Connect with us

देश - दुनिया

चीन के ‘दुश्मन’ ताइवानी सेना प्रमुख की भी जनरल रावत की तरह ही हुई थी मौत, लोगों के शक में कितना दम?

Published

on

देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत का तमिलनाडु में कुन्नूर के पास एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन हो गया. इस दुर्घटना में उनके साथ उनकी पत्नी मधुलिका रावत का भी निधन हो गया. इन दोनों के अलावा ब्रिगेडियर लिद्दर और 10 अन्य सैन्य अधिकारियों और जवानों की भी इस हादसे में जान चली गई. हेलीकॉप्टर में सवार कुल 14 लोगों में से सिर्फ एक ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह जिंदा बचे हैं, जिनका बेंगलुरू के सैन्य अस्पताल में इलाज चल रहा है।

देश के बडे सैन्य अधिकारियों के इस तरह से दुर्घटना में मारे जाने के बाद देशभर में शोक की लहर है. हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर कैसे सबसे सुरक्षित माना जाने वाला हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हेलीकॉप्टर दुर्घटना की लेकर जांच हो रही है, लेकिन कई लोगों को इसके पीछे साजिश भी नजर आ रही है. खासतौर पर अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा और हथियार नियंत्रण मुद्दों के विशेषज्ञ ब्रहमा चेलानी के एक ट्वीट ने सबको चौंका दिया है और इसके बाद चीनी मीडिया की प्रतिक्रिया और भी चौंकाने वाली है।

ब्रहमा चेलानी के ट्वीट में क्या है
CDS जनरल बिपिन रावत के हेलीकॉप्टर क्रैश के संबंध में ब्रहमा चेलानी ने कई ट्वीट किए. अपने ट्वीट्स में उन्होंने लिखा, ऐसे समय में जब 20 महीने से चीन सीमा पर अड़ा हुआ है और वहां युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं. ऐसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी के साथ 11 सैन्य अधिकारियों व जवानों की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु होना बेहद दुखद है और इसकी टाइमिंग भी बहुत खराब है।

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, सीडीएस जनरल बिपिन रावत के हेलीकॉप्टर की दुर्घटना साल 2020 की शुरुआत में हुई एक अन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटना से बहुत हद तक मिलती-जुलती है. उस हादसे में ताइवान के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ जनरल शेन यी मिंग का निधन हो गया था. उस हादसे में जनरल मिंग के साथ सात अन्य की भी मौत हुई थी, जिसमें दो मेजर जनरल भी शामिल थे. इन दोनों ही हेलीकॉप्टर क्रैश में चीन के विरुद्ध खड़े होने वाले और आक्रामकता दिखाने वाले प्रमुख व्यक्तियों का निधन हो गया।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

देश - दुनिया

बैतूल में महिला ने दिया तीन बेटियों को जन्‍म, दो की एंबुलेंस में और एक की अस्पताल में गूंजी किलकारी

Published

on

By

एमपी के बैतूल में गुरुवार की सुबह प्रसव के लिए जिला अस्पताल जा रही महिला ने एंबुलेंस में दो और अस्पताल अस्पताल में तीसरी बच्ची को जन्म दिया है। तीनों बच्चियां और प्रसूता स्वस्थ्य हैं। सभी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी देखभाल कर रही है। महिला पहले से ही तीन बच्चियों की मां है। अब वह छह बेटियों की मां बन गई है। तीन बच्चियों के पैदा होने से मैटरनिटी वार्ड में खुशी का माहौल है और इन बच्चियों को देखने वालों का भी तांता लगा है।

प्रसूता वार्ड में आने वाले लोग महिला की बच्चियों की तस्वीर ले रहे हैं। महिला भैंसदेही के माजरवानी गांव की निवासी है। महिला ने तीन बेटियों को जन्म दिया है। जिले में जननी एक्सप्रेस की हड़ताल के चलते 108 एंबुलेंस से प्रसव के लिए महिलाओं को लाया जा रहा है।

दरअसल, गांव की निवासी रुक्मणि भुसुमकर नाम की गर्भवती महिला को जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में एंबुलेंस में महिला को प्रसव पीड़ा होने पर 108 टीम ने रास्ते में सुरक्षित प्रसव कराया, जहां 2 बेटियों को महिला ने जन्म दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर जांच करने पर पता चला कि गर्भ में एक और बच्चा है। इसके बाद एक और बेटी इस दुनिया में आई। जच्चा-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है।

रुकमणि की मां ने कहा कि उसकी बेटी को पहले से ही 3 बेटियां थीं, अब तीन और पैदा हो जाने से 6 बेटियां हो गई हैं। 108 सेवा के योगेश पवार का कहना है कि गांव माजरवानी में महिला को प्रसव पीड़ा होने पर उन्होंने जननी को कॉल किया। जननी गाड़ी की हड़ताल होने से दोबारा 108 पर कॉल किया। इस पर माजरवानी निवासी रुक्मणि पत्नी सीताराम को 108 एंबुलेंस से भैंसदेही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया।

