Connect with us

Tech & Auto

iPhone 14 की बिक्री आज से शुरू, Apple का दावा i phone 14 फ़ोन बिकेंगे ज्यादा

Published

on

 

लेटेस्ट रिपोर्टों के अनुसार Apple ने iPhone 14 का ट्रायल प्रोडक्शन शुरू कर दिया है. कंपनी का मानना है कि iPhone 14, आईफोन 13 के मुकाबले अधिक बिकेगा.

नई दिल्ली. लेटेस्ट रिपोर्टों के अनुसार Apple ने iPhone 14 का ट्रायल प्रोडक्शन शुरू कर दिया है. अगर सब कुछ ठीक रहा, तो Apple अगस्त तक इसका कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू कर सकता है, ताकि लॉन्चिंग के समय कंपनी के पास बड़ी तादाद में फोन का स्टॉक मौजूद रहे. फोन को सितंबर में लॉन्च किया जाएगा. iPhone 14 सीरीज के इस बार चार मॉडल के साथ आने की उम्मीद है, जिनमें से सभी में एक iPhone 14, एक नया 6.7-इंच का iPhone 14 Plus/Max, एक iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max शामिल हैं.

इसके अलावा Apple ने अपने सप्लायर्स को सूचित किया है कि iPhone 14 के लॉन्च होने के बाद उसकी डिमांड काफी ज्यादा होगी. कहा जा रहा है कि iPhone 14 की बिक्री iPhone 13 की बिक्री से अधिक हो सकती है. हालांकि यह दावा हैरान करने वाला है, क्योंकि iPhone 14, iPhone 13 की तुलना में कम अपग्रेड के साथ आएगा. साथ ही इसकी कीमत iPhone 13 के मुकाबले 100 डॉलर अधिक हो सकती है.

आईफोन 13 से ज्यादा बिकेगा iPhone 14
IT होम की रिपोर्ट के मुताबिक विश्लेषकों को लगता है कि अगर वैश्विक अर्थव्यवस्था मंदी की ओर खिसकती है तो ऐपल इस साल बेहतर सेल्स परफोर्मेंस को देखना होगा. रिपोर्ट में कहा गया है, Apple हाई-एंड स्मार्टफोन बाजार पर ध्यान केंद्रित करता है. विश्लेषकों का कहना है कि कोर कम्यूडिटी के मुकाबले आईफोन के यूजर्स पर महंगाई का प्रभाव कम पड़ेगा. फिलहाल Apple के iPhone की डिमांड अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर है. IPhone 13, प्रतिद्वंद्वी एंड्रॉयड फ्लैगशिप से कुछ एडवांस फीचर्स की कमी और लगभग एक साल पुराना होने के बावजूद बड़ी तादाद में बिक रहा है.

यह भी पढ़ें- Amazon Prime Day Best Deal: 15 हज़ार रुपये से कम कीमत में मिल रहे हैं ये 5 ब्रांडेड स्मार्टफोन

A15 बायोनिक चिप
इस बीच IPhone 14 सीरीज की अफवाहों ने Apple प्रशंसकों के लिए एक गंभीर तस्वीर पेश की है. स्टैंडर्ड iPhone 14 में iPhone 13 के समान A15 बायोनिक चिप का उपयोग किया जाएगा. इसका डिज़ाइन में बदलाव नहीं होने की उम्मीद है.इसमें 90Hz का हाई रिफ्रेश रेट मिल सकता है. हालांकि बढ़ती लागत के कारण, Apple इन iphone 14 के लिए 100 डॉलर अधिक चार्ज कर सकता है.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |

 

 

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Tech & Auto

लेटेस्ट फीचर्स के साथ आया वॉशिंग मशीन,कपड़े धोने के बाद सिकुड़ेंगे नहीं,जानें इसकी क़ीमत

