ज्योतिष
Vastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी वरना,हो सकती है ये बड़ी परेशानी…ये रही बहेतरीन उपाये
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में लगी हर चीज को रखने और लगाने के अपने कुछ नियम और कायदे होते हैं। अगर इन बातों को ध्यान में रखकर घर में किसी भी चीज का इस्तेमाल किया जाए, तो इसके शुभ और फलदायी लाभ होते हैं और घर में सकारात्मकता आती है। इसी तरह घर की दीवारों पर घड़ी लगाने को लेकर भी कुछ नियम बताए गए हैं।
हम सभी के घरों में घड़ी लगी होती है। घरों में अक्सर हम घड़ी को उस जगह पर लगाते हैं जहां से हम आसानी से उसे देख सकते हैं। लेकिन ऐसा करते वक्त हम घड़ी की दिशा का थोड़ा भी ध्यान नहीं रखते। दरअसल वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर में सुख, शांति और समृद्धि के लिए सही दिशा में घड़ी का होना जरूरी है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक गलत दिशा में लगी घड़ी सेहत खराब करने के साथ ही नेगेटिव एनर्जी भी लाती है। इसका घर के लोगों स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है।
घर की दीवार पर लगी घड़ी सिर्फ समय बताने का कार्य ही नहीं करती बल्कि कई शुभ और अशुभ संकेत भी देती है. वास्तु नियमों के अनुसार अगर घड़ी का गलत तरह से इस्तेमाल किया जाए, तो ये नुकसान का कारण भी बन जाती है. जीवन पर घड़ी का प्रभाव पड़ता है. घर में रुकी हुई घड़ी नकारात्मकता तो फैलाती ही है. साथ ही, घर भी घड़ी की तरह निर्जीव हो जाता है।
आज हम आपको घर की दिवारों पर घड़ी लगाने को लेकर वास्तु शास्त्र के नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि घर में किस दिशा में और कैसे घड़ी लगी होनी चाहिए जिससे घर में साकारात्मकता का वास हो और सुख, शांति के साथ-साथ समृद्धि भी आए…
दीवारों पर इस दिशा में लगाएं घड़ी
– घर में खुशहाली और तरक्की चाहिए तो पूर्व दिशा में घड़ी लगाएं। इस दिशा में लगी घड़ी बेहद शुभ मानी जाती है- वास्तु के हिसाब से घर में घड़ी का दक्षिण दिशा में लगा होना शुभ नहीं होता है। इससे से स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है।
– कभी भी भूलकर भी घर में घड़ी को दक्षिण दिशा में ना लगाएं। इस दिशा में लगी घड़ी स्वास्थ्य पर प्रभाव डालने के साथ ही पैसों की किल्लत भी लाती है।
– वास्तु के अनुसार घर के मेन गेट पर घड़ी नहीं लगानी चाहिए। इस जगह पर लगी घड़ी नकारात्मक ऊर्जा लाती है, जिससे घर में रहने वाले लोगों की खुशियों को बुरी नजर लगती है।
– घर में खुशहाली और सुख समृद्धी बनाएं रखने के लिए पेंडूलम वाली घड़ी ना लगाएं। इसके साथ ही इस बात का ध्यान भी रखें कि आपके घर में लगी घड़ी बंद ना हो। इसके अलावा घड़ी पर धूल ना जमने दें।
इन बातों का जरूर रखें ध्यान
– घर में बंद पड़ी घड़ी ना रखें। वास्तु के अनुसार घड़ी के बंद होने पर आप पीछे रह जाते हैं और समय आगे निकल जाता है।
– घर में हरे और ऑरेंज कलर की घड़ी रखने से नेगेटिव एनर्जी आती है।
– लिविंग रूम में चौकोर शेप वाली घड़ी लगाएं। इससे घर के लोगों में शांति और प्यार बना रहता है।

ज्योतिष
CHANAKYA NITI: चाणक्य के अनुसार इन 3 तरह के काम को करने के बाद तुरंत करना चहिये स्नान, नही तो हो सकती है बड़ी परेशानी…

