Lifestyle
क्या आप रीढ़ की हड्डी से जुड़ी परेशानी से जूझ रहे है तो, जाने इन बीमारियों का कारण व समाधान..
आपकी मेंटल हेल्थ खराब होने के पीछे चिंता के अलावा भी कई वजहें हो सकती हैं। हाल ही में यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन के वैज्ञानिकों ने एक रिसर्च में बताया है कि रीढ़ की हड्डी से जुड़ी परेशानी से जूझ रहे 80% लोगों को मानसिक स्वास्थ्य की समस्याएं भी होती हैं।
ऐसे हुई रिसर्च
इस स्टडी में वैज्ञानिकों ने दो तरह के एडल्ट्स के डेटा का एनालिसिस किया। पहले वो जिन्हें रीढ़ की हड्डी में चोट या परेशानी थी। इनकी संख्या 9 हजार से ज्यादा थी। दूसरे वो जिन्हें इस तरह की कोई समस्या नहीं थी। इनकी संख्या 10 लाख से ज्यादा थी।
वैज्ञानिकों ने पाया कि रीढ़ की हड्डी से जुड़ी परेशानियों से जूझ रहे लोगों को चिंता संबंधी विकारों से लेकर नींद न आने और ब्रेन फॉग तक की समस्याएं थीं। वैसे तो एंग्जाइटी और डिप्रेशन जैसी परेशानियां स्पाइनल चोट का रिजल्ट नहीं होतीं, लेकिन स्वस्थ लोगों की तुलना में ऐसे लोगों में ये बीमारियां ज्यादा हो सकती है।
क्रोनिक पेन भी मानसिक बीमारियों का कारण
रिसर्च में कहा गया है कि रीढ़ की हड्डी में क्रोनिक पेन यानी लंबे समय तक रहने वाला दर्द भी इंसान में मानसिक बीमारियां पैदा कर सकता है। कई लोगों में रीढ़ की हड्डी में चोट से नहीं बल्कि लंबे समय तक रहने वाले दर्द से मेंटल हेल्थ प्रॉबलम्स देखी गईं।
क्या है इन परेशानियों का समाधान?
वैज्ञानिकों का कहना है कि डॉक्टर्स को रीढ़ की हड्डी की समस्या से जूझ रहे मरीजों के मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना चाहिए। यदि मरीज में मेंटल हेल्थ प्रॉबलम्स के कोई लक्षण दिखते हैं तो उन्हें प्रेरित करना चाहिए कि वे बीमारी का इलाज करवाएं।

Lifestyle
क्या आप भी बीयर पीने के शौकीन है तो जान लीजिये, इसके हैरान कर देने वाले side Effects…

सिंगापुर सरकार ने गंदे पानी को रिसाइकल करने का एक अनोखा तरीका ढूंढ निकाला है। यहां की नेशनल वॉटर एजेंसी एक लोकल बीयर कंपनी के साथ मिलकर नाली के पानी और यूरिन से बीयर बना रही है। इसका नाम ‘न्यूब्रू’ रखा गया है। फिलहाल इसे दुनिया की सबसे इको फ्रेंडली बीयर के रूप में प्रचारित किया जा रहा है।
न्यूब्रू को निवॉटर से बनाया गया है। यह एक तरह का पानी है, जिसे नाली के पानी को रिसाइकल और फिल्टर कर सिंगापुर वॉटर सप्लाई में पंप किया जाता है। सिंगापुर सरकार पिछले 20 सालों से यह काम कर रही है। इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक, गंदे पानी को इस प्रकार से फिल्टर किया जाता है कि वह पीने लायक साफ पानी बन जाए। बीयर कंपनी की मानें तो न्यूब्रू में 95% निवॉटर ही मिला हुआ है।
द स्ट्रेट टाइम्स के अनुसार, न्यूब्रू 8 अप्रैल को लॉन्च की गई है। इसे सिंगापुर वॉटर एजेंसी PUB और लोकल क्राफ्ट बीयर कंपनी Brewerkz ने मिलकर बनाया है। इस प्रोजेक्ट को सिंगापुर इंटरनेशनल वॉटर वीक (SIWW) का सहयोग भी मिला है। न्यूब्रू देश की सभी शराब की दुकानों और बार में उपलब्ध है।
यूरिन और नाली का पानी ही क्यों?
