Connect with us

व्यापर

अब इतने रुपये कम हुआ तेल की कीमत,देखिये ताजा रेट

Published

on

Edible Oil Price : बीते सप्ताह सरसों, सोयाबीन तेल-तिलहन और पामोलीन तेल कीमतों में गिरावट दर्ज हुई। विदेशी बाजारों में खाने के तेलों के भाव टूटने के चलते देश भर में खाने का तेल सस्ता हुआ है। शुक्रवार को सरकार ने सीपीओ के आयात शुल्क मूल्य में 100 रुपये क्विंटल की कमी की।विदेशी बाजारों में खाद्य तेलों के भाव टूटने के बीच देशभर के तेल-तिलहन बाजारों में बीते सप्ताह सरसों, सोयाबीन तेल-तिलहन और पामोलीन तेल कीमतों में गिरावट दर्ज हुई। वहीं मूंगफली और कच्चे पामतेल (सीपीओ) के भाव में सुधार देखने को मिला। बाकी तेल-तिलहनों के भाव अपरिवर्तित रहे। बाजार सूत्रों ने बताया कि विदेशों में खाद्य तेलों का बाजार काफी टूटा है जो गिरावट का मुख्य कारण है। इस गिरावट की वजह से देश में आयातकों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है क्योंकि उन्होंने जिस भाव पर सौदे खरीदे थे अब उसे कम भाव पर बेचना पड़ रहा है।

उन्होंने जिस सीपीओ का आयात 2,040 डॉलर प्रति टन के भाव पर किया था उसकी अगस्त खेप का मौजूदा भाव घटकर लगभग 1,000 डॉलर प्रति टन रह गया है। यानी थोक में सीपीओ (सारे खर्च व शुल्क सहित) 86.50 रुपये किलो होगा। उल्लेखनीय है कि लाखों टन सीपीओ तेल आयात होने की प्रक्रिया में हैं। दूसरी ओर सरसों का इस बार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) लगभग 5,050 रुपये क्विंटल था, जो अगली बिजाई के समय 200-300 रुपये क्विंटल के बीच बढ़ने का अनुमान है। उस हिसाब से सरसों तेल का थोक भाव आगामी फसल के बाद लगभग 125-130 रुपये किलो रहने का अनुमान है। अब जब बाजार में सीपीओ तेल लगभग 86.50 रुपये किलो होगा तो 125-130 रुपये में सरसों की खपत कहां होगी।

सूत्रों ने कहा कि तेल-तिलहन में आत्मनिर्भर होने के बजाय देश आयात पर ही निर्भर होता दिख रहा है। देश के प्रमुख तेल-तिलहन संगठनों को सरकार से खाद्य तेलों का शुल्क-मुक्त आयात करने की मांग करने के बजाय उचित सलाह देकर तेल-तिलहन उत्पादन बढ़ाने और आत्मनिर्भरता पाने की ओर प्रेरित करना चाहिये। उनकी यह जिम्मेदारी भी बनती है कि वे समय समय पर सरकार को बतायें कि कौन सा फैसला देश के तिलहन उत्पादकों के हित में है और कौन उसके नुकसान में है।

