Connect with us

RBI ने तीन महीने EMI ना चुकाने की दी छूट

Published

on

रिजर्व बैंक ने बैंकों, NBFC (हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों सहित) और दूसरे फाइनेंशियल संस्थानों को EMI पर तीन महीने के मोरोटोरियम (Moratorium) की अनुमति दे दी है। इसका मतलब यह है कि अगर कोई इन तीन महीनों तक लोन की EMI नहीं भर पाता है तो उसकी क्रेडिट हिस्ट्री पर इसका नेगेटिव असर नहीं होगा। कोरोनावायरस महामारी की वजह से फाइनेंशियल मार्केट में किसी तरह का कोई डिसरप्शन ना हो, इसलिए सरकार ने यह फैसला लिया है। RBI की यह सुविधा टर्म लोन के लिए है जैसे होम लोन।

इसके तहत अगर कोई कारोबारी वर्किंग कैपिटल पर लोन की EMI नहीं चुका पाता है तो उसे डिफॉल्ट नहीं माना जाएगा।RBI ने रेपो रेट में 0.75 फीसदी की कटौती करके उसे 4.40 फीसदी कर दिया है। कैश रिजर्व रेशियो भी 1 फीसदी कम करके 3 फीसदी कर दिया है। फाइनेंशियल सिस्टम में लिक्विडिटी इंप्रूव करने के लिए RBI ने यह कदम उठाए हैं। रेपो रेट में कटौती का असर आपकी EMI पर पडे़गी।   RBI की मॉनेटरी पॉलिसी रिव्यू 3 अप्रैल को होने वाला था। लेकिन मौजूदा हालत को देखते हुए इसे जल्दी कर दिया गया। RBI गवर्नर ने कह, मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी (MPC) ने 24, 25 और 26 मार्च को बैठक कर लिया ताकि रेट कट का ऐलान जल्दी हो सके।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

छत्तीसगढ़

CG News: घर के बहार खेलते वक्त 8 साल का मासूम बच्चा हुआ गायब, शक के दायरे में पिता, पुलिस ने दर्ज की FIR

Published

on

रायपुर में बच्चे के किडनैप होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में केस भी दर्ज किया है और बच्चे की तलाश की जा रही है। मामला 8 साल के बच्चे के अपहरण से जुड़ा हुआ है। इस मामले में पुलिस परिजनों से पूछताछ भी कर रही है।

घटना रायपुर के राजेंद्र नगर थाना इलाके के तहत आने वाली कॉलोनी हिमालयन हाइट्स से जुड़ी हुई है। यहां अपने घर के बाहर खेल रहा 8 साल का युगविहान अचानक लापता हो गया। परिवार के लोगों ने पूरी कॉलोनी में बच्चों को ढूंढा मगर कहीं नहीं मिला। घबराकर इस मामले की सूचना राजेंद्र नगर थाने में दी गई। मां-पिता में विवाद है। जिस गाड़ी में अपहरण हुआ है वह उसके पिता के नाम रजिस्टर्ड है, इसलिए शंका पिता पर ही जा रही है।

पुलिस मौके पर पहुंची बच्चे के परिजनों से पूछताछ की तो बच्चे के मामा युवराज ने बताया कि हमें बच्चे के पिता पर इस मामले में शक है। दरअसल बच्चे की मां अपने पति से अलग होकर रायपुर में रह रही थी। युवराज ने बताया कि बच्चे का पिता इससे पहले भी एक दो बार ऐसे प्रयास कर चुका है।

पुलिस को मिला सीसीटीवी फुटेज

मामले की छानबीन कर रही पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला है। इसमें सफेद रंग की एसयूवी कॉलोनी से पूरी रफ्तार में बाहर जाती दिख रही है। जांच करने पर पता चला कि यह एसयूवी बच्चे के पिता लोकेश सिंह के नाम पर ही रजिस्टर्ड है। लोकेश सिंह मध्य प्रदेश के सीधी जिले का रहने वाला है।

एमपी भागने का शक

इस अपहरण के कई घंटे बीत जाने के बाद भी बच्चे का कोई सुराग पुलिस को नहीं मिला है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि आरोपी बच्चे को लेकर मध्यप्रदेश भाग गया होगा। पुलिस की एक टीम एमपी भी रवाना की जा रही है रास्ते के सीसीटीवी फुटेज इसको भी जांचा जा रहा है।

