Connect with us

Tech & Auto

आधार  कार्ड को  वोटर आईडीई से लिंक करने का कानून सरकार जल्द कर सकती है लागु, पढ़े पूरी खबर…

Published

on

 

आधार को मतदाता सूची से जोड़ने का नियम जल्द ही सरकार द्वारा जारी किए जा सकते हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा है कि आधार विवरण शेयर करना मतदाताओं पर निर्भर करेगा कि वे वोटर आईडी को आधार से जोड़ना चाहते हैं कि नहीं, लेकिन ऐसा नहीं करने वालों को “पर्याप्त कारण” देना होगा।

पीटीआई को दिए गए एक इंटरव्‍यू में उन्होंने कहा कि सीईसी के रूप में उनके कार्यकाल में दो प्रमुख चुनावी सुधार हुए हैं, जो 18 वर्ष के मतदाताओं के नामांकन के लिए एक के बजाय एक वर्ष में चार तिथियों का प्रावधान है और फर्जीवाड़ा की जांच के लिए आधार को मतदाता सूची से जोड़ना है। शनिवार शाम को पद छोड़ने वाले चंद्रा ने यह भी कहा कि पोल पैनल ने चुनाव के दौरान पांच राज्यों में टीकाकरण अभियान को तेज करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।चार कट-ऑफ डेट की सुविधा
उन्‍होंने जानकारी दी कि हर साल की केवल 1 जनवरी की कट-ऑफ तारीख थी, लेकिन अब अब चार तारीखें होंगी। इन लोगों को 18 वर्ष की आयु पूरी करने पर पंजीकरण कराने और सुधार कराने का अधिकार दिया गया है। चार कट ऑफ डेट संसद में पारित एक विधेयक का हिस्‍सा है, जिसमें वोटर आईडी को आधार से जोड़ने के लिए कहा गया है।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Tech & Auto

दुनिया की सबसे महंगी कार, कीमत इतनी की जानकार आपके भी उड़ जायेगे होश…

Published

on

 

 

मर्सिडीज कारों का जलवा हमेशा रहा है। वर्ष 1955 में बनी मर्सिडीज बेंज-300 एसएलआर कार अब 1105 करोड़ रुपये में बिक दुनिया की सबसे महंगी कार बन गई। इसने वर्ष 2018 में नीलाम 1962 में निर्मित और करीब 375 करोड़ रुपये में बिकी फरारी-जीटीओ को पीछे छोड़ दिया है।

जर्मनी में गुप्त नीलामी के जरिए यह कार बिकी। दुनिया की सबसे महंगी विंटेज मर्सिडीज खरीदने वाले का नाम गुप्त रखा गया है। कार के नए मालिक को इतनी रकम चुकाने के बावजूद न तो इसे घर ले जाने की इजाजत होगी, न ही वह हर रोज सड़कों पर इससे फर्राटा भर पाएंगे। सौदे के मुताबिक इस बेशकीमती कार को जर्मनी के स्टटगार्ट स्थित मर्सिडीज के म्यूजियम में रखा जाएगा।

नए मालिक को कभी-कभार इसे चलाने का मौका मिलेगा। यह मर्सिडीज 300 एसएलआर उहलेनहॉट कूप कार, आठ सिलिंडर वाली मर्सिडीज बेंज डब्ल्यू 196 फॉर्मूला वन कार के डिजाइन पर आधारित है। उससे अर्जेंटीना के स्टार कार रेसर जॉन मैनुअल ने 1954-55 में विश्व चैंपियनशिप जीती थी।

कंपनी ने बनाईं केवल नौ कारें
मर्सिडीज कंपनी ने 300 एसएलआर श्रेणी में अब तक केवल नौ कारों का उत्पादन किया है। इनमें से दो विशेष उलेनॉ कूप प्रोटोटाइप कारें थीं। चेकिंग विभाग के मुखिया ने इनमें से एक कार को कंपनी की कार के तौर पर चलाया।

कारों की मोनालिसा नाम से पहचान
इस 300 एसएलआर कार को उन ‘चांदी की तीर’ जैसी कारों का वंशज माना जाता है, जिनका 1930 के दशक में रेसिंग में दबदबा था। यह कारों की मोनालिसा नाम से पहचानी जाती है। मर्सिडीज बेंज चेयरमैन ओला क्लेनियस ने कहा, ‘इससे हम मर्सिडीज की ताकत को दिखाना चाहते थे, जो कर दिखाया।’

