Connect with us

व्यापर

कर्मचारियों को जल्दी ही मिलेगी खुशखबरी : रिटायरमेंट की उम्र और पेंशन की राशि जल्द बढ़ सकती है,जानें केंद्र सरकार की विचार…

Published

on

केंद्र सरकार कर्मचारियों को जल्दी ही खुशखबरी दे सकती है. कर्मचारियों के रिटायरमेंट की उम्र और पेंशन की राशि बढ़ाने पर सरकार विचार कर रही है. प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार समिति की तरफ से ये प्रस्ताव भेजा गया है .

इसमें देश में लोगों के काम करने की उम्र सीमा बढ़ाई जाने की बात की गई है. साथ ही पीएम की आर्थिक सलाहकार समिति ने कहा है कि देश में रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने के साथ यूनिवर्सल पेंशन सिस्टम भी शुरू किया जाना चाहिए.

सीनियर सिटीजन की सुरक्षा
समिति की रिपोर्ट के अनुसार, इस सुझाव के तहत कर्मचारियों को हर महीने कम से कम 2000 रुपये का पेंशन दिया जाना चाहिए. आपको बता दें कि आर्थिक सलाहकार समिति ने देश में सीनियर सिटीजन की सुरक्षा के लिए बेहतर व्यवस्था करने की सिफारिश की है.

स्किल डेवलपमेंट है जरूरी
रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर कामकाजी उम्र की आबादी को बढ़ाना है तो इसके लिए सेवानिवृत्ति की उम्र को बढ़ाने की सख्त जरूरत है. सामाजिक सुरक्षा प्रणाली पर दबाव को कम करने के लिए ऐसा किया जा सकता है. रिपोर्ट में 50 साल से ऊपर के व्यक्तियों के लिए भी स्किल डेवलपमेंट की बात भी कही गई है.

केंद्र और राज्य सरकारों को ऐसी नीतियां बनानी चाहिए
रिपोर्ट में कहा गया है कि केंद्र और राज्य सरकारों को ऐसी नीतियां बनानी चाहिए जिससे कौशल विकास किया जा सके. इस प्रयास में असंगठित क्षेत्र, दूरदराज के इलाकों में रहने वाले, रिफ्यूजी, प्रवासियों को भी शामिल किया जाना चाहिए जिनके पास ट्रेनिंग हासिल करने के साधन नहीं होते हैं, लेकिन उनका ट्रेंड होना जरूरी है.

साल 2050 तक भारत में करीब 32 करोड़ सीनियर सिटीजन हो जाएंगे
आपको बता दें कि वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रोस्पेक्टस 2019 के अनुसार, साल 2050 तक भारत में करीब 32 करोड़ सीनियर सिटीजन हो जाएंगे. यानी देश की आबादी का करीब 19.5 फीसदी व्यक्ति सेवानिवृत्त की कैटेगरी में या जाएंगे. साल 2019 में भारत की आबादी का करीब 10 फीसदी या 14 करोड़ लोग सीनियर सिटीजन की कैटेगरी में हैं.

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

व्यापर

वित्त मंत्रालय ने दिया बड़ा झटका : इन पीपीएफ खाता धारियों अब नही मिलेगा ब्याज… 

Published

on

कर बचत योजना लोक भविष्य निधि (पीपीएफ) में निवेश करने वालों को वित्त मंत्रालय ने बड़ा झटका दिया है। वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग ने स्पष्ट किया है कि 12 दिसंबर 2019 को या इसके बाद एक ही व्यक्ति की ओर से खोले गए दो या इससे ज्यादा पीपीएफ खातों का विलय नहीं हो सकेगा।

विभाग ने ऑफिस मेमोरेंडम (ओएम) जारी कर कहा है कि पीपीएफ खातों का संचालन करने वाले संस्थान इस तिथि के बाद खोले गए पीपीएफ खातों के विलय के अनुरोध नहीं भेजें। इसके पीछे विभाग ने पीपीएफ के 2019 के नियमों का हवाला दिया है। आर्थिक मामलों के विभाग के ओएम के बाद पोस्ट ऑफिस ने एक सर्कुलर जारी किया है। इस सर्कुलर में कहा गया है कि 12 दिसंबर 2019 को या इसके बाद एक ही व्यक्ति द्वारा खोले गए दो या दो से अधिक पीपीएफ खातों में से एक को छोड़कर अन्य को बंद कर दिया जाएगा। साथ ही बंद किए जाने वाले खातों पर ब्याज का भुगतान भी नहीं किया जाएगा।