Published

on

By

अब वॉशिंग मशीन में आपके कपड़े धोने के बाद सिकुड़ेंगे नहीं, साथ ही आपके कपड़ों की भी लाइफ ज्यादा होगी आजकल वॉशिंग मशीनें भी लेटेस्ट फीचर्स और टेक्नोलॉजी के साथ आने लगी हैं, ताकि यूजर्स को इन्हें इस्तेमाल करने में आज़ादी मिले। Thomson ने भारतीय बाजार में नई वॉशिंग मशीन की लॉन्चिंग की घोषणा की है। THOMSON की नई वॉशिंग मशीन को 8 किलोग्राम और 9 किलोग्राम वेरियंट में पेश किया गया है। THOMSON ने अपनी नई वॉशिंग मशीन को लेकर दावा किया है कि इसमें कम पानी का खर्च होगा और कपड़े पर निशान नहीं पड़ेंगे। 8 किलोग्राम वाली मशीन की कीमत 15,999 रुपये और 9 किलोग्राम वाली मशीन की कीमत 16,999 रुपये रखी गई है। इन वॉशिंग मशीन को 18 जून से फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा।अपनी इन वॉशिंग मशीन को लेकर कंपनी ने 99.9 फीसदी एलर्जी फ्री का दावा किया है। अन्य फीचर्स की बात करें तो पानी को गर्म करने के लिए तीन मोड दिए गए हैं। मशीन में बेहतर वॉश के लिए स्क्रबिंग, स्टीपिंग, रोलिंग और स्विगिंग जैसे मोड दिए गए हैं। मशीन के साथ चाइल्ड लॉक भी मिलेगा। इसमें वन टच फंक्शन है जिसमें सोक, वॉश, रिंज और स्पिन शामिल हैं। यह लो वॉटर प्रेशर पर काम कर सकता है। इसमें चाइल्ड लॉक दिया गया है और साथ ही एक स्पेशल फीचर दिया गया है जो कपड़ों को रिंकल फ्री बनाता है।फ्लिकार्ट पर कंपनी की अन्य वाशिंग मशीन पर भी बेस्ट डिस्काउंट मिल रहा है। कंपनी की 6.5 kg Semi Automatic टॉप लोड मशीन पर डिस्काउंट मिल रहा है, 7,490 का मॉडल डिस्काउंट के बाद 7,290 रुपये में मिलेगी। इसके अलावा 6.5 kg की फुली ऑटोमैटिक मशीन को आप 12,490 रुपये के बेस्ट प्राइस में खरीद सकते हैं।

ये भी हैं ऑप्शन  

अन्य ब्रांड्स की बात करें तो LG 8.0 Kg 5 स्टार स्मार्ट इन्वर्टर फुल्ली-ऑटोमेटिक टॉप लोडिंग वॉशिंग मशीन की कीमत 23,180 रुपये है। इसके अलावा Samsung 8 Kg Wi-Fi इनेबल्ड इन्वर्टर फुली-ऑटोमेटिक फ्रंट लोडिंग वॉशिंग मशीन की कीमत 36,990 रुपये है। वहीं Panasonic 8 Kg 5 स्टार फुल्ली-ऑटोमेटिक टॉप लोडिंग वॉशिंग की कीमत 21,490 रुपये है। इसके अलावा IFB 8 kg फ़ुल-ऑटोमैटिक फ़्रंट लोड वॉशिंग मशीन की कीमत 38,999 रुपये है । हमनें यहां आपके लिए लगभग सभी लोकप्रिय ब्रांड्स की वाशिंग मशीन की कीमतों के बारे में जानकारी दे दी है, अब यह आपको यह करना है कि आपके लिए कौन सा ब्रांड ज्यादा वैल्यू फॉर मनी है।

इसे भी पढ़िये  :-

महिला हेल्थ वर्कर की यहाँ निकली बड़ी संख्या में भर्ती,शानदार अवसर नौकरी पाने का

Continue Reading

Tech & Auto

लॉन्च हुआ Infinix का तगड़ा फोन Infinix Hot 12 Pro, इसमें मिलेगा 50MP कैमरा एवं 5000mAh की बैटरी, जाने क्या है इस फ़ोन की कीमत

Published

on

इनफीनिक्स हॉट 12 प्रो भारत में लॉन्च हो गया है। 13जीबी तक की रैम के साथ आने वाले इस फोन की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है। फोन में कंपनी 50MP कैमरा और 5000mAh की बैटरी ऑफर कर रही है।