उतरने के चक्कर में चलती ट्रेन से कूद गई महिला, RPF जवान ने यूं बचाई जानसिविल सर्जन डॉ रेणुका गोहिया ने कहा कि भैंसदेही की माजरवानी गांव से रुकमणी नाम की महिला को प्रसव के लिए बैतूल जिला अस्पताल रेफर किया गया था। रास्ते में एंबुलेंस में ही दो बच्चियों को जन्म दिया और जिला अस्पताल पहुंचने पर जांच हुई और तीसरी बच्ची का जन्म जिला अस्पताल में हुआ।

Continue Reading

देश - दुनिया

10 लाख रुपये फूंककर लड़की ने बिगाड़ ली खुद की सूरत, अब चाहिए पुरानी शक्ल !

Published

on

By

खूबसूरती को लेकर सबकी अपनी सोच होती है. कोई अपनी शक्ल पर तरह-तरह के प्रयोग  करके सुंदर बनना चाहता है तो कोई कुदरती सुंदरता को ही अच्छा मानता है. अमेरिका की एक लड़की ने छोटी सी उम्र में ही अपने चेहरे पर लाखों रुपये फूंककर तरह-तरह के ट्रीटमेंट  कराए. अब हालत ये है कि लड़की को अपनी पुरानी शक्ल याद आ रही है, लेकिन वो मिल ही नहीं सकती।

मॉडल का नाम कैंडिस क्लॉस है और उसने पिछले 2 साल के अंदर अपने चेहरे को किसी एक्सपेरिमेंट की तरह बना लिया. सूरत को बेहतर बनाने के चक्कर में तमाम कॉस्मेटिक प्रोसीज़र से गुजरी और आखिरकार उसे जो रिजल्ट मिला, उससे लड़की बिल्कुल खुश नहीं है. उसे अपनी पुरानी सूरत ही भूल गई है और वो उसे वापस पाना चाहती है.

अब चाहिए कुदरती सुंदरता
कैंडिस के इंस्टाग्राम पर 42000 फॉलोअर्स हैं और वे मॉडल को पसंद भी करते हैं लेकिन वो खुद अब इस फेक लुक से ऊब चुकी है. कैंडिस का कहना है कि वो अब सामान्य होना चाहती हैं. साल 2021 में उन्होंने होठों, गालों और जॉलाइन पर फिलर्स लिए थे और अब ये फिलर्स उनकी नेचुरल ब्यूटी को खत्म कर चुके हैं. उन्हें इस बात का एहसास हो गया कि इससे उनके चेहरे को नुकसान हुआ है और वे जल्दी ही बूढ़ी दिखने लगेंगी. फिर बई अब कैंडिस अपने फिलर्स को डिसॉल्व करके पुराने लुक पर लौटने की कोशिश कर रही हैं.

Continue Reading

देश - दुनिया

ट्रेन चलाते हुए अचानक ड्राइवर का हुआ दही खाने का मन, बिना स्टॉपेज के दुकान के सामने रोक दी रेलगाड़ी!

Published

on

By

पाकिस्तानी कई बार अपनी उटपटांग हरकत के कारण चर्चा में आ जाते हैं. चाहे पाकिस्तान का कोई नेता हो या कोई आम इंसान, मूर्खता उनके अंदर देखने को मिल ही जाती है. अब पाकिस्तान से एक ट्रेन ड्राइवर की बेवकूफी भरी हरकत सामने आई है. सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी ट्रेन ड्राइवर का कारनामा खूब वायरल हो रहा है. इस ड्राइवर ने बिना किसी स्टॉपेज के ही ट्रेन को रोक दिया. जब उससे इसकी वजह पूछी गई तो पता चला कि ड्राइवर को दही खाने का मन था. दही खरीदने के लिए उसने ट्रेन रोक दी थी.

ट्विटर पर इस घटना का वीडियो जमकर देखा जा रहा है. जानकारी के मुताबिक़, पाकिस्तान के लाहौर में चलने वाली इंटर सिटी ट्रेन के ड्राइवर ने अचानक ही ट्रेन को रोक दिया. ट्रेन से सफर कर रहे लोगों को समझ नहीं आया कि बिना किसी स्टॉपेज के ट्रेन क्यों रोकी गई. जब काफू देर तक ट्रेन रुकी रही तो लोगों ने मामले की जानकारी हासिल करने की कोशिश की. इस दौरान ट्रेन रोकने की जो वजह सामने आई, उसे जान हर कोई हैरान रह गया.

