देश - दुनिया
पति और पत्नी में हुआ झगड़ा, गुस्से में शख्स ने घर में लगाई आग, 10 पड़ोसियों के घर भी स्वाहा

क्या आपने कभी ऐसा सुना है कि पति-पत्नी के बीच झगड़े का का नुकसान उसके पड़ोसियों ने भी झेला हो, नहीं ना! लेकिन ऐसा हुआ है. महाराष्ट्र में पति और पत्नी में हुए झगड़े का खामियाजा उसके पड़ोसियों को उठाना पड़ गया. बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से में व्यक्ति ने अपने घर को आग के हवाले कर दिया, जिसने वहां के आसपास के दस घरों को भी अपनी जद में ले लिया.
महाराष्ट्र के मझगांव में हुई इस घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि किसी बात पर संजय पाटिल का अपनी पत्नी पल्लवी से झगड़ा हो गया और देखते-ही-देखते मामला मारपीट तक जा पहुंचा. इसी दौरान शख्स ने गुस्से में अपना आपा खो दिया और घर में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. आग ने तुरंत ही अपना रौद्र रूप दिखाया और संजय के घर के साथ ही पड़ोस के करीब 10 घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया
पुलिस का कहना है कि आग लगने की इस घटना में करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है. हालांकि राहत देने वाली बात यह रही कि इस आगजनी में किसी की जान नहीं गई. जैसे ही आग फैलना शुरू हुआ लोग समय रहते अपने घरों से बाहर निकल गए.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आग लगने की घटना के बाद पड़ोसियों ने संजय को पकड़कर पीटा और बाद में पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने संजय को गिरफ्तार कर लिया. पत्नी पल्लवी ने भी संजय के खिलाफ घरेलू हिंसा और मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है.


देश - दुनिया
दो नाबालिग बहनों से 10 लोगों ने किया गैंगरेप, 7 आरोपी गिरफ्तार

झारखंड के गुमला जिले में दशहरे के दिन मेले से लौट रही दो नाबलिग आदिवासी चचेरी बहनों से सामूहिक बलात्कार के आरोपी 10 में से सात अन्य आरोपियों को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
गुमला के पुलिस अधीक्षक एहतेशाम वकारिब ने ‘पीटीआई भाषा’ को गिरफ्तारियों की सूचना देते हुए बताया कि 15 अक्टूबर को दशहरे के मेले से लौट रहीं दोनों नाबालिग चचेरी बहनों से बलात्कार करने के आरोपी शेष सात व्यक्तियों को पुलिस ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर धर दबोचा और सभी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
उन्होंने बताया कि गुरदरी थाना क्षेत्र के इस मामले से जुड़े दो नामजद आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी जबकि एक आरोपी ने आत्महत्या कर ली।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में कुल 10 आरोपी थे। मंगलवार को गिरफ्तार सातों आरोपियों की पहचान सन्नी देवल भगत (20), धर्मचंद भगत (26), सतीश भगत (21), सोमेश्वर भगत (22), अर्जुन उरांव (22), संजय उरांव (25) और महेश उरांव (19) के रूप में की गयी है।
उन्होंने बताया कि सभी के खिलाफ बलात्कार से जुड़ी भारतीय दंड संहिता की धारा 376 डीए, जान से मारने की कोशिश की धारा 307/509 एवं पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
15 अक्टूबर की रात्रि दशहरे के मेले से लौटने के दौरान तीन मोटरसाइकिल सवार दस आरोपियों ने इनके 20 वर्षीय भाई को मारपीट कर भगा दिया था तथा दोनों नाबालिग बहनों को अगवा कर जंगल में लेजाकर उनसे बारी बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया था।

देश - दुनिया
पूर्व विधायक नानालाल पाटीदार, 88 वर्ष की उम्र में निधन, सीएम शिवराज ने जताया शोक

पूर्व MLA नानालाल पाटीदार का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। नानालाल पाटीदार जनसंघ से जुड़े नेता थे। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर जताया दुख।
नानालाल पाटीदार मंदसौर जिले की सीतामऊ विधानसभा से तीन बार (1990, 1993, 2003) विधायक रहे। उनका अंतिम संस्कार गृह ग्राम गुराड़िया प्रताप में किया गया।
नानालाल पाटीदार का जन्म 10 नवंबर 1933 को गुराड़िया प्रताप के किसान परिवार में हुआ। बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रहे। सुवासरा में शिक्षा पूरी करने के बाद शिक्षक बनकर कार्य करने लगे।
इसी दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़कर काम प्रारंभ किया। 1956 में तहसील कार्यवाह बनाए गए। जनसंघ की स्थापना के साथ ही सक्रिय राजनीति में कदम रखा।

