जॉब
जॉब मार्केट के लिए अच्छी खबर, अप्रैल माह में देश में 88 लाख लोगों को मिला रोजगार..
सीएमआईई के प्रबंधन निदेशक व सीईओ महेश व्यास ने बताया कि अप्रैल में देश की श्रम शक्ति (labour force) में 88 लाख का इजाफा हुआ। देश में कुल श्रम शक्ति बढ़कर 43.72 करोड़ हो गई।
देश के जॉब मार्केट को लेकर अच्छी खबर आई है। अप्रैल माह में देश में 88 लाख लोगों को रोजगार मिला है। यह महामारी के बाद एक माह में सर्वाधिक नौकरियां मिलीं। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकानॉमी (CMIE) की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।
हालांकि रोजगार की मांग की तुलना में उपलब्ध नौकरियां अपर्याप्त रहीं। सीएमआईई के प्रबंधन निदेशक व सीईओ महेश व्यास ने बताया कि अप्रैल में देश की श्रम शक्ति (labour force) में 88 लाख का इजाफा हुआ। देश में कुल श्रम शक्ति बढ़कर 43.72 करोड़ हो गई। व्यास के अनुसार महामारी के बाद के अप्रैल में रोजगार में सर्वाधिक बढ़ोतरी हुई है।
उन्होंने बताया कि मार्च में देश में 42.84 करोड़ लोग रोजगार प्राप्त थे। रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2021-22 में नौकरियों में औसत मासिक वृद्धि दो लाख रही। सीएमआईई का कहना है कि श्रम शक्ति में 88 लाख की वृद्धि तभी संभव हुई जबकि कुछ कामकाजी उम्र के लोग जो नौकरियों से बाहर थे, अप्रैल में रोजगार पाने में कामयाब रहे।
इसलिए हुई बढ़ोतरी
रिपोर्ट में कहा गया है कि कामकाजी उम्र की आबादी प्रति माह 20 लाख से अधिक नहीं बढ़ सकती है। इससे आगे किसी भी वृद्धि का मतलब है कि जो लोग नौकरी से बाहर हुए थे, उन्हें पुन: रोजगार मिल गया है। अप्रैल में नौकरियों में 88 लाख की वृद्धि पिछले तीन महीनों के दौरान 1.20 करोड़ की गिरावट के बाद आई है। व्यास ने कहा कि श्रम बाजार गतिशील रहता है क्योंकि रोजगार की एक निश्चित समय पर मांग बढ़ने पर निर्भर करता है।
उद्योगों में सर्वाधिक 55 लाख नौकरियां, कृषि में घटा रोजगार
अप्रैल में रोजगार में वृद्धि उद्योग और सेवा क्षेत्रों में हुई। आंकड़ों के अनुसार उद्योग जगत में 55 लाख नौकरियां दी गईं। उद्योग के भीतर मैन्यूफैक्चरिंग क्षेत्र में 30 लाख रोजगार सृजित हुए, जबकि कंस्ट्रक्शन क्षेत्र में लगभग 40 लाख। सीएमआईई के आंकड़ों से पता चलता है कि कृषि क्षेत्र में रोजगार में 52 लाख की गिरावट आई है।
नौकरियां बेहतर गुणवत्ता की होने की संभावना नहीं
रिपोर्ट के अनुसार कृषि क्षेत्र में रोजगार के अवसर में कमी की वजह रबी की कटाई के सीजन की समाप्ति हो सकती है। गेहूं के उत्पादन में गिरावट ने भी इसमें योगदान दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि नए उद्योग की नौकरियां बेहतर गुणवत्ता की होने की संभावना नहीं है, क्योंकि वृद्धि मुख्य रूप से दैनिक ग्रामीणों और छोटे व्यापारियों के बीच हुई है।

जॉब
ONGC में 3614 पदों पर भर्ती,आवेदन की अंतिम तिथि आज…

ONGC Apprentice Recruitment 2022: ओएनजीसी अपरेंटिस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 3614 भर्ती की जानी है. इसमें उत्तरी क्षेत्र में 209, मुंबई सेक्टर में 305, पश्चिमी क्षेत्र में 1434, पूर्वी क्षेत्र में 744, दक्षिणी क्षेत्र में 694 और केंद्रीय क्षेत्र में 228 भर्तियां की जाएंगी. ओएनजीसी अपरेंटिस भर्ती में अपरेंटिस का चयन, परीक्षा में प्राप्त अंकों और मेरिट के आधार पर किया जाएगा.ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड में अपरेंटिस के 3614 पदों पर भर्ती निकली है.
इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 22 मई 2022 तक बढ़ा दी गई है. ऐसे में आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी ONGC की आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 22 मई को 18 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए.
बता दें कि ओएनजीसी अपरेंटिस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 3614 भर्ती की जानी है. इसमें उत्तरी क्षेत्र में 209, मुंबई सेक्टर में 305, पश्चिमी क्षेत्र में 1434, पूर्वी क्षेत्र में 744, दक्षिणी क्षेत्र में 694 और केंद्रीय क्षेत्र में 228 भर्तियां की जाएंगी.
ओएनजीसी अपरेंटिस भर्ती में अपरेंटिस का चयन, परीक्षा में प्राप्त अंकों और मेरिट के आधार पर किया जाएगा. अगर दो अभ्यर्थियों को एक बराबर नंबर मिलता है तो इसमें अधिक उम्र वाले अभ्यर्थी को मौका दिया जाएगा.
आवेदन प्रक्रिया
सबसे पहले ओएनजीसी की आधिकारिक वेबसाइट
www.ongcaprentices.ongc.co.in
पर विजिट करें.
अब यहां ऑनलाइन आवेदन करने के लिए खुद को रजिस्टर करें.
रजिस्ट्रेशन के पहले चरण में अभ्यर्थियों को नाम, ईमेल, श्रेणी और पासवर्ड जैसी बुनियादी जानकारी भरनी होगी.
इसके बाद रजिस्ट्रेशन के दूसरे चरण में उम्मीदवारों को स्कैन की गई फोटो, शैक्षणिक योग्यता जैसी सभी जानकारी भरनी होगी.
यहां पर भरी गई जानकारी को बाद में सुधारा नहीं जा सकता है. ऐसे में यहां पर जानकारी सावधानी पूर्वक दर्ज करें.
जॉब
आईसीएमआर में साइंटिस्ट सी पद पर भर्ती,जल्द करें अप्लाई…

ICMR Recruitment 2022 : आईसीएमआर में सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है. आईसीएमआर में साइंटिस्ट सी पद पर भर्ती निकली है. आईसीएमआर में साइंटिस्ट सी पद पर भर्ती होने के बाद शानदार सैलरी मिलेगी.इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने साइंटिस्ट सी पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है.
साइंटिस्ट सी पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आईसीएमआर की आधिकारिक वेबसाइट recruit.icmr.org.in पर जाकर करना है. नोटिस के अनुसार, आईसीएमआर में साइंटिस्ट सी की कुल 18 वैकेंसी है.
इसके लिए आवेदन अधिकतम 40 उम्र तक के अभ्यर्थी कर सकते हैं. नोटिस के अनुसार आईसीएमआर साइंटिस्ट सी भर्ती 2022 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 5 जून 2022 है.
आवेदन शुल्क
आईसीएमआर में साइंटिस्ट सी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 1500 रुपये हैं. हालांकि एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट हासिल है.
शैक्षिक योग्यता
आईसीएमआर में साइंटिस्ट सी पदों के लिए उम्मीदवारों के पास पब्लिक हेल्थ एंटोमोलॉजी में पीजी डिग्री होनी चाहिए. साथ ही कम से कम चार साल रिसर्च एवं डेवलपमेंट या टीचिंग का अनुभव होना चाहिए. या फिर कम से कम पीजी डिग्री सेकेंड क्लास पास होने के साथ पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही चार साल का रिसर्च एवं डेवलपमेंट या टीचिंग का अनुभव.
