Tech & Auto
जल्द लॉन्च होगा Samsung Galaxy M13 5G का स्मार्टफोन, जाने क्या है इसके फीचर्स…

Samsung Mobile Phone Price : स्मार्टफोन की दुनिया में लोकप्रिय और विश्वसनीय ब्रांड सैमसंग (Samsung) जल्द ही अपना नया फोन Samsung Galaxy M13 5G लॉन्च करने की तैयार कर रहा है. हालांकि इस फोन की चर्चा काफी समय से चल रही है. लेकिन अब यह बाजार में आने के लिए तैयार है. पिछले साल लॉन्च हुए सैमसंग गैलेक्सी M12 का यह अपग्रेड वर्जन होगा. टेक एक्सपर्ट बताते हैं कि कम कीमत में यह सैमसंग का बहुत ही शानदार 5जी फोन होगा.
टिप्सटर ने सैमसंग के इस फोन के बारे में तस्वीरें और फीचर्स की जानकारी शेयर की है. कहा जा रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी एम13 5जी फोन में डुअल कैमरा सेटअप होगा. साथ में एलईडी फ्लैश की दी जा रही है. इसका मुख्य कैमरा 50MP का और साथ में 2MP का डेप्थ सेंसर मिल सकता है.
आईपीएस एलसीडी पैनल
सैमसंग के इस स्मार्टफोन 6.5-इंच का आईपीएस एलसीडी पैनल दिया जा सकता है. फोन के डिस्प्ले में वाटरड्रॉप नॉच फीचर दिया गया है. इसमें आपको USB Type C चार्जिंग पोर्ट और स्पीकर ग्रिल्स जैसे फीचर्स भी देखने को मिलेंगे.Samsung Galaxy M12 स्मार्टफोन
Samsung Galaxy एम12 को पिछले साल मार्च में पेश किया गया था. इस स्मार्टफोन में 6,000 एमएएच तक की बैटरी और Exynos 850 प्रोसेसर दिया गया है.
सैमसंग गैलेक्सी एम12 स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए आपको फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया था. इसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है. साथ में 5 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है. फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
सैमसंग गैलेक्सी एम12 स्मार्टफोन के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 10,999 रुपये तय की गई थी. 6GB + 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 13,499 रुपये है.

Tech & Auto
अब नए अवतार और नए फीचर्स के साथ आई Splendor+ XTEC,जाने क्या है इसकी कीमत और फीचर्स…

Hero Splendor+ XTEC: हीरो स्प्लैंडर दशकों से ग्राहकों की चहेती बाइक बनी हुई है और अब कंपनी ने इसे और भी पैसा वसूल बना दिया है. हीरो मोटोकॉर्प ने मार्केट में नई स्प्लैंडर + XTEC लॉन्च कर दी है जिसकी दिल्ली में शुरुआती एक्सशोरूम 72,900 रुपये रखी गई है. हीरो की मानें तो रोजमर्रा के इस्तेमाल वाली 100 सीसी की ये मोटरसाइकिल अब नई तकनीक और कई नए फीचर्स के साथ पेश की गई है. इसके अलावा कंपनी ने ये दावा भी किया है कि Splendor+ XTEC पांच साल की वारंटी के साथ उपलब्ध कराई जा रही है.
किन नए फीचर्स के साथ आई बाइक
नई हीरो स्प्लैंडर + XTEC को मिली नई तकनीक और फीचर्स पर नजर डालें तो यहां पूरी तरह डिजिटल मीटर के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, कॉल और एसएमएस अलर्ट, माइलेज की रियल टाइम जानकारी, फ्यूल कम होने की जानकारी, जोरदार एलईडी पोजिशन लैंप, USB चार्जर और साइड स्टैंड इंजन कट ऑफ जैसे फीचर्स बाइक को मिले हैं. इनके अलावा नई बाइक कंपनी की मशहूर आई3एस तकनीक के साथ आई है जिससे बाइक को आइडल स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम भी मिला है.
कितनी सुरक्षित हुई नई स्प्लैंडर + XTEC
डिजाइन की बात करें तो हीरो स्प्लैंडर + XTEC के साथ एलईडी पोजिशन लैंप और नए ग्राफिक्स दिए गए हैं. बाइक की बाकी प्रोफाइल में कोई बदलाव नहीं हुआ है. कंपनी ने नई बाइक को चार अलग-अलग रंगों में उपलब्ध कराया है जिनमें स्पार्कलिंग बीटा ब्लू, कैनवास ब्लैक, टोर्नाडो ग्रे और पर्ल व्हाइट शामिल हैं. सेफ्टी के लिहाज से बाइक को बैंक एंगल सेंसर दिया गया है जिसमें बाइक के गिरने पर इंजन खुद बंद हो जाता है. कंपनी ने इस बाइकक के साथ 97.2 सीसी का बीएस6 इंजन दिया है जो 7.9 बीएचपी ताकत और 8.05 एनएम पीक टॉर्क बनाता है.
Tech & Auto
क्या आपके भी smartphone में आ रही है ये परेशानी, तो करे ये छोटा सा उपाये…

