देश - दुनिया
मिनटों में बन जायेगा आपका PVC आधारकार्ड… ऐसे करे आर्डर
आज के समय में हम सभी के लिए आधार एक जरूरी कार्ड है, जिसके बिना हम अपने घर से लेकर सरकारी कामकाज के बारे में सोच भी नहीं सकते तो ऐसे में आपके पास Aadhar होना बहुत ही जरूरी है. इसी को देखते हुए UIDAI ने अपभोक्ताओं के लिए एक और खास सुविधा दी है. UIDAI ने ट्वीट करके बताया कि अगर आपके पास आधार के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर नहीं है तो भी आप नया Aadhaar PVC Card ऑर्डर कर पाएंगे.
जारी किया था PVC कार्ड
UIDAI ने कार्ड की सेफ्टी को देखते हुए हाल ही में Aadhaar PVC कार्ड की शुरुआत की है. कोई भी आधार कार्डधारक UIDAI की वेबसाइट से नया PVC Card ऑर्डर कर सकता है. UIDAI ने बताया है कि नए पोलिविनाइल क्लोराइड (PVC) Aadhaar Card को कैरी करना बहुत आसान है. इसका साइज काफी छोटा होता है आप इसे वॉलेट में आराम से रख सकते हैं.
UIDAI ने ट्वीट में लिखा, ”#AadhaarInYourWallet क्या आपके पास आधार के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर नहीं है? चिंता मत करिए, आप अपने आधार पीवीसी कार्ड के ऑर्डर के ऑथेंटिकेशन के लिए किसी भी मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर सकते हैं. ऑर्डर करने के लिए https://residentpvc.uidai.gov.in/order-pvcreprint पर क्लिक कीजिए.”
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के बिना इस तरह ऑर्डर करें कार्ड –
>> आपको सबसे पहले Aadhaar Number या वर्चुअल आईडी या ईआईडी में से किसी एक को सलेक्ट करना होगा.
>> इसके बाद में कैप्चा कोड डालना है.
>> अब ‘My Mobile number is not registered’ के सामने दिख रहे बॉक्स पर क्लिक करना होगा.
>> बॉक्स पर क्लिक करते ही आपके सामने मोबाइल नंबर एंटर करने का विकल्प आ जाएगा.
>> यहां मोबाइल नंबर डालें और फिर ‘Send OTP’ पर क्लिक कीजिए.
>> इसके बाद फिर आपको 50 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा और आप नया पीवीसी कॉर्ड ऑर्डर कर पाएंगे.
PVC पर प्रिंट कराने के लिए देनी होगी फीस
PVC कार्ड पर आधार प्रिंट कराने के लिए 50 रुपये फीस देनी होगी. आपको बता दें पीवीसी कार्ड एक तरह का प्लास्टिक कार्ड होता है. इसका अधिकार प्रयोग एटीएम कार्ड, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड में किया जाता है.
PVC आधार की खासियत
नए पीवीसी आधार कार्ड पहले के आधार कार्ड के मुकाबले सुरक्षा के साथ-साथ ड्यूरेबिलिटी में भी काफी बेहतर है. Aadhaar PVC Card आधुनिक सिक्योरिटी फीचर्स के साथ आता है. नए आधार कार्ड की प्रिंटिंग क्वालिटी बेहतर की गई है. UIDAI ने पीवीसी आधार कार्ड में कई सिक्योरिटी फीचर्स भी ऐड किए हैं जिसमें गिलोच पैटर्न, होलोग्राम, घोस्ट इमेज के साथ माइक्रोटेक्स्ट लगाए गए हैं.

देश - दुनिया
बड़ा हदसा : कुत्ते से बचने के लिए 300 फुट गहरे बोरवेल में जा गिरा बच्चा, फिर हुआ ये…

होशियारपुर में गढ़दीवाला के गांव बैरमपुर ख्याला के खेतों में एक प्रवासी मजदूर का छह वर्षीय बच्चा 300 फुट गहरे बोरवेल में गिर गया। घटना सुबह करीब 10 बजे के आसपास हुई। बच्चे के माता-पिता खेतों में काम कर रहे थे और बच्चा पास में खेल रहा था।
इस दौरान एक कुत्ता बच्चे के पीछे पड़ गया। उससे बचने के लिए बच्चा भागा और खुले पड़े बोरवेल के करीब दो ढाई फुट ऊंचे पाइप पर चढ़ गया और सिर के बल बोरवेल में जा गिरा। बताया जाता है कि करीब 300 फुट गहरे बोरवेल की मोटर खराब होने के कारण रिपेयर के लिए निकाली गई थी।
आसपास के लोगों के अनुसार पाइप पर लोहे का ढक्कन भी चढ़ाया गया था जो शायद कोई ले गया होगा। सूचना मिलते ही गढ़दीवाला पुलिस और इलाके के लोग मौके पर पहुंचे। अनुमान लगाया जा रहा है कि बच्चा करीब 100 फुट की गहराई पर अटका हुआ है। बोरवेल में पाइप डालकर बच्चे को ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है। जानकारी के मुताबिक राहत और बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की टीम संगरूर से होशियारपुर के लिए रवाना हो गई है।
देश - दुनिया
खौफनाक मौत: दो बेटिया और माँ ने उठाया ऐसा कदम की देखकर आपका भी दिल दहल जायेगा, जाने क्या है पूरा मामला..

