Connect with us

जानिए आठवीं पास कांडा ने कैसे खड़ा किया अपना साम्राज्य?

Published

on

हरियाणा में चुनावी नतीजों के सामने आने के बाद एक नाम बहुत ज्यादा चर्चा में है और ये नाम पूर्व गृह राज्यमंत्री गोपाल कांडा का है. कांडा के बीजेपी को समर्थन की खबरें मीडिया में आते ही विवाद शुरू हो गया है. विरोधियों से लेकर मीडिया तक बीजेपी कांडा के काले इतिहास की याद दिलाने लगे. इस सब बीच सूत्रों से खबर निकल कर आई कि कांडा को सरकार में जगह नहीं दी जाएगी. कांडा को लेकर लगी आग बुझने का नाम ही नहीं ले रही है. हरियाणा चुनाव की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी को विवादों डालने वाले कांडा का इतिहास भी कम विवादित नहीं है.

आठवीं तक पढे हैं कांडा, 15 साल की उम्र में थी जूते की दुकान

गीतिका शर्मा आत्महत्या मामले में फंसे हरियाणा के पूर्व गृह राज्यमंत्री गोपाल कांडा आठवीं क्लास तक पढ़े हुए हैं. 15 साल की उम्र में कांडा ने जूते की एक छोटी सी दुकान खोल ली. इसके बाद रीयल एस्टेट से लेकर आईटी और फिर एमडीएलआर एयरलाइंस के जरिये कांडा ने कामयाबी की ऐसी उड़ान भरी कि वह हरियाणा के सबसे कामयाब कारोबारियों में शामिल हो गए. लेकिन कहते हैं कि ताकत का नशा, जब हद से आगे बढ़ जाए, तो बहकते कदम उल्टी गिनती शुरू कर देते हैं. ऐसा ही कुछ गोपाल कांडा के साथ भी हुआ.

महलनुमा घर में है हेलीपैड, करीब 100 करोड़ है कीमत

गोपाल कांडा की सियासत ही नहीं, उसकी दौलत भी चौंकाने वाली है. कभी जूते की छोटी सी दुकान चलाने वाले कांडा के पास आज की तारीख में ऐसा किलानुमा महल है, जिसकी कीमत 100 करोड़ के आसपास है. सिरसा−अलेनाबाद हाइवे पर ढाई एकड़ में फैला महलनुमा घर प्रतीक है हरियाणा में गोपाल कांडा की हैसियत का घर की चारदीवारी के भीतर हैलीपैड बना है. कांडा की राजनीतिक पहुंचका अंदाजा भी इस बात से लगाया जा सकता है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा भी यहां कई बार आ चुके हैं. कांडा के महल की चारदीवारी ग्रीन बेल्ट में पड़ती है लेकिन टाउन एंड कंट्री प्लानिंग महकमे का नोटिस भी इसकी एक ईंट तक नहीं हिला पाया.

लगातार पार्टी बदलते हुए कांडा राजनीति की सीढ़ी चढ़ते गए

कांडा के सफर की शुरुआत जूते की एक दुकान से हुई, फिर 1996 में उन्होंने प्रॉपर्टी के कारोबार में कदम रखा और उसके बाद कामयाबी कदम चूमती चली गई. 15 साल में वह फर्श से अर्श तक जा पहुंचे. हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल के मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का साथ दे चुके कांडा ने 2004 में पलटी मारी और कांग्रेस की सरकार बनते ही उसके पाले में आ गए.

इसके बाद उनका कारोबार दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करता चला गया. एमडीएलआर एयरलाइंस तो नहीं चली पर शॉपिंग मॉल और गोवा के होटल में कैसीनो, स्कूल, यूनिवर्सिटी और न्यूज़ चैनल चलते रहे. दौलत के साथ-साथ सियासी हैसियत भी बढ़ती चली गई और दबंगई इस कदर बढ़ गई कि संपत्ति की जांच करने आए आयकर विभाग के अफसरों तक को पीट दिया.

मंत्री बनने के बाद कांडा ने विरोधियों से लिया बदला!

