जॉब
ग्रुप 3 तहत निकली 2500 पदों पर सरकारी नौकरी,उम्मीद्वार इस तारीख़ तक करें आवेदन

“ग्रुप 3 तहत निकली 2500 पदों पर सरकारी नौकरी,उम्मीद्वार इस तारीख़ तक करें आवेदन”
मध्यप्रदेश में ग्रुप 3 सरकारी भर्ती हो रही है. MPPEB द्वारा 2500 से ज्यादा पदों पर जॉब वैकेंसी निकली है. जानिए सैलरी और अप्लाई करने का तरीका.
10वीं, 12वीं, आईटीआई और डिप्लोमा लेवल पर सरकारी नौकरी सर्च कर रहे उम्मीदवारों के लिए गुड न्यूज है. ग्रुप 3 के हजारों पदों पर वैकेंसी निकली है. मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड यानी MPPEB द्वारा ये भर्तियां की जा रही हैं. एमपीपीईबी रिक्रूटमेंट 2022 का नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जारी किया जा चुका है और आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है.इस सरकारी जॉब वैकेंसी के लिए अप्लाई करने के लिए आपके पास 16 अगस्त 2022 तक का समय है।
इन पदों पर होगी भर्ती
उपयंत्री – 30 पद
उपयंत्री (सिविल) – 1835 पद
उपयंत्री (विद्युत/ यांत्रिकी) – 294 पद
उपयंत्री मैकेनिकल – 22 पद
उपयंत्री विद्युत या इलेक्ट्रिकल्स एंड इलेक्ट्रॉनिक्स – 59 पद
उप प्रबंधक (उपयंत्री सिविल) – 71 पद
मानचित्रकार – 10 पद
सहायक मानचित्रकार – 42 पद
सहायक प्रबंधक मुद्रण – 3 पद
सहायक प्रबंधक यानी असिस्टेंट मैनेजर कागज – 1 पद
उपयंत्री (सहायक भवन अधिकारी) – 4 पद
समयपाल – 113 पद
उपयंत्री (एम) – 1 पद
उपयंत्री (सिविल) सहायक भवन अधिकारी – 4 पद
उपयंत्री (जलापूर्ति एवं सीवरेज विभाग) – 04 पद
उपयंत्री जनकार्य एवं उद्यान विभाग – 15 पद
उपयंत्री (एम) यांत्रिकी विभाग – 1 पद
उपयंत्री इलेक्ट्रिकल – 26 पद
इसमें सीधी भर्ती और बैकलॉग भर्ती दोनों शामिल है. Direct Recruitment के लिए पदों की संख्या 2000 से ज्यादा है. 45 साल तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. किस पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा क्या मांगी गई है? पूरी डीटेल इस खबर के अंत में दिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करके प्राप्त कर सकते हैं. कुल 2557 पदों पर भर्ती होगी.
MPPEB Group 3 Salary कितनी होगी?
एमपीपीईबी ग्रुप 3 के पदों पर चुने जाने वाले उम्मीदवारों को अच्छी खासी सैलरी दी जाएगी. इनका वेतनमान अधिकतम 103600 प्रति माह तक होगा. यहां बताई गई राशि सिर्फ पे स्केल है. आपको मिलने वाली पूरी सैलरी पे स्केल के अलावा अलग से सरकारी नियमों के अनुसार सभी भत्ते भी दिए जाएंगे.
MPPEB Group 3 Apply कैसे करें?
मध्यप्रदेश ग्रुप 3 भर्ती 2022 का फॉर्म mponline.gov.in पर जारी किया गया है. आप एमपीपीईबी की वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाकर भी अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन 01 अगस्त 2022 से शुरू हो चुके हैं. अप्लाई करने की अंतिम तारीख 16 अगस्त 2022 है. फॉर्म में गलतियां सुधारने के लिए आपको 21 अगस्त 2022 तक का समय मिलेगा।
एप्लीकेशन फीस जेनरल कैटेगरी के लिए – 500 रुपये
एमपी के एससी, एसटी, ओबीसी, दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए – 250 रुपये ।
इसे भी पढ़िये :-
सोने-चांदी की कीमतों में तेजी से गिरावट,यहाँ से देखे कीमत प्रति 10 ग्राम

