Tech & Auto
MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

Cheapest Mini Portable Washing Machine: तकनीक के विकास ने आज कई महंगी चीजों को काफी सस्ता कर दिया है। पहले जहां वॉशिंग मशीन, कूलर, फ्रिज आदि कई जरूरी चीजें काफी महंगी आती थीं। वहीं निरंतर हो रही तकनीक के क्षेत्र में खोजें और नई इजाद के कारण इनकी कीमत में एक बड़ी गिरावट आई है। ऐसे में एक समय जहां इन्हें महंगे एप्लायंसेस के रूप में जाना जाता था। वहीं अब इन तकनीकों के कई नए वर्जन बाजार में आ गए हैं, जो की काफी सस्ते हैं। इस कारण आम लोग भी इन्हें खरीद रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक खास तरह की वॉशिंग मशीन के बारे में बताने जा रहे हैं। बाल्टी जैसे आकार की दिखने वाली ये वॉशिंग मशीन काफी काम की है। कीमत सस्ती होने के कारण देश भर में कई लोग इसको खरीद रहे हैं। इसका आकार एक बाल्टी जैसा है। ऐसे में ये काफी पोर्टेबल भी है। इसमें आप एक साथ 5 से 6 कपड़े धो सकते हैं।
सेमी ऑटोमेटिक टॉप लोडिंग मिनी वॉशिंग मशीन काफी फायदेमंद है। पोर्टेबल होने कारण आप इस वॉशिंग मशीन को घर में किसी भी जगह पर ले जा सकते हैं। बाल्टी जैसी दिखने वाली इस वॉशिंग मशीन की क्षमता 3 किलोग्राम है।
छोटे आकार की दिखने वाली इस वॉशिंग मशीन में कई खासियत हैं। इसमें कपड़े धोने के अलावा उसको सुखाने के लिए स्पिनर अटैचमेंट की सुविधा भी मिलती है। ये वॉशिंग मशीन पोर्टेबल होने के साथ काफी हल्की भी है। ऐसे में आप इसे उठाकर इधर-उधर कहीं भी रख सकते हैं।
यही नहीं इस मिनी वॉशिंग मशीन में आपको ऑटोमेटिक पावर ऑफ का ऑप्शन भी मिलता है। ऐसे में इसका उपयोग करने पर बिजली की खपत काफी कम होती है। ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर आपको ये मिनी पोर्टेबल वॉशिंग मशीन आसानी से 4,590 रुपये से लेकर 5,999 रुपये में मिल जाएगी।
कीमत सस्ती होने की वजह से देश भर में कई लोग इस खास मिनी पोर्टेबल वॉशिंग मशीन को खरीद रहे हैं। ये मिनी वॉशिंग मशीन मिनटों में आपके कपड़ों को धोकर सुखा सकती है।

Tech & Auto
तेजी से बिकने वाली है ये मोटरसाइकिल, जाने क्या है इनकी कीमत..
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने सेंट्रल इंडिया में होंडा शाइन के 20 लाख ग्राहकों तक पहुंचने की उपलब्धि का जश्न मनाया। पहले 10 वर्षों में, होंडा शाइन ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड,
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने सेंट्रल इंडिया में होंडा शाइन के 20 लाख ग्राहकों तक पहुंचने की उपलब्धि का जश्न मनाया। पहले 10 वर्षों में, होंडा शाइन ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 10 लाख से अधिक ग्राहक बनाए थे। पिछले 6 वर्षों में, इस 125cc मोटरसाइकिल को अन्य 10 लाख ग्राहक मिले, जिससे सेंट्रल इंडिया में कंपनी ने इस मोटरसाइकिल की सेल 20 लाख तक पहुंच गई। होंडा ने हाल ही में होंडा शाइन के साथ पूरे भारत में 1 करोड़ ग्राहकों तक पहुंचने की घोषणा की है, 125 सीसी मोटरसाइकिल सेगमेंट में होंडा शाइन भारत में बाजार का 50% हिस्सा रखती है।
65 kmpl तक का माइलेज
होंडा शाइन में 125 cc का इंजन मिलता है जो 7,500 rpm पर 10.72 bhp की पावर और 6,000 rpm पर 10.9 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। ARAI के मुताबिक, होंडा शाइन 65 किमी. प्रति लीटर तक का माइलेज देती है। बता दें कि होंडा सीबी शाइन अप्रैल महीने में दूसरी सबसे ज्यादा बेची जाने वाली बाइक रही है।
