ज्योतिष
आज का राशिफल, कन्या राशि वाले हासिल करेंगे अपना लक्ष्य, जानिए अपना राशिफल कैसा रहेगा आपका आज का दिन…
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके सांसारिक सुखों में वृद्धि लेकर आएगा। ससुराल पक्ष एक के लोगों से मेल मिलाप करना आपके लिए बेहतर रहेगा और आपके मन में अजीब सी बेचैनी बनी रहेगी। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य संयम बनाए रखना बेहतर रहेगा। परिवार का कोई सदस्य आपसे धन उधार मांग सकता है। भौतिक सुख सुविधाओं में भी आज वृद्धि होगी, लेकिन अविवाहित जातकों के जीवन में आपको खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको किसी अपने के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए विदेश जाने की योजना भी बना सकते हैं और कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत के अनुसार फल मिलेगा। आपको अपनी कुछ बेकार पड़ी हुई योजनाओं को भी लॉन्च करना होगा, तभी वह आपको लाभ दिला सकेगी। यदि आपको उधार चाहिए तो आपको आसानी से मिल जाएगा। आपको किसी परिजन पर आंख मूंदकर भरोसा करना नुकसानदायक रहेगा। यदि कोई संबंधित मामला चल रहा है, तो वह आज सुलझ सकता है।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन कार्यक्षेत्र में आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। आप अपने परिवार के सदस्यों की जरूरतों का पूरा ध्यान रखेंगे और उन्हें समय से पूरा करके देंगे। परिवार के किसी सदस्य को कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है, इसलिए आपको उनके खान-पान के प्रति सचेत रहना होगा, नहीं तो उन्हें कोई परेशानी रहेगी। प्रत्येक कार्य को आसानी से पूरा करने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलती दिख रही है। कार्य क्षेत्र में कोई साथी आपके कार्य का विरोध कर सकता है, जिसके बाद आपके अधिकारी भी आपसे ना खुश रहेंगे।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन व्यापारी वर्ग के लिए अच्छे फल लेकर आएगा। आपके यश व कीर्ति में वृद्धि होगी, क्योंकि आपकी कोई धन संबंधित समस्या समाप्त होगी। यदि आप साझेदारी में किसी व्यापार को कर रहे हैं, तो आपको उसमें अपने साथी की बातों पर विश्वास करना होगा, तभी आप किसी निर्णय पर पहुंचेंगे। आज आप धन का निवेश करने पर विचार विमर्श कर सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पाकर आपकी काफी सारी समस्याएं हल होंगी।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आप यदि किसी नए व्यवसाय को करेंगे, तो उसके लिए दिन बेहतर रहेगा। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले में आपको बहुत गहराई से सोच विचार करना होगा, तभी फैसला आपके पक्ष में आता दिख रहा है। आप अपने व्यवहार में कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को अपनाकर लोगों को अपना बनाने में कामयाब रहेंगे। कामकाज करने वाले लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा। यदि आप बहुत दिनों से किसी काम के सिलसिले में इधर उधर जा रहे थे, तो वह आपके हाथ लग सकता है। संतान द्वारा किसी ऐसे कार्य को अंजाम दिया जाएगा, जिसके कारण आपको उन पर गर्व होगा।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ परेशानी भरा रहेगा। यदि आपको कोई आंखों से संबंधित समस्या थी, तो उसमें आपको डॉक्टरी सलाह लेनी होगी। नौकरी मे आप अपने जूनियर से काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे, जिसके बाद आप कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। इसमें आपको माता-पिता की राय लेना बेहतर रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपने साथियों से सावधान रहना होगा। वह आपके किसी बनते हुए काम में रोड़ा अटकाने की कोशिश कर सकते हैं।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आपकी किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आपके लिए यादगार बनेगी। कार्य क्षेत्र में यदि आपको कोई किसी निवेश संबंधी योजना के बारे में बताएं, तो आपको उसमें निवेश करने से पहले घर के लोगों से बातचीत अवश्य करनी होगी। घर से दूर नौकरी में कार्यरत लोगों को अपनी संतान की याद आएगी, जिसके कारण वह उनसे मिलने आ सकते हैं। जीवनसाथी की तरक्की देखकर आपका मन प्रसन्न होगा। आपको किसी अपने के लिए मदद करते प्रसन्नता होगी।