इन वजहों से गिर रहे हैं खाने के तेल के दाम
शुक्रवार को सरकार ने सीपीओ के आयात शुल्क मूल्य में 100 रुपये क्विंटल की कमी की जबकि सोयाबीन डीगम का आयात शुल्क मूल्य 50 रुपये प्रति क्विंटल और पामोलीन तेल का आयात शुल्क मूल्य 200 रुपये प्रति क्विंटल कम किया है। सूत्रों ने कहा कि एक तरफ आयात शुल्क मूल्य घटाया जा रहा है, वहीं विदेशों में तेल-तिलहन का बाजार टूट रहा है। सूत्रों ने कहा कि यह सारी स्थितियां देश को पूरी तरह आयात पर निर्भरता की ओर ले जा सकती हैं। सूत्रों ने कहा कि सोयाबीन में आई गिरावट के कारण पामोलीन तेल के भाव भी टूट गये। सीपीओ के कारोबार में सिर्फ भाव ही है कोई सौदे नहीं हो रहे क्योंकि आयातकों के खरीद भाव के मुकाबले दाम आधे से भी कम चल रहे हैं।उन्होंने कहा कि नमकीन बनाने वाली कंपनियों और गुजरात में बिनौला कारोबार के लगभग समाप्त होने के बाद मूंगफली की मांग है जिससे मूंगफली तेल-तिलहन कीमतों में समीक्षाधीन सप्ताह में सुधार आया। विदेशों में भाव टूटने से सोयाबीन तेल-तिलहन कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली। बिनौला तेल का भाव पिछले सप्ताहांत के स्तर पर पूर्ववत रहा। हालांकि, इसमें कारोबार लगभग समाप्त हो गया है।सूत्रों ने कहा कि आयातक और तेल उद्योग पहले से भारी नुकसान के रास्ते पर हैं। ऐसे में सरकार को अपना हर कदम फूंक-फूंक के उठाना होगा। पिछले दिनों सरकार के निर्देश और खुदरा तेल कारोबारियों के आश्वासन के बावजूद अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) में कितनी कमी हुई है? इस बारे में सरकार को कोई ठोस कदम उठाना चाहिये क्योंकि वैश्विक तेल कीमतों में गिरावट का लाभ उपभोक्ताओं को अभी नहीं मिल पा रहा है।

सरसों दाने का भाव 125 रुपये गिरा
सूत्रों ने बताया कि पिछले सप्ताहांत के मुकाबले बीते सप्ताह सरसों दाने का भाव 125 रुपये की गिरावट के साथ 7,170-7,220 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। सरसों दादरी तेल समीक्षाधीन सप्ताहांत में 250 रुपये की गिरावट के साथ 14,400 रुपये क्विंटल पर बंद हुआ। वहीं सरसों पक्की घानी और कच्ची घानी तेल की कीमतें भी क्रमश: 35-35 रुपये घटकर क्रमश: 2,280-2,360 रुपये और 2,320-2,425 रुपये टिन (15 किलो) पर बंद हुईं।सूत्रों ने कहा कि वैश्विक बाजरों में आई भारी गिरावट के मद्देनजर समीक्षाधीन सप्ताह में सोयाबीन दाने और लूज के थोक भाव क्रमश: 75 रुपये और 25 रुपये की गिरावट के साथ क्रमश: 6,275-6,325 रुपये और 6,025-6,075 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुए।

सोयाबीन तेल की कीमतें भी गिरीं
समीक्षाधीन सप्ताह में सोयाबीन तेल कीमतों में भी नुकसान रहा। सोयाबीन दिल्ली का थोक भाव 600 रुपये की हानि के साथ 13,100 रुपये, सोयाबीन इंदौर का भाव 350 रुपये टूटकर 12,850 रुपये और सोयाबीन डीगम का भाव 550 रुपये टूटकर 11,600 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ।नमकीन बनाने वाली कंपनियों और गुजरात में बिनौले का कारोबार बंद होने के बाद मूंगफली की मांग बढ़ने से मूंगफली तेल-तिलहन मजबूत हुआ। समीक्षाधीन सप्ताहांत में मूंगफली तिलहन का भाव 185 रुपये बढ़कर 6,895-7,020 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। पूर्व सप्ताहांत के बंद भाव के मुकाबले समीक्षाधीन सप्ताह में मूंगफली तेल गुजरात 720 रुपये की मजबूती के साथ 16,250 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ जबकि मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड का भाव 100 रुपये की मजबूती के साथ 2,710-2,900 रुपये प्रति टिन पर बंद हुआ।समीक्षाधीन सप्ताह में कच्चे पाम तेल (सीपीओ) का भाव 50 रुपये बढ़कर 10,950 रुपये क्विंटल हो गया। जबकि पामोलीन दिल्ली का भाव 400 रुपये टूटकर 12,400 रुपये और पामोलीन कांडला का भाव 250 रुपये टूटकर 11,300 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