Chanakya Niti: अर्थशास्त्र, राजनीति और कूटनीति के ज्ञाता कौटिल्य को दुनिया आचार्य चाणक्य के नाम से जानती है। चाणक्य ने ऐसी कई महत्वपूर्ण बातें बताई हैं जिन्हें यदि जीवन में उतार ले तो वो कभी धोखा नहीं खा सकता है और उसे आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है। आचार्य चाणक्य ने जीवन में ही अर्थशास्त्र को जोड़ दिया है तथा जीवन में राजनीति और कूटनीति को भी जोड़ा है, जिसके पालन से आप जिंदगी की रेस में बहुत आगे जा सकते हैं।
आचार्य चाणक्य ने हमारे रोजमर्रा के कामों को लेकर भी काफी कुछ कहा है। आचार्य चाणक्य ने हमें बताया है कि किन बातों का पालन करके हम रोजाना सफलता की ओर एक कदम बढ़ा सकते हैं। आचार्य चाणक्य ने हमें नहाने से संबंधित कुछ बातें बताई हैं, आचार्य चाणक्य ने बताया कि वो कौन से काम हैं जिनके करने के बाद हमें तुरंत नहाना चाहिए।
आमतौर में तो हम रोज सुबह नहाते है, लेकिन आचार्य के अनुसार जब इन परिस्थियों में हो तो जरूर नहाएं। ऐसा न करने से हमारी सेहत में इसका असर पड़ सकता है, क्योंकि हमारे खान-पान के साथ-साथ दिनचर्या से ही हमारी सेहत में असर पड़ता है। जानिए इन स्थितियों के बारें में।
श्लोक
तैलाभ्यङ्गे चिताधूमे मैथुने क्षौरकर्मणि।
तावद् भवति चाण्डालो यावत् स्नानं न चाचरेत्।
इस श्लोक का मतलब है कि जब आप अपने शरीर में तेल की मालिश करें, या फिर किसी की अंतिम यात्रा से लौटकर आए हों, या फिर आपने किसी स्त्री या पुरुष के साथ प्रसंग किया हो या फिर आपने अपने बाल कटवाएं हों, इन स्थितियों में आपको तुरंत स्नान करना चाहिए, अगर आप ऐसा करते हैं तो आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
दाह संस्कार से वापस आने के बाद
अगर आप किसी की मृत्यु के बाद उसकी शवयात्रा से लौट रहे हैं तो बिना स्नान किए घर के अंदर प्रवेश नहीं करना चाहिए। क्योंकि श्मशान जाने पर कई तरह के कीटाणु आपके शरीर के साथ आते हैं वो घर तक न आएं इसलिए स्नान करके ही घर के अंदर आएं।
शरीर की तेल से मालिश
शरीर में तेल मालिश करने से हम स्वस्थ रहते हैं और हमारी हड्डियां भी मजबूत रहती हैं, इसलिए हफ्ते में कम से कम एक बार तेल से अपने शरीर की मालिश करनी चाहिए। इससे आपका शरीर भी चमकदार बनता है, लेकिन तेल लगाने के बाद नहा लेना चाहिए तभी असल फायदा होगा। ऐसा करने से शरीर की गंदगी भी निकल जाएगी और शरीर चमकदार बनेगा।
बाल कटवाने के बाद
आचार्य चाणक्य के मुताबिक बाल कटवाने के बाद भी तुरंत स्नान करना चाहिए, क्योंकि जब हम अपने बाल कटवाते है तो वह हमारे शरीर में छोटे-छोटे बाल चिपक जाते है जो नहाने से ही हटेंगे और आप बीमार नहीं होंगे।
ज्योतिष
VASTU TIPS: घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां,नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखने के के उपाये…

Vastu Tips for keys: आमतौर पर चाबियों का इस्तेमाल सभी के घरों में किया जाता है। फिर चाहे वो अलमारी की हो, घर की हो या फिर गाड़ियों की। यहां तक की घर में इन चाबियों को रखने के लिए एक अलग जगह भी होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चाबियों को गलत तरीके से रखने से आप खुद ही कई तरह की समस्याओं को आमंत्रित करते हैं?