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहेगा, क्योंकि आप परिवार के सदस्यों के साथ ससुराल पक्ष के यहां किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। आप मीठी वाणी का प्रयोग करके लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारी आपके कार्यों की सराहना करते नजर आएंगे और वह आपके प्रमोशन भी कर सकते हैं। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए चुस्ती फुर्ती भरा रहेगा। बौद्धिक ज्ञान होने के कारण लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे और आप लोगों से वार्तालाप करके भी अपना काम आसानी से निकलवा पाएंगे। आज आपको जो कार्य अत्यधिक प्रिय हो ही करे, बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च के मार्ग प्रशस्त होगे। जीवनसाथी और आपके बीच ट्यूनिंग कुछ बढ़िया रहेगी और आप एक दूसरे के प्यार में डूबे नजर आएंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के प्यार में डूबे नजर आएंगे। माताजी को कोई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपको भाग्य का साथ मिलने से आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आप जीवन साथी के साथ कुछ भविष्य की योजनाओं पर भी विचार विमर्श करना होगा। आज आपको मजबूरी में कुछ ऐसे खर्चे भी करने पड़ेंगे, जिन्हें आप करना नहीं चाहेंगे। आपकी किसी संपत्ति प्राप्त की अभिलाषा भी पूरी होगी। जो लोग किसी नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें अभी थोड़ा संयम रखना चाहिए।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। यदि आपके मन में कुछ समस्या चल रही थी, तो वह छोड़ देंगे और आपको मानसिक शांति मिलेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए आज एक दम सही समय है, वह अपने साथी को प्रपोज कर सकते हैं। आप अपने कार्य योजनाओं को भी पूरा करेंगे। परिवार का कोई सदस्य आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप चतुराई का प्रयोग करते हुए किसी कार्य को अपने शत्रुओं की नाक के नीचे से पूरा करने में सफल रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे
।मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए उत्तम लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप व्यवसाय में जैसा फल चाहेंगे, आपको वैसा ही प्राप्त होगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों की यदि अपने अधिकारियों से किसी लड़ाई झगड़े की नौबत आए, तो उनका चुप रहना बेहतर रहेगा। आप अपने शरीर के ऊर्जावान होने के कारण प्रत्येक कार्य को करने के लिए तत्पर रहेंगे। आपका कोई कानूनी कार्य भी आपको मन मुताबिक लाभ दे सकता है। व्यवसायिक क्षेत्र में आप अच्छी प्रगति करेंगे, जिससे आपका और आपके परिवार के सदस्यों का मन प्रसन्न रहेगा।

ज्योतिष
Vastu Tips : घर में इस तरीकें से लगाए घोड़े की नाल,आयेगा सुख-सम्पत्ति,जानें लगाने की तारीकें

आप सभी ने कई बार देखा होगा लोग अपने घरों में घोड़े की नाल लगाते हैं. ऐसे में यदि ज्योतिषों का कहा माने तो घर में कई ऐसी चीज़े लगाई जा सकती हैं जो आपको सुख-सम्पत्ति दे सके और उन्ही में से एक है घोड़े की नाल. कहते हैं घोड़े की नाल लगाने से बहुत फायदा मिलता है. आप सभी को बता दें कि घोड़े की नाल को आप दो तरह से लगा सकते हैं पहला यू पैटर्न में लगाया जा सकता है और दूसरा रिवर्स यू पैटर्न में लगाया जा सकता है. जी हाँ, अब आइए जानते हैं इन पैटर्न में लगाने के लाभ।
यू पैटर्न में लगाने से लाभ :-
कहते हैं जब घोड़े की नाल की दोनों सिराएं ऊपर की ओर होती हैं, उसे यू पैटर्न कहा जाता है. वहीं इस तरह से घोड़े की नाल को लगाने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है और घर एवं दुकानों में लगाने के लिए घोड़े की नाल का यू पैटर्न अत्यधिक प्रभावशाली कहा जाता है.