इनफीनिक्स ने इंडियन यूजर्स के लिए नया बजट स्मार्टफोन- Infinix Hot 12 Pro लॉन्च किया है। कंपनी का यह लेटेस्ट हैंडसेट दो वेरिएंट- 6जीबी+64जीबी और 8जीबी+128जीबी में आता है। फोन की खास बात है कि कंपनी इसके 6जीबी रैम वाले वेरिएंट में 3जीबी और 8जीबी रैम वाले वेरिएंट में 5जीबी वर्चुअल रैम सपोर्ट ऑफर कर रही है। 6जीबी रैम वाले इनफीनिक्स हॉट 12 प्रो की कीमत 9,999 रुपये है। वहीं, 8जीबी के लिए आपको 10,999 रुपये खर्च करने होंगे। फोन की सेल 8 अगस्त से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। इनफीनिक्स का यह हैंडसेट 50MP कैमरा और 90Hz डिस्प्ले जैसे तगड़े फीचर्स से लैस है।

इनफीनिक्स हॉट 12 प्रो के फीचर और स्पेसिफिकेशन
फ्लैट एज फ्रेम और मैट फिनिश के साथ आने वाले इस फोन में आपको 6.6 इंच का फ्लूइड ड्रॉप नॉच गेमिंग डिस्प्ले मिलेगा। डिस्प्ले एचडी+ रेजॉलूशन के साथ आता है। फोन में दिए गए इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz और टच सैंप्लिंग रेट 180Hz है। कंपनी का दावा है कि यह फोन इस सेगमेंट में सबसे ब्राइट डिस्प्ले दे रही है। फोन 8जीबी तक की LPDDR 4X रैम और 128जीबी तक के UFS 2.2 स्टोरेज से लैस है।

फोन के 6जीबी वेरिएंट में 3जीबी वर्चुअल रैम सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे इसकी टोटल रैम 9जीबी हो जाती है। वहीं, 8जीबी वाले वेरिएंट में आपको 5जीबी एक्स्ट्रा वर्चुअल रैम मिलेगी, जो इसकी टोटल रैम को 13जीबी कर देती है। प्रोसेसर के तौर पर इनफीनिक्स के इस फोन में ऑक्टा-कोर UniSoc T616 चिपसेट दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में ड्यूल एलईडी फ्लैश के साथ 50MP का AI ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है।

सेल्फी के लिए इस फोन में आपको 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा, जो ड्यूल एलईडी फ्लैश के साथ आता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी के अनुसार इस बैटरी का स्टैंडबाय टाइम 45 दिन तक का है।

Continue Reading

Tech & Auto

जल्द ही लॉन्च होने वाली है रेडमी की ये दमदार स्मार्टफोन Redmi 10 2022, शाओमी इंडिया की वेबसाइट पर स्पॉट हुआ, जाने डिटेल्स

Published

on

 

शियोमी इंडिया वेबसाइट पर रेडमी 10 2022 को स्पॉट किया गया है, जिससे हिंट मिलता है कि फोन को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा. टिप्स्टर मुकुल शर्मा के मुताबिक शियोमी जल्द भारत में रेडमी 10 2022 को लॉन्च कर सकती है.

शियोमी ने भारत में अपनी नई रेडमी 10 सीरीज़ को भारत में पिछले हफ्ते लॉन्च किया है, और अब मालूम हुआ है कि कंपनी इस सीरीज़ का नया फोन भी लाने की तैयारी में है. शियोमी इंडिया वेबसाइट पर रेडमी 10 2022 को स्पॉट किया गया है, जिससे हिंट मिलता है कि फोन को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा. टिप्स्टर मुकुल शर्मा के मुताबिक शियोमी जल्द भारत में रेडमी 10 2022 को लॉन्च कर सकती है. टिप्स्टर ने इस फोन को कंपनी के इंडिया वेबसाइट पर लिस्टेड देखा है. बता दें कि कंपनी इस फोन को ग्लोबली पहले ही लॉन्च कर चुकी है, और अब इसे भारत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है.