मंत्री बनने के बाद कांडा ने अपने विरोधियों से चुन-चुन कर बदले लिए. अप्रैल, 2010 में सिरसा में सरेबाजार इनेलो नेता की पिटाई की. नवंबर, 2010 में कांडा की कार में गैंगरेप हुआ. इसके बाद पिछले साल उनकी कार से आगे निकलने के ‘जुर्म’ में क्रिकेटर अतुल वासन को भी बुरी तरह पीटा गया लेकिन कांडा पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. दबदबा इतना ज्यादा कि भाई गोविंद कांडा भी लालबत्ती लगी गाड़ी में पुलिस सुरक्षा के साथ खुलेआम घूमता है.

चुनाव में जीत के खुश हैं कांडा के समर्थक

हरियाणा विधानसभा चुनाव में गोपाल कांडा की जीत से उनके कार्यकर्ता और समर्थकों का उत्साह चरम पर है. कड़े मुकाबले में 602 वोटों के अंतर से विजयी हुए गोपाल कांडा ने बीजेपी को समर्थन देने का एलान किया है. इसके साथ ही कांडा के सरकार में हिस्सा बनना भी लगभगल तय माना जा रहा है. ऐसे में कार्यकर्ता और समर्थकों को यकीन है कि सत्ता में सिरसा की भागीदारी होगी और सिरसा को गोपाल कांडा के रूप में प्रतिनिधित्व मिलेगा.

गीतिका शर्मा कांड को लेकर कांडा के खिलाफ थे बीजेपी नेता
गीतिका को आत्महत्या उकसाने के आरोप में केस दर्ज होने के बाद कांडा को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था. इस केस में अरुण चड्ढा की भी गिरफ्तारी हुई. गीतिका आत्महत्या केस देश में काफी चर्चित हुआ. गीतिका केस में कांडा के सजा दिलाने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे. यहां तक कि भाजपा ने कांडा के खिलाफ प्रदर्शन किया था. गीतिका शर्मा मामले में दिल्ली पुलिस ने कांडा के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 376 और 377 के साथ चार्जशीट भी दायर की थी. कुछ समय बाद गीतिका की मां अनुराधा शर्मा ने अशोक विहार के अपने आवास में खुदकुशी कर ली.
Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Tech & Auto

महाबचत सेल : OnePlus 9 Pro मिल रही मात्र इतने रुपये में,कीमत जानकार हो जाएंगे हैरान..

Published

on

OnePlus 9 Pro की कीमत में भारी छूट दी जा रही है। OnePlus 9 Pro स्मार्टफोन की नई कीमतों पर एक नजर डालते हैं और बताते हैं कि इसे खरीदने पर आपको बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डिस्काउंट कितने के मिलेंगे OnePlus 9 Pro स्मार्टफोन 2021 का फ्लैगशिप डिवाइस रहा था लेकिन ये फोन 2022 का भी एक शक्तिशाली स्मार्टफोन है।

OnePlus 9 Pro कंपनी का पहला डिवाइस था जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ LTPO डिस्प्ले दिया गया था। अब इस डिवाइस की कीमत में भारी छूट दी जा रही है। आइए स्मार्टफोन की नई कीमतों पर एक नजर डालते हैं और इसे खरीदने पर आपको क्या बैंक ऑफर्स मिलेंगे ये भी बताते हैं।

OnePlus 9 Pro की कीमत और ऑफर्स 
OnePlus 9 Pro अभी 8GB+128GB के साथ 49,999 रुपये में उपलब्ध है। अगर यूजर के पास CITI क्रेडिट कार्ड है तो इसे 5,000 रुपये तक के डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है। अमेरिकन एक्सप्रेस कार्ड पर 10% का कैशबैक ऑफर भी है, लेकिन यह तत्काल छूट नहीं है। इसके अलावा वनप्लस यूजर्स को स्पॉटिफाई प्रीमियम का छह महीने का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी देगी।

