Connect with us

व्यापर

Gold Price Today : सोने की कीमत मे जोरों से उठा-पटक,जानिए 10 ग्राम सोने के लेटेस्ट रेट

Published

on

Gold Price Today: सोने का आयात शुल्‍क बढ़ाए जाने के बाद सोने की कीमत में उठा-पटक का दौर जारी है. शुक्रवार को फिर सोने और चांदी दोनों के ही रेट में ग‍िरावट जारी है. सोना अपने सवा साल के निचले स्तर पर ट्रेड कर रहा है. आइये चेक करते हैं लेटेस्ट रेट. वैश्विक बाजार से मिले-जुले संकेतों के बीच आज सोने की कीमतों में लगातार गिरावट चल रहा है. हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन भी सोने की कीमत में गिरावट दिख रही है, और सोना इस समय सवा साल के निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है. ऐसे में अगर आपको भी सोने-चांदी की खरीदारी करनी है तो आपके लिए खुशखबरी है.

आज सुबह मल्‍टीकमोडिटी एक्‍सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा भाव 30 रुपये की गिरावट के साथ 50,345 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया, जबकि एमसीएक्‍स पर चांदी का भाव सुबह 76 रुपये गिरकर 55,335 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है. आपको बता दें कि इससे पहले सोने में कारोबार की शुरुआत 50,385 रुपये पर खुलकर हुई थी, जबकि चांदी में ट्रेडिंग की शुरुआत 55,435 रुपये पर खुलकर हुई थी. इतना ही नहीं, सोना अभी अपने पिछले बंद भाव से 0.06 फीसदी गिरकर कारोबार कर रहा है, जबकि चांदी अभी अपने पिछले बंद भाव से करीब 0.14 फीसदी गिरावट पर ट्रेडिंग कर रही है.

वैश्विक बाजार में भी सोने और चांदी के भाव में लगातार गिरावट देखी जा रही है. आज अमेरिकी बाजार में सोने का हाजिर भाव 1,713.47 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जो पिछले बंद भाव से 0.32 फीसदी कम है. दूसरी तरफ चांदी का हाजिर भाव भी 18.76 डॉलर प्रति औंस रहा, जो पिछले बंद भाव से 0.30 फीसदी कम है. इतना ही नहीं वैश्विक बाजार में भी सोने का भाव एक दिन पहले अगस्‍त, 2021 के बाद सबसे निचले स्‍तर पर पहुंच गया था. यानी ग्लोबल मार्केट में भी सोना लगातार गिर रहा है.

अब करते हैं एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं? तो सोने की बढती कीमत को लेकर एक्सपर्ट्स का कहना है कि ग्‍लोबल मार्केट में डॉलर की लगातार बढ़ती मजबूती का असर सोने और चांदी की कीमतों पर आगे भी दिखेगा. और इसी दबाव में सोने का भाव एक साल के निचले स्‍तर तक चला गया है. बाजार के माहौल के हिसाब से अभी निवेशक डॉलर में ही पैसे लगा रहे हैं जबकि सोने में बिकवाली कर रहे हैं. वहीं, भारतीय बाजार में सरकार की ओर से सोने पर आयात शुल्‍क बढ़ाए जाने के बाद इसकी खपत में गिरावट आई है. यानी आगे भी सोने की कीमत में गिरावट दिख सकती है।

