Connect with us

4 मई से ग्रीन जोन वाले जिलों में मिल सकती हैं छूट,

Published

on

केंद्र सरकार 4 मई से ग्रीन जोन में छूट का दायरा और बढ़ा सकती है. हालांकि इस दौरान में लॉकडाउन की नियमों का पालन करते हुए मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा.

कोरोना वायरस के संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए पिछले 24 मार्च से देश में लागू लॉकडाउन को खत्म होने में अब सिर्फ दो दिन शेष बचे हैं. हर कोई उम्मीद लगाए बैठा है कि एक बार फिर सबकुछ पुराने जैसा ही हो जाएगा. दुकानें खुल जाएगी और पटरी से उतर चुकी अर्थव्यवस्था (Economy) एक बार फिर पटरी पर आ जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन के दूसरे चरण में कहा थाकि जान ही जहान है. इसके साथ ही दूसरे चरण में ग्रीन और ऑरेंज जोन के शहरों को कुछ छूट भी दी गई थी.

अब उम्मीद की जा रही है कि केंद्र सरकार 4 मई से ग्रीन जोन में छूट का दायरा और बढ़ा सकती है. हालांकि इस दौरान में लॉकडाउन की नियमों का पालन करते हुए मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा. बता दें कि देश के कुल 739 जिलों में से 307 जिले कोरोना मुक्त हैं. इन सभी 40 प्रतिशत जिलों को ग्रीन जोन में डालने की उम्मीद है. उन सभी जिलों को उम्मीद है कि यहां पर फैक्ट्रियों, दुकानों, छोटे उद्योगों समेत ट्रांसपोर्ट और अन्य सेवाओं को शर्तों के साथ खोला जा सकता है. हर किसी को उम्मीद है कि ग्रीन जोन वाले जिलों के जरिए ही सरकार अर्थव्यवस्था को एक बार फिर पटरी पर लाने की शुरुआत कर सकती है.

उम्मीद की जा रही है 4 मई से ग्रीन जोन में आने वाले जिलों को काफी रियासत मिलेगी. इनमें कपड़ों की दुकान, हेयर कटिंग सैलून, इलेक्ट्रॉनिक, इलेक्ट्रिक, हार्डवेयर, रिपेयरिंग शॉप को खोलने की इजाजत दी जा सकती है. हालांकि, इन दुकानों को खोलने की इजाजत कुछ शर्तों के साथ ही दी जा सकेगी.

कारखाने के रुके पहिए ​फिर से हो सकते हैं चालू 

ग्रीन जोन के जरिए सरकार एक बार फिर उद्योग और कारखानों के रुके हुए पहियों को शुरू कर सकती है. 4 मई से ग्रीन जोन में आने वाली कंपनियों को भी खोलने की इजाजत दी जा सकती है. इसके अलावा यहां के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग पर सरकार की विशेष नजर है. इस बार इन उद्योगों को छूट मिलने की पूरी संभावना है. ग्रीन जिलों में निर्माण गतिविधियों पर लगा ब्रेक हट सकता है. कंस्ट्रक्शन का काम जोर पकड़ सकता है.

परिवहन सेवाओं को मिल सकती है इजाजत

ग्रीन जोन में आने वाले जिलों में ट्रांसपोर्ट सेवाओं को कुछ शर्तों के साथ खोलने की इजाजत दी जा सकती है. इसमें पश्चिम बंगाल में बसों और टैक्सियों को ग्रीन जोन के अंदर खोलने की इजाजत दी जा सकती है. हालांकि इस दौरान इंटर-स्टेट बस सर्विस पूरी तरह से बंद रहेगी.

 

 

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

व्यापर

भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक से हुई गलती, ग्राहकों के खाते में 100 करोड़ रु हुए ट्रांसफर, ध्यान देवे कही आप भी तो HDFC बैंक के ग्राहक तो नही बरते सावधानी..

