देश - दुनिया
किडनी डैमेज कर देंगी आपकी ये 7 बुरी आदतें, जल्द सुधार लें

किडनीशरीर का अहम हिस्सा है. इसका मुख्य काम शरीर से वेस्ट मटेरियल को फिल्टर कर बाहर निकालना है और शरीर में कैमिकल फ्री और हेल्दी ब्लड की सप्लाई को बैलेंस करना है. जब इस पर जरूरत से ज्यादा प्रेशर पड़ता है तो कई बार इसके फेल होना का खतरा बढ़ जाता है. इसके पीछे की वजह उल्टा सीधा खानपान और गलत आदतें और अनियमित जीवन शैली हो सकती है.
किडनी क्या-क्या करती है ?
किडनी हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है. खून साफ करना, हार्मोन बनाना, यूरीन बनाना, टॉक्सिन्स निकालना और एसिड का संतुलन बनाए रखने और मिनरल एब्जॉर्व करने जैसे सारे जरूरी काम किडनी करती है. इसलिए एक स्वस्थ शरीर के लिए किडनी का ठीक होना बेहद जरूरी है.
किडनी किन आदतों से खराब हो सकती है? इसे लेकर हमने डॉ पुनीत गुप्ता से बात की है. पुनीत गुप्ता ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा हॉस्पिटल में किडनी रोग विशेषज्ञ हैं. उन्होंने उन पांच आदतों के बारे में बताया है, जिनसे किडनी को न सिर्फ नुकसान पहुंचता है, बल्कि उसके फेलियर होने का चांस बढ़ जाते हैं.
इन आदतों से खराब हो सकती है किडनी
1. कम पानी पीना
अगर आप भी कम पानी पीते हैं तो ये आदत जल्द से जल्द सुधार लें. आपको दिन भर में कम से कम 15 गिलास पानी पीना चाहिए, क्योंकि किडनी का फंक्शन पानी पीने पर काफी हद तक निर्भर करता है. अगर आप कम पानी पीते हैं तो किडनी पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है, क्योंकि खून साफ करने और खराब चीजों को शरीर से अलग करने में पानी की बड़ी भूमिका होती है और यह काम किडनी करती है.
2. ज्यादा नमक का सेवन करना
अगर आप भी जरूरत से ज्यादा नमक खाते हैं तो ये आदत बदल लीजिए, क्योंकि जो लोग ज्यादा नमक खाते हैं, वे खुद अपनी किडनियों को खराब करने के लिए जिम्मेदार होते हैं. अधिक नमक लेने से शरीर में सोडियम बढ़ता है, जिससे ब्लड प्रेशर प्रभावित होता है. इससे किडनी पर भी गहरा असर पड़ता है. डॉक्टर सलाह देते हैं कि दिन में 5 ग्राम से अधिक नमक का सेवन न करें.
3. धूम्रपान एवं तम्बाकू का सेवन
अगर आप भी धूम्रपान एवं तम्बाकू का सेवन करते हैं तो इन्हें बिलकुल छोड़ दें. क्योंकि इनके सेवन से ऐथेरोस्कलेरोसिस रोग भी होता है, जिसकी वजह से रक्त नलिकाओं में रक्त का बहाव धीमा पड़ जाता है और किडनी में रक्त कम जाने से उसकी कार्यक्षमता घट जाती है.
4. ज्यादा वक्त क पेशाब रोकना
कई लोग लंबे समयं तक पेशाब रोककर रखते हैं. ऐसा करने पर मूत्राशय कई घंटों तक मूत्र से भरा रहता है और काफी देर तक उसे रोके रहने की वजह से आगे चलकर यह किडनी को भारी नुकसान पहुंचाता है. इसलिए जब आपको लगे पेशाब जाना चाहिए 100 काम छोड़कर पेशाब जाएं.
5. ज्यादा पेनकिलर का प्रयोग
“कई लोग थोड़ा भी दर्द होने पर पेनकिलर खा लेते हैं, जो शरीर और किडनी के लिए बहुत ही नुकसानदेह है. ये आदत आपकी किडनी को खराब तक कर सकती है. ऐसे में डॉक्टर की सलाह के बिना दवाओं की खरीद से बचें “
- पीठ में दर्द, यूरिन के रास्ते कभी-कभी खून आना.
- यूरिन की मात्रा कम-ज्यादा होना.
- यूरिन के दौरान जलन होना या दर्द होना.
- रात के समय ब्लडप्रेशर कम या ज्यादा होना.
- किडनी वाली जगह पर दर्द महसूस होना.
- पैरों में सूजन आना, थकान महसूस होना.