ये ऑफर oneplus.in पर उपलब्ध है।इसलिए यदि यूजर्स CITI बैंक के क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 10% तत्काल छूट के साथ डिवाइस को खरीदते हैं है, तो आप फोन को 44,999 रुपये में प्राप्त कर सकते हैं।

इसके अलावा, यदि आपके पास एक्सचेंज करने के लिए एक पुराना डिवाइस बदलते हैं तो आपको ये फोन और सस्ता मिल जाएगा।उदाहारण के तौर पर अगर आप वनप्लस 9 के 8 GB/128 GB फोन को एक्सचेंज करते हैं तो आपको 14,890 रुपये की अत्तिरिक्त छूट मिल जाएगी। सिटी बैंक के इंस्टेंट डिस्काउंट का ऑफर 30 जून 2022 तक रहेगा।

OnePlus 9 Pro फीचर्स 
वनप्लस 9 प्रो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 SoC द्वारा संचालित है। वनप्लस 9 प्रो का डिस्प्ले घुमावदार है और 3216 x 1440 पिक्सल के अधिकतम रिज़ॉल्यूशन के सपोर्ट के साथ आता है। डिवाइस में 4500mAh की बैटरी है जो 65W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वनप्लस 10 प्रो 80W फास्ट-चार्जिंग को सपोर्ट करता है, इसलिए ज्यादा अंतर नहीं है। फोन में 48MP सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर, 8MP टेलीफोटो सेंसर और 2MP मोनोक्रोम सेंसर के साथ क्वाड-कैमरा सेटअप है। सेल्फी के लिए, फ्रंट में 16MP सेंसर है।

Continue Reading

क्राइम न्यूज़

CRIME NEWS: शक के चलते पति ने पत्नी के साथ किया ये…

Published

on

 

पंजाब के कपूरथला जिले में सिविल अस्पताल के गायनिक वार्ड में भर्ती महिला को उसके ही पति ने जान से मार दिया। इस घटना का वीडियो हॉस्पिटल स्टाफ ने बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि व्यक्ति अपनी पत्नी पर शक करता था। इसी के चलते उसने पत्नी को मुंह दबाकर मार दिया। पत्नी को मारते वक्त पति के चहरे पर कोई शिकन नजर नहीं आई। जब हाथों से गला दबाकर उसे पत्नी के मरने का यकीन नहीं हुआ, तो उसने पत्नी के मुंह पर तकिया रख दिया।

4 दिन पहले ही महिला ने बेटे को जन्म दिया था
महिला ने 4 दिन पहले ही लड़के को जन्म दिया है। घटना की सूचना सिविल अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को दी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दंपति का कुछ साल पहले प्रेम विवाह हुआ था। दोनों का एक बेटा पहले से है।

DSP सब डिवीजन सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सिविल अस्पताल के गायनिक वार्ड के प्राइवेट रूम 4 में शनिवार सुबह लगभग 6 बजे मनजीत सिंह ने अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी है। वारदात की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

Continue Reading

व्यापर

Amul के साथ कमाई का मौका!हर महीने होगी 5 लाख तक की फायदा,जानें स्टार्ट करने की ये तरीका… 

Published

on

क्या आप भी बिज़नेस पढ़े लिखे है और खुआ का बिज़नेस शुरू करने की इच्छा रखते है तो आज के बिज़नेस आईडिया में हम बात करेंगे बिज़नेस की जिसे आप आसानी से खोल सकते है तो चलिए जानते है इस बिज़नेस के बारे मेंअगर आप अमूल आउटलेट, अमूल रेलवे पार्लर या अमूल क्‍योस्‍क की फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं तो इसमें लगभग 2 लाख रुपये का निवेश करना होगा।

इसमें नॉन रिफंडेबल ब्रांड सिक्‍योरिटी के तौर पर 25 हजार रुपये, रिनोवेशन पर 1 लाख रुपये, इक्‍वीपमेंट पर 75 हजार रुपये का खर्च आता है।हर महीने लगभग 5 से 10 लाख रुपये की बिक्री हो सकती है. अमूल आउटलेट लेने पर कंपनी अमूल प्रोडक्‍ट्स के मिनिमम सेलिंग प्राइस यानी एमआरपी पर कमीशन देती है।