नीलामी से मिली रकम से देंगे स्कॉलरशिप
नीलामी से मिली 1105 करोड़ रुपये की राशि को कंपनी इंजीनियरिंग, गणित, विज्ञान के विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप देने के लिए उपयोग करेगी।

Continue Reading

Tech & Auto

बेहतरीन फीचर्स 8GB रैम, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ आया  VIVO Y72t का ये शानदार Smart phone

Published

on

 

वीवो ने चुपचाप चीन में  नाम के एक नए मिड-रेंज फोन को पेश किया है। 5G रेडी स्मार्टफोन एक बड़ी बैटरी, एक फुल एचडी+ डिस्प्ले और एक 50-मेगापिक्सल के मेन रियर कैमरे से लैस है। यहां Y72t के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स और कीमत के बारे में सारी जानकारी दी गई है। अगर आप नया फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो देख यह लेटेस्ट फोन आपके बजट में है या नहीं।

सबसे पहले जानते हैं Vivo Y72t की खासियत
– वीवो Y72t में 6.58 इंच की एलसीडी स्क्रीन है जिसमें 1080×2400 पिक्सल का फुल एचडी+ रेजोल्यूशन, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 401 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी, 60 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट और 92 प्रतिशत का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो है। डिवाइस का कुल डाइमेंशन 163.87×75.33×9.17 मिमी और वजन लगभग 200 ग्राम है।

वीवो Y72t के डिस्प्ले नॉच में 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसके रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। दोनों कैमरे फुल एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं। डिवाइस एंड्रॉइड 11 ओएस और ओरिजिनओएस 1.0 पर चलता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

– फोन डाइमेंसिटी 700 चिपसेट से लैस है। यह 8GB तक LPDDR4x रैम और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आता है। इसमें 6,000mAh की बैटरी है जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह डुअल सिम स्लॉट, 5G, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम ऑडियो जैक जैसी अन्य फीचर्स प्रदान करता है। Y72t, Vivo Y55s 5G का रीब्रांडेड वर्जन है, जिसकी घोषणा दिसंबर 2021 में चीन में की गई थी।Vivo Y72t की कीमत और उपलब्धता
Vivo Y72t कल (23 मई) से चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा। यह दो वेरिएंट में आता है: 8GB रैम + 128GB स्टोरेज और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज। चीन में 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत (~ $209 यानी लगभग 16,000 रुपये) और 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत (~ $239 यानी लगभग 18,500 रुपये) है। इसे इंटरस्टेलर पाउडर (पिंक ग्रेडिएंट), डीप सी ब्लैक और ब्लू सी कलर में खरीदा जा सकेगा।

Continue Reading

Tech & Auto

देश में जल्द लॉन्च होगी Hyundai Tucson Suv, इसके फीचर्स देख आप भी हो जायेंगे हैरान… 

Published

on

 

 

हुंडई मोटर जल्द ही भारत में अपनी प्रीमियम एसयूवी टक्सन का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. कार निर्माता ने घोषणा की है कि नई टक्सन इस साल की दूसरी छमाही में भारतीय बाजार में उतारी जाएगी, हालांकि, ग्लोबल बाजारों में इसे पहले ही लॉन्च किया जा चुका है. फोर्थ जनरेशन की टक्सन एसयूवी फॉक्सवैगन टिगुआन, स्कोडा कोडिएक जैसी कारों को टक्कर देगी.