व्यापर

 सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट,जानें लेटेस्ट रेट

Published

on

By

Gold Price Today :  सोने और चांदी की कीमतों में आज ग्‍लोबल मार्केट में भी गिरावट दिख रही है.सोने और चांदी की कीमतों में आज ग्‍लोबल मार्केट में भी गिरावट दिख रही है. आज एमसीएक्स (MCX) पर गोल्ड का अगस्त फ्यूचर 0.4 फीसदी गिरावट के साथ प्रति दस ग्राम 51,230 पर आ गया है, जबकि चांदी की कीमत 57,937 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है. ग्‍लोबल मार्केट में सोने-चांदी की कीमतों में फेरबदल का असर भारतीय वायदा बाजार में भी दिख रहा है. आइये जानते हैं लेटेस्ट रेट.

मल्‍टीकमोडिटी एक्‍सचेंज (MCX) पर आज सुबह 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का वायदा भाव 96 रुपये चढ़कर 51,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया ,जबकि एमसीएक्‍स पर सुबह चांदी का वायदा भाव 418 रुपये चढ़कर 58,037 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया. इससे पहले सोने में कारोबार की शुरुआत 51,490 रुपये पर खुलकर हुई थी, जबकि चांदी में कारोबार की शुरुआत 57,830 रुपये पर खुलकर हुई थी.

कीमतों में आज ग्‍लोबल मार्केट में भी गिरावट

सोने और चांदी की कीमतों में आज ग्‍लोबल मार्केट में भी गिरावट दिख रही है. अमेरिकी बाजार में आज सोने का हाजिर भाव 1,776 डॉलर प्रति औंस के आस-पास ट्रेड कर रहा है, जो पिछले बंद भाव से 0.33 फीसदी कम है. वहीं, चांदी की हाजिर कीमत आज 20.10 डॉलर प्रति औंस रही, जो पिछले बंद भाव से 0.44 फीसदी कम है. यही कारण है कि आज भारतीय वायदा बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है.

सोने-चांदी की बदलती कीमतों क बीच एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोना आगे रफ्तार पकड़ सकता है. एक्‍सपर्ट का कहना है कि अभी सोने पर भले ही दबाव है, लेकिन यह धीरे-धीरे खत्‍म हो रहा है. अगर बस बीते हफ्ते की बात करें तो सोने की कीमत वायदा बाजार में ही करीब 1,200 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ चुकी है. एक्सपर्ट्स कहते हैं कि जैसे ही महंगाई और मंदी का जोखिम थोड़ा कम होगा, सोना फिर महंगा होगा.

चेक करें लेटेस्ट रेट्स

अगर आप रोजाना सोने-चांदी के ताजा रेट्स जानना चाहते हैं तो घर बैठे इस जानकारी को हासिल कर सकते हैं. इसके लिए आपको मोबाइल नंबर से 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देनी होगी. इसके तुरंत बाद आपको मोबाइल फोन पर एसएमएस आएगा, जिसमें देश में सोने-चांदी के ताजा रेट्स की जानकारी दी जाएगी।

इसे भी पढ़िये :-

मंकीपॉक्स से 23 साल के युवक की मौत,बढ़ रहा है वायरस का खतरा

Continue Reading

व्यापर

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में कटौती,जानें कितना रुपये हुआ सस्ता