इसमें एक मिल्‍क पाउच पर 2.5 फीसदी, मिल्‍क प्रोडक्‍ट्स पर 10 फीसदी और आइसक्रीम पर 20 फीसदी कमीशन मिलता है।अमूल प्रोडक्‍ट्स पर कंपनी 10 फीसदी कमीशन।

अमूल आइसक्रीम स्‍कूपिंग पार्लर की फ्रेंचाइजी लेने पर रेसिपी बेस्‍ड 50 फीसदी कमीशन मिलता है. वहीं, प्री-पैक्‍ड आइसक्रीम पर 20 फीसदी और अमूल प्रोडक्‍ट्स पर कंपनी 10 फीसदी कमीशन देती है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़1 day ago

CG News: भिलाई में ओवरब्रिज से दो बहनों ने लगाई छलांग हादसे में 1 की मौत और 1 की हालत गंभीर…

  भिलाई के मरोदा ओवरब्रिज से दो बहनों ने छलांग लगा दी। इसमें से एक की मौत हो गई, जबकि...

छत्तीसगढ़1 day ago

CG News: भिलाई के स्टील प्लांट में हुआ बड़ा हादसा, कनवर्ट 3 में ब्लास्ट होने से 3 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे…

    भिलाई स्टील प्लांट के अंदर हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। दो दिन पहले ब्लास्ट फर्नेस...

छत्तीसगढ़3 days ago

गर्मी का रिकॉर्ड टूटा, वही 75 साल बाद मई में सबसे ठंडी रात देखने को मिली…

    राजस्थान में इस साल मई में जहां गर्मी ने कई रिकॉर्ड तोड़े, वहीं लोगों को ठंडक का अहसास...

छत्तीसगढ़5 days ago

डॉक्टरों की लापरवाही पड़ी भारी, मरीज को ब्लड की बदले लाल रंग की दवा चढ़ा दी, जाने फिर आगे….

    बीमार बेटे की हालत बिगड़ते देख मां के हंगामे को लेकर अस्पताल प्रशासन ने युवक को जिला अस्पताल...

छत्तीसगढ़5 days ago

Today corona update: देश में एक्टिव केस मरीजों की संख्या बढ़कर 17,087 हो गई, एवं देश में रिकवरी रेट 98.74% तक पहुचा…

  देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,828 नए केस सामने आए हैं, जबकि 14 लोगों की मौत...

#Exclusive खबरे

Calendar

June 2022
M T W T F S S
  1 2 3 4 5
6 7 8 9 10 11 12
13 14 15 16 17 18 19
20 21 22 23 24 25 26
27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • ज्योतिष6 days ago

    Vastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी वरना,हो सकती है ये बड़ी परेशानी…ये रही बहेतरीन उपाये

  • ज्योतिष7 days ago

    Vastu tips : पर्स में न रखें इन चीजों को वरना हो सकती है,जिंदगी भर परेशानी…

  • ज्योतिष6 days ago

    Vastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…

  • ज्योतिष7 days ago

    Vastu tips: घोड़े की नाल को घर में इस दिशा लगाए,वरना जिंदगी भर पड़ सकती है, भीख मांगना…

  • जॉब6 days ago

    बिजली विभाग में निकली ग्रेजुएट पास के लिए बंपर भर्ती,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • ज्योतिष5 days ago

    Vastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी, वरना हो सकती है ये बड़ी परेशानी…

  • ज्योतिष5 days ago

    Vastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…

  • जॉब6 days ago

    मैनेजर पदों पर निकाली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…

  • ज्योतिष7 days ago

    VASTU TIPS: उत्तर-पूर्व दिशा में भूलकर भी न रखे ये चीजे नही तो घरो में उत्पन्न हो सकते है ये तमाम परेशानी…

  • क्राइम न्यूज़6 days ago

    बस हादसा, बस और ट्रक की भीषण टक्कर से 7 लोगों की हुई मौत, एवं 9 लोगों की हालत गंभीर…