लगा जोरदार झटका इस बैंक के ग्राहकों को,जानें क्यों…

Bank of Baroda Interest Rate: आरबीआई की तरफ से रेपो रेट बढ़ाए जाने के बाद बैंकों ने ब्याज दर में बढ़ोतरी शुरू कर दी है. अब सरकारी बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा की तरफ से एमसीएलआर में वृद्धि की गई है.रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से पिछले दिनो रेपो रेट बढ़ाए जाने का असर एक बार फिर दिखाई देना शुरू हो गया है. पब्लिक सेक्टर के बड़े बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा ने अलग-अलग अवधि वाले लोन के लिए कोष की सीमांत लागत बेस्ड कर्ज की दर में 0.20 प्रतिशत बढ़ोतरी करने की घोषणा की है. नई दरें 12 अगस्त से लागू होंगी. बैंक की तरफ से 10 अगस्त को शेयर बाजार को भी इस बारे में जानकारी दी गई।
प्रभावी होंगे नए रेट
शेयर बाजार को भेजी जानकारी में बैंक की तरफ से कहा गया कि उसने एमसीएलआर (MCLR) दर में वृद्धि को मंजूरी दे दी है. यह 12 अगस्त से प्रभावी होगी. एक साल की अवधि की बेंचमार्क एमसीएलआर को 7.65 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.70 प्रतिशत किया गया है. ज्यादातर उपभोक्ता कर्ज की ब्याज दरें इसी के आधार पर तय होती हैं. इसके अलावा एक महीने की अवधि के लोन के लिए एमसीएलआर (MCLR) को 0.20 प्रतिशत बढ़ाकर 7.40 प्रतिशत कर दिया गया है.
बढ़ाई ब्याज दरें
इसके अलावा 3 महीने और छह महीने वाली अवधि के ऋण के लिए एमसीएलआर (MCLR) को 0.10 प्रतिशत बढ़ाकर क्रमश: 7.45 और 7.55 प्रतिशत करने का फैसला किया गया है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पिछले सप्ताह प्रमुख नीतिगत दर रेपो को 0.50 प्रतिशत बढ़ा दिया था. इसके बाद कई बैंकों ने अपनी ब्याज दरों में वृद्धि की है. इससे पहले आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), केनरा बैंक (Canara Bank) और पीएनबी (Punjab National Bank) ने भी ब्याज दर में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है.
बढ़ाया गया रेपो रेट
बैंक ऑफ बड़ौदा की तरफ से लिए गए फैसले का असर बैंक से जुड़े करीब 2 करोड़ ग्राहकों पर पड़ेगा. आपको बता दें पिछले करीब दो महीनो में आरबीआई की तरफ से तीन बार रेपो रेट में बढ़ोतरी की जा चुकी है. पहले केंद्रीय बैंक ने 40 बेसिस प्वाइंट, उसके बाद 50 बेसिस प्वाइंट और एक बार फिर इसमें 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है. इससे लोन की ब्याज दरें महंगी हो रही हैं।
जरा इसे भी पढ़े :-
सीएनजी और पीएनजी के दाम 70 प्रतिशत बढ़े,जानें कितने दिन में…

