जॉब
डीआरडीओ में वैज्ञानिकों की कमी,जल्द आने वाली है 1248 पदों पर भर्ती,जानें डिटेल

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने कई वैज्ञानिक पद के लिए वैकेंसी निकलने वाली है. अगर आप भी वैज्ञानिक बनने का सपना देख रहे हैं और अपने सपनों को पूरा करने के लिए बस मौके की तलाश कर रहे हैं तो आपके पास बहुत सही मौका है. डीआरडीओ जल्द ही वैज्ञानिकों के लिए आवेदन आमंत्रित करेगा. इस भर्ती के तहत कुल 1248 पदों को भरा जाएगा. ये प्रक्रिया आने वाले समय में जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा. जानकारी के मुताबिक, वित्त मंत्रालय ने इस प्रस्ताव की मंजूरी दे दी है. डीआरडीओ में इस समय वैज्ञानिकों की कमी देखी गई है. प्रस्ताव के तहत डीआरडीओ की विभिन्न प्रयोगशालाओं में पहले से रिक्त पड़े वैज्ञानिकों के 814 पदों को भरा जाएगा।
डीआरडीओ में वैज्ञानिकों की कमी
इसके अलावा अलग से वैज्ञानिकों के 434 नए पद भी सृजित किए जाएंगे. सरकार ने कहा कि इन्हें एक चरणबद्ध कार्यक्रम के तहत आने वाले तीन-चार वर्षों के भीतर भरा जाएगा. आंकडों के मुताबिक, डीआरडीओ के पास वैज्ञानिकों के स्वीकृत पदों की संख्या 7773 है. फिलबाल के समय में 6959 वैज्ञानिक ही काम रहे हैं. इससे नए पदों के सृजन की भी जरूरत होने लगी है. वित्त मंत्रालय ने केवल नए पदों पर भर्ती के लिए मंजूरी दी है.
जल्द होगा नोटिफिकेशन
वहीं डीआरडीओ के वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित करने के लिए परफारमेंस रिलेटिड इंसेंटिव योजना (पीआरआईएस) के क्रियान्वयन की मांग चल रही है. इस तरह की योजनाएं इसरो और परमाणु ऊर्जा विभाग में है. डीआरडीओ के वैज्ञानिक भी इसे लागू करने की मांग कर रहे हैं. रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस मुद्दे पर विचार किया जा रहा है. जल्द ही डीआरडीओ के लिए भर्तियां निकलने वाली है. डीआरडीओ की भर्ती के लिए नोटफिकेशन जारी किया जाएगा.
जरा इसे भी पढ़े
कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी,मिला डीए का बकाया पैसा

जॉब
बिजली विभाग में 1033 पदों पर निकाली भर्तियां,नौकरी की तलाश कर रहे युवाओँ के अच्छा मौका

UP Sarkari Naukri: उत्तर प्रदेश बिजली विभाग ने एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के 1033 पदों पर भर्तियां निकाली हैं और इन पदों पर आवेदन 19 अगस्त से शुरू हो जाएंगे.अगर आप ग्रेजुएट हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है. आपके पास उत्तर प्रदेश बिजली विभाग में नौकरी करने का शानदार मौका है. यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के 1033 पदों पर भर्तियां निकाली हैं और इन पदों पर आवेदन 19 अगस्त से शुरू हो जाएंगे।
आरक्षित पद
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड में 1033 एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट पदों में से 103 पद ईडब्ल्यूएस, 278 ओबीसी, 216 एससी और 20 एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हैं. वहीं, अन्य 416 पदों पर सामान्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।
आवेदन
यूपी बिजली विभाग में एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट पद के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया 19 अगस्त 2022 से शुरू होगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार योग्य उम्मीदवार 12 सितंबर 2022 तक आवेदन कर सकेंगे. सभी उम्मीदवार बिजली विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट uppcl.org पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के लिए एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 826 रुपये फीस देनी होगी, जबकि अनारक्षित, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए 1180 रुपये आवेदन फीस तय की गई है.
ग्रेजुएशन के साथ टाइपिंग जरूरी
एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी भी स्ट्रीम के साथ ग्रेजुएट की डिग्री होना चाहिए. इसके साथ ही उम्मीदवारों को हिंदी टाइपिंग भी आनी चाहिए और उनकी स्पीड 30 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 21 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए.
लिखित परीक्षा और टाइपिंट टेस्ट से होगा चयन
एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट पदों पर चयन लिखित परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट के जरिए होगा. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट मोड से होगी, जिसका आयोजन 2 पार्ट में किया जाएगा. टेस्ट के पहले पार्ट में NIELIT के CCC लेवल के कंप्यूटर से संबंधित ऑब्जेक्टिव टाइप के 50 सवाल पूछे जाएंगे, वहीं दूसरे पार्ट में जनरल नॉलेज, रिजनिंग, अंग्रेजी और हिंदी के 180 अंक के 180 सवाल पूछे जाएंगे. लिखित परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा और टाइपिंग पास करने के बाद चयन होगा.
सैलरी
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड में एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट पद पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-04 के अनुसार दिया जाएगा और वेतनमान 27200-86100 रुपये होगा. इन पदों पर भर्ती के लिए अन्य जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
जरा इसे भी पढ़े
PNB में निकली ऑफिसर और मैनेजर के पदों पर भर्ती…
जॉब
PNB में निकली ऑफिसर और मैनेजर के पदों पर भर्ती…