जी हां, वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आप इन्हें गलत जगह पर रखते हैं तो ये घर की खुशियां भी छीन लेती हैं। दरअसल, जिस तरह वास्तु में घर और घर के हर सामान के लिए सही दिशा और जगह बताई गई है ठीक उसी तरह चाबी रखने की भी सही जगह बताई गई है। वास्तु कहता है कि अगर घर में चाबियां सही जगह रखी हों तो यह शुभ फल देती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं वास्तु के हिसाब से घर में चाबियां रखने के क्या नियम है।अक्सर लोग पूजा स्थल में या उसके आस-पास चाबियां रख देते हैं। लेकिन वास्तु कहता है कि यह ठीक नहीं है। क्योंकि चाबियां घर से बाहर ले जाने और लाने की वजह से उसमें गंदे हाथ लगते रहते हैं। ऐसे में अगर आप पूजा स्थान में गंदी चाबियों को रखेंगे तो इससे आपको नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं।
किचन में चाबियां रखने से बचें
वास्तु के अनुसार, रसोईघर में चाबियों को रखना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि किचन को भी एक शुद्ध स्थान माना जाता है। इसलिए किचन में चाबियों को रखने से आपको बचना चाहिए।
ड्राइंग रूम न रखें
वास्तु कहता की इन्हें कभी भी ड्राइंग रूम में नहीं रखना चाहिए क्योंकि ड्राइंग रूम में चाबियां रखने से बाहर से आने वाले लोग भी उन्हें देखते हैं जिससे नजर लग जाती है।
लॉबी में रखें चाबियां
चाबियां धातु की बनी होती है। ऐसे में अगर आप घर में चाबी रखने के लिए कोई जगह की तलाश में हैं तो चाबी को लॉबी में पश्चिम की दिशा की ओर रख सकते हैं।
इन गलतियों को करने से बचें
चाबियों को रखने के लिए ऐसे की-रिंग का इस्तेमाल न करें जिसमें भगवान की तस्वीर आदि लगा हो।
घर में चाबियों को रखने के लिए की-हैंगर का इस्तेमाल करें।
की-हैंगर का चयन करते समय इस बात का ध्यान रखें कि वह प्लास्टिक का ना हो।वास्तु के अनुसार लकड़ी का की-हैंगर काफी शुभ माना जाता है।
यदि की-हैंगर में आईना लगा हो तो उसका इस्तेमाल न करें।
ज्योतिष
जानिए कब से शुरु हो रहा है श्रावण मास, इन महीने में कौन से कार्य नही करने चाहिए…
Shravan Maas: हिन्दू धर्म में श्रवण मास का बहुत ही महत्व है। हिंदी कैलेंडर के अनुसार सावन पांचवां महीना होता है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो जो भक्त सावन के पावन महीने में भगवान भोलेनाथ की विधि विधान से पूजा करते हैं, उनकी सारी मनोकामना पूर्ण होती हैं। सावन महीने के सोमवार को पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना करके अगर व्रत रखा जाए तो भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। इस बार श्रावण का पवित्र महीना 14 जुलाई से आरंभ हो रहा है, जो 12 अगस्त तक चलेगा। इस बार सावन में कुल 4 सोमवार पड़ रहे हैं। सावन के सोमवार कुंवारी लड़कियां के लिए काफी खास माने जाते हैं। कहते है कि सावन में भगवान शिव की उपासना करने से लड़कियों को मनचाहा वर मिलता है। आइए जानते हैं सावन के महीने में क्यों की जाती है भगवान शंकर की पूजा और इस महीने में किन चीजों से परहेज करना चाहिए।
सावन सोमवार कब से आरंभ