जैसा कि बताया गया कि इस फोन को ग्लोबली पहले ही लॉन्च कर दिया गया है, इसलिए इसके फीचर्स का अंदाज़ा लगाया जा सकता है. Redmi 10 2022 में 6.5 इंच का फुल HD+ Dot डिस्प्ले दिया गया है जो कि 90Hz तक एडेप्टिव रिफ्रेश सपोर्ट के साथ आता है. प्रोटेक्शन के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन मिलती है.

प्रोसेसर के तौर पर इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio G88 के साथ Mali-G52 GPU दिया मिलता है. ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो ये स्मार्टफोन Android 11 पर बेस्ड MIUI 12.5 पर काम करता है.

मिलेगा 50 मेगापिक्सल का कैमरा
कैमरे के तौर पर इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. वहीं Redmi 10 2022 में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है. ये दोनों ही कैमरा 30fps पर फुल एचडी वीडियो को सपोर्ट करते हैं.

पावर के लिए फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और 9W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी के लिए रेडमी 10 2022 में 2.4GHz + 5GHz डुअल बैंड वाईफाई, ब्लूटूथ v5.1 वायरलेस कनेक्टिविटी, डुअल स्पीकर और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है.

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़5 days ago

District Hospital : शाॅर्ट सर्किट के कारण बिजली चली गई जिससे नवजात बच्चे की मौत,लापरवाही से यह घटना सामने आई

कोरबा। जिला अस्पताल में एक बड़ी घटना घटी गई है.जहां शाॅर्ट सर्किट के कारण अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड की बिजली...

छत्तीसगढ़1 week ago

यात्रियों को बड़ा झटका : 20 ट्रेनों को किया रद्द,देखें लिस्ट

बिलासपुर : ट्रेनों के कैंसिल होने से रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच SECR...

क्राइम न्यूज़2 weeks ago

CG Crime News : नाबालिग का अपहरण कर किया सामूहिक , दुष्कर्म

Manendragarh : कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ में एक नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने की सनसनीखेज घटना सामने आयी...

छत्तीसगढ़2 weeks ago

CG News: खेलते-खेलते 6 साल का मासूम हुआ गायब, परिजन ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

  भिलाई में 6 साल का बच्चा तीन दिनों से लापता है। अब तक पुलिस को उसका कोई सुराग नहीं...

छत्तीसगढ़2 weeks ago

Cg News : हरेली तिहार से गौ-मूत्र की खरीदी की शुरुआत,बिकेगा करीब 4 रुपये लीटर

रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में हरेली तिहार (हरियाली अमावस्या) से गौ—मूत्र की खरीदी करने का फैसला किया है। राज्य के...

#Exclusive खबरे

Advertisement

Calendar

August 2022
M T W T F S S
1 2 3 4 5 6 7
8 9 10 11 12 13 14
15 16 17 18 19 20 21
22 23 24 25 26 27 28
29 30 31  
Advertisement
Advertisement

Trending

  • 6 days ago

    Gold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम

  • देश5 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला,अब मिलेगा ये भी,जानिए

  • 6 days ago

    LPG Safety Tips: किचन में गैस सिलेंडर के पास भूलकर भी न करे ये गलतियां, नही तो हो सकता है बड़ा हादसा…

  • देश4 days ago

    उत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,कर्मचारियों को मिलेगा 3% ज्यादा DA, मिलेगा एरियर भी

  • देश5 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती खुशखबरी, डीए हो सकती है 38 फीसदी…पढ़िये पूरी खबर

  • 5 days ago

    इस विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट करने वाले छात्र को मिला 3 करोड़ का पैकेज,पढ़े पूरी खबर…

  • जॉब2 days ago

    उत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,मिलेगा एरियर

  • 6 days ago

    ELECTRIC SEWING MACHINE : मिल रहा सिर्फ 461 रुपये में, ये रहा इसे खरीदने का प्रोसेस…

  • 5 days ago

    Solar Cooking Stove: अब गैस के टेंशन से हो जाइये फ्री, आ गई है ये सोलर चूल्हा, मिल सकती है सब्सिडी, जल्द देखे इसकी कीमत…   

  • 6 days ago

    अजब प्रेम की गज़ब कहानी : युवती को हुआ भैंस से प्यार, तो युवती ने किया कुछ ऐसा की जानकर आप भी  हो जायेंगे हैरान…