पाकिस्तानी रेलमंत्री ने ड्राइवर को निलंबित कर दिया है

दरअसल, इस ट्रेन को चला रहे ड्राइवर का अचानक दही खाने का मन हो गया. अपनी क्रेविंग्स को पूरा करने के लिए ड्राइवर ने एक डेयरी की दुकान के सामने ट्रेन रोक दी. ड्राइवर के असिस्टेंट ने नीचे उतर दही का डिब्बा पैक किया और वापस ट्रेन में आ गया. दही खाने के बाद ही ड्राइवर ने ट्रेन स्टार्ट की वीडियो में ट्रेन के सामने पूछताछ के लिए खड़े कई लोग नजर आए.

जैसे ही इस घटना का वीडियो वायरल हुआ, इसकी जानकारी पाकिस्तान के रेलमंत्री को भी हुई. उन्होंने खबर के आधार पर तुरंत एक्शन लिया. ट्रेन के ड्राइवर को निलंबित कर दिया गया है. रेलमंत्री ने कहा कि पब्लिक ट्रंसपोर्ट जनता की सुविधा के लिए है. ड्राइवर द्वारा अपने पर्सनल काम के लिए इसे रोका नहीं जा सकता. ड्राइवर को सजा देना काफी जरुरी है ताकि भविष्य में कभी इस तरह की घटना दोहराई ना जा सके. वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर पाकिस्तान का जमकर मजाक बनाया जा रहा है.

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़2 days ago

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक शुरू…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रिमंडल की अहम बैठक शुरू हो गई है। बैठक में मंत्रीमंडल के...

छत्तीसगढ़2 days ago

रायपुर : बेरोजगार इंजीनियरों की बढ़ी महत्ता, निर्माण कार्यों में आई गुणवत्ता : 15 सौ से अधिक बेरोजगार इंजीनियरों को मिला रोजगार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू की पहल से अब प्रदेश के अधिकांश निर्माण कार्यों में गुणवत्ता...

छत्तीसगढ़5 days ago

बड़ी उपलब्धि: कायाकल्प स्वच्छ अस्पताल योजना में जिला अस्पताल को 89.1% अंक हासिल कर छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान, डॉ राजीव तिवारी ने स्वास्थ्य कर्मियों का जताया आभार

जिला अस्पताल में पदस्थ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ राजीव तिवारी ने कहा कि हमारे बलरामपुर जिला अस्पताल  के सभी स्वास्थ्य...

छत्तीसगढ़5 days ago

छत्तीगढ़ के बेटे का हुआ इसरो में चयन : बचपन का सपना हुआ साकार,मां ने बताई अपने बेटे की इमोशनल जर्नी.

बिलासपुर : कहते हैं, जिंदगी में कुछ करने के लिए लगन और मेहनत की आवश्यकता होती है। सफलता जरूर मिलेगी।...

छत्तीसगढ़1 week ago

उत्तर भारत में कोहरे और चक्रवात का असर, आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों को चक्रवात के कारण रद

उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण जहां कई ट्रेनों का संचालन रद करने के साथ मार्ग परिवर्तित किया गया...

#Exclusive खबरे

Calendar

December 2021
S M T W T F S
  1 2 3 4
5 6 7 8 9 10 11
12 13 14 15 16 17 18
19 20 21 22 23 24 25
26 27 28 29 30 31  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • क्राइम न्यूज़7 days ago

    9 साल की लड़की से रेप का मामला, कुत्ते को पुलिस ने किया अरेस्ट!

  • जॉब5 days ago

    यहां निकली बंपर वैकेंसी जल्द करे अप्लाई, ये रही शैक्षणिक योग्यता

  • Tech & Auto6 days ago

    Jio ने तोड़ा फैन्स का दिल! बंद किए अपने तीन धमाकेदार प्रीपेड प्लान्स

  • व्यापर6 days ago

    म्यूचुअल फंड के इस नियम से बदल जाएगी आपकी किस्मत, बन जाएंगे सीधे करोड़पति, जानें कैसे?

  • छत्तीसगढ़5 days ago

    छत्तीगढ़ के बेटे का हुआ इसरो में चयन : बचपन का सपना हुआ साकार,मां ने बताई अपने बेटे की इमोशनल जर्नी.

  • जॉब5 days ago

    बेरोजगार युवाओं के लिए , 6 दिसंबर को होगा रोजगार मेला का आयोजन, 534 पदों पर होगी भर्ती, इन्हें मिलेगा लाभ …

  • खेल7 days ago

    मयंक अग्रवाल ने जमाया अपना चौथा टेस्ट शतक, लड़खड़ाती पारी को संभाला अग्रवाल ने

  • खेल4 days ago

    स्टेनो-टाइपिस्ट, नर्स सहित कई पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें योग्यता

  • जॉब4 days ago

    सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका: 5वीं और 10वीं पास लोगों के लिए आई नौकरी, 10 दिसंबर है आवेदन की अंतिम तारीख

  • धर्म6 days ago

    सूर्य ग्रहण का इन 4 राशि वालों पर पड़ेगा बेहद अशुभ प्रभाव, बचने के लिए पहले जान लें ये खास उपाय