रिवर्स यू पैटर्न में लगाने से लाभ – कहते हैं रिवर्स यू पैटर्न मतलब घोड़े की नाल की दोनों सिराएं नीचे की ओर हो जाती हैं. ऐसे घोड़े की नाल लगाने पर घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता है और बंगले के लिए घोड़े की नाल का रिवर्स यू पैटर्न अधिक उपयुक्त माना जाता है. अगर ऐसे आप इसे घर में लगाते हैं तो नकारात्मक ऊर्जा वापस चली जाती है.
ध्यान रखने योग्य बातें-
- कहा जाता है अगर आपके मकान का मुख्य द्वार पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में है, तो इस दिशा में इसे नहीं लगाना चाहिए. आप सभी को बता दें कि घोड़े की नाल मेटल की होती है और इस दिशा में मेटल की वस्तु लगाना अशुभ माना जाता है.
- कहा जाता है घोड़े की वही नाल असरदार होती है जो काफी घिस चुकी हो यानि काफी चल चुकी हो. ऐसे में आजकल लोग काले घोड़े के पांव में नाल लगाते है और दो दिन या दो घंटे में उस नाल को सेल कर देते है इस तरह की नाल का कोई फायदा नही हो पाटा है.
- कहते हैं अगर रिवर्स यू में घोड़े की नाल मेन डोर पर लगाई गई हो तो ऊपर की दीवार पर आईना भी अवश्य लगा देना चाहिए इससे लाभ होता है.
ज्योतिष
Vastu Tips : तमाम मेहनत के बाद भी नहीं रुकता पैसा, तो अपनाये इन उपायों को , कुछ दिन में हो जाएगा दूर

Vastu Tips: जीवन में धन-धान्य और सुख-समृद्धि तो हर कोई चाहता है, लेकिन कुछ लोग तमाम मेहनत के बाद भी इस बात से परेशान रहते हैं कि उनके हाथों में पैसे नहीं टिकते। पैसा तो खूब आता है, लेकिन टिकता नहीं, जिसकी वजह से परिवार को आर्थिक परेशानियों के अलावा और कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
ऐसे में यदि आप भी धन कमाना चाहते हैं तो वास्तु की मदद ले सकते हैं। वास्तु में कई लाभकारी उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करने से आप पैसों से जुड़ी समस्या को दूर कर सकते हैं।
वास्तु विशेषज्ञों का भी मानना है कि यदि किसी इंसान के जीवन में हमेशा आर्थिक परेशानियां बनी रहती हैं या धन कमाने के साधनों में दिक्कतें आती रहती हैं, तो उसे अपने घर या आस-पास की कुछ चीजों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। आइए जानते हैं वास्तु के उन नियमों के बारे में जो आर्थिक तंगी को दूर करके धन आगमन के रास्ते खोलते हैं
तिजोरी का मुंह हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा की और रखना चाहिए
घर के मुख्य द्वार से हमारे घर में सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जाओं का आवागमन होता
धन लाभ के लिए मुख्य द्वार की पूजा अर्चना करनी चाहिए
एक रथ में बंधे सात घोड़ों को सूरज की सवारी माना गया
ज्योतिष
Vastu Tips: आप को भी घर से निकलते दिखे ये संकेत, तो गलती से भी न करे यात्रा, जाने वास्तु के अनुसार कौन सी है वो संकेत…

Vastu: जब भी हम सब घर से बाहर किसी काम के लिए निकलते हैं तो यहीं सोचते हैं कि हम जिस काम के लिए भी जा रहे हैं वो काम हमारा बन जाए। लेकिन कई बार घर से बाहर निकलते ही कुछ ऐसे संकेत दिख जाते हैं जिसके बाद मन में शंका होने लगती है और हमारा काम भी बनते-बनते बिगड़ जाता है। हमारे जीवन में ऐसे शुभ-अशुभ संकेतों का चलन काफी सदियों से चलते आ रहा है। वहीं घर के बड़े-बुजुर्ग भी हमे घर से बाहर जाते वक्त कुछ शुभ चीजें करने और अशुभ चीजों से बचने की सलाह देते हैं
