छत्तीसगढ़
तत्काल ट्रेन टिकट बुक करनी हो तो करे ऐसे, जाने पूरा प्रोसेस…

RCTC Tatkal Ticket Booking: अगर आपको कहीं दूर-दराज या पास की भी यात्रा करनी है, तो आपके पास कई विकल्प होते हैं। कोई अपने वाहन से, कोई बस से तो कोई हवाई जहाज से यात्रा करना पसंद करता है। लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि लोग ट्रेन से यात्रा करना भी काफी पसंद करते हैं। खासतौर पर लंबे रूट के लिए लोग ट्रेन का ही चुनाव करते हैं। इसके पीछे ट्रेन में मिलने वाली सुविधाएं भी एक कारण है। वहीं, अगर आप भारतीय ट्रेन से सफर करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको टिकट बुक करवाना पड़ता है। कई लोग अब भी टिकट बुक करने के लिए ब्रोकर यानी एजेंट का सहारा लेते हैं, जो आपसे अतिरिक्त पैसे लेकर आपको टिकट देता है। लेकिन अगर आप चाहें तो आप खुद घर बैठे तत्काल ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं, क्योंकि इसका सरल तरीका हम आपको बताने जा रहे हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप कैसे घर बैठे बिना एजेंट की मदद के ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं…
क्या है तत्काल ट्रेन टिकट?
दरअसल, अगर आपको कभी अचानक से कहीं जाना पड़े और आपको ऐसे में ट्रेन टिकट चाहिए हो, तो आप तत्काल विकल्प के जरिए ट्रेन टिकट पा सकते हैं। आप सुबह 10 से 11 बजे तक एसी ट्रेन टिकट और 11 से 12 बजे तक नॉन एसी ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं।
इस तरीके से खुद कर सकते है तत्काल ट्रेन टिकट बुक:-
स्टेप 1
अगर आप तत्काल ट्रेन टिकट बुक करना चाहते हैं और वो भी बिना किसी एजेंट की मदद के तो आपको सबसे पहले आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctc.co.in/nget/train-search पर जाना है। यहां जाकर आपको आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर लेना है। अगर आपके पास ये नहीं है, तो पहले ‘रजिस्टर’ वाले ऑप्शन पर जाकर आईडी-पासवर्ड बना लें और फिर लॉगिन करें।
स्टेप 2
फिर आपको यात्रा करने की तारीख और स्टेशन चुनना है। इसके बाद ‘तत्काल’ का विकल्प चुन लें। अब आपके सामने कई ट्रेन नजर आएंगी, इसमें से अपनी पसंद की ट्रेन और बर्थ (एसी, स्लिपर या टू सिटर आदि) चुन लें।
स्टेप 3
सीट चुनने के बाद आपको पैसेंजर की जानकारी यहां दर्ज करनी है। पैसेंजर का नाम, पता, उम्र आदि चीजें यहां दर्ज कर दें।
स्टेप 4
अब आपको ऑनलाइन पेमेंट करनी है। आप डेबिट-क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग आदि से पेमेंट कर सकते हैं। इसके बाद आपकी कंफर्म टिकट आपकी ईमेल आईडी पर आ जाती है और आप यात्रा कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़
CG NEWS: छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर जवानो और नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 3 जवान शहीद…

छत्तीसगढ़-ओडिशा की सीमा पर मंगलवार को सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में CRPF के 3 जवान शहीद हो गए। दरअसल CRPF की रोड ओपनिंग पार्टी (ROP) ड्यूटी पर निकली थी। उसी दौरान हमला हो गया। जवानों ने भी नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। जानकारी मिली है कि नक्सलियों को पहले से इस बात की सूचना थी कि जवान यहां पर आने वाले हैं। इसलिए उन्होंने एंबुश (घात) लगाकर जवानों को फंसाया, फिर फायरिंग शुरू कर दी।
जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के गरियाबंद इलाके से लगे ओडिशा के नुवापाड़ा जिले में CRPF 19 बटालियन के जवान रोड ओपनिंग ड्यूटी पर निकले थे। वो अभी भैंसादानी थाना क्षेत्र के बड़ापारा के जंगल के पास पहुंचे थे, तभी जंगल से नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इसी फायरिंग में ASI-शिशुपाल सिंह, ASI-शिवलाल और कॉन्स्टेबल धर्मेंद्र कुमार सिंह शहीद हो गए हैं। शिशुपाल सिंह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले थे। शिवलाल महेंद्रगढ़ और धर्मेंद्र सिंह रोहतास के रहने वाले थे।
मौके पर करीब 100 नक्सली
फायरिंग की आवाज आने पर जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। कहा जा रहा है कि मौके पर 100 से ज्यादा नक्सली मौजूद थे। फिलहाल सर्च अभियान तेज कर दिया गया है। साथी जवानों ने शहीद हुए जवानों के शव किसी तरह वहां से निकाले। जवानों के शव कैंप तक भेजे जा रहे हैं। नक्सलियों को कितना नुकसान हुआ है। अभी यह पता नहीं चल सका है।
मुठभेड़ वाली जगह से हथियार भी मिले
मौके से कुछ हथियार भी बरामद किए गए गए हैं। घटनास्थल के पास में ही CRPF का एक कैंप भी कुछ दिन पहले खुला है। यह इलाका नक्सलियों के कोर इलाके में गिना जाता है।
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से लगे जंगल में नक्सलियों का हमला
छत्तीसगढ़
चपरासी के पदों पर बंपर भर्ती,उम्मीदवार 2 जुलाई तक करे आवेदन…

