जॉब
इंडस्ट्री इंस्पेक्टर और सेकेंडरी इंस्पेक्टर समेत कई पदों पर भर्तियां निकाली,करें जल्द अप्लाई

महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से जारी इस वैकेंसी के माध्यम से इंडस्ट्री इंस्पेक्टर और सेकेंडरी इंस्पेक्टर समेत कई पदों पर भर्तियां होंगी. आवेदन करने के लिए वेबसाइट- mpsc.gov.in पर जाना होगा.महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुई है. MPSC की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इंडस्ट्री इंस्पेक्टर और सेकेंडरी इंस्पेक्टर समेत कई पदों पर भर्तियां होंगी।
महाराष्ट्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह बहुत अच्छा है. इस वैकेंसी के तहत कुल 228 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वो एमपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट- mpsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस वैकेंसी में आवेदन करने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पूरी डिटेल्स देख लें.महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया फिलहाल शुरू नहीं हुई है. आवेदन फॉर्म 02 अगस्त 2022 से एक्टिवेट हो जाएंगे. वहीं इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 22 अगस्त 2022 तक का समय मिलेगा।
ऐसे करें आवेदन
आवेदन करने के लिए सबसे पहले एमपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट- mpsc.gov.in पर जाना होगा.
वेबसाइट की होम पेज पर Important Notices पर जाएं.
इसमें MPSC Group C Recruitment 2022 Notification के लिंक पर क्लिक करें.
अब Click here for New Registration के लिंक पर जाएं.
यहां मांगी गई डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन कर लें.
प्राप्त रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगइन करें.
लॉगइन करने के बाद Application Form भरें.
आवेदन प्रक्रिया पूरी होने पर प्रिंट जरूर ले लें.
ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें.
इन पदों पर भर्तियां
महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से जारी इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 228 पदों पर भर्तियां होंगी. इसमें इंडस्ट्री इंस्पेक्टर, सेकेंडरी इंस्पेक्टर, टैक्स असिस्टेंट, क्लर्क टाइपिंग इंग्लिश और क्लर्क टाइपिंग मराठी के पदों पर भर्तियां की जाएंगी. ऑफिशियल नोटिफिकेशन में वैकेंसी की पूरी डिटेल्स दी गई है. करियर की खबरें यहां देखें
कौन कर सकता है अप्लाई?
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यताएं रखी गई है. इसमें ज्यादातर पदों के लिए वही उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है. वही टाइपिस्ट के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की टाइपिंग स्पीड चेक की जाएगी. इसकी योग्यता देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन चेक करें.
ऐसे होगा चयन
इन पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन दो चरणों की परीक्षा के माध्यम से होगा. इसमें सबसे पहले प्रीलिम्स परीक्षा 100 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी. इसमें चुने गए उम्मीदवारों को मेंस परीक्षा में शामिल होना होगा. बता दें कि मेंस परीक्षा 200 अंकों के लिए होगी।
इसे भी पढ़िये :-
मंकीपॉक्स से 23 साल के युवक की मौत,बढ़ रहा है वायरस का खतरा
AIIMS Rajkot की ओर से निकली असिस्टेंट प्रोफेसर समेत कई पदों पर भर्तियां,जानें आवेदन की तिथि

जॉब
इस विश्वविद्यालय में निकली असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती,जानें अंतिम तिथि

Sarkari Naukri: उम्मीदवार दिए गए इन तमाम खास बातों को ध्यान से अवश्य पढ़ें. साथ ही इस भर्ती प्रक्रिया के तहत Delhi University में नौकरी (Govt Jobs) पा सकते हैं.सेंट स्टीफंस कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन कररना चाहते हैं, वे St. Stephens College की आधिकारिक वेबसाइट ststephens.edu पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है.इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.ststephens.edu/vacancy-advt-asst-prof-2022/ पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक DU Recruitment 2022 Notification PDF के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी चेक कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 17 पदों को भरा जाएगा।
महत्वपूर्ण तिथि
आवेदन करने की अंतिम तिथि- 19 अगस्त
रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 17
योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों के पास किसी भारतीय विश्वविद्यालय से संबंधित / प्रासंगिक / संबद्ध विषय में 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री या किसी मान्यता प्राप्त विदेशी विश्वविद्यालय से समकक्ष डिग्री होनी चाहिए. साथ ही उम्मीदवारों को UGC, CSIR द्वारा आयोजित नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट या UGC द्वारा मान्यता प्राप्त एक समान परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए.
अन्य जानकारी
स्क्रीनिंग कमेटी सभी उम्मीदवारों की एक लिस्ट तैयार करेगी, जिसमें उनके द्वारा प्राप्त अंकों को अवरोही क्रम में दर्शाया जाएगा. 50 से कम अंक प्राप्त करने वाले आवेदक को शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची में शामिल नहीं किया जाएगा.
इसे भी पढ़े
जॉब
जिला बाल संरक्षण अधिकारी, संरक्षण अधिकारी, कानूनी-सह परिवीक्षा अधिकारी,सहित कई पदों पर निकली भर्ती,19 अगस्त तक करें आवेदन

