Connect with us

Horoscope : आज चमकेगा इन राशियों का भाग्य,खुलेगा किस्मत का पिटारा 

Published

on

Horoscope 7 July 2022 rashifal : ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 7 जुलाई को गुरुवार है। गुरुवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा।वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 7 जुलाई 2022 को गुरुवार है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना की जाती है। प. राघवेंद्र शर्मा से जानिए 7 जुलाई 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

मेष राशि- मन अशान्त हो सकता है। परिवार का व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। किसी महिला से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। बातचीत में संयत रहें। माता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। आय के स्रोत विकसित होंगे। कारोबार की स्थिति संतोषजनक रहेगी।

वृष राशि- किसी मित्र का आगमन हो सकता है। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। वाणी के प्रभाव से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। तनाव बढ़ सकता है।

मिथुन राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। अति उत्साही होने से बचें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति रहेगी। कार्यक्षेत्र में व्यवधान रहेंगे। मानसिक परेशानियों में कुछ कमी आ सकती है। बातचीत में सन्तुलित रहें। धन की स्थिति अभी सन्तोषजनक रहेगी। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। लाभ के अवसर मि‍लेंगे।

कर्क राशि- मन परेशान हो सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। खर्च बढ़ेंगे। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। सन्तान को कष्ट होगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। अपनी भावनाओं पर नियन्त्रण रखें। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि- संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। अफसरों का सहयोग भी मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। पिता का साथ मिलेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। कारोबार की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। आय में वृद्धि होगी।

कन्या राशि- मन प्रसन्न रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। आत्मसंयत रहें। नौकरी में जिम्मेदारियों में वृद्धि हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। सेहत का ध्यान रखें। यात्रा पर जा सकते हैं।

तुला राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान हो सकता है। कारोबार में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। सन्तान से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। पिता को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। आय में कमी तथा खर्च में वृद्धि की स्थिति रहेगी। संबंध‍ों में मधुरता आएगी।

वृश्चिक राशि- कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा लाभप्रद रहेगी, परन्तु परिश्रम भी अधिक रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। घर-परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। भवन के रखरखाव एवं साज-सज्जा पर खर्च बढ़ सकते हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं।

धनु राशि- नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। उच्चपद की प्राप्ति‍ होगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। मन में नकारात्मकता का प्रभाव रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। नौकरी में यात्रा के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। आपसी मनमुटाव हो सकते हैं।

मकर राशि- किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। माता-पिता का साथ भी मिलेगा। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। किसी धार्मिक स्थल के निर्माण में सहयोग कर सकते हैं। बातचीत में संयत रहें। कला एवं संगीत में रुचि बढ़ सकती है। लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। मित्रों से सद़भाव बनाकर रखें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। आय में व्यवधान एवं खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव हो सकते हैं। परिवार के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। मानसिक तनाव रहेगा। भाइयों के सहयोग से कुछ नया कारोबार शुरू कर सकते हैं।

मीन राशि- परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। नौकरी में अफसरों से सदभाव बनाकर रखें। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। मन में नकारात्मकता का प्रभाव रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। सन्तान की कष्ट रहेगा। परिवार का साथ मिल सकता है। शैक्ष‍िक कार्यों में सफलता के योग हैं।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Breaking

evening की लेटेस्ट खबरे चाय की खबरे

Published

on

hair care tips: घने एवं लम्बे बालो के लिए अपनाये ये नारियल तेल शैंपू, जाने इसे बनाने का आसान तरीका

 

क्या आपको भी दिन में आती है नींद तो इसे भगाने के लिए अपनाये ये टिप्स

 

टीवी सीरियल ‘भाभीजी घर पर हैं’ के लोकप्रिय किरदार मलखान सिंह का किरदार निभाने वाले दीपेश भान का हुआ निधन

 

iPhone 14 की बिक्री आज से शुरू, Apple का दावा i phone 14 फ़ोन बिकेंगे ज्यादा

 

Vastu Remedies Shravan Month : श्रावण मास में करें ये वास्तु उपाय,बरसेगी भगवान भोलेनाथ की कृपा

 

काम की बात : 31 जुलाई से पहले निपटा ले अपने ये जरुरी काम, नही तो लागने पड़ सकते है इसके लिए चक्कर 

 

AIIMS नौकरी पाने का सुनहरा अवसर : निकली भर्ती ,आवेदन की अंतिम तिथि कल

 

Vastu Shastra : घर की इस दिशा मे रखे आईना,दूर करें सारे वास्तु दोष

 

 

 

 

 

 

 

 

Continue Reading

Tech & Auto

iPhone 14 की बिक्री आज से शुरू, Apple का दावा i phone 14 फ़ोन बिकेंगे ज्यादा

Published

on

 

लेटेस्ट रिपोर्टों के अनुसार Apple ने iPhone 14 का ट्रायल प्रोडक्शन शुरू कर दिया है. कंपनी का मानना है कि iPhone 14, आईफोन 13 के मुकाबले अधिक बिकेगा.