Sarkari Naukri 2022 : उम्मीदवार आवेदन करने से पहले दिए गए इन तमाम महत्वपूर्ण बातों को ध्यान से जरूर पढ़ें. साथ ही जो भी उम्मीदवार PNB में नौकरी करना चाहते हैं, वे इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अप्लाई कर सकते हैं. पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में नौकरी करने का मन बना रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. इसके लिए PNB ने ऑफिसर और मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे PNB की आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अगस्त है। इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.pnbindia.in/ के जरिए भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक PNB Recruitment 2022 Notification PDF पर क्लिक करके भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 103 पद भरे जाएंगे।
महत्वपूर्ण तिथि
आवेदन करने की अंतिम तिथि- 30 अगस्त
रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 103
ऑफिसर (अग्नि सुरक्षा): 23 पद
मैनेजर (सुरक्षा): 80 पद
योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों के पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता होनी चाहिए.
आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयुसीमा 21 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
आवेदन शुल्क
सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क- ₹1003/- रुपये
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क- ₹59/- रुपये
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा. लिखित परीक्षा में 2-2 अंकों के 50 प्रश्न होंगे. परीक्षा की अवधि 60 मिनट है और अधिकतम अंक 100 है।
जरा इसे भी पढ़े
महंगाई और बेरोजगारी के ख़िलाप कांग्रेस करेगा 28 अगस्त को रैली का आयोजन…
जॉब
AIIMS में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर,यहाँ से कर ले फटाफटआवेदन

Sarkari Naukri 2022: उम्मीदवार आवेदन करने से पहले दिए गए इन सभी आवश्यक बातों को ध्यान से जरूर पढ़ें. साथ ही इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवार AIIMS में नौकरी हासिल कर सकते हैं.ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, (AIIMS), बिलासपुर के कार्यालय में तैनाती के लिए 50 MTS के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे BECIL की आधिकारिक वेबसाइट becil.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है.इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.becil.com/ पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक AIIMS BECIL Recruitment 2022 Notification PDF के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी चेक कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 50 पदों को भरा जाएगा।
महत्वपूर्ण तिथि
आवेदन करने की अंतिम तिथि- 18 अगस्त
रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 50
योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कक्षा 10वीं पास होना जरूरी है. साथ ही उन्हें कम से कम 1 साल के लिए 100 बिस्तरों वाले अस्पताल में काम करने का अनुभव भी होना चाहिए.
आयुसीमा
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष होनी चाहिए।
जरा इसे भी पढ़े
यहाँ निकली पशुपालन और पशु चिकित्सा विभाग में भर्ती…
-
जॉब6 days agoLIC में निकली इन पदों पर ताबड़तोड़ भर्ती,मिलेगा सैलरी 80000 तक
-
Tech & Auto6 days agoलॉन्च हुआ one plus की ये सबसे सस्ती स्मार्टफोन, इसमें मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स, जाने डिटेल्स
-
Lifestyle6 days agoदिनभर की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए सुबह के नाश्ते में सेवन करे इन चीजों का
-
Tech & Auto6 days agoस्मार्टफोनों पर मिल रहे बम्फर डिस्काउंट, देखे लिस्ट
-
Tech & Auto5 days agoबेहद सस्ता मिल रहा ये vivo का यह फ़ोन, इसमें मिलेगा 44 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 4,000mAh की बड़ी बैटरी एवं फ़ास्ट चार्ज़िंग
-
जॉब6 days agoचिकित्सा अधिकारी के 611 पदों निकली भर्ती,आवेदन सुरू
-
व्यापर5 days agoपेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी,जानें अपने शहर का ताजा रेट
-
Tech & Auto6 days agoलेटेस्ट फीचर्स के साथ आया वॉशिंग मशीन,कपड़े धोने के बाद सिकुड़ेंगे नहीं,जानें इसकी क़ीमत
-
Tech & Auto6 days ago7000 रु से भी कम में मिल रहा है ये 64GB वाला धांसू फ़ोन, इस फ़ोन में मिलेगी 5000mAh की बैटरी, जाने डिटेल्स
-
जॉब7 days agoशानदार अवसर : महिला हेल्थ वर्कर समेत कई पदों पर भर्ती,आवेदन प्रक्रिया सुरू




























You must be logged in to post a comment Login