जॉब
इंजीनियरों के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, इंजीनियर ट्रेनी के पदों पर निकली बंपर भर्तियां, जल्द ही करे आवेदन, 1,77,500 रु तक मिलेगी सैलरी..
UPRVUNL AE Recruitment: UPRVUNL की ओर से जारी की गई भर्ती 2022 के माध्यम से कुल 125 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन परीक्षा, साक्षात्कार और मेरिट के माध्यम से किया जाएगा।
UPRVUNL AE Recruitment: अगर आप इंजीनियरिंग के क्षेत्र में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और इसके लिए दिन-रात तैयारी करते हुए एक अच्छे मौके की तलाश में हैं तो ऐसे उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर सामने आ गया है। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (UPRVUNL) ने सहायक इंजीनियर (ट्रेनी) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस नोटिफिकेशन को UPRVUNL की आधिकारिक वेबसाइट uprvunl.org पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
UPRVUNL AE Recruitment: कब से कर सकेंगे आवेदन?
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड की ओर से जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार सहायक इंजीनियर/Assistant Engineer (ट्रेनी) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 23 मई, 2022 को शुरू कर दी जाएगी। विभाग ने आवेदन की आखिरी तारीख 14 जून, 2022 को निर्धारित की है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि भर्ती के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन रूप में ही होगी। अन्य किसी भी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
UPRVUNL AE Recruitment: इतने पदों पर होगी भर्ती
UPRVUNL की ओर से जारी की गई भर्ती 2022 के माध्यम से कुल 125 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन परीक्षा, साक्षात्कार और मेरिट के माध्यम से किया जाएगा। वहीं, चयनित उम्मीदवारों को मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रुमेंटेशन, कंप्यूटर साइंस और सिविल कैडर में नियुक्ति दी जाएगी।
UPRVUNL AE Recruitment: भर्ती का विवरण
मैकेनिकल के लिए रिक्त पदों की संख्या- 62
इलेक्ट्रिकल के लिए रिक्त पदों की संख्या- 29
इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रुमेंटेशन के लिए रिक्त पदों की संख्या- 17
कंप्यूटर साइंस के लिए रिक्त पदों की संख्या- 05
सिविल कैडर के लिए रिक्त पदों की संख्या- 12
UPRVUNL AE Recruitment: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित क्षेत्र में 65 फीसदी अंकों के साथ में बीई या बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। या फिर आवेदकों के पास में न्यूनतम 65% अंकों के साथ इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियर की ‘ए’ और ‘बी’ परीक्षा उत्तीर्ण की योग्यता होनी चाहिए।
UPRVUNL AE Recruitment: आवेदन शुल्क और वेतन
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 826 रुपये और अन्य सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 1180 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को 56,100 से लेकर 1,77,500 रुपये प्रतिमाह तक का वेतन दिया जाएगा।
आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक करने के लिए यहां क्लिक करें।
-
देश6 days agoPM Kisan योजना 11वीं किस्त की लिस्ट जारी,चेक करें यहाँ…
-
जॉब6 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली 4700 से अधिक पदों पर भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…
-
जॉब7 days agoरक्षा मंत्रालय में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,ये रही आवेदन की तिथि…
-
जॉब5 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब6 days agoबिजली विभाग में निकली भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता…जल्द करें अप्लाई
-
जॉब6 days agoजूनियर असिस्टेंट के पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता..
-
जॉब6 days agoविश्वविद्यालय में टीचिंग एवं नॉन टीचिंग के पदों पर निकली बंपर भर्तियां, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoडाक विभाग मे निकली बम्पर भर्तियाँ, जल्द ही करे आवेदन, जाने सैलरी, आवेदन की तिथि, एवं शैक्षणिक योग्यता..
-
जॉब6 days agoबोर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन में निकली बंपर भर्ती, योग्य उम्मीदवार जल्द करे आवेदन… ये रही शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoआयूष मंत्रालय में निकली कंप्यूटर ऑपरेटरो की बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…




















You must be logged in to post a comment Login