इसे भी पढ़िये :-

स्टेनोग्राफर की यहाँ निकली भर्ती,फटाफट करें आवेदन…ये रही शैक्षणिक योग्यता

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

व्यापर

CNG की कीमत में होगी बढ़ोतरी,पढ़िये पूरी ख़बर

Published

on

By

Promoting CNG as the national fuel, challenges and merits - Tehran Times

CNG और PNG सप्लाई करने वाली कंपनियों के लिए गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी Gail ने नेचुरल गैस के दाम बढ़ा दिए हैं. इससे गाड़ियों में इस्तेमाल होने वाली सीएनजी और खाना बनाने में उपयोग होने वाली पीएनजी की कीमतें बढ़ सकती हैं.
CNG और PNG की कीमतों में एक बार फिर से बढ़ोतरी की आशंका बढ़ गई है क्योंकि CNG और PNG सप्लाई करने वाली कंपनियों के लिए गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी Gail ने नेचुरल गैस के दाम बढ़ा दिए हैं. कीमतों में सीधे 18 फीसद की बढ़ोतरी हुई है और दाम बढ़ाकर 10.5 डॉलर प्रति यूनिट कर दिया गया है.उधर यूरोप के देशों से नेचुरल गैस की भारी मांग की वजह से भारत में गैस आयात में दिक्कत हो रही है. गैस आयात के लिए इंडियन ऑयल के टेंडर के लिए अभी कोई बोली नहीं आई है, इसका असर देश में नेचुरल गैस कीमतों पर भी पड़ सकता है, क्योंकि देश में खपत होने वाली कुल नेचुरल गैस का लगभग 50 फीसद हिस्सा आयात करना पड़ता है.नेचुरल गैस की बढ़ी हुई कीमतों का सामना भारत के पड़ोसी देशों को भी करना पड़ रहा है. बढ़ी हुई कीमतों की वजह से बांग्लादेश में बिजली उत्पादन प्रभावित हुआ है, जिस वजह से वहां पर बिजली कटौती हो रही है. वहीं पाकिस्तान ने अपने यहां नेचुरल गैस सप्लाई नियमित रखने के लिए अपनी जनता पर करीब 12 अरब डॉलर का टैक्स थोपने का फैसला किया है. पाकिस्तान ने पहले जो तेल और गैस की खरीद की हुई है उसकी पेमेंट करना जरूरी है. पेमेंट नहीं होने पर पाकिस्तान डिफॉल्ट कर सकता है और डिफॉल्ट से बचने के लिए ही वह टैक्स लगा रहा है।

इसे भी पढ़िये 

लेटेस्ट फीचर्स के साथ आया वॉशिंग मशीन,कपड़े धोने के बाद सिकुड़ेंगे नहीं,जानें इसकी क़ीमत

Continue Reading

व्यापर

सोने-चांदी की कीमतों में तेजी से गिरावट,यहाँ से देखे कीमत प्रति 10 ग्राम

Published

on

By

Gold Silver Price Today: ग्‍लोबल मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में आज फिर गिरावट दिख रही है, जिसका असर भारतीय वायदा बाजार पर भी दिखा. आज हफ्ते के दूसरे  कारोबारी दिन भारतीय बाजार में सोने-चांदी की कीमत में कमी दिख रही है.आइये जानते हैं लेटेस्ट रेट्स.सोने और चांदी की कीमतों में आज ग्‍लोबल मार्केट में भी गिरावट दिख रही है.सोने और चांदी की कीमतों में आज ग्‍लोबल मार्केट में भी गिरावट दिख रही है. आज गिरावट के साथ चांदी का भाव आज 58 हजार से नीचे आ गया है. इजबकि इससे पहले सोने का भाव एक महीने के उच्‍चतम स्‍तर पर पहुंच गया था. लेकिन एक बार फिर इसमें गिरावट दिख रहा है.

जानिए क्या है आज सोने-चांदी का रेट? 

मल्‍टीकमोडिटी एक्‍सचेंज (MCX) पर आज सुबह 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का वायदा भाव 75 रुपये गिरकर 51,351 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि चांदी की वायदा कीमत 395 रुपये गिरकर 57,931 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर रही है.

इससे पहले सोने में कारोबार की शुरुआत 51,250 रुपये के स्‍तर पर खुलकर हुई थी, जबकि चांदी में कारोबार की शुरुआत 58,261 रुपये के भाव पर खुलकर हुई थी. आपको बता दें कि सोना अभी अपने पिछले बंद भाव से 0.15 फीसदी की गिरावट पर कारोबार कर रहा है, जबकि चांदी अभी पिछले बंद भाव से 0.68 फीसदी नीचे कारोबार कर रही है.