Government jobs 2022: अभ्यर्थियों को महिला एवं बाल विकास, महाराष्ट्र में जिला बाल संरक्षण अधिकारी, संरक्षण अधिकारी, कानूनी-सह परिवीक्षा अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता सहित अन्य पदों पर नियुक्त किया जाएगा. अभ्यर्थियों को सलाह है कि आवेदन करने के पहले नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ लें.सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे अभ्यर्थियों के लिए महिला एवं बाल विकास में आवेदन करने का सुनहरा मौका है. कुल पदों की संख्या 195 है. इसके लिए आवेदन करने की प्रक्रिया जारी है. इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट @maharashtra.gov.in पर विजिट करके नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं. आवेदन करने और फीस जमा करने की लास्ट डेट 19 अगस्त 2022 है.
बता दें कि अंतिम रूप से चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को महिला एवं बाल विकास, महाराष्ट्र में जिला बाल संरक्षण अधिकारी, संरक्षण अधिकारी, कानूनी-सह परिवीक्षा अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता सहित अन्य पदों पर नियुक्त किया जाएगा. अभ्यर्थियों को सलाह है कि आवेदन करने के पहले नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ लें.
इस तारीख तक करें आवेदन
आवेदन फॉर्म भरने की शुरुआत – 02 अगस्त 2022
आवेदन करने की आखिरी तारीख – 19 अगस्त 2022
योग्यता
अभ्यर्थियों को बता दें कि प्रत्येक पद के लिए योग्यता अलग-अलग है. हालांकि अभ्यर्थियों के पास 12वीं, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, डिप्लोमा, एलएलबी, कंप्यूटर (बीसीए) की योग्यता होनी चाहिए. योग्यता के लिए नोटिफिकेशन देखा जा सकता है.
आयु सीमा
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18 से 43 साल के बीच होनी चाहिए. हालांकि आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट का भी प्रावधान है ।
इसे भी पढ़े
यहाँ निकली फोटोग्राफर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती,उम्मीदवार जल्द करें आवेदन
जॉब
यहाँ निकली फोटोग्राफर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती,उम्मीदवार जल्द करें आवेदन

Sarkari Naukri 2022: OSSC ने वरिष्ठ कैमरामैन, फोटोग्राफर अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं. आवेदन प्रक्रिया 10 अगस्त से शुरू होगी एवं उम्मीदवार 9 सितंबर तक पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे.अगर आपको फोटोग्राफी का शौक है और आपने सिनेमेटोग्राफी अथवा फोटोग्राफी में डिप्लोमा किया है तो आपके लिए सरकारी नौकरी का अवसर है. ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग, OSSC ने वरिष्ठ कैमरामैन, फोटोग्राफर अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं. आवेदन प्रक्रिया 10 अगस्त से शुरू होगी एवं उम्मीदवार 9 सितंबर तक पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे. इसके लिए उन्हें आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर विजिट करना होगा।कुल 9 पदों पर भर्ती निकाली गई है. जिसमें सीनियर कैमरामैन के 2, फोटोग्राफर के 2, इंडेक्सर के 2 एवं असिस्टेंट ऑपरेटर के 3 पद शामिल हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि – 10 अगस्त
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि – 9 सितंबर 2022
योग्यता
10वीं पास के साथ फोटोग्राफी अथवा सिनेमेटोग्राफी में डिप्लोमा डिग्री धारक उम्मीदवार पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.
सैलरी
सीनियर कैमरामैन एवं फोटोग्राफर पदों पर चयनित उम्मीदवारों को शुरुवात में ₹25300 प्रतिमाह मासिक सैलरी दी जाएगी. वहीं इंडेक्स एवं असिस्टेंट ऑपरेटर पदों के लिए 12,600 रुपए स्टाइपेंड मिलेगा.
आयु सीमा
सभी पदों के लिए न्यूनतम 18 एवं अधिकतम 38 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़िये :-
ताबड़तोड़ फीचर्स के साथ आया ये वॉशिंग मशीन,कपड़े धोने के बाद सिकुड़ेंगे नहीं,जानें इसकी क़ीमत
-
Tech & Auto6 days agoलेटेस्ट फीचर्स के साथ आया वॉशिंग मशीन,कपड़े धोने के बाद सिकुड़ेंगे नहीं,जानें इसकी क़ीमत
-
जॉब6 days agoप्राइमरी टीचर की निकली बड़ी भर्ती,जानें आवेदन की तिथि
-
देश6 days agoउत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,मिलेगा एरियर,पढ़िये पूरी ख़बर
-
व्यापर6 days agoकिसानों के लिए खुशखबरी : तारबंदी योजना सरकार दे रही है सब्सिडी के साथ,पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर ,ऐसे उठाए लाभ
-
जॉब6 days agoइंटेलिजेंस ब्यूरो में निकली भर्ती,युवाओं के लिए सुनहरा मौका,22 अगस्त तक करें अप्लाई
-
जॉब5 days agoप्राइमरी टीचर और अपर प्राइमरी टीचर की निकली बड़ी भर्ती,जानें आवेदन की तिथि
-
Tech & Auto6 days agoअगर आप भी खरीदना चाहते है Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC तो,मिल रहा है 19 हजार रुपए की छुट के साथ
-
जॉब6 days agoसिविल असिस्टेंट सर्जन पद पर भर्ती,सैलरी मिलेगा 1,51,000 तक
-
जरा हटके6 days agoअजब-गज़ब परंपरा : यहाँ की महिलाए अपनी शादी में नहाती सिर्फ एक बार,जानिए वजह
-
Tech & Auto6 days agoलॉन्च की गई ये 483 किलोमीटर चलने वाली Optibike R22 Everest ई-बाइक, जाने क्या है इस ई-बाइक की कीमत



























You must be logged in to post a comment Login