देश - दुनिया
50 करोड़ का मानहानि का केस,शिल्पा शेट्टी-राजकुंद्रा ने शर्लिन चोपड़ा पर किया ,आरोपों को बताया झूठा

शिल्पा और राज ने शर्लिन पर 50 करोड़ रुपये का मानहानि का केस दर्ज किया है. साथ ही कपल ने शर्लिन द्वारा लगाए गए आरोपों को मनगढ़ंत और झूठा बताया है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने हाल ही में राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी पर सेक्शुअल हैरासमेंट का मुकदमा दर्ज कराया था. साथ ही धोखाधड़ी करने का भी आरोप लगाया था. अब इस मामले में शिल्पा और राज की तरफ से रिएक्शन आ गया है. कपल ने अब शर्लिन चोपड़ा पर मानहानि का केस दर्ज करा दिया है. शिल्पा और राज
शर्लिन पर 50 करोड़ रुपये का मानहानि का केस दर्ज करा दिया है. साथ ही कपल ने शर्लिन द्वारा लगाए गए आरोपों को मनगढ़ंत और झूठा बताया है.
शिल्पा-राज ने शर्लिन के खिलाफ लिया एक्शन
कुछ दिन पहले ही शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी पर शारीरिक और मानसिक रूप से उन्हें हैरास करने का आरोप लगाया था और मुंबई पुलिस से शिकायत की थी. अब शिल्पा और राज के लॉयर ने शर्लिन पर 50 करोड़ रुपये का मानहानि केस सूट किया है. कपल के लॉयर ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा कि- ‘शर्लिन
चोपड़ा द्वारा शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर जितने भी आरोप लगाए गए हैं वो छूठे, फर्जी और आधारहीन हैं. इसका कोई प्रमाण भी नहीं है.’
राज कुंद्रा पर शर्लिन ने लगाया था आरोप
इससे पहले शर्लिन चोपड़ा ने पोर्न रॉकेट केस में राज कुंद्रा के खिलाफ स्टेटमेंट रिकॉर्ड किया था. इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा था कि राज कुंद्रा और उनके क्रिएटिव डायरेक्टर ने मोबाइल ऐप हॉटशॉट्स के लिए उनसे शूट कराने के पीछे पड़े थे. शर्लिन ने डिटेल्स स्टेटमेंट जारी किया था जो इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच द्वारा फाइल की गई चार्जशीट का अहम हिस्सा था.

देश - दुनिया
वैक्सीन लगवाने के बाद रक्त जमने का मामला अभी तक 1 की मौत, 6 का इलाज जारी

वैक्सीन लेने के बाद रक्त का थक्का जमने के मामले अब भारत में भी सामने आए हैं। अभी तक यूके और अमेरिका में ही ऐसे मामले दर्ज किए जा रहे थे लेकिन सोमवार को नई दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल ने वैक्सीन लेने के बाद रक्त का थक्का जमने की वजह से एक मरीज की मौत होने की पुष्टि की है। जबकि छह मरीज अभी भी उपचाराधीन हैं।
अस्पताल के अनुसार कोविड वैक्सीन के जरिए इन मरीजों में थ्रोम्बोटिक थ्रोम्बोसाइटोपेनिया (वीआईटीटी) नामक परेशानी देखने को मिली जो रक्त का थक्का जमने के बाद देखने को मिलती है। अभी छह मरीज जीवित हैं और एक की मौत हो चुकी है।
डॉक्टरों के अनुसार इन सात में से पांच मामले केरल से जुड़े हैं और वहां से जांच के लिए सैंपल कुरियर के जरिए दिल्ली आए थे। वहीं दिल्ली निवासी एक मरीज को धौलाकुआं स्थित सैन्य अस्पताल से रैफर करके भेजा गया था लेकिन मरीज की हालत नाजुक होने की वजह से बचाया नहीं जा सका।
अस्पताल की वरिष्ठ डॉ. (प्रो.) ज्योति कोतवाल ने इन सभी मरीजों पर चिकित्सीय अध्ययन भी किया है जिसे इंडियन जर्नल इंडियन जर्नल ऑफ हेमटोलॉजी एंड ब्लड ट्रांसफ्यूजन में बीते 29 सितंबर को प्रकाशित किया गया। डॉ. कोतवाल ने बताया कि इस साल जून माह के दौरान ही उनके यहां पहला मामला दर्ज किया गया था लेकिन उसके बाद केरल और दिल्ली से छह और मरीज उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती हुए। इन मरीजों के सैंपल भी उन्हें कुरियर से प्राप्त हुए थे और जांच के बाद वीआईटीटी की पुष्टि होने के बाद इन्हें भर्ती कराया गया।
दुर्लभ मामले
डॉ. कोतवाल ने बताया कि कोरोना की वैक्सीन लेने के बाद रक्त का थक्का और कम प्लेटलेट्स के दुर्लभ मामले हैं। इन्हें चिकित्सीय विज्ञान में थ्रोम्बोसाइटोपेनिया सिंड्रोम (TTS) के साथ VITT या थ्रोम्बोसिस के रूप में जाना जाता है। अभी तक डेनमार्क, यूके, जर्मनी और कनाडा में ऐसे मामले मिल चुके हैं और बीते 11 अगस्त को अमेरिका में भी इसके लिए उपचार संबंधित दिशा निर्देश जारी किए गए।
30 दिनों में दिखाई देते हैं लक्षण
डॉक्टरों के अनुसार वैक्सीन लेने के बाद तीन से 30 दिन के भीतर लक्षण दिखाई दे सकते हैं। इसके अलावा यदि डी-डिमर बढ़ा हुआ है और पीएफ हेपरिन एंटीबॉडी मौजूद है तो चिकित्सीय विज्ञान के जरिए एक अनुमानित निदान किया जा सकता है। अगर टीकाकरण को लेकर देखें तो एक लाख में से एक या फिर 1.27 लाख में से किसी एक व्यक्ति में ही इस तरह की परेशानी देखने को मिल सकती है।