Published

on

By

कमर्शियल गैस सिलेंडर 36 रुपए सस्ता हुआ है. नई दर आज से ही लागू की गई है. राजधानी दिल्ली में अब इसकी कीमत घटकर 1976 रुपए हो गई है जो पहले 2012.50 रुपए थी.19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में कटौती की गई है. कमर्शियल गैस सिलेंडर 36 रुपए सस्ता हुआ है. राजधानी दिल्ली में अब इसकी कीमत घटकर 1976 रुपए हो गई है जो पहले 2012.50 रुपए थी. 14 किलोग्राम वाले डोमेस्टिक गैस सिलेंडर की कीमत में किसी तरह का बदलाव नहीं आया है.अभी तक दिल्ली में कमर्शियल गैस की कीमत 2012.50 रुपए, कोलकाता में 2132 रुपए, मुंबई में 1972.50 रुपए और चेन्नई में 2177.50 रुपए थी.यह लगातार चौथी दफा कीमत में कटौती की गई है. केवल जुलाई के महीने में इसकी कीमत में दो बार कमी की गई. 19 मई को राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 2354 रुपए थी. 1 जून को इसके भाव में 135 रुपए की कटौती की गई जिसके बाद यह घटकर 2219 रुपए पर आया. 1 जुलाई को फिर से कीमत में 198 रुपए की कमी की गई और इसका भाव घटकर 2021 रुपए पर आ गया था. 6 जुलाई को कीमत में 8.50 रुपए की कमी की गई और यह घटकर 2012.50 रुपए पर आ गई थी।

घरेलू गैस सिलेंडर का भाव
राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के भाव में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं आया है. उसका रेट 1053 रुपए प्रति सिलेंडर है. मुंबई का भाव 1052.50 रुपए है. कोलकाता का भाव 1079 रुपए और चेन्नई का भाव 1068.50 रुपए प्रति सिलेंडर है.

कमर्शियल गैस के अलावा जेट फ्यूल के रेट में भी कटौती

कमर्शियल गैस के अलावा जेट फ्यूल के रेट में भी कटौती की गई है. इसमें 12 फीसदी की कमी आई है. इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर उपलब्ध डेटा के मुताबिक, दिल्ली में जेट फ्यूल का भाव 121915.57 रुपए प्रति किलोलीटर है. कोलकाता का भाव 128425.21 रुपए प्रति लीटर है. मुंबई का भाव 120875.86 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई का भाव 126516.29 रुपए प्रति लीटर है.

इसे भी पढ़िये :-

Sukanya Samriddhi Yojana : सुकन्या समृद्धि योजना में हुई 5 बड़ी बदलाव,जानिए क्या है बदलाव

Continue Reading

व्यापर

पीएम फ्री सिलाई मशीन योजना तहत मिल रहा सिलाई मशीन,ऐसे उठाए फ़ायदा

Published

on

By

PM Free Silai Machine Yojana 2022 : महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. पीएम फ्री सिलाई मशीन योजना 2022 के तहत 20 से 40 साल की उम्र की महिलाओं को सिलाई मशीन लेने के लिए एक भी रुपया खर्च नहीं करना पड़ेगा.केंद्र सरकार ऐसी कई योजनाएं चला रही है जिसमें आम जनता को सीधा और बड़ा फायदा मिले. इसी क्रम में पीएम फ्री सिलाई मशीन योजना 2022 के तहत महिलाओं को फ्री सिलाई मशीन दी जा रही है, जिसके लिए उन्हें बस एक आवेदन करने की जरूरत है. ये योजना हर एक राज्य की 50,000 महिलाओं की सुविधा के लिए बनाई गई है।

महिलाएं होंगी आर्थिक स्वतंत्र

पीएम फ्री सिलाई मशीन योजना देश की महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने का मौका दे रही है. भारत की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार की तरफ से चलाई जा रही ये योजना एक अच्छा कदम साबित हो सकता है. पीएम फ्री सिलाई मशीन योजना 2022 के तहत 20 से 40 साल की उम्र की महिलाओं को सिलाई मशीन लेने के लिए एक भी रुपया खर्च नहीं करना पड़ेगा.

इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत 

इस योजना के अंतर्गत गांव और शहर की महिलाएं शामिल हैं. इस योजना का फायदा उठाने के लिए आपको (Documents) आधार कार्ड, जन्म तिथि प्रमाण, आय प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो, विकलांगों के लिए विशिष्ट विकलांगता आईडी और विधवाओं के लिए विधवा प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ेगी.

कैसे करें आवेदन?

