Connect with us

Tech & Auto

TVS मोटर कंपनी ने टू-व्हीलर की कीमतों में किया भारी इजाफा, जाने इसके कीमतों में कितनी हुई वृद्धि…

Published

on

 

TVS Apache Price Hike: टू-व्हीलर बनाने वाली भारत की दिग्गज कंपनी टीवीएस मोटर (TVS Motor) ने अपनी पॉपुलर बाइक अपाचे कीमतें बढ़ा दी हैं. कंपनी ने इस साल फरवरी में कीमतों में वृद्धि के बाद दूसरी दामों में इजाफा किया है. कंपनी ने अपाचे से सभी मॉडल में 2100 रुपये तक की बढ़ोतरी की है. हालांकि, अपाचे का टॉप वैरिएंट फुली-फेयर्ड स्पोर्ट आरआर 310 की कीमत में केवल 90 रुपये की मामूली वृद्धि की है. कंपनी ने बाइक्स दाम ही बढ़ाए हैं. कीमतों के अलावा किसी भी बाइक के स्पेसिफिकेशंस या फीचर्स कोई अपडेट नहीं किया गया है.

सभी मॉडल्स के दाम में इजाफा
टीवीएस अपाचे के इस समय कुल 10 वैरिएंट बाजार में उपलब्ध हैं. इनके दाम 1,09,640 रुपये से शुरू होकर 2,59,900 रुपये तक हैं. बढ़ोतरी के बाद इन बाइक्स के दाम अब 1,11,740 रुपये से लेकर 2,59,990 रुपये तक हो गए हैं. टीवीएस अपाचे रेंज की शुरूआती बाइक आरटीआर 160 2V है. इसके ड्रम वैरिएंट की नई कीमत 1,11,740 रुपये है. जबकि, डिस्क वैरिएंट के नए दाम 1,14,740 रुपये हो गए हैं. आरटीआर 160 4V स्पेशल एडिशन की कीमत 2100 रुपये बढ़कर 1,25,575 रुपये हो गई है. टीवीएस अपाचे आरटीआर 180 मॉडल के दाम 1,18,690 रुपये हैं.

आरटीआर 200 4V के सिंगल एबीएस वैरिएंट के दाम 1,38,190 रुपये और ड्यूल एबीएस की कीमत 1,43,240 रुपये है. अपाचे के टॉप वैरिएंट आरआर 310 के दाम 90 रुपये के इजाफे के बाद अब 2,59,990 रुपये हो गए हैं. यह बाइक लोडेड सिंगल ट्रिम में उपलब्ध है.2005 में आई थी अपाचे
पहली टीवीएस अपाचे 2005 में लॉन्च की गई थी. TVS Apache 150 बाइक में 147.5 सीसी का इंजन लगाया था. इसके बाद 2006 में टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 पेश की गई थी. 2008 में इसका अपग्रेड वर्जन TVS Apache RTR 160 Fi उतारा गया था. इसके 3 साल बाद 2011 में डुअल चैनल एबीएस के साथ अपाचे आरटीआर 180 भारतीय बाजार में लॉन्च की गई.

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Tech & Auto

देश में जल्द लॉन्च होगी Hyundai Tucson Suv, इसके फीचर्स देख आप भी हो जायेंगे हैरान… 

Published

on

 

 

हुंडई मोटर जल्द ही भारत में अपनी प्रीमियम एसयूवी टक्सन का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. कार निर्माता ने घोषणा की है कि नई टक्सन इस साल की दूसरी छमाही में भारतीय बाजार में उतारी जाएगी, हालांकि, ग्लोबल बाजारों में इसे पहले ही लॉन्च किया जा चुका है. फोर्थ जनरेशन की टक्सन एसयूवी फॉक्सवैगन टिगुआन, स्कोडा कोडिएक जैसी कारों को टक्कर देगी.

2022 Hyundai Tucson डिजाइन के मामले में काफी नई है. यह अपने पुराने मॉडल के मुकाबले स्पोर्टी दिखाई देती है, इसमें शार्प एलईडी हेडलाइट्स के साथ एक नई बड़ी फ्रंट ग्रिल दी गई है. ग्रिल पर पैरामीट्रिक ज्वेल पैटर्न एसयूवी को एक अलग लुक देता है.अब तक 70 लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदा
हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के एमडी और सीईओ उनसू किम ने कहा, “हुंडई नई टेक्नोलॉजी में हमेशा आगे रही हैं और बिल्कुल नई टक्सन इंटेलिजेंट टेक्नोलॉजी, फ्यूचरिस्टिक डिजाइन, बेजोड़ सुरक्षा और स्मार्ट इनोवेशन के साथ एसयूवी खरीदारों को रोमांचित करने के लिए तैयार है. टक्सन ने 2004 में लॉन्च होने के बाद से दुनिया भर में 70 लाख से अधिक यूनिट्स की बिक्री के साथ दुनिया भर के ग्राहकों के दिलों पर कब्जा कर दिया है. एक बोल्ड, डायनामिक लुक और एडवांस फीचर्स के साथ नई टक्सन भारत में ग्राहकों की आकांक्षाओं को पूरा करेगी. ”एडवांस फीचर्स और दमदार इंजन से होगी लैस
नया टक्सन कई तरह नए फीचर्स मिलेंगे. जैसे इसमें एक वर्टिकली स्टैक्ड, डबल 10.25-इंच फुल-टच स्क्रीन, एक मल्टी-एयर वेंटिलेशन सिस्टम और हुडलेस डिजिटल गेज क्लस्टर होगा. इसके इंजन की बात करें तो नई टक्सन में 2.5-लीटर पेट्रोल और 1.6-लीटर टर्बो हाइब्रिड इंजन का उपयोग किया जाएगा. इन्हें आठ-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन यूनिट से जोड़ा गया है. 2.5-लीटर इंजन की अधिकतम शक्ति 187bhp और अधिकतम टॉर्क 246 Nm है.