2022 Hyundai Tucson डिजाइन के मामले में काफी नई है. यह अपने पुराने मॉडल के मुकाबले स्पोर्टी दिखाई देती है, इसमें शार्प एलईडी हेडलाइट्स के साथ एक नई बड़ी फ्रंट ग्रिल दी गई है. ग्रिल पर पैरामीट्रिक ज्वेल पैटर्न एसयूवी को एक अलग लुक देता है.अब तक 70 लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदा
हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के एमडी और सीईओ उनसू किम ने कहा, “हुंडई नई टेक्नोलॉजी में हमेशा आगे रही हैं और बिल्कुल नई टक्सन इंटेलिजेंट टेक्नोलॉजी, फ्यूचरिस्टिक डिजाइन, बेजोड़ सुरक्षा और स्मार्ट इनोवेशन के साथ एसयूवी खरीदारों को रोमांचित करने के लिए तैयार है. टक्सन ने 2004 में लॉन्च होने के बाद से दुनिया भर में 70 लाख से अधिक यूनिट्स की बिक्री के साथ दुनिया भर के ग्राहकों के दिलों पर कब्जा कर दिया है. एक बोल्ड, डायनामिक लुक और एडवांस फीचर्स के साथ नई टक्सन भारत में ग्राहकों की आकांक्षाओं को पूरा करेगी. ”एडवांस फीचर्स और दमदार इंजन से होगी लैस
नया टक्सन कई तरह नए फीचर्स मिलेंगे. जैसे इसमें एक वर्टिकली स्टैक्ड, डबल 10.25-इंच फुल-टच स्क्रीन, एक मल्टी-एयर वेंटिलेशन सिस्टम और हुडलेस डिजिटल गेज क्लस्टर होगा. इसके इंजन की बात करें तो नई टक्सन में 2.5-लीटर पेट्रोल और 1.6-लीटर टर्बो हाइब्रिड इंजन का उपयोग किया जाएगा. इन्हें आठ-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन यूनिट से जोड़ा गया है. 2.5-लीटर इंजन की अधिकतम शक्ति 187bhp और अधिकतम टॉर्क 246 Nm है.

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़12 hours ago

CG News: जूते में फन फैलाये बैठा नाग, युवक के जूते पहनते ही हुआ ये…

    कोरबा में भीषण गर्मी के चलते अब जीव-जंतुओं की भी परेशानी बढ़ने लगी है। यही कारण है कि...

छत्तीसगढ़19 hours ago

today corona update: कोरोना के नए केस 2,274, एवं संक्रमितो की संख्या 4.31 करोड़ के पार, एवं रिकवरी रेट 98.75 % पर पहुंचा…

    कोरोना को लेकर कुछ राहत वाली खबर है। शनिवार को संक्रमण के नए मामलों में कमी देखी गई।...

छत्तीसगढ़20 hours ago

पेट्रोल के दामों मे आई गिरावट, पेट्रोल 9.5 रुपए, एवं डीजल 7 रुपए लीटर हुआ सस्ता..

  महंगाई के मौसम में केंद्र सरकार ने थोड़ी राहत बरसाई है। एक्साइज ड्यूटी घटाने से पेट्रोल 9.5 रुपए और...

छत्तीसगढ़1 day ago

CG Braking News: छत्तीसगढ़ के चित्रकोट जलप्रपात में एक महिला ने अचानक कूदकर दी जान, 9 घंटे के के बाद लाश को किनारे पर लाया गया…

    बस्तर: चित्रकोट जलप्रपात में कूदकर जान देने वाली युवती की लाश पुलिस ने बरामद कर ली है। 9...

छत्तीसगढ़2 days ago

सोने चांदी की कीमतों पर हुई बढ़ोतरी, सोना 660 रुपए महंगा होकर 51,027 रु प्रति 10 ग्राम पंहुचा, एवं चांदी 2,321 रुपए हुई महंगी..

  इस हफ्ते सोने-चांदी में अच्छी तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के...

#Exclusive खबरे

Calendar

May 2022
M T W T F S S
  1
2 3 4 5 6 7 8
9 10 11 12 13 14 15
16 17 18 19 20 21 22
23 24 25 26 27 28 29
30 31  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • देश7 days ago

    PM Kisan योजना 11वीं किस्त की लिस्ट जारी,चेक करें यहाँ…

  • जॉब7 days ago

    भारतीय खाद्य निगम में निकली 4700 से अधिक पदों पर भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…

  • जॉब6 days ago

    हेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता

  • जॉब7 days ago

    बिजली विभाग में निकली भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता…जल्द करें अप्लाई

  • जॉब7 days ago

    जूनियर असिस्‍टेंट के पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता..

  • जॉब7 days ago

    डाक विभाग मे निकली बम्पर भर्तियाँ, जल्द ही करे आवेदन, जाने सैलरी, आवेदन की तिथि, एवं शैक्षणिक योग्यता..

  • जॉब6 days ago

    विश्वविद्यालय में टीचिंग एवं नॉन टीचिंग के पदों पर निकली बंपर भर्तियां, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब7 days ago

    बोर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन में निकली बंपर भर्ती, योग्य उम्मीदवार जल्द करे आवेदन… ये रही शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब6 days ago

    आयूष मंत्रालय में निकली कंप्यूटर ऑपरेटरो की बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब6 days ago

    बिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…