सिंगापुर वॉटर एजेंसी का कहना है कि अगले कुछ सालों में पूरी दुनिया वॉटर क्राइसिस से जूझ सकती है। ऐसे में हमें पानी को बचाने और रिसाइकल करने की हर मुमकिन कोशिश करनी चाहिए। बीयर को बनाने में बहुत सारे पानी की जरूरत होती है, क्योंकि यह 90% H2O ही होता है। इसलिए न्यूब्रू इसके प्रति लोगों को जागरूक करने की एक पहल है।
कंपनी का कहना है कि रिसाइकल किया गया गंदा पानी बीयर के स्वाद में कोई बदलाव नहीं करता है। बीयर के विज्ञापन के मुताबिक, इस बीयर का आफ्टर टेस्ट हल्का भुना हुआ और शहद की तरह है। यह शराब गर्मियों में सिंगापुर के लोगों की प्यास बुझाएगी।
सिंगापुर में पानी की कमी बहुत बड़ी समस्या
दरअसल, चारों ओर समुद्री पानी से घिरे सिंगापुर में लोग पीने के पानी की कमी से जूझते हैं। ऐसे में सरकार इस कमी को पूरा करने के लिए कई सालों से नए-नए तरीकों का इस्तेमाल कर रही है। BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, सिंगापुर को मजबूरन मलेशिया से पीने का पानी खरीदना पड़ता है। देश में बारिश के पानी को भी इकट्ठा किया जाता है। इस सबके बावजूद यहां केवल 50% पानी की जरूरत ही पूरी होती है।
2060 तक सिंगापुर की आबादी बढ़ जाएगी, जिससे यहां पानी की मांग दोगुनी हो जाएगी। ऐसे में लोगों के पास निवॉटर और समुद्री पानी को साफ पानी में बदलने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचेगा।
Lifestyle
क्या आप भी माइग्रेन-सिरदर्द से परेशान है तो, अपनाये ये आसान से टिप्स…
माइग्रेन एक न्यूरोलॉजिकल विकार है, जिसके मामले पिछले कुछ समय से काफी बढ़ते हुए देखे जा रहे हैं। माइग्रेन की स्थिति में सिर और आंखों में तेज दर्द होता है, कुछ स्थितियों में इसके कारण सामान्य रूप से कामकाज करने तक में भी दिक्कत हो सकती है। आमतौर पर यह सिर के केवल आधे हिस्से में ही होता है।
माइग्रेन अटैक की स्थिति में पीड़ित व्यक्ति प्रकाश या शोर के प्रति अत्यधिक संवेदनशील हो सकता है। इसके अलावा व्यक्ति को उल्टी, मतली और घबराहट की समस्या हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक जिन लोगों को माइग्रेन की समस्या होती है, उन्हें इसको ट्रिगर करने वाली स्थितियों की पहचान कर उससे बचाव करते रहना चाहिए।
माइग्रेन और इसके कारण होने वाली सिरदर्द की समस्या के लिए आपको लंबे समय तक उपचार और बचाव की आवश्यकता हो सकती है। इसके अलावा दिनचर्या में कुछ प्रकार के योगासनों को शामिल करके भी इससे लाभ पाया जा सकता है। आइए जानते हैं कि जिन लोगों को माइग्रेन की दिक्कत होती है, उनके लिए कौन से योगासन फायदेमंद हो सकते हैं?
सेतुबंधासन योग का अभ्यास
सेतुबंधासन योग या ब्रिज पोज के नियमित अभ्यास को कमर-पीठ की समस्याओं के साथ माइग्रेन की दिक्कतों को दूर करने वाला भी माना जाता है। यह योग मस्तिष्क को शांत करने के साथ चिंता-तनाव को कम करने और माइग्रेन को बढ़ावा देने वाली स्थितियों को नियंत्रित करने में विशेष लाभकारी हो सकता है। माइग्रेन की समस्या को कम करने के साथ पेट, फेफड़े और थायरॉयड अंगों को उत्तेजित करने और रीढ़ की समस्याओं को कम करने में भी इस योग के लाभ देखे गए हैं।
चाइल्ड पोज
चाइल्ड पोज या बालासन को तंत्रिका तंत्र को शांत करने वाला अभ्यास माना जाता है। माइग्रेन के दर्द को प्रभावी ढंग से कम करने में इसे काफी लाभदायक माना जाता है। योग विशेषज्ञों का कहना है कि चाइल्ड पोज मुद्रा आपके मन को शांत करके चिंता और थकान को कम करने में मदद करती है, जिससे माइग्रेन और इसके कारण होने वाले सिरदर्द में काफी लाभ मिल सकता है।
पश्चिमोत्तानासन योग के फायदे
माइग्रेन की समस्या को कम करने में पश्चिमोत्तानासन योग या सिटेड फॉरवर्ड बेंड योग काफी लाभकारी हो सकता है। मस्तिष्क को शांत करने और तनाव से राहत दिलाने में इस योग का नियमित अभ्यास आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सिरदर्द की समस्या से छुटकारा दिलाने और माइग्रेन को ट्रिगर करने वाली समस्याओं को कम करने में पश्चिमोत्तानासन योग के नियमित अभ्यास की आदत आपके लिए फायदेमंद हो सकती है।
Lifestyle
Heart Attack Risk : जानें,किन लोगों को होता है हार्ट अटैक खतरा,ये रही सावधानियां

Heart Attack Risk & Precautions: दिल के बिना हम अपने जीवन की कल्पना ही नहीं कर सकते, ये जन्म से लेकर मृत्यु तक बिना रुके धड़कता रहता है, लेकिन हम अक्सर इस खास अंग की सुरक्षा का ख्याल नहीं रख पाते. जब भी हृदय में कुछ परेशानियां आने वाली होती हैं तो इससे पहले कुछ वॉर्निंग साइन मिलने लगते हैं जिनपर गौर करना अहम है.