किसी व्यक्ति ने एक पीपीएफ खाता जनवरी 2015 में खोला है और दूसरा पीपीएफ खाता जनवरी 2020 में खोला है। ऐसी स्थिति में जनवरी 2020 में खोले गए पीपीएफ खाते को बंद कर दिया जाएगा। साथ ही इस खाते पर कोई ब्याज भी नहीं दिया जाएगा। यदि किसी व्यक्ति ने एक खाता 2015 और दूसरा खाता 2018 में खोला है तो दोनों खातों का अनुरोध पर विलय कर दिया जाएगा।

पोस्ट विभाग ने मासिक आय योजना (एमआईएस) वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (एससीएसएस) या टाइम डिपॉजिट (टीडी) में मिलने वाले ब्याज को लेकर नियमों में बदलाव किया है। पोस्ट विभाग के ताजा सर्कुलर में कहा गया है कि एमआईएस, एससीएसएस या टीडी खातों पर मिलने वाला ब्याज एक अप्रैल से सीधे निवेशकों के बचत खातों में जमा किया जाएगा। यदि किसी निवेशक ने अभी तक अपनी बचत योजना से बैंक या पोस्ट ऑफिस का बचत खाता लिंक नहीं कराया है तो 31 मार्च 2022 से पहले लिंक करा लें।

यदि ऐसा नहीं होता है तो एक अप्रैल के बाद मिलने वाला ब्याज पोस्ट ऑफिस के विविध कार्यालय खाते में जमा कर दिया जाएगा। यदि एक बार ब्याज की राशि विविध कार्यालय खाते में जमा हो जाएगी तो यह केवल पोस्ट ऑफिस के बचत खाते या चेक के द्वारा दी जाएगी। एक अप्रैल के बाद विविध कार्यालय खाते से एमआईएस, एससीएसएस या टीडी की ब्याज का भुगतान नकद में नहीं होगा।

ऐसे लिंक करें खाता

पोस्ट ऑफिस बचत खाता: इसके लिए निवेशक को एसबी-83 फॉर्म भरकर जमा कराना होगा। फॉर्म जमा करते समय पोस्ट ऑफिस में एमआईएस, एससीएसएस या टीडी खाते की पासबुक और पोस्ट ऑफिस बचत खाते की पासबुक सत्यापन के लिए पेश करनी होगी।

बैंक बचत खाता: इसके लिए निवेशक को ईसीएस-1 फॉर्म जमा करना होगा। इसके साथ एक रद्द चेक और बचत खाते के पहले पेज की कॉपी लगानी होगी। साथ ही पोस्ट ऑफिस में एमआईएस, एससीएसएस या टीडी खाते की पासबुक की कॉपी भी देनी होगी।

Continue Reading

व्यापर

बच्चे की भविष्य के लिए SBI की ‘पहली उड़ान’,जानें पहली उड़ान की पात्रता…

Published

on

अपने बच्चे को बचत की आदत डालनी है तो इसके लिए एसबीआई की ‘पहली उड़ान’ के विकल्प को चुना जा सकता है। पैरेंट पहली उड़ान के तहत अपने 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बैंक अकाउंट खुलवा सकते हैं। इस अकाउंट में जमा पैसे पर बैंक हर दिन के हिसाब से ब्याज भी देता है। आइए अकाउंट की डिटेल समझ लेते हैं।

पहली उड़ान की पात्रता: पहली उड़ान के तहत खोले गए बैंक अकाउंट से वो बच्चे जुड़ सकते हैं जिनकी उम्र 10 साल से ज्यादा और 18 साल से कम हो। ये सिंगल अकाउंट है। अकाउंट खोलने के लिए जरूरी डॉक्युमेंट में डेट ऑफ बर्थ प्रूफ चाहिए। इसके अलावा पैरेंट की केवाईसी अनिवार्य है।

मिलती हैं ये सुविधाएं: पहली उड़ान के तहत खोले गए अकाउंट को आप देश के किसी भी एसबीआई ब्रांच में ट्रांसफर करा सकते हैं। इस दौरान बच्चे का बैंक अकाउंट नंबर नहीं बदलेगा। इस अकाउंट में नॉमिनेशन की सुविधा भी मिलती हैं। इसके अलावा विशेष रूप से डिजाइन की गई ब्रांडेड पासबुक नि:शुल्क जारी की जाती है। पहली उड़ान के तहत खोले गए अकाउंट के साथ चेकबुक उपलब्ध है। ये चेकबुक बच्चे के नाम से अभिभावक को जारी की जाएगी। पहली उड़ान के तहत सेविंग बैंक अकाउंट में ब्याज दर की गणना हर दिन के बैलेंस के आधार पर की जाती है।