– सबसे पहले आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट www.india.gov.in पर जाएं.
– अब होम पेज पर सिलाई की फ्री सप्लाई के लिए आवेदन पत्र के लिंक पर क्लिक करें.
– अब आप आवेदन पत्र के पीडीएफ का प्रिंट आउट निकाल लें.
– अब उसमें अपनी डिटेल्स दर्ज करें.
– आखिरी में आपको अपने डॉक्यूमेंट्स को अटैच करें.

आवेदन पत्र की होगी जांच

ध्यान रहे योजना का लाभ पत्रों को मिले इसके लिए सरकार आपके आवेदन के बाद उसकी जांचा करेगी. आवेदन पत्र सब्मिट करने के बाद कार्यालय अधिकारी के द्वारा आपके पत्र की जांच की जाएगी. जांच के बाद आपको मुफ्त सिलाई मशीन दे दी जाएगी।

इसे भी पढ़िये :-

अजब-गज़ब परंपरा : यहाँ की महिलाए अपनी शादी में नहाती सिर्फ एक बार,जानिए वजह

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़5 days ago

District Hospital : शाॅर्ट सर्किट के कारण बिजली चली गई जिससे नवजात बच्चे की मौत,लापरवाही से यह घटना सामने आई

कोरबा। जिला अस्पताल में एक बड़ी घटना घटी गई है.जहां शाॅर्ट सर्किट के कारण अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड की बिजली...

छत्तीसगढ़1 week ago

यात्रियों को बड़ा झटका : 20 ट्रेनों को किया रद्द,देखें लिस्ट

बिलासपुर : ट्रेनों के कैंसिल होने से रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच SECR...

क्राइम न्यूज़2 weeks ago

CG Crime News : नाबालिग का अपहरण कर किया सामूहिक , दुष्कर्म

Manendragarh : कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ में एक नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने की सनसनीखेज घटना सामने आयी...

छत्तीसगढ़2 weeks ago

CG News: खेलते-खेलते 6 साल का मासूम हुआ गायब, परिजन ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

  भिलाई में 6 साल का बच्चा तीन दिनों से लापता है। अब तक पुलिस को उसका कोई सुराग नहीं...

छत्तीसगढ़2 weeks ago

Cg News : हरेली तिहार से गौ-मूत्र की खरीदी की शुरुआत,बिकेगा करीब 4 रुपये लीटर

रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में हरेली तिहार (हरियाली अमावस्या) से गौ—मूत्र की खरीदी करने का फैसला किया है। राज्य के...

#Exclusive खबरे

Advertisement

Calendar

August 2022
M T W T F S S
1 2 3 4 5 6 7
8 9 10 11 12 13 14
15 16 17 18 19 20 21
22 23 24 25 26 27 28
29 30 31  
Advertisement
Advertisement

Trending

  • 6 days ago

    Gold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम

  • Tech & Auto7 days ago

    Electric Sewing Machine मिल रहा मात्रा 461 रुपये में,जानें कैसे खरीदें

  • देश5 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला,अब मिलेगा ये भी,जानिए

  • जॉब7 days ago

    तहसीलदार, बीडीओ और ट्रेजरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती,अंतिम मौक़ा आज

  • 6 days ago

    LPG Safety Tips: किचन में गैस सिलेंडर के पास भूलकर भी न करे ये गलतियां, नही तो हो सकता है बड़ा हादसा…

  • जॉब7 days ago

    केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 6,549 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता

  • 5 days ago

    इस विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट करने वाले छात्र को मिला 3 करोड़ का पैकेज,पढ़े पूरी खबर…

  • देश5 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती खुशखबरी, डीए हो सकती है 38 फीसदी…पढ़िये पूरी खबर

  • देश4 days ago

    उत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,कर्मचारियों को मिलेगा 3% ज्यादा DA, मिलेगा एरियर भी

  • amazing amazing7 days ago

    अजब-गज़ब परंपरा :यहाँ की महिलाए ज़िन्दगी में सिर्फ एक बार ही नहाती है,जानिए इसकी परंपरा