Continue Reading

Tech & Auto

Vivo Y72t लॉन्च,मिलेगा 8 GB रेम के साथ 50MP कैमरा..

Published

on

Vivo Y72t Launch: वीवो (Vivo) ने एक नया स्मार्टफोन, Vivo Y72t लॉन्च किया है, जिसमें आपको कमाल के फीचर्स, बेहद कम कीमत में दिए जा रहे हैं. आइए जानते हैं कि इस फोन में आपको क्या फीचर्स दिए जा रहे हैं और इस फोन को किस तरह खरीदा जा सकता है..स्मार्टफोन खरीदते समय हम कई बातों पर ध्यान देते हैं जिनमें से एक फोन की बैटरी भी होती है. अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन खरीदना चाह रहे हैं जिसकी बैटरी पूरे दिन डिस्चार्ज न हो, तो हम आपको बता दें कि स्मार्टफोन ब्रांड वीवो (Vivo) ने एक नया स्मार्टफोन, Vivo Y72t लॉन्च किया है. धमाकेदार बैटरी के साथ इस फोन में आपको और भी कई सारे जबरदस्त फीचर्स दिए जा रहे हैं. आइए इस 5G स्मार्टफोन के बारे में सबकुछ जानते हैं..

लॉन्च किया Vivo Y72t
वीवो ने हाल ही में एक नया 5G स्मार्टफोन, Vivo Y72t लॉन्च कर दिया है. इस स्मार्टफोन को फिलहाल केवल चीन में उपलब्ध कराया गया है और 23 मई से इसे प्री-ऑर्डर भी किया जा सकेगा. इसके 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को $209 (करीब 16,264 रुपये) में खरीदा जा सकता है और Vivo Y72t के 8GB RAM + 256GB वेरिएंट को $239 (लगभग 18,599 रुपये) में लिया जा सकता है. इसे तीन रंगों में उपलब्ध किया जा रहा है.Vivo Y72t में आपको 6.58-इंच का एलसीडी (LCD) डिस्प्ले, 1080 x 2400 पिक्सल का फुल एचडी+ (Full HD+) रेसोल्यूशन, 20:9 का ऐस्पेक्ट रेशियो, 401ppi की पिक्सल डेन्सिटी, 60Hz का रिफ्रेश रेट और 92 प्रतिशत का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो दिया जा रहा है. ये फोन बहुत भारी भी नहीं है और देखने में भी काफी स्टाइलिश है.Vivo Y72t में आपको एंड्रॉयड 11 ओएस मिलेगा और ये फोन 6000mAh की धमाकेदार बैटरी के साथ 18W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च किया गया है. मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 चिपसेट प्रोसेसर पर चलने वाला Vivo Y72t 8GB तक RAM और 256GB तक के स्टोरेज के साथ आता है.

Vivo Y72t के बाकी फीचर्स
इस स्मार्टफोन में आपको डुअल रीयर कैमरा सेटअप दिया जा रहा है जिसका मेन सेंसर 50MP का है और दूसरा मैक्रो कैमरा 8MP का है. कैमरा सेटअप के दोनों सेंसर्स फुल एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं और इसमें आपको एक फिंगरप्रिन्ट सेंसर भी दिया जा रहा है. ये डुअल सिम 5G स्मार्टफोन वाईफाई, ब्लूटूथ, और ऑडियो जैक के साथ आएगा.

Continue Reading

Tech & Auto

अब नए अवतार और नए फीचर्स के साथ आई Splendor+ XTEC,जाने क्या है इसकी कीमत और फीचर्स…

Published

on

By

 

 

Hero Splendor+ XTEC: हीरो स्प्लैंडर दशकों से ग्राहकों की चहेती बाइक बनी हुई है और अब कंपनी ने इसे और भी पैसा वसूल बना दिया है. हीरो मोटोकॉर्प ने मार्केट में नई स्प्लैंडर + XTEC लॉन्च कर दी है जिसकी दिल्ली में शुरुआती एक्सशोरूम 72,900 रुपये रखी गई है. हीरो की मानें तो रोजमर्रा के इस्तेमाल वाली 100 सीसी की ये मोटरसाइकिल अब नई तकनीक और कई नए फीचर्स के साथ पेश की गई है. इसके अलावा कंपनी ने ये दावा भी किया है कि Splendor+ XTEC पांच साल की वारंटी के साथ उपलब्ध कराई जा रही है.