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने चपरासी पद के रिक्त पद को भने के लिए अनुभवी उम्मीदवारों के लिए आवेदन जारी कर दिए है, जिन उम्मीदवारों ने 10वीं पास कर ली हैं और अनुभव हैं तो आज ही इन पदों के लिए फॉर्म भर सकते है, ऐसा मौका नहीं मिलेगा आपको सरकारी नौकरी पाने का, आज ही इन पदो के लिए फॉर्म भर दें।
कितना मिलेगा वेतन-
चपरासी – नियमानुसार
महत्वपूर्ण तिथि व सूचनाएं –
परीक्षा का नाम- चपरासी
कुल पद – 80
अंतिम तिथि – 2-7-2022
स्थान- रायपुर
आयु सीमा- उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु विभाग के नियमनुसार मान्य होगी।
वेतन- उम्मीदवारों विभाग के नियमानुसार वेतन दिया जाएगा।
योग्यता- उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 8वीं, 10वीं पास हो और अनुभव हो।
चयन प्रक्रिया- लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा आवेदनकर्ता का चयन।
ऐसे करें आवेदन- योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन पत्र के निर्धारित प्रारूप पर फॉर्म भर सकते है, साथ ही शिक्षा और अन्य योग्यता, डेट ऑफ़ बर्थ और अन्य आवश्यक जानकारी और दस्तावेजों के साथ स्वयं प्रतिबंधात्मक प्रतियां और नियत तारीख से पहले भेजना अनिवार्य है।
छत्तीसगढ़
बढ़ा कोरोना की खतरा, सीकर में 38 हजार 482 पॉजिटिव केस मिले, एवं 69 हजार 131 केस नगेटिव..

सीकर में एक बार फिर कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है।सीकर में शनिवार को कोरोना से एक मरीज की मौत हुई है। साथ ही 2 नए पॉजिटिव केस भी मिले हैं। ऐसे में अब जिले में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 8 हो चुकी है।
मेडिकल एंड हैल्थ डिपार्टमेंट राजस्थान द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक सीकर में एक मरीज की मौत हुई है। कूदन ब्लॉक में कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग को अस्थमा और निमोनिया की बीमारी थी। उसे वैक्सीन की दो डोज लगी हुई थी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय चौधरी ने बताया कि सीकर सिटी में 38 वर्षीय महिला और श्रीमाधोपुर ब्लॉक में 30 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। विभाग की ओर से अब तक 4 लाख 26 हजार 557 सैंपल लिए गए है। इनमें से 38 हजार 482 पॉजिटिव आये। 38 हजार 106 स्वास्थ्य हुए हैं। वहीं 30 नवम्बर 2021 से शुरू हुई तीसरी लहर में अब तक 76 हजार 626 सैम्पल लिए गए हैं। इनमें से 7 हजार 487 पॉजिटिव आए हैं और 69 हजार 131 की रिपोर्ट नगेटिव आई है। 8 सैम्पल की रिपोर्ट आना बाकी है।
-
Tech & Auto2 days agoSILAI MACHINE YOJANA: सरकार दे रही है महिलाओं को फ्री सिलाई मशीन,ऐसे उठाये फटाफट लाभ…
-
ज्योतिष4 days agoVASTU TIPS: घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…
-
ज्योतिष2 days agoVASTU TIPS : घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…
-
देश3 days agoPM KISAN YOJANA: किसानो के लिए बड़ी खुशखबरी…मिलेगा बड़ा तोहफा
-
देश - दुनिया4 days agoPM KISAN YOJANA: किसानो के लिए किस्त के बाद आया ये सबसे बड़ी खुशखबरी…
-
जॉब2 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में निकली बंफर भर्ती,7 जुलाई तक करें अप्लाई
-
देश - दुनिया4 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
ज्योतिष3 days agoPLANT VASTU TIPS: घर के मुख्य द्वार पर तुलसी के पौधे रखने से होते है ये गज़ब के फायदे, वजह जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
देश2 days agoPM KISAN YOJANA: किसानो के लिए किस्त के बाद आया ये सबसे बड़ी खुशखबरी…
-
ज्योतिष5 days agoVASTU TIPS: घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…




















You must be logged in to post a comment Login