नई दिल्ली. लेटेस्ट रिपोर्टों के अनुसार Apple ने iPhone 14 का ट्रायल प्रोडक्शन शुरू कर दिया है. अगर सब कुछ ठीक रहा, तो Apple अगस्त तक इसका कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू कर सकता है, ताकि लॉन्चिंग के समय कंपनी के पास बड़ी तादाद में फोन का स्टॉक मौजूद रहे. फोन को सितंबर में लॉन्च किया जाएगा. iPhone 14 सीरीज के इस बार चार मॉडल के साथ आने की उम्मीद है, जिनमें से सभी में एक iPhone 14, एक नया 6.7-इंच का iPhone 14 Plus/Max, एक iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max शामिल हैं.

इसके अलावा Apple ने अपने सप्लायर्स को सूचित किया है कि iPhone 14 के लॉन्च होने के बाद उसकी डिमांड काफी ज्यादा होगी. कहा जा रहा है कि iPhone 14 की बिक्री iPhone 13 की बिक्री से अधिक हो सकती है. हालांकि यह दावा हैरान करने वाला है, क्योंकि iPhone 14, iPhone 13 की तुलना में कम अपग्रेड के साथ आएगा. साथ ही इसकी कीमत iPhone 13 के मुकाबले 100 डॉलर अधिक हो सकती है.

आईफोन 13 से ज्यादा बिकेगा iPhone 14
IT होम की रिपोर्ट के मुताबिक विश्लेषकों को लगता है कि अगर वैश्विक अर्थव्यवस्था मंदी की ओर खिसकती है तो ऐपल इस साल बेहतर सेल्स परफोर्मेंस को देखना होगा. रिपोर्ट में कहा गया है, Apple हाई-एंड स्मार्टफोन बाजार पर ध्यान केंद्रित करता है. विश्लेषकों का कहना है कि कोर कम्यूडिटी के मुकाबले आईफोन के यूजर्स पर महंगाई का प्रभाव कम पड़ेगा. फिलहाल Apple के iPhone की डिमांड अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर है. IPhone 13, प्रतिद्वंद्वी एंड्रॉयड फ्लैगशिप से कुछ एडवांस फीचर्स की कमी और लगभग एक साल पुराना होने के बावजूद बड़ी तादाद में बिक रहा है.

यह भी पढ़ें- Amazon Prime Day Best Deal: 15 हज़ार रुपये से कम कीमत में मिल रहे हैं ये 5 ब्रांडेड स्मार्टफोन

A15 बायोनिक चिप
इस बीच IPhone 14 सीरीज की अफवाहों ने Apple प्रशंसकों के लिए एक गंभीर तस्वीर पेश की है. स्टैंडर्ड iPhone 14 में iPhone 13 के समान A15 बायोनिक चिप का उपयोग किया जाएगा. इसका डिज़ाइन में बदलाव नहीं होने की उम्मीद है.इसमें 90Hz का हाई रिफ्रेश रेट मिल सकता है. हालांकि बढ़ती लागत के कारण, Apple इन iphone 14 के लिए 100 डॉलर अधिक चार्ज कर सकता है.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |

 

 

Continue Reading

मनोरंजन

टीवी सीरियल ‘भाभीजी घर पर हैं’ के लोकप्रिय किरदार मलखान सिंह का किरदार निभाने वाले दीपेश भान का हुआ निधन

Published

on

 

 

पॉपुलर टीवी सीरियल ‘भाभीजी घर पर हैं’ के लोकप्रिय किरदार मलखान सिंह यानी अभिनेता दीपेश भान का निधन हो गया है। वह लंबे समय से इस सीरियल से जुड़े हुए थे। अभिनेता के निधन की पुष्टि शो के असिस्टेंट डायरेक्टर अभिनीत ने की है। एक्टर शुक्रवार को क्रिकेट खेलते हुए गिर पड़े थे, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

क्रिकेट खेलते वक्त हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक एक्टर क्रिकेट खेल रहे थे और खेलते वक्त अचानक से जमीन पर गिर गए। दीपेश भान के निधन की पुष्टि भाभी जी घर पर हैं के असिस्टेंट डायरेक्टर वैभव माथुर ने भी की है। उन्होंने कहा कि हां अब मलखान हमारे बीच नहीं रहे, मुझे कुछ नहीं बोलना क्योंकि बोलने के लिए कुछ बचा ही नहीं हैं। इसके साथ ही कविता कौशिक ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा- वो एफआईआर शो के अहम सदस्य थे, वो बहुत ही हेल्दी थे। उन्होंने कभी ना शराब पी और ना ही सिगरेट को हाथ लगाया।