श्रावण मास का पहला सोमवार 18 जुलाई को पड़ रहा है। इसके बाद दूसरा सोमवार 25 जुलाई, तीसरा सोमवार 1 अगस्त, चौथा सोमवार 8 अगस्त को पड़ रहा है। आखिरी सावन 12 अगस्त को हैं और इस दिन शुक्रवार पड़ रहा है।
भगवान शिव को अर्पित करें ये वस्तु
श्रावण मास में भगवान शिव की प्रेम भाव से अगर पूजा जाए तो वो आपकी मनोकामना जरूर पूरी करते हैं। सावन के महीने में भगवान शिव को धतूरा, बेल पत्र, भांग के पत्ते या भांग, दूध, काले तिल, गुड़ आदि चढ़ाना शुभ माना जाता है।
श्रावण मास में ऐसे करें भगवान शिव की आराधना
श्रावण मास में भगवान शिव की पूरे विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। आइए जानते हैं पूजा विधि-
भगवान शिव को स्वच्छता अति प्रिय है, इसलिए साफ सफाई का खास ध्यान रखें।
सुबह सबसे पहले जल्दी उठकर स्नान कर लें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
घर में बने पूजा स्थान को साफ करें।
भगवान शिव की प्रतिमा स्थापित करने के बाद भगवान शिव का जल से अभिषेक करें।
अगर आप घर में पूजा कर रहे हैं या मंदिर जा रहे हैं तो शिवलिंग पर गंगाजल और दूध चढ़ाएं।
इसके बाद शिवलिंग पर फूल चढ़ाएं, बेलपत्र चढ़ाएं और चंदन लगाकर उनकी आरती करें।
श्रावण मास में भूल से भी ना करें ये कार्य
शरीर पर तेल नहीं लगाना चाहिए
कांसे के बर्तन में नहीं खाना चाहिए।
पूजा के समय में शिवलिंग पर हल्दी न चढ़ाएं।
सावन के महीने में दूध का सेवन अच्छा नहीं होता है।
सावन के महीने में दिन के समय नहीं सोना चाहिए।
सावन के महीने में बैंगन नहीं खाना चाहिए। बैंगन को अशुद्ध माना गया है।
भगवान शिव को केतकी का फूल भूल कर भी न चढ़ाएं।
-
Tech & Auto7 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
देश7 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी : 1 जुलाई से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी बढ़ोतरी,पढ़िये पूरी खबर
-
Tech & Auto6 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
व्यापर5 days agoPM KISAN YOJANA : किसानो के लिए किस्त के बाद आया सबसे बड़ी खुशखबरी…जानिए
-
Tech & Auto6 days agoINVERTER AC TIPS : इन्वर्टर या नॉन इन्वर्टर एसी में जाने कौन सी AC होती है खास, इसकी खूबियां जान आप भी हो जायेगे हैरान…
-
देश6 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी : 1 जुलाई से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी बढ़ोतरी,पढ़िये पूरी खबर
-
Tech & Auto5 days agoINVERTER AC TIPS : इन्वर्टर या नॉन इन्वर्टर एसी में जाने कौन सी AC होती है खास, इसकी खूबियां जान आप भी हो जायेगे हैरान…
-
Tech & Auto7 days agoलॉन्च हुई Bajaj Pulsar N160 पल्सर, इसकी कीमत 1,25,824 रु रखी गई है…
-
देश5 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी : 1 जुलाई से बढ़ने वाला है DA में 6 फीसदी बढ़ोतरी,पढ़िये पूरी खबर
-
Tech & Auto5 days agoOnePlus Nord 2T का स्मार्टफ़ोन लांच,मिल रहा 12GB रैम के साथ दमदार फीचर्स
































You must be logged in to post a comment Login