टीवी पर कार्टून देखने के लिए माँ ने मना किया तो, 14 साल के बेटे ने कर ली खुदकुशी

महाराष्ट्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक बच्चे ने कथित तौर पर इसलिए आत्महत्या कर ली क्योंकि उसकी मां ने उसे कार्टून शो देखने के लिए रोक दिया. घटना बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है.
पुणे में एक 14 साल के बच्चे के आत्महत्या का मामला सामने आया है. घटना को लेकर पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी. मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि टीवी पर कार्टून देखने के लिए मना करने के बाद बच्चे ने आत्महत्या करने का कदम उठा लिया.
आत्महत्या की इस घटना को लेकर एसीपी ने बताया, ‘बच्चा कार्टून देखना चाहता था लेकिन उसकी दादी समाचार देखना चाहती थी. इस घटना से वह परेशान हो गया, जिसके बाद उसकी मां ने टीवी को ही बंद कर दिया. जिसके बाद उसने आत्महत्या कर ली.’
गेम खेलने से रोकने पर सुसाइड
महाराष्ट्र में जहां कार्टून देखने से रोकने पर बच्चे ने आत्महत्या कर ली तो कुछ दिनों पहले ही हरियाणा में मोबाइल में गेम खेलने से रोकने पर एक युवक ने सुसाइड किया था. हरियाणा के हिसार में आजाद नगर में मोबाइल पर गेम खेलने से बार-बार टोकने पर एक 24 साल के युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी.
मृतक युवक का नाम अरविंद था. अरविंद मोबाइल फोन पर गेम खेलने का आदी हो गया था और कई-कई घंटों तक मोबाइल पर गेम खेलता रहता था. घटना वाले दिन वह घर में गेम खेल रहा था. इसी दौरान परिजनों ने उसे गेम खेलने से मना किया तो युवक अपने दूसरे घर में चला गया. जब काफी देर युवक घर वापस नहीं आया तो परिजन उसे देखने दूसरे घर में पहुंचे. जब परिवार ने देखा तो युवक का शव कमरे में लटका हुआ था.


क्राइम न्यूज़
Crime News: 9वी के छात्रा को युवक ने शादी का झांसा देकर होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म, गिरफ्तार…

भोपाल : मध्यप्रदेश से 9वीं की छा़त्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। राजधानी भोपाल के तलैया थाना क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग के साथ जहांगीराबाद में रहने वाले युवक ने दोस्ती कर होटल में दुष्कर्म किया। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
9th class girl raped : पूरा मामला हनुमानगंज थाना क्षेत्र की है, आरोपी ने नाबालिग को शादी करने का झांसा देकर दो बार दुष्कर्म किया। जब आरोपी के घर वालों को पूरी बात पता चली तो लड़की को बहू के रूप में स्वीकार करने से इंकार कर दिया, जिसके बाद युवक ने पीड़िता से बात करना बंद कर दिया। हनुमानगंज पुलिस के अनुसार 15 वर्षीय किशोरी कक्षा नौवीं की छात्रा है।
उसने पुलिस को बताया कि इतवारा में आते-जाते समय उसकी मुलाकात जहांगीराबाद के ग्वाल मोहल्ला में रहने वाले कुणाल यादव से कुछ माह पहले हुई थी। कुणाल ने शादी का झांसा देकर लड़की को अपने साथ कई बार भोपाल शहर में अलग-अलग स्थानों पर घुमाने ले गया।
10 मई को आरोपी उसे हनुमानगंज क्षेत्र में स्थित होटल साईं प्लॉजा लेकर पहुंचा और वहां मांग में सिंदूर भरकर शादी का नाटक किया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
जॉब
HPCL में टेक्नीशियन के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षिणक योग्यता…

HPCL Recruitment 2022: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड, HPCL ने तकनीशियन पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए हैं. पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को एचपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट hindustanpetroleum.com पर विजिट करना होगा. ध्यान दें कि आवेदन करने की लास्ट डेट कल यानी 21 मई 2022 है. ऐसे में जल्द से जल्द वेबसाइट के माध्यम से पदों के लिए अप्लाई कर लें. पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 अप्रैल 2022 से शुरू है.
भर्ती के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार इसके माध्यम से कुल 186 पद भरे जाएंगे. जिनमें ऑपरेशन, मेंटेनेंस, लैब असिस्टेंट समेत विभिन्न तकनीशियन के पद शामिल हैं.
शैक्षिक योग्यता
अलग-अलग पदों के लिए विभिन्न शैक्षिक योग्यता अनिवार्य है. जिसकी डिटेल भर्ती के अधिसूचना में उपलब्ध है. उम्मीदवार अधिसूचना के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.आवेदन शुल्क
पदों के लिए आवेदन शुल्क 590 रुपए निर्धारित है. साथ ही एससी, एसटी एवं पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों को इससे छूट दी गई है.
सैलरी
पदों पर नियुक्ति मिलने के बाद उम्मीदवारों को ₹26000 से लेकर ₹76000 प्रति माह के पे स्केल पर सैलरी दी जाएगी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन पत्र जमा करने से पहले अपने पासपोर्ट साइज फोटो की स्कैन्ड कॉपी तैयार रखें.
ज्योतिष
Vastu Tips: वास्तु के अनुसार इस दिन न ख़रीदे लकडियों से बनी वस्तुये, माना जाता है अशुभ, जाने इसे खरीदने का शुभ दिन…

Vastu Tips: घर की सुदरता बढ़ाने में फर्नीचर का खास योगदान होता है और इसके लिए आप काफी पैसा भी खर्च करते हैं, लेकिन कई बार महंगा और डिजाइनर फर्नीचर भी हमारे घर में वास्तुदोष का कारण बन जाता है। आज हम आपको बताएंगे कि किस दिन फर्नीचर खरीदना आपके लिये शुभ रहेगा या किस दिन आपको फर्नीचर के लिए लकड़ी खरीदनी चाहिए और किस दिन इसे खरीदना आपके लिए अशुभ रहेगा।
मंगलवार, शनिवार और अमावस्या के दिन फर्नीचर या लकड़ी न खरीदें। इन दिनों को छोड़कर आप किसी भी दिन फर्नीचर खरीद सकते हैं। इसके अलावा यह भी ध्यान रखें कि वह फर्नीचर किस पेड़ की लकड़ी का बना हुआ है। वास्तु शास्त्र के अनुसार किसी सकारात्मक ऊर्जा वाले पेड़ की लकड़ी ही उपयोग में लानी चाहिए। शीशम, चंदन, नीम, अशोक, सागवान, साल व अर्जुन, ये सभी शुभ फल देने वाले होते हैं।
-
देश6 days agoPM Kisan योजना 11वीं किस्त की लिस्ट जारी,चेक करें यहाँ…
-
जॉब6 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली 4700 से अधिक पदों पर भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…
-
जॉब5 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब6 days agoबिजली विभाग में निकली भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता…जल्द करें अप्लाई
-
जॉब6 days agoजूनियर असिस्टेंट के पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता..
-
जॉब6 days agoडाक विभाग मे निकली बम्पर भर्तियाँ, जल्द ही करे आवेदन, जाने सैलरी, आवेदन की तिथि, एवं शैक्षणिक योग्यता..
-
जॉब6 days agoविश्वविद्यालय में टीचिंग एवं नॉन टीचिंग के पदों पर निकली बंपर भर्तियां, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoबोर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन में निकली बंपर भर्ती, योग्य उम्मीदवार जल्द करे आवेदन… ये रही शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoआयूष मंत्रालय में निकली कंप्यूटर ऑपरेटरो की बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoबिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…





























You must be logged in to post a comment Login