Published

on

By

 

HDFC Bank : भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक लिमिटेड (HDFC Bank) से एक तकनीकी गलती हो गई है, जिसके चलते हजारों ग्राहकों के खाते में लगभग 100 करोड़ रुपये ट्रांसफर हो गए. अब ग्राहकों के खाते से इस रकम को वापस निकाला जाएगा. अगर आप भी HDFC के ग्राहक हैं

देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक से चूक हो गई है. इस एक गलती से हजारों ग्राहकों के खाते में लगभग 100 करोड़ रुपये ट्रांसफर हो गए हैं. अब बैंक इस रकम को वापस लेगी. दरअसल, भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक लिमिटेड (HDFC Bank) से एक तकनीकी गलती हो गई है, जिसके चलते हजारों ग्राहकों के खाते में पैसे ट्रांसफर हो गए. अब बैंक उन पैसों को वापस पाने के लिए इन खातों से वसूली कर रहा है.

कर्मचारियों के DA Hike पर सबसे बड़ा अपडेट! यहां जानिए किस दिन होगा ऐलान
न‍ित‍िन गडकरी ने किया जबरदस्त ऐलान, कार-बाइक चलाने वालों की हो गई बल्ले-बल्ले
बेटियों की शादी के लिए सरकार देगी 51000 रुपये, जान‍िए फायदा उठाने का पूरा प्रोसेस
रेलवे लाया है जबरदस्त प्लान! बंद हो जाएंगे 1200 करोड़ रुपये के फालतू खर्च
इंटरस‍िटी से सफर करने वालों के ल‍िए रेल मंत्री का बड़ा ऐलान,सुनकर खुशी से झूमेंगे आप

देश के सबसे बड़े बैंक से बड़ी गलती!
मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, HDFC बैंक अपने 4,468 ग्राहक खातों से लगभग 100 करोड़ रुपये इकट्ठा कर रहा है. बैंक से हुई तकनीकी गलती की वजह से ग्राहकों के खाते में करोड़ों रुपये ट्रांसफर हो गए. तकनीकी फॉल्ट के चलते HDFC के कई ग्राहक कुछ समय के लिए करोड़पति बन गए थे. हालांकि, अब बैंक अलर्ट हो गया है और इस रकम की वसूली कर रहा है. अब तक बैंक ने करीबन 4,515 ग्राहक के अकाउंट से लगभग 126 करोड़ रुपये निकाले हैं.

चेन्नई के ब्रांच की है घटना
आपको बता दें कि यह घटना चेन्नई के त्यागराय नगर के उस्मान रोड पर एक ब्रांच में सिस्टम अपग्रेड के दौरान हुई, जहां टेक्निकल फाल्ट के चलते ग्राहकों के खाते में करोड़ों रुपये आ गए थे. इसके बाद बैंक ने मई में लगभग 100 बैंक खातों को अस्थाई तौर पर बंद कर दिया था. इससे ग्राहकों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा था. हालांकि कई ग्राहक बैंक को रिकवरी में सपोर्ट नहीं कर रहे थे, जिसके कारण बैंक कानूनी एक्शन लेने के मूड में था.

मार्च में आरबीआई ने हटाया था प्रतिबंध
इससे पहले एचडीएफसी बैंक अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बार-बार टेक्निकल दिक्कतों के चलते आरबीआई के निशाने पर था. लगभग ढाई साल पहले, केंद्रीय बैंक ने HDFC बैंक को सभी डिजिटल लॉन्च और क्रेडिट कार्ड ग्राहकों की नई सोर्सिंग को अस्थायी रूप से रोकने का आदेश दिया था, लेकिन इस साल मार्च में आरबीआई ने इस प्रतिबंध को हटा लिया था.

