जॉब
असम राइफल्स में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

डायरेक्टर जनरल कार्यालय, असम राइफल्स, शिलांग ने टेक्निकल एवं ट्रेड्समैन पदों पर भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. विभिन्न ट्रेड में भर्ती के लिए महिला एवं पुरुष दोनों उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए गए हैं. जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 जून 2022 को शुरू होगी एवं उम्मीदवार 20 जुलाई तक इसके लिए अप्लाई कर सकेंगे.
पदों पर भर्ती के लिए असम राइफल्स टेक्निकल एवं ट्रेडमैन भर्ती रैली का आयोजन 1 सितंबर 2022 से किया जाएगा. जिसके माध्यम से ग्रुप बी एवं ग्रुप सी के कुल 1281 पद भरे जाएंगे. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को असम राइफल्स के आधिकारिक वेबसाइट assamrifles.gov.in पर विजिट करना होगा.
वैकेंसी डिटेल
कुल 1281 पदों पर भर्ती निकाली गई है. जिसमें क्लर्क, पर्सनल असिस्टेंट, इलेक्ट्रिकल फिटर, लाइनमैन, व्हीकल मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन समेत कई अन्य ट्रेंड्स के पद भरे जाएंगे.
आयु सीमा
पदों के लिए 1 अगस्त 2022 तक 18 से 23 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे. हालांकि भारत सरकार के नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
शैक्षिक योग्यता
पदों के लिए शैक्षिक योग्यता की बात करें तो 10वीं, 12वीं पास के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
चयन प्रक्रिया
पदों पर उम्मीदवारों का चयन शारीरिक मानक परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा, ट्रेड टेस्ट एवं स्किल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा.

जॉब
सरकारी नौकरी का बेहतरीन अवसर : यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का यहाँ, शानदार मौका,जानिये

10th, 12th Pass Govt Jobs 2022 : यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं पास करने वालों के लिए सरकारी नौकरियों के शानदार अवसर हैं. 10वीं और 12वीं पास करने वालों के लिए बीएसएफ, आईटीबीपी, सेना और राजस्थान सरकार में सरकारी नौकरियां हैं. अपनी योग्यता के अनुरूप इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं.उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. जबकि 12वीं का रिजल्ट आज शाम 4 बजे जारी होगा.
बड़ी संख्या में यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं पास युवा आगे की पढ़ाई की बजाए सरकारी नौकरियां करना चाहते हैं. इन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों के शानदार अवसर हैं. इस वक्त आईटीबीपी, बीएसएफ से लेकर सेना और राजस्थान लोक सेवा आयोग जैसे विभागों ने भर्ती निकाली है. अपनी योग्यता और इच्छा के अनुसार निकली भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं. यह सरकारी नौकरी का बेहतरीन अवसर है.
आईटीबीपी में हेड कांस्टेबल और ASI की वैकेंसी
भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में 12वीं पास के लिए नौकरियां हैं. आईटीबीपी में हेड कांस्टेबल और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (स्टेनोग्राफर) की भर्ती निकली है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 8 जून से जारी है. आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई 2022 है. आईटीबीपी हेड कांस्टेबल और ASI भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन आईटीबीपी की वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर करना होगा. आईटीबीपी में हेड कांस्टेबल की सैलरी रु. 25500 से रु. 81100 और एएसआई स्टेनो की सैलरी रु.29200 से रु. 93200 है
भारतीय सेना में 10वीं पास के लिए नौकरियां
भारतीय सेना में 10वीं पास के लिए वाशरमैन और ट्रेड्समैन मेट पदों पर सरकारी नौकरियों के मौके हैं. यह भर्ती भारतीय सेना के दक्षिणी कमान मुख्यालय ने निकाली है. दक्षिणी कमान में वाशरमैन और ट्रेडसमैन मेट पदों पर योग्य उम्मीदवारों का सेलेक्शन लिखित परीक्षा और स्किल/ट्रेड टेस्ट में मिले मार्क्स से बनी मेरिट के आधार पर होगा. नोटिस के अनुसार, वाशरमैन की 39 और ट्रेड्समैन मेट की 26 वैकेंसी है. इस भर्ती के लिए आवेदन विज्ञापन जारी होने से 45 दिन तक करना है
12वीं पास के लिए नौकरियां बीएसएफ में
सीमा सुरक्षा बल (BSF) के वाटर विंग में ग्रुप बी और सी कैटेगरी के पदों पर 10वीं, 12वीं पास के लिए नौकरियां हैं. इसके तहत कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती की जारी है. बीएसएफ में कुल 281 वैकेंसी है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 28 जून 2022 है. यहां देखें बीएसएफ भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन
सरकारी नौकरियां
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट के पदों (RPSC Recruitment 2022) को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इस भर्ती के लिए 12वीं पास से आवेदन मांगे गए हैं. इस भर्ती के लिए कल 19 जून आवेदन का आखिरी दिन है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर करना है.
जॉब
यहां नालको में निकली मेडिकल ऑफिसर और स्पेशलिस्ट की बंपर भर्ती, मिलेगी 2 लाख तक सैलरी, योग्य उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