दिल्ली के वसंत विहार इलाके के वसंत अपार्टमेंट में शनिवार रात एक महिला और उसकी दो बेटियों ने खुदकुशी कर ली। तीनों बिस्तर पर अचेत अवस्था में मिलीं। कमरे में तीन अंगीठी जल रही थीं और पास ही एक गैस सिलेंडर खुला हुआ था।
आशंका है कि उनका इरादा कमरे को आग के हवाले करना था, लेकिन आशंका है कि इससे पहले ही दम घुटने से उनकी मौत हो गई। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें मौत के कारणों का खुलासा किया गया है। हालांकि पुलिस अभी इसका खुलासा नहीं कर रही है।
शुरुआती जांच में पता चला है कि पिछले साल कोरोना महामारी के दौरान महिला के पति की मौत हो गई थी। उसके बाद से महिला की तबीयत काफी खराब रह रही थी। महिला ज्यादातर बिस्तर पर रहती थी। इसकी वजह से उनके साथ-साथ उनकी दो बेटियां भी अवसाद में थीं। मृतकों की शिनाख्त मंजू और उसकी दोनों बेटियों अंशिका और अंकू के रूप में हुई है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शनिवार रात 8.55 बजे सूचना मिली कि वसंत अपार्टमेंट के हाउस नंबर 207 में रहने वाले दरवाजा नहीं खोल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने देखा कि दरवाजे और खिड़कियां चारों तरफ से बंद हैं।
पुलिस ने किसी तरह से दरवाजा को खोला। कमरे के बाहर गैस सिलेंडर को खुला पाया। पास ही एक सुसाइड नोट रखा हुआ था। अंदर के कमरे में जाने पर एक महिला और दो युवतियां विस्तर पर अचेत अवस्था में पड़ी मिलीं। कमरे में तीन छोटी-छोटी अंगीठी रखी हुई थीं।
जांच करने पर पता चला कि तीनों की मौत हो चुकी थी। आशंका जताई जा रही है कि दम घुटने से तीनों की मौत हुई है। जांच में पता चला कि महिला के पति का अप्रैल 2021 में कोरोना महामारी के दौरान मौत हो गई थी। उसके बाद से पूरा परिवार अवसाद में था। मंजू बीमारी की वजह से विस्तर पर थी।
जांच करने पर पता चला कि तीनों की मौत हो चुकी थी। आशंका जताई जा रही है कि दम घुटने से तीनों की मौत हुई है। जांच में पता चला कि महिला के पति का अप्रैल 2021 में कोरोना महामारी के दौरान मौत हो गई थी। उसके बाद से पूरा परिवार अवसाद में था। मंजू बीमारी की वजह से विस्तर पर थी।
देश - दुनिया
Weather Update: यहां कम हुआ दिन का तापमान, मिला लोग को गर्मी से बड़ी राहत, आज भी पड़ सकती है बौछार…

राजधानी दिल्ली में पिछले दो दिनों से मौसम के मिजाज में थोड़ी नरमी आई है। रविवार को न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली में हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, रविवार सुबह तक पिछले 24 घंटे में 0.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 56 प्रतिशत रही।
आईएमडी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और बहुत हल्की बारिश या बूंदा बांदी के साथ दोपहर और शाम के समय 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 29.8 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कुछ हिस्सों में दो दिन से हो रही बूंदाबांदी
बता दें कि, दिल्ली के कुछ हिस्सों में शनिवार और शुक्रवार शाम को भी हल्की बारिश हुई थी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। इससे पहले गुरुवार को शहर के बेस मौसम केंद्र सफदरजंग में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 43.6 डिग्री तक पहुंच गया था। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 21 से 24 मई तक तेज हवाओं के साथ बारिश की भविष्यवाणी की है।
-
देश6 days agoPM Kisan योजना 11वीं किस्त की लिस्ट जारी,चेक करें यहाँ…
-
जॉब6 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली 4700 से अधिक पदों पर भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…
-
जॉब7 days agoरक्षा मंत्रालय में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,ये रही आवेदन की तिथि…
-
जॉब5 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब6 days agoबिजली विभाग में निकली भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता…जल्द करें अप्लाई
-
जॉब6 days agoजूनियर असिस्टेंट के पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता..
-
जॉब6 days agoविश्वविद्यालय में टीचिंग एवं नॉन टीचिंग के पदों पर निकली बंपर भर्तियां, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoडाक विभाग मे निकली बम्पर भर्तियाँ, जल्द ही करे आवेदन, जाने सैलरी, आवेदन की तिथि, एवं शैक्षणिक योग्यता..
-
जॉब6 days agoबोर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन में निकली बंपर भर्ती, योग्य उम्मीदवार जल्द करे आवेदन… ये रही शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoआयूष मंत्रालय में निकली कंप्यूटर ऑपरेटरो की बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…




























You must be logged in to post a comment Login