देश - दुनिया
1 रुपए का ये सिक्का आपको बना सकता है 10 करोड़पति, ऐसे होती है नीलामी

आज आपको हम ऐसे 1 रुपये के सिक्के के बारे में बता रहे हैं, जो आपको करोड़पति बना सकता है। 1 रुपये का यह सिक्का 10 करोड़ रुपये में नीलाम हुआ। लेकिन यह सिक्का मामूली सिक्का नहीं था।
जो सिक्का अंग्रेजों के जमाने का होगा और उस पर सन् 1885 मुद्रण हो तो आपको उसके लिए 10 करोड़ रुपये मिलेंगे। इसे आप ऑनलाइन नीलामी के लिए डाल सकते हैं।
ऑनलाइन सेल में आप इस सिक्के की नीलामी कर 9 करोड़ 99 लाख रुपये तक जीत सकते हैं। आपके मन में ये सवाल जरूर होंगे कि आखिर इस एक सिक्के के लिए इतने पैसे देने वाले कहां मिलेंगे? इसके साथ ही जानते हैं इसकी नीलामी कहां करने से आपको ज्यादा मुनाफा मिलेगा। इसके अलावा नीलामी की पूरी प्रक्रिया भी आपको बताते हैं।
अगर आपके पास ऐसे सिक्के हैं और आप इन्हें बेचना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको साइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें। सबसे पहले आप इस सिक्के की फोटो क्लिक करें और इसे साइट पर अपलोड करें। खरीदार सीधे आपसे संपर्क करेंगे। वहां से आप पेमेंट और डिलीवरी की शर्तों के अनुसार अपना सिक्का बेच सकते हैं. साथ ही यहां आप बारगेनिंग भी कर सकते हैं।
इसके साथ ही आप indiamart.com पर भी आप अपनी आईडी बना कर सिक्के की नीलामी कर सकते हैं. इसके लिए आपको लाखों रुपये मिल सकते हैं. नीलामी के लिए आपको अपने सिक्के की फोटो शेयर करनी होगी. बहुत से लोग एंटीक सामान खरीदते हैं. कुछ लोग जो पुराने सिक्कों को इकट्ठे करते हैं वे आपको इसके लिए अच्छे पैसे दे सकते हैं.

-
देश - दुनिया7 days agoकिडनी डैमेज कर देंगी आपकी ये 7 बुरी आदतें, जल्द सुधार लें
-
देश - दुनिया6 days ago10 हजार लगाकर शुरू करें ये खेती, हर महीने होगी ₹2 लाख की कमाई
-
देश - दुनिया6 days agoSBI बेच रहा सस्ते घर, फटाफट चेक करें किस दिन होगी नीलामी
-
देश - दुनिया5 days agoEPF मेंबर को फ्री मिलती है 7 लाख रुपये की सुविधा, जानें कैसे
-
देश - दुनिया7 days agoसबसे जल्दी हैक होते हैं ये 10 Passwords, भूलकर भी न करें इस्तेमाल; खाली हो सकता है अकाउंट
-
देश - दुनिया7 days agoPM आवास योजना के नियमों में बड़ा बदलाव, जानिए वरना नहीं रिजेक्ट हो जाएगा आवेदन
-
देश - दुनिया6 days agoPaytm से LPG सिलेंडर बुक कराने पर मिल सकता है 10,000 रुपये का सोना
-
देश - दुनिया5 days agoगर्म पानी के साथ मिलाएं ये चीजें और करें सेवन, पेट और हार्ट रहेगा स्वस्थ
-
देश - दुनिया6 days agoसेक्स रैकेट का भंडाफोड़, सरगना सलमान गिरफ्तार, 4 लड़कियां रेस्क्यू
-
देश - दुनिया6 days agoआगरा में रहस्यमयी बुखार से 24 घंटे में 7 बच्चों समेत 8 की मौत से हड़कंप
















You must be logged in to post a comment Login