जॉब
जूनियर इंस्पेक्टर और ऑडिटर के पद पर नौकरी पाने का सुनहरा मौका,जानें आवेदन तिथि

Sarkari Naukri 2022: उम्मीदवार आवेदन करने पहले दिए गए इन तमाम जरूरी बातों को गौर से पढ़ें. साथ ही इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवार नौकरी हासिल कर सकते हैं.अरुणाचल प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (APSSB) में नौकरी (Sarkari Naukri) पाने का सुनहरा मौका है. इसके लिए APSSB ने सहकारी समितियों के लिए अपर डिवीजन क्लर्क (UDC) और जूनियर इंस्पेक्टर / ऑडिटर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे APSSB की आधिकारिक वेबसाइट apssb.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त है.इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक apssb.nic.in/Index/notice के जरिए भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक APSSB CGL Recruitment 2022 Notification PDF पर क्लिक करके भी आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 48 पद भरे जाएंगे.APSSB CGL Recruitment 2022 के लिए।
महत्वपूर्ण तिथियाँ
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि: 20 जुलाई 2022
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 16 अगस्त 2022 अपराह्न 3 बजे
रिक्ति विवरण
UDC (डिस्ट्रिक्ट एस्टेब्लिशमेंट) – 12 पद
यूडीसी – 22 पद
सहकारी समितियों के जूनियर इंस्पेक्टर/ ऑडिटर- 8 पद
योग्यता मानदंड
UDC- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होने के साथ किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कंप्यूटर एप्लीकेशन में न्यूनतम 6 महीने का डिप्लोमा होना चाहिए.
सहकारी समितियों के जूनियर इंस्पेक्टर / ऑडिटर – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस में डिग्री होनी चाहिए.
आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 से 32 वर्ष (सरकारी मानदंडों के अनुसार आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट होगी) के बीच होनी चाहिए.
आवेदन शुल्क
एपीएसटी – रु. 1500/-
सामान्य – रु. 200/-
वेतन
उम्मीदवारों को वेतन के तौर पर लेवल 5 के तहत रु. 29,200 से रु. 92,300/- रुपये दिए जाएंगे.
चयन मानदंड
वस्तुनिष्ठ प्रकार की लिखित परीक्षा – 300 अंक
स्किल टेस्ट – 40 अंक (बेसिक कंप्यूटर एप्लीकेशन – वर्ड प्रोसेसिंग, स्प्रेडशीट, स्लाइड)
जॉब
ऑफिसर और मैनेजर के पदों पर निकली PNB में बड़ी भर्ती…

Sarkari Naukri 2022 : उम्मीदवार आवेदन करने से पहले दिए गए इन तमाम महत्वपूर्ण बातों को ध्यान से जरूर पढ़ें. साथ ही जो भी उम्मीदवार PNB में नौकरी करना चाहते हैं, वे इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अप्लाई कर सकते हैं. पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में नौकरी करने का मन बना रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. इसके लिए PNB ने ऑफिसर और मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे PNB की आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अगस्त है। इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.pnbindia.in/ के जरिए भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक PNB Recruitment 2022 Notification PDF पर क्लिक करके भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 103 पद भरे जाएंगे।
महत्वपूर्ण तिथि
आवेदन करने की अंतिम तिथि- 30 अगस्त
रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 103
ऑफिसर (अग्नि सुरक्षा): 23 पद
मैनेजर (सुरक्षा): 80 पद
योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों के पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता होनी चाहिए.
आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयुसीमा 21 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
आवेदन शुल्क
सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क- ₹1003/- रुपये
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क- ₹59/- रुपये
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा. लिखित परीक्षा में 2-2 अंकों के 50 प्रश्न होंगे. परीक्षा की अवधि 60 मिनट है और अधिकतम अंक 100 है।
जरा इसे भी पढ़े
अजीबोगरीब गांव जहां रहते है लोग बिना कपड़ा के,जानिए वजह
जॉब
नौकरी की तलाश कर रहे युवाओँ के अच्छा मौका,बिजली विभाग में 1033 पदों पर निकाली भर्तियां