किन नए फीचर्स के साथ आई बाइक

नई हीरो स्प्लैंडर + XTEC को मिली नई तकनीक और फीचर्स पर नजर डालें तो यहां पूरी तरह डिजिटल मीटर के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, कॉल और एसएमएस अलर्ट, माइलेज की रियल टाइम जानकारी, फ्यूल कम होने की जानकारी, जोरदार एलईडी पोजिशन लैंप, USB चार्जर और साइड स्टैंड इंजन कट ऑफ जैसे फीचर्स बाइक को मिले हैं. इनके अलावा नई बाइक कंपनी की मशहूर आई3एस तकनीक के साथ आई है जिससे बाइक को आइडल स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम भी मिला है.

कितनी सुरक्षित हुई नई स्प्लैंडर + XTEC

डिजाइन की बात करें तो हीरो स्प्लैंडर + XTEC के साथ एलईडी पोजिशन लैंप और नए ग्राफिक्स दिए गए हैं. बाइक की बाकी प्रोफाइल में कोई बदलाव नहीं हुआ है. कंपनी ने नई बाइक को चार अलग-अलग रंगों में उपलब्ध कराया है जिनमें स्पार्कलिंग बीटा ब्लू, कैनवास ब्लैक, टोर्नाडो ग्रे और पर्ल व्हाइट शामिल हैं. सेफ्टी के लिहाज से बाइक को बैंक एंगल सेंसर दिया गया है जिसमें बाइक के गिरने पर इंजन खुद बंद हो जाता है. कंपनी ने इस बाइकक के साथ 97.2 सीसी का बीएस6 इंजन दिया है जो 7.9 बीएचपी ताकत और 8.05 एनएम पीक टॉर्क बनाता है.

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़5 hours ago

today corona update: कोरोना के नए केस 2,274, एवं संक्रमितो की संख्या 4.31 करोड़ के पार, एवं रिकवरी रेट 98.75 % पर पहुंचा…

    कोरोना को लेकर कुछ राहत वाली खबर है। शनिवार को संक्रमण के नए मामलों में कमी देखी गई।...

छत्तीसगढ़5 hours ago

पेट्रोल के दामों मे आई गिरावट, पेट्रोल 9.5 रुपए, एवं डीजल 7 रुपए लीटर हुआ सस्ता..

  महंगाई के मौसम में केंद्र सरकार ने थोड़ी राहत बरसाई है। एक्साइज ड्यूटी घटाने से पेट्रोल 9.5 रुपए और...

छत्तीसगढ़21 hours ago

CG Braking News: छत्तीसगढ़ के चित्रकोट जलप्रपात में एक महिला ने अचानक कूदकर दी जान, 9 घंटे के के बाद लाश को किनारे पर लाया गया…

    बस्तर: चित्रकोट जलप्रपात में कूदकर जान देने वाली युवती की लाश पुलिस ने बरामद कर ली है। 9...

छत्तीसगढ़24 hours ago

सोने चांदी की कीमतों पर हुई बढ़ोतरी, सोना 660 रुपए महंगा होकर 51,027 रु प्रति 10 ग्राम पंहुचा, एवं चांदी 2,321 रुपए हुई महंगी..

  इस हफ्ते सोने-चांदी में अच्छी तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के...

छत्तीसगढ़1 day ago

कई जिलों में बाढ़ एवं बारिश का कहर, आंधी व तूफान से 33 की मौत..

हीटवेव, बारिश, बाढ़ और बिजली देश के कुछ हिस्सों में कहर बरपा रही है। कुछ हिस्से जहां चिलचिलाती गर्मी से...

#Exclusive खबरे

Calendar

May 2022
M T W T F S S
  1
2 3 4 5 6 7 8
9 10 11 12 13 14 15
16 17 18 19 20 21 22
23 24 25 26 27 28 29
30 31  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • देश6 days ago

    PM Kisan योजना 11वीं किस्त की लिस्ट जारी,चेक करें यहाँ…

  • जॉब6 days ago

    भारतीय खाद्य निगम में निकली 4700 से अधिक पदों पर भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…

  • जॉब7 days ago

    रक्षा मंत्रालय में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,ये रही आवेदन की तिथि…

  • जॉब5 days ago

    हेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता

  • जॉब6 days ago

    बिजली विभाग में निकली भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता…जल्द करें अप्लाई

  • जॉब6 days ago

    जूनियर असिस्‍टेंट के पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता..

  • जॉब6 days ago

    विश्वविद्यालय में टीचिंग एवं नॉन टीचिंग के पदों पर निकली बंपर भर्तियां, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब6 days ago

    डाक विभाग मे निकली बम्पर भर्तियाँ, जल्द ही करे आवेदन, जाने सैलरी, आवेदन की तिथि, एवं शैक्षणिक योग्यता..

  • जॉब6 days ago

    बोर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन में निकली बंपर भर्ती, योग्य उम्मीदवार जल्द करे आवेदन… ये रही शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब6 days ago

    आयूष मंत्रालय में निकली कंप्यूटर ऑपरेटरो की बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…