Smartphone Charging Tips: आज के इस डिजिटल युग में स्मार्टफोन हमारी जरूरत बन गया है। हमारे कई जरूरी काम आज मोबाइल फोन के जरिए आसानी से हो जा रहे हैं। इसने हमारी लाइफस्टाइल को बदलने में एक बड़ी भूमिका निभाई है। आज की इस भागती दौड़ती जिंदगी में लोग एक अच्छा स्मार्टफोन खरीदना पसंद कर रहे हैं। हालांकि, स्मार्टफोन खरीदते समय लोग उसकी बैटरी और चार्जिंग कैपेसिटी पर जरूर गौर करते हैं। वहीं एक समय स्मार्टफोन को उपयोग करने के बाद वो काफी धीमा चार्ज होने लगता है। अगर आप भी इसी समस्या से परेशान हैं, तो आज हम आपको कुछ खास टिप्स के बारे में बताने वाले हैं। इन उपायों को अपनाने के बाद आपका फोन पहले की अपेक्षा ज्यादा तेजी से चार्ज होगा। ऐसे में आपके समय की काफी बचत होगी।
इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन टिप्स के बारे में, जिनको फॉलो करने के बाद आपका स्मार्टफोन पहले के मुकाबले ज्यादा तेजी से चार्ज होगा। अक्सर लोगों की आदत होती है कि वो चार्जिंग के समय ही स्मार्टफोन का उपयोग करते हैं। अगर आप भी ये गलती कर रहे हैं, तो ऐसे में आपके स्मार्टफोन में चार्जिंग की समस्या आ सकती है।
इसके अलावा चार्जिंग के समय स्मार्टफोन को उपयोग करने पर उसके ब्लास्ट होने की संभावना भी काफी बढ़ जाती है।अक्सर कई लोग रात में फोन को चार्ज लगाकर सो जाते हैं।
अगर आप भी ये गलती करते हैं, तो ऐसा करने का बुरा असर फोन की बैटरी और उसके चार्जिंग कैपेसिटी पर पड़ता है। आपको सोते समय कभी भी मोबाइल को चार्ज पर नहीं लगाना चाहिए।इसके अलावा अगर आपका फोन स्लो चार्ज हो रहा है। इस स्थिति में आपको एरोप्लेन मोड का इस्तेमाल करना चाहिए। एरोप्लेन मोड को ऑन करने के बाद फोन पहले के मुकाबले ज्यादा तेजी से चार्ज होता है। वहीं अगर आपने अपने स्मार्टफोन में ब्लूटूथ, जीपीएस वाईफाई को ऑन करके रखा है। इस स्थिति में फोन धीमा चार्ज होता है। ऐसे में फोन को चार्ज करते समय ब्लूटूथ, जीपीएस और वाईफाई को ऑफ कर देना चाहिए।
Tech & Auto
लॉन्च हुआ OnePlus Nord 2T 5G के दो स्मार्टफ़ोन, 8 जीबी रैम का 32,600 रु मे, और 12 जीबी रैम का 40,800 रू मे..