व्यापर
सीएनजी और पीएनजी के दाम 70 प्रतिशत बढ़े,जानें कितने दिन में…

आयातित ईंधन के इस्तेमाल से पिछले एक साल में सीएनजी और पीएनजी के दाम 70 प्रतिशत बढ़े। तीन महीने पहले सीएनजी-पीएनजी की बढ़ी मांग को पूरा करने के लिए महंगी आयातित एलएनजी के इस्तेमाल का निर्देश दिया था।11 अगस्त (भाषा) पेट्रोलियम मंत्रालय ने सीएनजी और पाइप वाली रसोई गैस (पीएनजी) के दामों में नरमी लाने के लिये प्राकृतिक गैस की आपूर्ति को उद्योगों से शहर गैस वितरण कंपनियों की तरफ मोड़ने का आदेश दिया है। आयातित ईंधन के इस्तेमाल की वजह से पिछले एक साल में सीएनजी और पीएनजी के दाम 70 प्रतिशत बढ़े हैं।मंत्रालय ने करीब तीन महीने पहले वाहन ईंधन सीएनजी और रसोई में इस्तेमाल होने वाले ईंधन पीएनजी की बढ़ी मांग को पूरा करने के लिए महंगी आयातित एलएनजी के इस्तेमाल का निर्देश दिया था।
मंत्रालय हालांकि, दस अगस्त को शहर के गैस संचालन के लिए मुख्य रूप से घरेलू स्तर पर उत्पादित गैस की आपूर्ति की पुरानी नीति पर वापस लौट आया है।अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली की इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड और मुंबई की महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) जैसी शहर गैस वितरण कंपनियों के लिये आवंटन 1.75 करोड़ घन मीटर प्रतिदिन से बढ़ाकर 2.078 करोड़ घन मीटर कर दिया गया है।अधिकारियों के अनुसार, बढ़ा हुआ आवंटन देश में पाइप के जरिये रसोई गैस और वाहनों के लिये सीएनजी आपूर्ति की 94 प्रतिशत मांग को पूरा करेगा।उन्होंने बताया कि अबतक करीब 83 प्रतिशत मांग इसके जरिये पूरी की जाती थी और शेष आवंटन गेल द्वारा एलएनजी के आयात के जरिये पूरी किया जाता था।
पूर्व व्यवस्था के तहत गेल एलएनजी के साथ घरेलू स्तर पर उपलब्ध गैस की औसत कीमत के आधार पर उसकी आपूर्ति करता थी।अधिकारियों ने बताया कि आयातित ईंधन के बजाय घरेलू गैस के इस्तेमाल से कच्चे माल की लागत घटेगी और सीएनजी तथा पीएनजी के दाम नीचे आएंगे।परिचालकों द्वारा महंगी एलएनजी का इस्तेमाल करने से पिछले एक साल के दौरान सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में जोरदार उछाल आया है।
दिल्ली में सीएनजी का दाम जुलाई 2021 में 43.40 रुपये प्रति किलोग्राम था, जो अब 74 प्रतिशत बढ़कर 75.61 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। वहीं इस दौरान पीएनजी की कीमतें 70 प्रतिशत बढ़कर 29.66 प्रति घनमीटर से 50.59 प्रति घनमीटर हो गई हैं।
जरा इसे भी पढ़े
डीआरडीओ में वैज्ञानिकों की कमी,जल्द आने वाली है 1248 पदों पर भर्ती,जानें डिटेल
जॉब
डीआरडीओ में वैज्ञानिकों की कमी,जल्द आने वाली है 1248 पदों पर भर्ती,जानें डिटेल

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने कई वैज्ञानिक पद के लिए वैकेंसी निकलने वाली है. अगर आप भी वैज्ञानिक बनने का सपना देख रहे हैं और अपने सपनों को पूरा करने के लिए बस मौके की तलाश कर रहे हैं तो आपके पास बहुत सही मौका है. डीआरडीओ जल्द ही वैज्ञानिकों के लिए आवेदन आमंत्रित करेगा. इस भर्ती के तहत कुल 1248 पदों को भरा जाएगा. ये प्रक्रिया आने वाले समय में जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा. जानकारी के मुताबिक, वित्त मंत्रालय ने इस प्रस्ताव की मंजूरी दे दी है. डीआरडीओ में इस समय वैज्ञानिकों की कमी देखी गई है. प्रस्ताव के तहत डीआरडीओ की विभिन्न प्रयोगशालाओं में पहले से रिक्त पड़े वैज्ञानिकों के 814 पदों को भरा जाएगा।
डीआरडीओ में वैज्ञानिकों की कमी
इसके अलावा अलग से वैज्ञानिकों के 434 नए पद भी सृजित किए जाएंगे. सरकार ने कहा कि इन्हें एक चरणबद्ध कार्यक्रम के तहत आने वाले तीन-चार वर्षों के भीतर भरा जाएगा. आंकडों के मुताबिक, डीआरडीओ के पास वैज्ञानिकों के स्वीकृत पदों की संख्या 7773 है. फिलबाल के समय में 6959 वैज्ञानिक ही काम रहे हैं. इससे नए पदों के सृजन की भी जरूरत होने लगी है. वित्त मंत्रालय ने केवल नए पदों पर भर्ती के लिए मंजूरी दी है.
जल्द होगा नोटिफिकेशन
वहीं डीआरडीओ के वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित करने के लिए परफारमेंस रिलेटिड इंसेंटिव योजना (पीआरआईएस) के क्रियान्वयन की मांग चल रही है. इस तरह की योजनाएं इसरो और परमाणु ऊर्जा विभाग में है. डीआरडीओ के वैज्ञानिक भी इसे लागू करने की मांग कर रहे हैं. रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस मुद्दे पर विचार किया जा रहा है. जल्द ही डीआरडीओ के लिए भर्तियां निकलने वाली है. डीआरडीओ की भर्ती के लिए नोटफिकेशन जारी किया जाएगा.
जरा इसे भी पढ़े
कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी,मिला डीए का बकाया पैसा
देश
कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी,मिला डीए का बकाया पैसा