कितनी है लिमिट: इस अकाउंट को ओपन करने पर बच्चे के नाम से खास तरह का एटीएम कार्ड भी जारी किया जाता है। इस एटीएम कार्ड में फोटो भी है। इसकी लिमिट 5 हजार रुपए होती है। वहीं, आईएमपीएस के जरिए हर दिन की ट्रांजेक्शन लिमिट 2 हजार रुपए है। इसके अलावा इंटरनेट बैंकिंग की भी सुविधा मिलती है।

Continue Reading

व्यापर

Market Rate : पाम तेल के भाव में 50 रुपये प्रति 10 किलोग्राम की हुई कमी, जानें सोयाबीन रिफाइंड के दाम…

Published

on

विदेशी बाजारों में नरमी के बीच दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में शुक्रवार को लगभग सभी खाद्य तेल तिलहनों के भाव में भारी गिरावट रही। जबकि, इंदौर में सोयाबीन रिफाइंड 40 रुपये और पाम तेल के भाव में 50 रुपये प्रति 10 किलोग्राम की कमी रही। कपास्या खली 25 रुपये प्रति 60 किलोग्राम महंगी बिकी। वहीं, इंदौर के अनाज मंडी में शुक्रवार को चना कांटा 50 रुपये और मसूर के भाव में 50 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी रही।

चना की दाल 100 रुपये प्रति क्विंटल महंगी बिकी।सूत्रों ने कहा कि मंडियों में सरसों की आवक बढ़कर नौ लाख बोरी से अधिक हो गई, जिससे सरसों तेल तिलहनों के भाव कमजोर बंद हुए। सरसों से रिफाइंड बनाने की गतिविधियों को भी हतोत्साहित करने की जरूरत है, क्योंकि रूस और यूक्रेन में बढ़ते तनाव के बीच आयातित तेलों के महंगा होने से सारा दबाव स्थानीय तेलों पर विशेषकर सरसों पर आ गया है।

आलम यह है कि आयातित तेलों के मुकाबले देशी तेल तिलहन के भाव सस्ते हुए हैं और आयातित तेलों के भाव जरूर बढ़ते दिख रहे हैं पर लिवाल कम हैं।तेल रहित खल (डीओसी) की मांग कमजोर होने से सोयाबीन तिलहन और मूंगफली तिलहन के भाव गिरावट के साथ बंद हुए।

बिनौला तेल में भी गिरावट देखी गई। मलेशिया एक्सचेंज की जोरदार गिरावट से कच्चा पामतेल और पामोलीन के भाव में भी गिरावट आई। बाकी तेल-तिलहनों के भाव अपरिवर्तित रहे।

दिल्ली मंडी में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन – 7,600-7,625 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।
मूंगफली – 6,425 – 6,520 रुपये।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 14,800 रुपये।
मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,475 – 2,660 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 15,400 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,270-2,325 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,470-2,275 रुपये प्रति टिन।
तिल तेल मिल डिलिवरी – 17,000-18,500 रुपये।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 16,500 रुपये।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 16,000 रुपये।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 15,200।
सीपीओ एक्स-कांडला- 14,100 रुपये।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 14,900 रुपये।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 16,100 रुपये।
पामोलिन एक्स- कांडला- 14,800 रुपये (बिना जीएसटी के)।
सोयाबीन दाना 7,550-7,600 रुपये।
सोयाबीन लूज 7,250-7,350 रुपये।
मक्का खल (सरिस्का) 4,000 रुपये।

तिलहन

सरसों (निमाड़ी) 6100 से 6200,
नया रायड़ा 5900 से 6000,
सोयाबीन 6000 से 6400 रुपये प्रति क्विंटल।

तेल

मूंगफली तेल इंदौर 1540 से 1560,
सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 1550 से 1560,
सोयाबीन साल्वेंट 1520 से 1525,
पाम तेल 1585 से 1590 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।
कपास्या खली

कपास्या खली इंदौर 2200,
कपास्या खली देवास 2200,
कपास्या खली उज्जैन 2200,
कपास्या खली खंडवा 2175,
कपास्या खली बुरहानपुर 2175 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी।
कपास्या खली अकोला 3275 रुपये प्रति क्विंटल।