देश - दुनिया
दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को मिल सकता है DA का तोहफा, भेजा गया प्रस्ताव

मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। सरकार दिवाली से पहले कर्मचारियों को डीए की सौगात दे सकती है। वित्त विभाग ने इसके लिए मुख्यमंत्री सचिवालय को रिपोर्ट भेजा है। जिसमें कर्मचारियों को डीए का भुगतान दिवाली से पहले करने का अनुरोध किया है।
वहीं अब रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चर्चा करेंगे। जिसके बाद ही कर्मचारियों को डीए पर फैसला होगा। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में कोरोना के कारण बिगड़े हालात की वजह से कर्मचारियों को डीए का भुगतान नहीं हो सका था, वहीं अब स्थितियां सामान्य होने के बाद अब सरकार कर्मचारियों को डीए की सौगात देकर उन्हें राहत दे सकती है।
बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर थमने के बाद से सरकारी कर्मचारी वेतन बढ़ोतरी, महंगाई भत्ता समेत अन्य मांगों को सरकार के सामने रखा। वहीं मांगों को लेकर कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन भी किया। अब उम्मीद जताई जा रही है कि सीएम शिवराज कर्मचारियों को डीए का सौगात दे सकती है।

-
देश - दुनिया6 days agoमाइंस इंस्पेक्टर पद पर भर्ती के लिए करें आवेदन, 48000 है सैलरी
-
देश - दुनिया5 days ago10 हजार लगाकर शुरू करें ये खेती, हर महीने होगी ₹2 लाख की कमाई
-
देश - दुनिया5 days agoSBI बेच रहा सस्ते घर, फटाफट चेक करें किस दिन होगी नीलामी
-
देश - दुनिया6 days agoसबसे जल्दी हैक होते हैं ये 10 Passwords, भूलकर भी न करें इस्तेमाल; खाली हो सकता है अकाउंट
-
देश - दुनिया6 days agoPM आवास योजना के नियमों में बड़ा बदलाव, जानिए वरना नहीं रिजेक्ट हो जाएगा आवेदन
-
देश - दुनिया6 days agoसालों बाद 27 अक्टूबर 2021 को पड़ रहा है गुरु पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग
-
देश - दुनिया4 days agoEPF मेंबर को फ्री मिलती है 7 लाख रुपये की सुविधा, जानें कैसे
-
छत्तीसगढ़6 days ago17 साल बाद युवक का अजीबोगरीब कबूलनामा, हां! मैंने कत्ल किया है’
-
देश - दुनिया6 days agoकिसानों के खाते में इस दिन आएंगे 2000 रुपये, फटाफट ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन
-
देश - दुनिया6 days agoधनतेरस कब है? पूजन के शुभ मुहूर्त, महत्व ?















You must be logged in to post a comment Login