वास्तु के अनुसार, अगर आप ऐसे संकेतों को नजरअंदाज करते हैं तो यह आप पर ही भारी पड़ सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कौन से ऐसे संकेत है जिसे हमें बाहर निकलते समय कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
यदि घर से निकलते वक्त कोई छींक दें या आपको छींक आ जाए तो इसे अशुभ माना जाता है। लेकिन यह हमेशा अशुभ हो ये कोई जरूरी नहीं है। हालांकि दो या दो से अधिक छींक आए तो इसका मतलब है कि कुछ शुभ होने वाला है साथ ही आपका काम बनने वाला है। लेकिन एक छींक शुभ नहीं मानी जाती है। ऐसे में घर से निकलते वक्त छीक आ जाए तो वापस जाकर दो मिनट बाद ही घर से निकलें। अगर घर से निकलते समय दूध, खाली बर्तन या कूड़ा दिखाई तो यह अशुभ माना जाता है। वहीं यदि पान का पत्ता, मछली, हाथी या कोई अर्थी दिखे तो यह शुभ संकेत है। इसके अलावा घर से निकलते समय आपको फूल या फूल माला दिखाई दें इसका मतलब आपके साथ कोई मांगलिक कार्य होने वाला है।
यदि आपको रास्ते में सिक्का गिरा हुआ मिले तो इसका मतलब आपका काम होने में समय लग सकता है। अगर आपको रास्ते में नोट दिखाई दें तो इसका मतलब आपका रुका हुआ काम होने वाला है। यदि आपको सिक्का और नोट दोनों मिले तो इसका मतलब है कि आपका काम किसी के मदद से हो जाएगा।
अगर घर से निकलते ही आपका पैर कीचड या गोबर में पड़ जाए तो इसका मतलब है कि आप किसी समस्या में पड़ने वाले हैं। घर से निकलते ही कोई भिखारी सामने आ जाए तो उसे भिक्षा जरूर दें और समझें कि आपका कर्ज समाप्त होने वाला है। अगर घर से निकलने के बाद आपको याद आए कि आप कलम या रुमाल भूल गए हैं तो इसका मतलब है कि ऑफिस में वाद विवाद हो सकती है।
-
Tech & Auto6 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन,इसकी कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
देश - दुनिया6 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी: आज से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी की बढ़ोत्तरी, पढ़े पूरी खबर…
-
जॉब5 days agoIndia Post Bharti : इंडिया डाक पोस्ट में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,मिलेगा 69100 तक सैलरी,जानें आवेदन की तिथि
-
Tech & Auto5 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन,इसकी कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
व्यापर2 days agoएचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर
-
4 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही खलबली मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन, जल्द ही घर लाइए इस बेहतरीन मशीन को…
-
Tech & Auto6 days agoआते ही धुम मचा रही POCO F4 5G का यह स्मार्टफ़ोन, 64 मेगापिक्सल का जबरदस्त कैमरा, देखे क्या है इसकी कीमत…
-
देश - दुनिया6 days agoध्यान दे: आज से बदल जायेंगे आधार-पैन कार्ड, SBI, RTO, TDS, से जुड़े नियम, जल्द देखे ये नियम…
-
जॉब4 days agoनवोदय विद्यालय में निकली प्रिंसिपल सहित विभिन्न पदों पर भर्ती,मिलेगा 142000 तक सैलरी
-
देश5 days agoपेंशनर्स कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी,नियमों में किया बदलाव;जानिये

































You must be logged in to post a comment Login