दिल को बचाएं
अगर आप भी चाहते हैं कि हार्ट अटैक,कोरोनरी आर्टरी डिजीज या ट्रिपल वेसल डिजीज जैसी बीमारियों का खतरा आपको न हो बेहतर है दिल का ख्याल आज से ही रखना शुरू कर दें, इसके लिए कुछ सावधानियां बरतनी जरूरी है.
हार्ट अटैक से बचने के उपाय
अपने वजन को रेगुलर चेक करते रहें और इसे बेवजह बढ़ने न दें
जो लोग मोटापे का शिकार हैं और रेगुलर एक्सराइज पर ध्यान दें
जितना हो सके डेली डाइट में उतना ही हेल्दी फूड्स खाएं
अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है तो नमक खाना कम कर दें
ज्यादा कॉफी पीने से भी ब्लड प्रेशर बढ़ता है जो दिल के लिए अच्छा नहीं है
डायबिटीज के मरीजों में दिल की बीमारियों का खतरा ज्यादा होता है.
बिना डॉक्टर की सलाह लिए कोई भी दवाई हरगिज न खाएं
अगर पैदल चलते या दौड़ते वक्त दिल की धड़कन में असानता हो तो तुरंत जांच कराएं
जितना मुमकिन हो ऑयली फूड से दूरी बना लें.
दिल की सेहत को बेहतर रखना
दिल की सेहत को बेहतर रखना है तो सबसे पहले अपनी डाइट में बदलाव करें. इसके लिए ओमेगा-3, एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और मिनरल्स से भरपूर फूड्स खाएं. खास तौर से खाने में रसीले फल, ड्राई फ्रूट्स भी खाए. ज्यादा तना-भुना और मसालेदार चीजों से दूरी बना लें.दिल को सेहतमंद रखना है तो हेल्दी डाइट के सथा फिजिकल एक्टीविटीज बेहद जरूरी है,ऐसा न करने पर आपका बॉडी फैट आसानी से कम नहीं हो पाता और थुलथुलापन बढ़ने लगता हैकुछ ऐसी बुरी आदतें हैं जो हमारी सेहत को खराब कर देती है. ज्यादातर युवाओं को सिगरेट और शराब पीने की लत लग चुकी है जिसकी वजह से दिल की सेहत पर बेहद बुरा असर पड़ रहा है. इन चीजों से जितनी जल्दी तौबा कर लें उतना ही अच्छा है.
-
ज्योतिष7 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में भूलकर भी न लगाये घडी, नही तो हो सकती है परेशानी.. जाने इसे सही दिशा में लगाने के उपाये…
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में भूलकर भी न लगाये घडी, नही तो हो सकती है परेशानी.. जाने इसे सही दिशा में लगाने के उपाये…
-
जॉब6 days agoअसिस्टेंट प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, जल्द ही करे आवेदन..
-
जॉब6 days agoPWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
जॉब6 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
ज्योतिष6 days agoVASTU TIPS: वास्तु के अनुसार भूलकर भी न करे झाड़ू से जुडी ये गलतियां, नही तो आ सकती है बड़ी मुसीबते जाने इसे सुधारने के उपाये…
-
ज्योतिष5 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी वरना,हो सकती है ये बड़ी परेशानी…ये रही बहेतरीन उपाये
-
जॉब5 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब6 days agoयुवाओं के लिए खुशखबरी : ICAR IARI में निकली भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब7 days agoराष्ट्रीय फैशन टेक्नालॉजी में नौकरी का सुनहरा अवसर, योग्य उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…




















You must be logged in to post a comment Login