ऐसे हैं फीचर्स
होंडा शाइन कुल चार कलर ऑप्शन- ब्लैक, ग्रे, ब्लू और रेड में आती है। इसमें फुल LED हेडलाइट और फुल डिजिटल कंसोल जैसे बहुत मॉडर्न फीचर्स नहीं दिए गए। इसका इंस्ट्रूमेंट कंसोल बिलकुल बेसिक है, जिसमें स्पीड, ओडो और फ्यूल गेज जैसी जानकारी ही मिलती है। इसमें साइलेंट स्टार्ट, DC हेडलैंप, इंजन किल स्विच, और अडजस्टेबल सस्पेंशन दिया गया है। इसका सीधा मुकाबला हीरो सुपर स्प्लेंडर और बजाज पल्सर 125 से है।
Tech & Auto
100 रु से भी कम कीमत में मिल रहे है ये jio और Airtel के प्लान, जाने क्या है इसमें खास…
Recharge Plan under 100 Rupees: 100 रुपये से कम कीमत में Airtel और Jio दोनों ही कम कीमत वाले प्लान पेश करते हैं. अगर आप भी कोई सस्ता प्लान ढूंढ रहे हैं तो आज हम आपको Airtel और Jio के कुछ ऐसे प्लान के बारे में बताएंगे जिनकी कीमत 100 रुपये से भी कम है…
Recharge Plan under 100 Rupees: रिचार्ज कराते समय हम कम से कम कीमत का प्लान तलाश करते हैं. अपने सहूलियत और जेब को देखते हुए ऐसे प्लान चाहते हैं, जिसमें कम दाम में ज़्यादा से ज़्यादा बेनिफिट मिलता हो. 100 रुपये से कम कीमत में Airtel और Jio दोनों ही कम कीमत वाले प्लान पेश करते हैं. अगर आप भी कोई सस्ता प्लान ढूंढ रहे हैं तो आज हम आपको Airtel और Jio के कुछ ऐसे प्लान के बारे में बताएंगे जिनकी कीमत 100 रुपये से भी कम है…
जियो का सस्ता प्लान: जियो के 100 रुपये से कम कीमत वाले प्लान की बात करें तो इसकी कीमत 91 रुपये है. यह कंपनी का सबसे सस्ता प्लान है. 91 रुपये वाला प्लान की में ग्राहकों को कुल 3GB डेटा दिया जाता है. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है. बता दें कि ये प्लान खासतौर पर जियोफोन के लिए है.
इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जाती है. इसमें 50 SMS का फायदा भी दिया जाता है. खास बात ये है कि कंपनी इस सस्ते प्लान के साथ भी जियो के सभी ऐप्स का फ्री एक्सेस देती है.
Airtel का सबसे सस्ता प्लान: Airtel के पास भी 100 रुपये से कम कीमत वाला शानदार प्लान मौजूद है. इस प्लान की कीमत 99 रुपये है. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है.
इस प्लान में 200MB डेटा दिया जाता है. इसमें लोकल SMS के लिए 1 रुपये और STD SMS के लिए 1.5 रुपये का चार्ज लिया जाता है.
तो अगर आप भी कोई सस्ते प्लान से रिचार्ज कराने की सोच रहे हैं तो जियो और एयरटेल के ये प्लान कंपनी के सबसे किफायती प्रीपेड रिचार्ज प्लान है, जिसमें यूजर्स को SMS, डेटा और कॉलिंग तीनों ही बेनिफिट्स दिए जाते हैं.
Tech & Auto
भारत में जल्द लांच होने वाली है Oppo Reno 8,मिलेगा 12GB Rem के साथ दमदार बैटरी और शानदार कैमरा

ओप्पो रेनो 8 सीरीज की लॉन्चिंग से पहले ही रेनो 8 प्रो और रेनो 8 की अपेक्षित कीमतें, स्टोरेज वेरिएंट और रंग विकल्प की जानकारी ऑनलाइन लीक हो गई है. यह सीरीज भारत में 21 जुलाई को लॉन्च होगी.ओप्पो रेनो 8 सीरीज भारत में 21 जुलाई को लॉन्च होने के लिए तैयार है. लॉन्चिंग से पहले रेनो 8 प्रो और रेनो 8 की अपेक्षित कीमतें, स्टोरेज वेरिएंट और रंग विकल्प की जानकारी ऑनलाइन लीक हो गई है. दोनों स्मार्टफोन के भारत में दो कलर ऑप्शन और तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च होने की उम्मीद है.