PSU Jobs 2022 : नेशनल अल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (NALCO) में मेडिकल ऑफिसर और स्पेशलिस्ट के पदों पर नौकरियां हैं. नालको की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, मेडिकल ऑफिसर और स्पेशलिस्ट के पदों पर कुल 17 वैकेंसी है. नालको भर्ती 2022 के लिए आवेदन बीडीएस, एमबीबीएस और एमडी/एमएस डिग्री वाले व्यक्ति कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन नालको की वेबसाइट www.nalcoindia.com पर जाकर करना है. आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2022 है. नाल्को एक नवरत्न कैपिटल पीएसयू है. यह एशिया का सबसे बड़ा इंटीग्रेटेड अल्युमिनियम कॉम्प्लेक्स है.
नालको भर्ती 2022 वैकेंसी डिटेल
मेडिकल ऑफिसर- 6 पद
स्पेशलिस्ट- 11 पद
नालको भर्ती 2022 आवश्यक शैक्षिक योग्यता
मेडिकल ऑफिसर- एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही इंडस्ट्रियल हेल्थ में पीजी सर्टिफिकेट भी जरूरी है. चार साल का अनुभव होना चाहिए.
स्पेशलिस्ट- बीडीएस किया होना चाहिए. 7 साल का अनुभव होना चाहिए.
कितनी मिलेगी सैलरी
मेडिकल ऑफिसर- 70000-3%-200000/-
स्पेशलिस्ट- 80000-3%-220000/-
आयु सीमा
मेडिकल ऑफिसर- 35 साल
स्पेशलिस्ट- 38 साल
जॉब
यहां लाइनमैन के 400 पदों पर जल्द होगी भर्ती, 10वी पास उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन…

PGVCL Apprentice Lineman Recruitment 2022: पश्चिम गुजरात विज कॉरपोरेशन लिमिटेड, PGVCL ने अप्रेंटिस लाइनमैन पदों पर भर्ती निकाली है. जिसके माध्यम से संस्थान में लाइनमैन के कुल 400 अपरेंटिस के रिक्त पद भरे जाएंगे. भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की डेट्स पीजीवीसीएल द्वारा जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएंगी. इसके बाद उम्मीदवार पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.
शैक्षिक योग्यता
पदों के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र होंगे. साथ ही उम्मीदवार द्वारा वायरमैन /इलेक्ट्रीशियन का 2 वर्षीय कोर्स करना अनिवार्य है.
कैसे करें आवेदन
पदों पर आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड के माध्यम से की जा सकेगी. जिसके लिए लिंक जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट pgvcl.com पर साझा की जाएगी.
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि- जारी होनी है
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि- जल्द जारी होगी
इसके अलावा उम्मीदवार भर्ती संबंधी किसी भी प्रकार की अन्य जानकारी इसके में नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं. नोटिफिकेशन की डायरेक्ट लिंक नीचे साझा की गई है.
-
जॉब4 days agoपरिवहन निगम में निकली ग्रेजुएट पास के लिए नौकरी,आवेदन का अंतिम मौक़ा 15 जून
-
जॉब4 days agoस्टेनोग्राफर की निकली भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता..
-
Tech & Auto3 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
Tech & Auto3 days agoSILAI MACHINE YOJANA: सरकार इन महिलाओं को दे रहे है फ्री सिलाई मशीन, इस तरह से उठाये इसका लाभ…
-
जॉब4 days agoपीएम नरेंद्र मोदी का ट्वीट, 1.5 वर्षों में सभी विभागों और मंत्रालयों में मिलेगी 10लाख नौकरिया..
-
Knowledge4 days agoनियम: ट्रैफिक पुलिस अगर आपकी बाइक की चाबी निकाले तो फ़ौरन करे, ये काम…
-
देश - दुनिया4 days agoअसम में फिर भारी वर्षा, चार श्रमिकों की हुई दर्दनाक मौत….
-
जॉब3 days agoयहां अध्यापक के पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1,42,400 रुपए सैलरी, ये रही शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
देश - दुनिया3 days agoनियम: ट्रैफिक पुलिस अगर आपकी बाइक की चाबी निकाले तो फ़ौरन करे, ये काम…
-
क्राइम न्यूज़4 days agoछत्तीसगढ़ : शादी के बाद 4 लाख रुपए की डिमांड नहीं देने पर न्यायालय में तालाक के लिए लगाया आवेदन FIR दर्ज….




















You must be logged in to post a comment Login