दलहन

चना (कांटा) 5075 से 5100,
मसूर 6450 से 6500,
तुअर (अरहर) निमाड़ी (नई) 5400 से 6300, तुअर सफेद (महाराष्ट्र) 6350 से 6500, तुअर (कर्नाटक) 6500 से 6650,
मूंग 7200 से 7400, मूंग हल्की 6000 से 6800,
उड़द 6800 से 7000, उड़द मीडियम 5500 से 6000, उड़द हल्की 2500 से 4500 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल

तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 8400 से 8500,
तुअर दाल फूल 8600 से 8800,
तुअर दाल (नई) 9100 से 9800,
आयातित तुअर दाल 8200 से 8300,
चना दाल 6000 से 6600,
मसूर दाल 7900 से 8200,
मूंग दाल 8300 से 8600,
मूंग मोगर 8800 से 9100,
उड़द दाल 7900 से 8200,
उड़द मोगर 9000 से 9400 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल

बासमती (921) 9500 से 10000,
तिबार 8000 से 8500,
दुबार 7000 से 7500,
मिनी दुबार 6000 से 6500,
मोगरा 3500 से 5500,
बासमती सैला 6000 से 8500,
कालीमूंछ 7000 से 7500
राजभोग 6400 से 6500,
दूबराज 3500 से 4000,
परमल 2500 से 2700,
हंसा सैला 2450 से 2600,
हंसा सफेद 2300 से 2450,
पोहा 3300 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़2 hours ago

CG News: पेड़ पे लटकती मिली युवती की सड़ी-गली लाश, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस…

  छ्त्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पेड़ से लटकती हुई एक युवती की लाश मिली है। लाश पूरी तरह सड़...

क्राइम न्यूज़3 hours ago

CG News: 6 जगह एक साथ छापामारी, 6 लाख के गांजे के साथ, पुलिस ने 6 लोगो को किया गिरफ्तार…

  नव गिठत नारकोटिक्स सेल ने दुर्ग जिले में अवैध रूप से मादक पदार्थों को बेचने वालों पर शिकंजा कसना...

छत्तीसगढ़3 hours ago

CG News: अनुकंपा नियुक्ति में फर्जीवाड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी हुआ सस्पेंड…

    बिलासपुर में अनुकंपा नियुक्ति में घपलेबाजी करने वाले तत्कालीन प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी पी दासरथी को राज्य शासन...

छत्तीसगढ़21 hours ago

CG News: पिता के डांट से नाराज बेटे ने लगाई फंसी, मौत…

  जशपुर। जिले में नशे की हालत में पिता की डांट से नाराज भाई ने बहन के सामने फांसी लगाकर...

छत्तीसगढ़1 day ago

बड़ी खबर: ओडिशा में दिखा भूकंप का असर, 4 सेकेंड तक महसूस किए गए झटके…

छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर से लगे गरियाबंद के मैनपुर-देवभोग में गुरुवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इसका असर देवभोग...

#Exclusive खबरे

Calendar

March 2022
S M T W T F S
  1 2 3 4 5
6 7 8 9 10 11 12
13 14 15 16 17 18 19
20 21 22 23 24 25 26
27 28 29 30 31  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब6 days ago

    भारतीय डाक विभाग में निकली भर्ती,15 मार्च तक करें आवेदन…

  • व्यापर7 days ago

    SBI के बाद आई PNB में खाताधारियों के लिए बड़ी ख़बर,अप्रैल से ये नया नियम लागू…

  • Tech & Auto6 days ago

    Elctric Two-Wheeler : Hero लाएगी अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में मचीगी ख़लबली,मार्च में होगी लॉन्च…

  • amazing amazing7 days ago

    खत्म हो गए है आपके मोबाइल डेटा तो… ऐसे करे free Internet use…

  • amazing amazing5 days ago

    एक लाख की साड़ी पहनकर इस बॉलीवूड एक्टर ने खिंचाई तस्वीरें, जानिए क्या है इसकी खूबी…

  • जॉब6 days ago

    सहायक प्रोफेसर की निकली बम्फ़र भर्ती,उम्मीदवार 17 मार्च तक करें आवेदन…  

  • जॉब3 days ago

    भारतीय डाक विभाग में निकली भर्ती,मिलेगी 63,200 तक सैलरी…

  • देश4 days ago

    सुकन्‍या समृद्धि योजना में हुए 5 बड़े बदलावों,जानें क्या हैं…

  • व्यापर4 days ago

    टाइटन ने चमका दी कई लोगों की किस्मत,10,000 रुपये के बन गए 1 करोड़ रुपये से ज्यादा…

  • छत्तीसगढ़6 days ago

    CG News: मछली मारने गए 2 लोगों को लगा करंट, मौत…