से प्रतिवेदन मिलने के बाद फैसला लिया जाएगा। रोजगार सहायकों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात रखी थी, जिसके बाद यह घोषणा की गई है। रोजगार सहायक अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर 4 अप्रैल से हड़ताल कर रहे हैं। आंदोलन में छत्तीसगढ़ के 15 हजार रोजगार कर्मचारी शामिल हैं। आंदोलन के जरिए रोजगार सहायक सरकार पर दबाव बना रहे थे।
छत्तीसगढ़
CG बोर्ड का Result जारी होते ही शिक्षा मंत्री ने परिणाम किया घोषित कहा- 10वीं में सुमन और सोनाली, 12वीं में कुंति साव ने किया टॉप…

CG बोर्ड के रिजल्ट जारी कर दिए गए। 10वीं में रायगढ़ की सुमन पटेल, कांकेर की सोनाली और 12वीं में रायगढ़ की कुंति साव ने टॉप किया है। छत्तीसगढ़ के स्टूडेंट्स के लिए शनिवार को 10वीं और 12वीं के रिजल्ट आ गए। हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी परीक्षा के ये परीक्षा परिणाम दोपहर 12 बजे स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने रिजल्ट जारी किया। दसवीं की परीक्षा में 74.23% स्टूडेंट्स पास हुए, जिनमें लड़कियों का प्रतिशत 78.84 और लड़कों का प्रतिशत 69.7 रहा। 12वीं की परीक्षा में 79.30% स्टूडेंट पास हुए। इसमें लड़कियों का प्रतिशत 81.15 और लड़कों का प्रतिशत 77.0 3 रहा।
10वीं की परीक्षा में कुल 15, 983 स्टूडेंट्स सप्लीमेंट्री आए हैं। वहीं 294 परीक्षार्थी ऐसे हैं, जिनके परिणाम रोक दिए गए हैं। इनके अलावा 115 स्टूडेंट्स के रिजल्ट नकल प्रकरण के चलते रोक दिए गए हैं। 28 स्टूडेंट्स ऐसे हैं जिनके परिणाम बाद में जारी किए जाएंगे।
दसवीं की परीक्षा में 3,63,301 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। जिसमें 2,69,478 स्टूडेंट पास हुए। हाई स्कूल 12वीं की परीक्षा में 2,87,673 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इसमें से 2,27,991 स्टूडेंट पास हुए। स्टूडेंट्स रिजल्ट मण्डल की वेबसाइट https://www.cgbse.nic.in और https://www.results.cg.nic.in पर देख सकेंगे।
10वीं के रिजल्ट में सुधार
10वीं पिछले साल कुल 3 लाख 84 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे। उस दौरान 73.62% स्टूडेंट पास हुए थे। मगर इस बार यह आंकड़ा बढ़ा है। इस बार कुल 74.23% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। मतलब की इस बार परिणाम में 0.61 प्रतिशत की बढोतरी हुई है।
हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया था
इससे पहले शुक्रवार को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने एग्जाम से जुड़े कंफ्यूजन दूर करने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया था। इसमें विद्यार्थी, शिक्षक और पैरेंट्स सुबह 10.30 बजे शाम 5 बजे तक बात कर सकेंगे। टोल फ्री नम्बर 18002334363 जारी किया गया है। इस नंबर पर मनोचिकित्सक, मनोवैज्ञानिक, कैरियर काउंसलर स्टूडेंट्स को रिजल्ट के बाद किसी भी तरह की परेशानी पर बात करेंगे। अगली क्लास में विषयों के चयन के संबंध में बात कर सकेंगे।
दो साल बाद स्कूल में हुई है ऑफलाइन परीक्षाा
पिछली बार कोरोना संक्रमण की वजह से दसवीं की परीक्षा नहीं हुई थी। असाइनमेंट के आधार पर रिजल्ट जारी किए गए थे। बारहवीं की परीक्षा भी छात्रों ने घर से दी थी। तब जहां छात्र पढ़ते थे, उन्हीं स्कूलों से परीक्षा के लिए आंसरशीट और प्रश्नपत्र का वितरण किया गया था। आंसर लिखने के बाद छात्रों ने संबंधित स्कूलों में ही कापियां जमा की। इस बार छात्रों को संबंधित सेंटर में जाकर पेपर लिखना था, जैसा परीक्षा का आम पैटर्न हुआ करता है।
छत्तीसगढ़
नई बीमारी ने दी दस्तक, टोमैटो फ्लू जाने इसके लक्षण, व कारण..