Continue Reading

Tech & Auto

100 रु से भी कम कीमत में मिल रहे है ये jio और Airtel के प्लान, जाने क्या है इसमें खास…

Published

on

By

 

Recharge Plan under 100 Rupees: 100 रुपये से कम कीमत में Airtel और Jio दोनों ही कम कीमत वाले प्लान पेश करते हैं. अगर आप भी कोई सस्ता प्लान ढूंढ रहे हैं तो आज हम आपको Airtel और Jio के कुछ ऐसे प्लान के बारे में बताएंगे जिनकी कीमत 100 रुपये से भी कम है…

Recharge Plan under 100 Rupees: रिचार्ज कराते समय हम कम से कम कीमत का प्लान तलाश करते हैं. अपने सहूलियत और जेब को देखते हुए ऐसे प्लान चाहते हैं, जिसमें कम दाम में ज़्यादा से ज़्यादा बेनिफिट मिलता हो. 100 रुपये से कम कीमत में Airtel और Jio दोनों ही कम कीमत वाले प्लान पेश करते हैं. अगर आप भी कोई सस्ता प्लान ढूंढ रहे हैं तो आज हम आपको Airtel और Jio के कुछ ऐसे प्लान के बारे में बताएंगे जिनकी कीमत 100 रुपये से भी कम है…

जियो का सस्ता प्लान: जियो के 100 रुपये से कम कीमत वाले प्लान की बात करें तो इसकी कीमत 91 रुपये है. यह कंपनी का सबसे सस्ता प्लान है. 91 रुपये वाला प्लान की में ग्राहकों को कुल 3GB डेटा दिया जाता है. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है. बता दें कि ये प्लान खासतौर पर जियोफोन के लिए है.

इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जाती है. इसमें 50 SMS का फायदा भी दिया जाता है. खास बात ये है कि कंपनी इस सस्ते प्लान के साथ भी जियो के सभी ऐप्स का फ्री एक्सेस देती है.

Airtel का सबसे सस्ता प्लान: Airtel के पास भी 100 रुपये से कम कीमत वाला शानदार प्लान मौजूद है. इस प्लान की कीमत 99 रुपये है. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है.

इस प्लान में 200MB डेटा दिया जाता है. इसमें लोकल SMS के लिए 1 रुपये और STD SMS के लिए 1.5 रुपये का चार्ज लिया जाता है.

तो अगर आप भी कोई सस्ते प्लान से रिचार्ज कराने की सोच रहे हैं तो जियो और एयरटेल के ये प्लान कंपनी के सबसे किफायती प्रीपेड रिचार्ज प्लान है, जिसमें यूजर्स को SMS, डेटा और कॉलिंग तीनों ही बेनिफिट्स दिए जाते हैं.

Continue Reading

जॉब

सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में प्रोजेक्ट मैनेजर, प्रोजेक्ट इंजीनियर, प्रोजेक्ट मैनेजर, प्रोग्राम मैनेजर सहित कई पदों पर भर्ती,

Published

on

Sarkari Naukri 2022 : उम्मीदवार आवेदन करने से पहले दिए गए इन सभी आवश्यक बातों को ध्यान से जरूर पढ़ें. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवार C-DAC में नौकरी हासिल कर सकते हैं.इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार के तहत उन्नत कंप्यूटिंग के विकास केंद्र ने प्रोजेक्ट मैनेजर, प्रोजेक्ट इंजीनियर, प्रोजेक्ट मैनेजर, प्रोग्राम मैनेजर और अन्य पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं.इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे C-DAC की आधिकारिक वेबसाइट cdac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है.इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक cdac.in/index.aspx पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक https://careers.cdac.in/advt-details/CORP-3062022-8K54U के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 650 पदों को भरा जाएगा.

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 1 जुलाई
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 20 जुलाई

रिक्ति विवरण

कुल पदों की संख्या- 650

प्रोजेक्ट एसोसिएट- 50
प्रोजेक्ट इंजीनियर- 400
प्रोजेक्ट मैनेजर / प्रोग्राम मैनेजर / प्रोग्राम डिलीवरी मैनेजर / नॉलेज पार्टनर -50
सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर/मॉड्यूल लीड/प्रोजेक्ट लीड-150

योग्यता मानदंड

किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 60% अंकों के साथ संबंधित ब्रांच में BE/B-Tech होना चाहिए.

आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का कोई भी आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा.

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़3 hours ago

weather update : मौसम विभाग ने रायपुर,बिलासपुर,समेत कई जिलों में किया अलर्ट, जारी

छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग समेत लगभग सभी जिलों में बारिश सोमवार सुबह से ही शुरू है. आगामी 24 घंटे...

छत्तीसगढ़1 day ago

सरकार दे रही है महिलाओ को मुफ्त में सिलाई मशीन, जाने क्या आवेदन प्रकिया..

Free Silai Machine Yojana 2022: देश में स्वरोजगार और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से भारत सरकार विभिन्न योजनाओं को...

छत्तीसगढ़3 days ago

1 जुलाई से सस्ते होंगे कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम, 198 रुपए की कमी आई…

1 जुलाई यानी आज से दिल्ली में कॉमर्शियल LPG सिलेंडर (19 किलो) की कीमतों में 198 रुपए की कमी आई...

छत्तीसगढ़3 days ago

1 जुलाई से होंगे बड़े बदलाव, बढ़ जायेगा आपकी जेब का खर्चा, जाने कौन से है वो बदलाव..

एक जुलाई यानी आज से देशभर में कई बदलाव हुए हैं। इनका सीधा असर आपकी जेब और जिंदगी पर पड़ेगा।...

छत्तीसगढ़5 days ago

PM Kisan Yojana के तहत किसानो के फसे पैसे आ सकते है वापस इन तरीको से…

  PM Kisan Yojana: देश में जितनी भी लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं, उनमें से कुछ को राज्य तो...

#Exclusive खबरे

Calendar

July 2022
M T W T F S S
  1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30 31
व्यापर3 mins ago

भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक से हुई गलती, ग्राहकों के खाते में 100 करोड़ रु हुए ट्रांसफर, ध्यान देवे कही आप भी तो HDFC बैंक के ग्राहक तो नही बरते सावधानी..

Tech & Auto16 mins ago

100 रु से भी कम कीमत में मिल रहे है ये jio और Airtel के प्लान, जाने क्या है इसमें खास…

जॉब42 mins ago

सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में प्रोजेक्ट मैनेजर, प्रोजेक्ट इंजीनियर, प्रोजेक्ट मैनेजर, प्रोग्राम मैनेजर सहित कई पदों पर भर्ती,

Tech & Auto1 hour ago

भारत में जल्द लांच होने वाली है Oppo Reno 8,मिलेगा 12GB Rem के साथ दमदार बैटरी और शानदार कैमरा

व्यापर2 hours ago

Indian Railways :ट्रेन यात्रियों के लिए खुशखबरी, रेल मंत्री का बड़ा ऐलान,पढ़िये पूरी खबर

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • Tech & Auto7 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • Tech & Auto5 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • Tech & Auto5 days ago

    ONE PLUS Nord 2T का स्मार्टफोन हुआ लांच, 12 GB REM के साथ मिल रहा  रहा ये दमदार फीचर्स…

  • Tech & Auto6 days ago

    आते ही खलबली मचा रही POCO F4 5G का यह स्मार्टफ़ोन, 64 मेगापिक्सल का जबरदस्त कैमरा, देखे क्या है इसकी कीमत…

  • देश - दुनिया3 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी: आज से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी की बढ़ोत्तरी, पढ़े पूरी खबर…

  • Tech & Auto3 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन,इसकी कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • Tech & Auto4 days ago

    आते ही खलबली मचा रही POCO F4 5G का यह स्मार्टफ़ोन, 64 मेगापिक्सल का जबरदस्त कैमरा, देखे क्या है इसकी कीमत…

  • Tech & Auto6 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • छत्तीसगढ़7 days ago

    Health Tips: बदलते मौसम के साथ रखे, अपनी सेहत का इस प्रकार ध्यान….

  • देश - दुनिया5 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी: 1 जुलाई से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी की बढ़ोतरी, पढ़े पूरी खबर