बता दें कि स्मार्टफोन को इस साल मई में चीन में लॉन्च किया गया था. दोनों स्मार्टफोन के चीनी वेरिएंट में 50-मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. भारत में Oppo Reno 8 की कीमत 30,000 रुपये से 33,000 रुपये के बीच होने की उम्मीद है. टिप्सटर मुकुल शर्मा ने हाल ही में ट्वीट करते हुए ओप्पो रेनो 8 और रेनो 8 प्रो के भारत में संभावित स्टोरेज वेरिएंट, कलर ऑप्शन और संभावित कीमतों को शेयर किया.
भारत में Oppo Reno 8
टिपस्टर के मुताबिक भारत में Oppo Reno 8 की कीमत 30,000 रुपये से 33,000 रुपये के बीच होगी. स्मार्टफोन तीन स्टोरेज वेरिएंट 8GB+128GB, 8GB+256GB और 12GB+256GB में उपलब्ध होगा. स्मार्टफोन शिमर ब्लैक और शिमर गोल्ड कलर ऑप्शन में लॉन्च हो सकता है
ओप्पो रेनो 8 प्रो की कीमत
टिपस्टर ने आगे कहा कि ओप्पो रेनो 8 प्रो की कीमत भारत में 45,000 से 46,000 रुपये के बीच हो सकती है. स्मार्टफोन भारत में 8GB रैम + 128GB इनबिल्ट स्टोरेज, 8GB रैम + 256GB इनबिल्ट स्टोरेज और 12GB + 256GB इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च हो सकता है. फोन को ग्लेज्ड ब्लैक और ग्लेज्ड ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।
जारी किया था टीजर
इससे पहले भी एक में ओप्पो रेनो 8 सीरीज को 21 जुलाई को भारत में लॉन्च करने की जानकारी दी गई थी. ओप्पो ने ट्विटर पर स्मार्टफोन का टीजर भी जारी किया था. रिपोर्ट में कहा गया है कि रेनो 8 प्रो को भारत में ओप्पो की मैरिसिलिकॉन एक्स इमेजिंग चिप के साथ लॉन्च कर सकता है।
चीन में स्मार्टफोन की कीमत
बता दें कि Oppo Reno 8 और Reno 8 Pro दोनों को इस साल मई में चीन में लॉन्च किया गया था. Oppo Reno 8 को बेस वेरिएंट 8GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया था. इसी कीमत 2,499 चीनी यान (लगभग 29,400 रुपये) थी. वहीं रेनो 8 प्रो के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वर्जन को 2,999 यान (लगभग 35,300 रुपये) के प्राइस टैग के साथ लॉन्च किया गया था।
4500mAh की बैटरी
MySmartPrice की हालिया रिपोर्ट के अनुसार ओप्पो रेनो 8 प्रो 5G के ग्लोबल वेरिएंट को यूएस फेडरल कम्युनिकेशंस कमिशन की वेबसाइट पर मॉडल नंबर CPH2357 के साथ देखा गया है. लिस्टिंग ने पुष्टि की कि स्मार्टफोन 4500mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट द्वारा संचालित होगा।
-
Tech & Auto6 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
Tech & Auto5 days agoONE PLUS Nord 2T का स्मार्टफोन हुआ लांच, 12 GB REM के साथ मिल रहा रहा ये दमदार फीचर्स…
-
Tech & Auto6 days agoआते ही खलबली मचा रही POCO F4 5G का यह स्मार्टफ़ोन, 64 मेगापिक्सल का जबरदस्त कैमरा, देखे क्या है इसकी कीमत…
-
Tech & Auto4 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन,इसकी कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
देश - दुनिया4 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी: आज से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी की बढ़ोत्तरी, पढ़े पूरी खबर…
-
Tech & Auto4 days agoआते ही खलबली मचा रही POCO F4 5G का यह स्मार्टफ़ोन, 64 मेगापिक्सल का जबरदस्त कैमरा, देखे क्या है इसकी कीमत…
-
Tech & Auto6 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
जॉब2 days agoIndia Post Bharti : इंडिया डाक पोस्ट में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,मिलेगा 69100 तक सैलरी,जानें आवेदन की तिथि
-
देश - दुनिया6 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी: 1 जुलाई से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी की बढ़ोतरी, पढ़े पूरी खबर
-
Tech & Auto2 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन,इसकी कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…






















You must be logged in to post a comment Login