कोरोना महामारी के बीच एक नई बीमारी ने दस्तक दे दी है। इसे टोमैटो फीवर या टोमैटो फ्लू कहा जा रहा है। केरल में इस बीमारी की चपेट में 80 से ज्यादा बच्चे आ चुके हैं। इनमें से ज्यादातर बच्चों की उम्र पांच साल से कम है। आइए जानते हैं .
जनरल फिजिशियन डॉ. मनीष मुनिंद्रा के मुताबिक, टोमैटो फीवर एक वायरल इंफेक्शन है। ये ज्यादातर पांच साल से कम उम्र के बच्चों को प्रभावित कर रहा है। इस वायरल इंफेक्शन का नाम टोमैटो फ्लू इसलिए रखा गया है क्योंकि टोमैटो फ्लू से संक्रमित होने पर बच्चों के शरीर पर टमाटर की तरह से लाल रंग के दाने हो जाते हैं। इसकी वजह से उन्हें त्वचा पर जलन और खुजली होती है। इस बीमारी से संक्रमित होने वाले बच्चों को तेज बुखार भी आता है। टोमैटो फ्लू से संक्रमित होने वाले बच्चों को डिहाइड्रेशन की समस्या होती है। इसके साथ-साथ शरीर और जोड़ों में भी दर्द की शिकायत होती है।
टोमैटो फ्लू के प्रमुख लक्षण
डिहाइड्रेशन।
स्किन रैशेज।
त्वचा में इर्रिटेशन या खुजली।
शरीर पर टमाटर जैसे चकत्ते और दाने।
तेज बुखार।
शरीर और जोड़ों में दर्द।
जोड़ों में सूजन।
पेट में ऐंठन और दर्द।
जी मिचलाना, उल्टी और दस्त।
खांसी, छींक और नाक बहना।
हाथ के रंग में बदलाव।
मुंह सूखना।
अत्यधिक थकान।
स्किन में जलन।
टोमैटो फ्लू के कारण?
डॉ. मनीष के मुताबिक, अभी टोमैटो फ्लू के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। इसपर स्टडी जारी है। ज्यादातर पांच साल से कम उम्र के बच्चे ही इसकी चपेट में आ रहे हैं।
वहीं, केरल की स्वास्थ्य मंत्री ने एक बयान जारी किया है। उन्होंने कहा, ‘इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए कि यह बीमारी दूसरे बच्चों में न फैले। यह बहुत संक्रामक है। ये फ्लू छाले के पानी, बलगम, मल और तरल पदार्थ के सीधे संपर्क में आने से फैलता है।’
डॉ. रवींद्र कौशिक से हमने इस बीमारी के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा, ‘टोमैटो फ्लू एक तरह का सेल्फ लिमिटिंग फ्लू है, जिसका मतलब है कि अगर समय रहते उचित देखभाल की जाए तो लक्षण को काबू किया जा सकता है। ऐसे में सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात ये है कि बच्चे को हाईड्रेटेड रखें।’
बचाव के तरीके क्या हैं?
संक्रमित बच्चे को उबला हुआ साफ पानी पिलाएं, ताकि वह हाइड्रेटेड रह सके।
फफोले या रैशेज पर खुजली करने से बच्चे को रोकें।
घर और बच्चे के आसपास साफ-सफाई का ध्यान रखें।
गर्म पानी से नहलाएं।
संक्रमित बच्चे से दूरी बनाकर रखें।
हेल्दी डाइट का सेवन करें।
ऊपर बताए गए कोई भी लक्षण नजर आने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें।
-
जॉब6 days agoNTPC में निकली बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द से जल्द करे आवेदन, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब7 days agoइंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने 150 पदों पर असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO) के लिए भर्तियां निकली है, 18 से 27 साल तक की उम्र के उम्मीदवार कर सकेंगे..
-
जॉब5 days agoNTPC में निकली बंपर भर्ती,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoइंटेलिजेंस ब्यूरो में 150 पदों पर निकली बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…
-
जॉब6 days agoअसिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती,8 जून तक करें अप्लाई…
-
जॉब4 days agoअसिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर निकली भर्ती,8 जून तक करें अप्लाई…
-
जॉब4 days agoडाटा एंट्री ऑपरेटर की निकली भर्ती, 22 मई तक करे आवेदन…
-
जॉब5 days agoअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में 410 पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब4 days agoबिजली विभाग में निकली भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता… जल्द करें अप्लाई
-
जॉब4 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…





















You must be logged in to post a comment Login