पत्नी से करता था मारपीट

बच्चे के मामा युवराज ने बताया कि लोकेश अपनी पत्नी और बच्चे के साथ अक्सर मारपीट किया करता था । उसने कई बार पारिवारिक विवाद में गुस्से में आकर उसने कई बार अपनी पत्नी और बच्चे पर जानलेवा हमले भी किए। इस वजह से मेरी बहन हमारे साथ ही पिछले 3 सालों से रह रही थी । कोर्ट में तलाक का मामला भी चल रहा है। अदालत ने बच्चे की कस्टडी मेरी बहन को दी है। मगर इसके बावजूद लोकेश इस तरह की घटनाओं को अंजाम देता रहा है हमने पुलिस को सारी जानकारी दे दी है।

Continue Reading

Horoscope : आज चमकेगा इन राशियों का भाग्य,खुलेगा किस्मत का पिटारा 

Published

on

Horoscope 7 July 2022 rashifal : ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 7 जुलाई को गुरुवार है। गुरुवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा।वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 7 जुलाई 2022 को गुरुवार है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना की जाती है। प. राघवेंद्र शर्मा से जानिए 7 जुलाई 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

मेष राशि- मन अशान्त हो सकता है। परिवार का व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। किसी महिला से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। बातचीत में संयत रहें। माता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। आय के स्रोत विकसित होंगे। कारोबार की स्थिति संतोषजनक रहेगी।

वृष राशि- किसी मित्र का आगमन हो सकता है। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। वाणी के प्रभाव से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। तनाव बढ़ सकता है।

मिथुन राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। अति उत्साही होने से बचें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति रहेगी। कार्यक्षेत्र में व्यवधान रहेंगे। मानसिक परेशानियों में कुछ कमी आ सकती है। बातचीत में सन्तुलित रहें। धन की स्थिति अभी सन्तोषजनक रहेगी। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। लाभ के अवसर मि‍लेंगे।

कर्क राशि- मन परेशान हो सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। खर्च बढ़ेंगे। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। सन्तान को कष्ट होगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। अपनी भावनाओं पर नियन्त्रण रखें। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि- संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। अफसरों का सहयोग भी मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। पिता का साथ मिलेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। कारोबार की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। आय में वृद्धि होगी।

कन्या राशि- मन प्रसन्न रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। आत्मसंयत रहें। नौकरी में जिम्मेदारियों में वृद्धि हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। सेहत का ध्यान रखें। यात्रा पर जा सकते हैं।

तुला राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान हो सकता है। कारोबार में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। सन्तान से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। पिता को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। आय में कमी तथा खर्च में वृद्धि की स्थिति रहेगी। संबंध‍ों में मधुरता आएगी।

वृश्चिक राशि- कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा लाभप्रद रहेगी, परन्तु परिश्रम भी अधिक रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। घर-परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। भवन के रखरखाव एवं साज-सज्जा पर खर्च बढ़ सकते हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं।

धनु राशि- नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। उच्चपद की प्राप्ति‍ होगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। मन में नकारात्मकता का प्रभाव रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। नौकरी में यात्रा के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। आपसी मनमुटाव हो सकते हैं।

मकर राशि- किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। माता-पिता का साथ भी मिलेगा। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। किसी धार्मिक स्थल के निर्माण में सहयोग कर सकते हैं। बातचीत में संयत रहें। कला एवं संगीत में रुचि बढ़ सकती है। लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। मित्रों से सद़भाव बनाकर रखें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। आय में व्यवधान एवं खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव हो सकते हैं। परिवार के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। मानसिक तनाव रहेगा। भाइयों के सहयोग से कुछ नया कारोबार शुरू कर सकते हैं।

मीन राशि- परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। नौकरी में अफसरों से सदभाव बनाकर रखें। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। मन में नकारात्मकता का प्रभाव रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। सन्तान की कष्ट रहेगा। परिवार का साथ मिल सकता है। शैक्ष‍िक कार्यों में सफलता के योग हैं।

Continue Reading

ज्योतिष

VASTU TIPS FOR KEYS: घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबी, नही तो घर में उत्पन्न हो सकती है उलझन की समस्या, वास्तु के अनुसार जाने इसे किस दिशा में रखना होता है शुभ…

Published

on

Vastu Tips For Keys: चाबियों का इस्तेमाल सभी के घरों में किया जाता है। अलमारी से लेकर घर के दरवाजे और गाड़ियों की चाबी को रखने के लिए घर में एक स्थान सुनिश्चित होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यदि गलती से चाबी खो जाती है, तो काफी परेशानी होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु शास्त्र में चाबियों को रखने के लिए भी कुछ नियम बताए गए हैं? जी हां, दरअसल चाबियों को गलत तरीके से रखने से भी आप कई तरह की समस्याओं को आमंत्रित कर सकते हैं। वहीं यदि आप वास्तु में बताए गए नियमों के अनुसार चाबियों को रखते हैं तो घर में सकारात्मकता आती है। वास्तु शास्त्र कहता है कि यदि घर में चाबियां सही जगह रखी हों तो ये शुभ फल देती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार घर में चाबियों को रखने के लिए क्या नियम है…