ग्‍लोबल मार्केट में भी चढ़े दाम

आपको बता दें कि पिछले कुछ सेशन से ग्‍लोबल मार्केट में भी सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव दिख रहा है. अमेरिकी बाजार में सोने का हाजिर भाव 1,774.04 डॉलर प्रति औंस रहा, जबकि चांदी की हाजिर कीमत में आज गिरावट दिख रही और यह 20.2 डॉलर प्रति औंस के भाव बिक रहा.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

सोने-चांदी की कीमतों में हो रहे फेरबदल पर एक्‍सपर्ट का कहना है कि अभी सोने पर भले ही दबाव है, लेकिन जैसे ही महंगाई और मंदी का जोखिम थोड़ा कम होगा, सोना की कीमत में एक बार फिर तेजी होगी. एक्सपर्ट्स की मानें तो इस साल के अंत तक सोना 54 हजार का स्‍तर पकड़ सकता है.

चेक करें लेटेस्ट रेट्स

अगर आप रोजाना सोने-चांदी के ताजा रेट्स जानना चाहते हैं तो घर बैठे इस जानकारी को हासिल कर सकते हैं. इसके लिए आपको मोबाइल नंबर से 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देनी होगी. इसके तुरंत बाद आपको मोबाइल फोन पर एसएमएस आएगा, जिसमें देश में सोने-चांदी के ताजा रेट्स की जानकारी दी जाएगी।

इसे भी पढ़िये :-

राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स का दूसरा केस आया सामने,लगातार बढ़ रहा है ख़तरा

Continue Reading

व्यापर

पेट्रोल और डीजल के साथ सीएनजी के बढ़े दाम,महंगाई का बड़ा झटका

Published

on

By

Diesel Price : देश में पेट्रोल और डीजल के साथ ही सीएनजी की खपत भी हर दिन हो रही है.सीएनजी (CNG) का इस्तेमाल लोग गाड़ियों में भी करते हैं. हालांकि अब सीएनजी के दाम में भी इजाफा हो रहा है.देश में काफी वक्त से पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं. करीब दो महीने से पेट्रोल और डीजल के दाम में सरकारी तेल कंपनियों ने कोई बदलाव नहीं किया है. हालांकि दूसरी तरफ सीएनजी के दाम में थोड़े-थोड़े वक्त में बदलाव देखा जा रहा है. अब कुछ जगहों पर सीएनजी के दाम पेट्रोल की कीमत के बराबर भी हो चुके हैं या उससे ज्यादा भी हो गए हैं. उत्तर प्रदेश में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है. पहले सीएनजी के दाम पेट्रोल और डीजल से भी कम होते थे लेकिन अब सीएनजी भी लोगों को काफी महंगी पड़ रही है।

सीएनजी के दाम बढ़े 

लोगों पर महंगाई का वार थमने का नाम नहीं ले रहा है.अब कुछ जगहों पर सीएनजी के दाम बढ़ने से लोगों का बजट गड़बड़ा रहा है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल की कीमत 96.57 रुपये है.वहीं डीजल यहां पर 89.76 रुपये में मिल रहा है. हालांकि यहां पर सीएनजी के दाम भी काफी बढ़ गए हैं. ग्रीन गैस लिमिटेड ने रविवार को लखनऊ और उन्नाव में सीएनजी की कीमतों में प्रति किलो 5.3 रुपये की बढ़ोतरी की है।

ज्यादा करना होगा भुगतान

इसके साथ ही 1 अगस्त मंगलवार से ही लोगों को सीएनजी के लिए राजधानी लखनऊ में 96.10 रुपये प्रति किलो के हिसाब से भुगतान करना होगा. इसके अलावा उन्नाव में 97.55 रुपये प्रति किलो उन्नाव में मिल रहा है. इस वित्त वर्ष में ऐसा तीसरी बार हुआ है जब सीएनजी के दामों में इजाफा हुआ है.