UP Sarkari Naukri: उत्तर प्रदेश बिजली विभाग ने एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के 1033 पदों पर भर्तियां निकाली हैं और इन पदों पर आवेदन 19 अगस्त से शुरू हो जाएंगे.अगर आप ग्रेजुएट हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है. आपके पास उत्तर प्रदेश बिजली विभाग में नौकरी करने का शानदार मौका है. यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के 1033 पदों पर भर्तियां निकाली हैं और इन पदों पर आवेदन 19 अगस्त से शुरू हो जाएंगे।
आरक्षित पद
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड में 1033 एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट पदों में से 103 पद ईडब्ल्यूएस, 278 ओबीसी, 216 एससी और 20 एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हैं. वहीं, अन्य 416 पदों पर सामान्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।
आवेदन
यूपी बिजली विभाग में एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट पद के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया 19 अगस्त 2022 से शुरू होगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार योग्य उम्मीदवार 12 सितंबर 2022 तक आवेदन कर सकेंगे. सभी उम्मीदवार बिजली विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट uppcl.org पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के लिए एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 826 रुपये फीस देनी होगी, जबकि अनारक्षित, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए 1180 रुपये आवेदन फीस तय की गई है.
ग्रेजुएशन के साथ टाइपिंग जरूरी
एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी भी स्ट्रीम के साथ ग्रेजुएट की डिग्री होना चाहिए. इसके साथ ही उम्मीदवारों को हिंदी टाइपिंग भी आनी चाहिए और उनकी स्पीड 30 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 21 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए।
लिखित परीक्षा और टाइपिंट टेस्ट से होगा चयन
एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट पदों पर चयन लिखित परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट के जरिए होगा. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट मोड से होगी, जिसका आयोजन 2 पार्ट में किया जाएगा. टेस्ट के पहले पार्ट में NIELIT के CCC लेवल के कंप्यूटर से संबंधित ऑब्जेक्टिव टाइप के 50 सवाल पूछे जाएंगे, वहीं दूसरे पार्ट में जनरल नॉलेज, रिजनिंग, अंग्रेजी और हिंदी के 180 अंक के 180 सवाल पूछे जाएंगे. लिखित परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा और टाइपिंग पास करने के बाद चयन होगा।
सैलरी
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड में एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट पद पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-04 के अनुसार दिया जाएगा और वेतनमान 27200-86100 रुपये होगा. इन पदों पर भर्ती के लिए अन्य जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
जरा इसे भी बढ़े
लगा जोरदार झटका इस बैंक के ग्राहकों को,जानें क्यों…
-
जॉब6 days agoLIC में निकली इन पदों पर ताबड़तोड़ भर्ती,मिलेगा सैलरी 80000 तक
-
Tech & Auto6 days agoलॉन्च हुआ one plus की ये सबसे सस्ती स्मार्टफोन, इसमें मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स, जाने डिटेल्स
-
Lifestyle6 days agoदिनभर की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए सुबह के नाश्ते में सेवन करे इन चीजों का
-
Tech & Auto6 days agoस्मार्टफोनों पर मिल रहे बम्फर डिस्काउंट, देखे लिस्ट
-
जॉब6 days agoचिकित्सा अधिकारी के 611 पदों निकली भर्ती,आवेदन सुरू
-
Tech & Auto5 days agoबेहद सस्ता मिल रहा ये vivo का यह फ़ोन, इसमें मिलेगा 44 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 4,000mAh की बड़ी बैटरी एवं फ़ास्ट चार्ज़िंग
-
व्यापर5 days agoपेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी,जानें अपने शहर का ताजा रेट
-
Tech & Auto7 days agoलेटेस्ट फीचर्स के साथ आया वॉशिंग मशीन,कपड़े धोने के बाद सिकुड़ेंगे नहीं,जानें इसकी क़ीमत
-
Tech & Auto6 days ago7000 रु से भी कम में मिल रहा है ये 64GB वाला धांसू फ़ोन, इस फ़ोन में मिलेगी 5000mAh की बैटरी, जाने डिटेल्स
-
Tech & Auto6 days agoजल्द आने वाली है इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर,मिलेगा डीजल से राहत




























You must be logged in to post a comment Login