ड्राइंग रूम न रखें
वास्तु शास्त्र के अनुसार, कभी भी ड्राइंग रूम में चाबियों को नहीं रखना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि ड्राइंग रूम में चाबियां रखने से बाहर से आने वाले लोग भी उन्हें देखते हैं, जिससे नजर लग जाती है।

पूजा स्थान में ने रखें चाबियां
वास्तु के अनुसार घर में पूजा स्थल के आस पास चाबियां नहीं रखनी चाहिए, क्योंकि चाबियां घर से बाहर ले जाने और लाने की वजह से उसमें गंदे हाथ लगते रहते हैं। ऐसे में यदि आप पूजा स्थान में गंदी चाबियों को रखेंगे तो इससे आपको नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं।

किचन में भी न रखें चाबियां
रसोईघर में भी चाबियों को रखना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि किचन को भी एक शुद्ध स्थान माना जाता है। वास्तु के अनुसार, किचन में भी चाबियों को रखने से आपको बचना चाहिएदिशा का रखें ध्यान
चाबियां धातु की बनी होती हैं। ऐसे में यदि आप घर में चाबी रखने के लिए कोई जगह की तलाश में हैं तो चाबी को लॉबी में पश्चिम की दिशा की ओर रख सकते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान 
घर में चाबियों को इधर-उधर रखने के बजाय की-हैंगर का ही इस्तेमाल करें। वास्तु के अनुसार लकड़ी का की-हैंगर काफी शुभ माना जाता है। चाबियों को रखने के लिए ऐसे की-रिंग का इस्तेमाल न करें, जिसमें भगवान की तस्वीर आदि लगी हो।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़2 mins ago

CG News: घर के बहार खेलते वक्त 8 साल का मासूम बच्चा हुआ गायब, शक के दायरे में पिता, पुलिस ने दर्ज की FIR

रायपुर में बच्चे के किडनैप होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में केस भी दर्ज किया...

छत्तीसगढ़2 days ago

Corona Update : छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटों में 132 नये मरीज

रायपुर, चार जुलाई छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 132 और लोगों के संक्रमित होने की...

छत्तीसगढ़3 days ago

weather update : मौसम विभाग ने रायपुर,बिलासपुर,समेत कई जिलों में किया अलर्ट, जारी

छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग समेत लगभग सभी जिलों में बारिश सोमवार सुबह से ही शुरू है. आगामी 24 घंटे...

छत्तीसगढ़4 days ago

सरकार दे रही है महिलाओ को मुफ्त में सिलाई मशीन, जाने क्या आवेदन प्रकिया..

Free Silai Machine Yojana 2022: देश में स्वरोजगार और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से भारत सरकार विभिन्न योजनाओं को...

छत्तीसगढ़6 days ago

1 जुलाई से सस्ते होंगे कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम, 198 रुपए की कमी आई…

1 जुलाई यानी आज से दिल्ली में कॉमर्शियल LPG सिलेंडर (19 किलो) की कीमतों में 198 रुपए की कमी आई...

#Exclusive खबरे

Calendar

July 2022
M T W T F S S
  1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30 31

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • Tech & Auto6 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन,इसकी कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • देश - दुनिया6 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी: आज से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी की बढ़ोत्तरी, पढ़े पूरी खबर…

  • Tech & Auto7 days ago

    आते ही खलबली मचा रही POCO F4 5G का यह स्मार्टफ़ोन, 64 मेगापिक्सल का जबरदस्त कैमरा, देखे क्या है इसकी कीमत…

  • जॉब5 days ago

    India Post Bharti : इंडिया डाक पोस्ट में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,मिलेगा 69100 तक सैलरी,जानें आवेदन की तिथि

  • Tech & Auto5 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन,इसकी कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • व्यापर2 days ago

    एचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर

  • 4 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही खलबली मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन, जल्द ही घर लाइए इस बेहतरीन मशीन को…

  • Tech & Auto6 days ago

    आते ही धुम मचा रही POCO F4 5G का यह स्मार्टफ़ोन, 64 मेगापिक्सल का जबरदस्त कैमरा, देखे क्या है इसकी कीमत…

  • Tech & Auto7 days ago

    INVERTER NON INVERTER AC TIPS: इन्वर्टर या नॉन इन्वर्टर एसी में जाने कौन सी AC होती है सबसे खास, जल्द देखे…

  • देश - दुनिया6 days ago

    ध्यान दे: आज से बदल जायेंगे आधार-पैन कार्ड, SBI, RTO, TDS, से जुड़े नियम, जल्द देखे ये नियम…