पहले भी हुआ इजाफा

इस साल मार्च के बाद से ही सीएनजी के दामों में इजाफा देखने को मिल रहा है. इससे पहले जुलाई में सीएनजी का दाम लखनऊ में प्रति किलो 90.80 रुपये और उन्नाव में 92.25 रुपये था. इससे पहले मई में जीजीएल ने 2 रुपये बढ़ाए थे।

इसे भी पढ़िये :-

बैंक पीओ पदों पर बंपर भर्ती,करें फटाफट आवेदन

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़5 days ago

District Hospital : शाॅर्ट सर्किट के कारण बिजली चली गई जिससे नवजात बच्चे की मौत,लापरवाही से यह घटना सामने आई

कोरबा। जिला अस्पताल में एक बड़ी घटना घटी गई है.जहां शाॅर्ट सर्किट के कारण अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड की बिजली...

छत्तीसगढ़1 week ago

यात्रियों को बड़ा झटका : 20 ट्रेनों को किया रद्द,देखें लिस्ट

बिलासपुर : ट्रेनों के कैंसिल होने से रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच SECR...

क्राइम न्यूज़2 weeks ago

CG Crime News : नाबालिग का अपहरण कर किया सामूहिक , दुष्कर्म

Manendragarh : कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ में एक नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने की सनसनीखेज घटना सामने आयी...

छत्तीसगढ़2 weeks ago

CG News: खेलते-खेलते 6 साल का मासूम हुआ गायब, परिजन ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

  भिलाई में 6 साल का बच्चा तीन दिनों से लापता है। अब तक पुलिस को उसका कोई सुराग नहीं...

छत्तीसगढ़2 weeks ago

Cg News : हरेली तिहार से गौ-मूत्र की खरीदी की शुरुआत,बिकेगा करीब 4 रुपये लीटर

रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में हरेली तिहार (हरियाली अमावस्या) से गौ—मूत्र की खरीदी करने का फैसला किया है। राज्य के...

#Exclusive खबरे

Advertisement

Calendar

August 2022
M T W T F S S
1 2 3 4 5 6 7
8 9 10 11 12 13 14
15 16 17 18 19 20 21
22 23 24 25 26 27 28
29 30 31  
Advertisement
Advertisement

Trending

  • 7 days ago

    Gold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम

  • देश6 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला,अब मिलेगा ये भी,जानिए

  • 6 days ago

    LPG Safety Tips: किचन में गैस सिलेंडर के पास भूलकर भी न करे ये गलतियां, नही तो हो सकता है बड़ा हादसा…

  • देश5 days ago

    उत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,कर्मचारियों को मिलेगा 3% ज्यादा DA, मिलेगा एरियर भी

  • देश5 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती खुशखबरी, डीए हो सकती है 38 फीसदी…पढ़िये पूरी खबर

  • 6 days ago

    इस विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट करने वाले छात्र को मिला 3 करोड़ का पैकेज,पढ़े पूरी खबर…

  • 7 days ago

    ELECTRIC SEWING MACHINE : मिल रहा सिर्फ 461 रुपये में, ये रहा इसे खरीदने का प्रोसेस…

  • जॉब3 days ago

    उत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,मिलेगा एरियर

  • 6 days ago

    Solar Cooking Stove: अब गैस के टेंशन से हो जाइये फ्री, आ गई है ये सोलर चूल्हा, मिल सकती है सब्सिडी, जल्द देखे इसकी कीमत…   

  • 7 days ago

    अजब प्रेम की गज़ब कहानी : युवती को हुआ भैंस से प्यार, तो युवती ने किया कुछ ऐसा की जानकर आप भी  हो जायेंगे हैरान…