7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. महाराष्ट्र में सरकारी कर्मचारियों के खाते में सातवें वेतन आयोग के बकाया की तीसरी किस्त का पैसा आ गया है. इससे पहले कर्मचारियों को सरकार की तरफ से दो किस्तों में भुगतान किया जा चुका है.सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के डीए में 4% की बढ़ोतरी कर दी है. दूसरी तरह कई राज्यों ने भी डीए में बढ़ोतरी की है. कई राज्यों के कर्मचारियों का डीए 34% है. अब महाराष्ट्र सरकार ने भी अपने कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दे रहा है. इससे पहले ही कर्मचारियों के खाते में बकाया दो किस्तें आ चुकी है. अब सरकार तीसरी किस्त खाते में भेज रही है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र सरकार ने सातवें वेतन आयोग के तहत एरियर के बकाये की तीसरी किस्त देने का ऐलान पहले ही कर दिया था. महाराष्ट्र में हुए सियासी हलचल के पहले ही इसकी कागजी कार्यवाही पूरी हो चुकी थी. अब जुलाई से अगस्त महीने में कर्मचारियों के खाते में बकाया की तीसरी किस्त आने लागी. सरकार ने अपनी तरफ से तीसरी किस्त जारी कर दी है।
अब मिलेगी चौथी किस्त!
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में साल 2019 में राज्य सरकार के कर्मचारियों के साथ जिला परिषद और नगर निगम के कर्मचारियों के लिए भी 7वां वेतन आयोग लागू किया गया. इसके बाद सरकार ने यह तय किया कि वर्ष 2019-20 से 5 सालों में और पांच किस्तों में कर्मचारियों को उनकी बकाया राशि का भुगतान किया जाएगा. इसके तहत अब तक कर्मचारियों को 2 किस्त मिल चुकी हैं. अब तीसरी किस्त खाते में आना शुरूहो गई है. इसके बाद चौथी और पांचवीं किस्त और बाकी रह जाएंगी.
कर्मचारियों की होगी बल्ले-बल्ले
सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले हो गई है. सरकारी कर्मचारियों के खाते में पैसे आने शुरू हो गए हैं, अगर आप महाराष्ट्र सरकार के कर्मचारी हैं तो आपके खाते को चेक कर लें. इसके तहत कर्मचारियों में ग्रुप ए के अधिकारियों को 30 से 40 हजार रुपये का फायदा होगा. वहीं, ग्रुप बी वाले अधिकारियों को 20 से 30 हजार रुपये का फायदा होगा. इसके तहत ग्रुप सी वालों को 10 से 15 हजार और चौथी श्रेणी वालों को 8 से 10 हजार रुपये का फायदा होगा. आपको बता दें कि महाराष्ट्र के सरकारी कर्मचारियों को 31% डीए का लाभ मिल रहा है।
जरा इसे भी पढ़े :-
बिजली विभाग में 1033 पदों पर निकाली भर्तियां,नौकरी की तलाश कर रहे युवाओँ के अच्छा मौका
-
जॉब6 days agoLIC में निकली इन पदों पर ताबड़तोड़ भर्ती,मिलेगा सैलरी 80000 तक
-
Tech & Auto6 days agoलॉन्च हुआ one plus की ये सबसे सस्ती स्मार्टफोन, इसमें मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स, जाने डिटेल्स
-
Lifestyle6 days agoदिनभर की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए सुबह के नाश्ते में सेवन करे इन चीजों का
-
Tech & Auto6 days agoस्मार्टफोनों पर मिल रहे बम्फर डिस्काउंट, देखे लिस्ट
-
जॉब6 days agoचिकित्सा अधिकारी के 611 पदों निकली भर्ती,आवेदन सुरू
-
Tech & Auto5 days agoबेहद सस्ता मिल रहा ये vivo का यह फ़ोन, इसमें मिलेगा 44 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 4,000mAh की बड़ी बैटरी एवं फ़ास्ट चार्ज़िंग
-
व्यापर5 days agoपेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी,जानें अपने शहर का ताजा रेट
-
Tech & Auto6 days agoलेटेस्ट फीचर्स के साथ आया वॉशिंग मशीन,कपड़े धोने के बाद सिकुड़ेंगे नहीं,जानें इसकी क़ीमत
-
Tech & Auto6 days ago7000 रु से भी कम में मिल रहा है ये 64GB वाला धांसू फ़ोन, इस फ़ोन में मिलेगी 5000mAh की बैटरी, जाने डिटेल्स
-
जॉब7 days agoशानदार अवसर : महिला हेल्थ वर्कर समेत कई पदों पर भर्ती,आवेदन प्रक्रिया सुरू






























You must be logged in to post a comment Login