OnePlus Nord 2T 5G के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 399 यूरो यानी करीब 32,600 रुपये है। वहीं 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 499 यूरो यानी करीब 40,800 रुपये रखी गई है।
वनप्लस ने यूरोप में नॉर्ड सीरीज के अपने दो नए फोन लॉन्च किए हैं जिनमें OnePlus Nord 2T 5G और OnePlus Nord CE 2 Lite 5G शामिल हैं। OnePlus Nord 2T 5G में जहां 6.43 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 1300 प्रोसेसर दिया गया है। OnePlus Nord CE 2 Lite 5G को पिछले महीने भारत में स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया था और अब इसे ग्लोबली पेश किया गया है।
OnePlus Nord 2T 5G, OnePlus Nord CE 2 Lite 5G की कीमत
OnePlus Nord 2T 5G के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 399 यूरो यानी करीब 32,600 रुपये है। वहीं 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 499 यूरो यानी करीब 40,800 रुपये रखी गई है। फोन को ग्रे शैडो और जेड फॉग कलर में खरीदा जा सकेगा। OnePlus Nord CE 2 Lite 5G के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 299 यूरो 24,450 है। फोन को ब्लैक डस्क और ब्लू टाइड कलर में खरीदा जा सकेगा। कंपनी ने OnePlus Nord Buds को भी 49 यूरो यानी करीब 4,000 रुपये में पेश किया गया है।
OnePlus Nord 2T 5G की स्पेसिफिकेशन
OnePlus Nord 2T 5G में एंड्रॉयड 12 आधारित OxygenOS 12.1 है। इसके अलावा 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस एचडी प्लस डिस्प्ले है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है और इसके साथ HDR10+ का सपोर्ट है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 1300 प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी की स्टोरेज है। OnePlus Nord 2T 5G में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का Sony IMX766 सेंसर है जिसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन है।
दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का Sony IMX355 अल्ट्रा वाइड सेंसर है। तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम है। सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का Sony IMX615 सेंसर है। फोन में 4500mAh की बैटरी है जिसके साथ 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5.2 और NFC के साथ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।
OnePlus Nord CE 2 Lite 5G की स्पेसिफिकेशन
OnePlus Nord CE 2 Lite 5G में एंड्रॉयड 12 आधारित OxygenOS 12.1 है। इसके अलावा फोन में 6.59 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस है। इसमें स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी तक LPDDR4X रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज है।
OnePlus Nord CE 2 Lite 5G में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है। दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और तीसरा लेंस 2 डेफ्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5.2 और NFC है। इसमें भी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।
-
जॉब7 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब7 days agoPM Kisan योजना 11वीं किस्त की लिस्ट जारी,चेक करें यहाँ…
-
जॉब6 days agoONGC में 3614 पदों पर भर्ती,अंतिम तिथि 22 मई…
-
जॉब6 days agoबिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश5 days agoPM Kisan योजना 11वीं किस्त की लिस्ट जारी,चेक करें यहाँ…
-
जॉब5 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली 4700 से अधिक पदों पर भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…
-
जॉब7 days agoकंप्यूटर ऑपरेटर्स पर निकली वैकेंसी, 21000 तक सेलरी, जल्द ही करे आवेदन..
-
जॉब6 days agoरक्षा मंत्रालय में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,ये रही आवेदन की तिथि…
-
जॉब4 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
देश - दुनिया7 days agoबड़ी खबर: साइक्लोन असानी को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए कहा- कई राज्यों में हो सकती है भारी बारिश…


















You must be logged in to post a comment Login