इन टीवी शो का रहे हिस्सा एक्टर

एक्टर दीपेश भान ‘भाभीजी घर पर हैं’से पहले ‘कॉमेडी का किंग कौन’, ‘कॉमेडी क्लब’, ‘भूतवाला’, ‘एफआईआर’ ‘चैंप’ और ‘सुन यार चिल मार’ समेत कई कॉमेडी शोज का हिस्सा रह चुके हैं। इसके अलावा, उन्होंने आमिर खान के साथ भी भी टी-20 वर्ल्ड कप के एड में भी नजर आए थे, साथ ही 2007 में आई फिल्म फालतू उटपटांग चटपटी कहानी’ में भी दीपेश ने काम किया था।

2019 में की थी शादी

बता दें कि साल 2019 में दीपेश (Deepesh Bhan) ने दिल्ली में शादी रचाई थी। जनवरी 2021 में दीपेश एक बच्चे के पिता बने थे। दीपेश भान दिल्ली के ही रहने वाले हैं और एनएसडी के स्टूडेंट थे।

 

 

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़18 hours ago

यात्रियों को बड़ा झटका : 20 ट्रेनों को किया रद्द,देखें लिस्ट

बिलासपुर : ट्रेनों के कैंसिल होने से रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच SECR...

क्राइम न्यूज़2 days ago

CG Crime News : नाबालिग का अपहरण कर किया सामूहिक , दुष्कर्म

Manendragarh : कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ में एक नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने की सनसनीखेज घटना सामने आयी...

छत्तीसगढ़4 days ago

CG News: खेलते-खेलते 6 साल का मासूम हुआ गायब, परिजन ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

  भिलाई में 6 साल का बच्चा तीन दिनों से लापता है। अब तक पुलिस को उसका कोई सुराग नहीं...

छत्तीसगढ़5 days ago

Cg News : हरेली तिहार से गौ-मूत्र की खरीदी की शुरुआत,बिकेगा करीब 4 रुपये लीटर

रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में हरेली तिहार (हरियाली अमावस्या) से गौ—मूत्र की खरीदी करने का फैसला किया है। राज्य के...

छत्तीसगढ़5 days ago

CG News : CM बघेल ने लिया बड़ा फैसला, पशुपालन और डेयरी व्यवसाय को करेगे प्रोत्साहित

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गांवों के गौठानों में पशुपालन और डेयरी व्यवसाय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गौठानों में...

#Exclusive खबरे

Advertisement

Calendar

July 2022
M T W T F S S
  1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30 31
Advertisement
Advertisement

Trending

  • जॉब7 days ago

    Work From Home : अब घर बैठे करे काम, मिलेगा 12000 हजार तक सैलरी,  इच्छुक उम्मीदवार कर सकते है आवेदन…

  • जॉब7 days ago

    AIIMS नौकरी पाने का सुनहरा अवसर : निकली भर्ती ,करें 24 जुलाई तक आवेदन

  • जॉब5 days ago

    10वीं पास है तो करें अप्लाई , निकली भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • 4 days ago

    MARUTI SUZUKI GRAND VITARA : मारुती ने उठाया नये Grand Vitara से पर्दा, देखे इसके चमकदार लुक और फीचर्स, इसकी बुकिग हुई शुरू 

  • छत्तीसगढ़7 days ago

    CG News: CM बघेल ने लिया बड़ा फैसला, पशुपालन और डेयरी व्यवसाय को करेगे प्रोत्साहित

  • Tech & Auto3 days ago

    लॉन्च होना वाला है Samsung 200MP कैमरे वाला यह फ़ोन, मिलेंगे दमदार फीचर्स एवं शानदार लुक, मोटोरोला और शाओमी से होगी टक्कर

  • देश - दुनिया7 days ago

    राशन कार्ड वालो के लिए खुशखबरी: सरकार इन राशन कार्ड वालो को फ्री दे रही है गैस सिलेंडर, ऐसे उठाये इसका लाभ…

  • देश - दुनिया4 days ago

    NEET EXAM: शर्मसार करने वाली बाते, इनरवियर हाथ में लो फिर जाओ, NEET की छात्रा ने सुनाई आपबीती, पढ़े पूरी खबर…

  • Tech & Auto5 days ago

    लॉन्च हुई 50km की स्पीड चलने वाली यह इलेक्ट्रिक बाइसाइकिल, जाने क्या है इसकी कीमत

  • Tech & Auto7 days ago

    लॉन्च होना वाला है oppo का यह 7100mAh बैटरी वाला पॉवरफुल टेबलेट, जाने कीमत एवं अन्य फीचर्स