व्यापर
अब इतने रुपये कम हुआ तेल की कीमत,देखिये ताजा रेट

Edible Oil Price : बीते सप्ताह सरसों, सोयाबीन तेल-तिलहन और पामोलीन तेल कीमतों में गिरावट दर्ज हुई। विदेशी बाजारों में खाने के तेलों के भाव टूटने के चलते देश भर में खाने का तेल सस्ता हुआ है। शुक्रवार को सरकार ने सीपीओ के आयात शुल्क मूल्य में 100 रुपये क्विंटल की कमी की।
विदेशी बाजारों में खाद्य तेलों के भाव टूटने के बीच देशभर के तेल-तिलहन बाजारों में बीते सप्ताह सरसों, सोयाबीन तेल-तिलहन और पामोलीन तेल कीमतों में गिरावट दर्ज हुई। वहीं मूंगफली और कच्चे पामतेल (सीपीओ) के भाव में सुधार देखने को मिला। बाकी तेल-तिलहनों के भाव अपरिवर्तित रहे। बाजार सूत्रों ने बताया कि विदेशों में खाद्य तेलों का बाजार काफी टूटा है जो गिरावट का मुख्य कारण है। इस गिरावट की वजह से देश में आयातकों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है क्योंकि उन्होंने जिस भाव पर सौदे खरीदे थे अब उसे कम भाव पर बेचना पड़ रहा है।
उन्होंने जिस सीपीओ का आयात 2,040 डॉलर प्रति टन के भाव पर किया था उसकी अगस्त खेप का मौजूदा भाव घटकर लगभग 1,000 डॉलर प्रति टन रह गया है। यानी थोक में सीपीओ 86.50 रुपये किलो होगा। उल्लेखनीय है कि लाखों टन सीपीओ तेल आयात होने की प्रक्रिया में हैं। दूसरी ओर सरसों का इस बार न्यूनतम समर्थन मूल्य लगभग 5,050 रुपये क्विंटल था, जो अगली बिजाई के समय 200-300 रुपये क्विंटल के बीच बढ़ने का अनुमान है। उस हिसाब से सरसों तेल का थोक भाव आगामी फसल के बाद लगभग 125-130 रुपये किलो रहने का अनुमान है। अब जब बाजार में सीपीओ तेल लगभग 86.50 रुपये किलो होगा तो 125-130 रुपये में सरसों की खपत कहां होगी।
सूत्रों ने कहा कि तेल-तिलहन में आत्मनिर्भर होने के बजाय देश आयात पर ही निर्भर होता दिख रहा है। देश के प्रमुख तेल-तिलहन संगठनों को सरकार से खाद्य तेलों का शुल्क-मुक्त आयात करने की मांग करने के बजाय उचित सलाह देकर तेल-तिलहन उत्पादन बढ़ाने और आत्मनिर्भरता पाने की ओर प्रेरित करना चाहिये। उनकी यह जिम्मेदारी भी बनती है कि वे समय समय पर सरकार को बतायें कि कौन सा फैसला देश के तिलहन उत्पादकों के हित में है और कौन उसके नुकसान में है।
इन वजहों से गिर रहे हैं खाने के तेल के दाम
शुक्रवार को सरकार ने सीपीओ के आयात शुल्क मूल्य में 100 रुपये क्विंटल की कमी की जबकि सोयाबीन डीगम का आयात शुल्क मूल्य 50 रुपये प्रति क्विंटल और पामोलीन तेल का आयात शुल्क मूल्य 200 रुपये प्रति क्विंटल कम किया है। सूत्रों ने कहा कि एक तरफ आयात शुल्क मूल्य घटाया जा रहा है, वहीं विदेशों में तेल-तिलहन का बाजार टूट रहा है। सूत्रों ने कहा कि यह सारी स्थितियां देश को पूरी तरह आयात पर निर्भरता की ओर ले जा सकती हैं।
सूत्रों ने कहा कि सोयाबीन में आई गिरावट के कारण पामोलीन तेल के भाव भी टूट गये। सीपीओ के कारोबार में सिर्फ भाव ही है कोई सौदे नहीं हो रहे क्योंकि आयातकों के खरीद भाव के मुकाबले दाम आधे से भी कम चल रहे हैं।उन्होंने कहा कि नमकीन बनाने वाली कंपनियों और गुजरात में बिनौला कारोबार के लगभग समाप्त होने के बाद मूंगफली की मांग है जिससे मूंगफली तेल-तिलहन कीमतों में समीक्षाधीन सप्ताह में सुधार आया।
विदेशों में भाव टूटने से सोयाबीन तेल-तिलहन कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली। बिनौला तेल का भाव पिछले सप्ताहांत के स्तर पर पूर्ववत रहा। हालांकि, इसमें कारोबार लगभग समाप्त हो गया है।सूत्रों ने कहा कि आयातक और तेल उद्योग पहले से भारी नुकसान के रास्ते पर हैं। ऐसे में सरकार को अपना हर कदम फूंक-फूंक के उठाना होगा।
पिछले दिनों सरकार के निर्देश और खुदरा तेल कारोबारियों के आश्वासन के बावजूद अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) में कितनी कमी हुई है? इस बारे में सरकार को कोई ठोस कदम उठाना चाहिये क्योंकि वैश्विक तेल कीमतों में गिरावट का लाभ उपभोक्ताओं को अभी नहीं मिल पा रहा है।
सरसों दाने का भाव 125 रुपये गिरा
सूत्रों ने बताया कि पिछले सप्ताहांत के मुकाबले बीते सप्ताह सरसों दाने का भाव 125 रुपये की गिरावट के साथ 7,170-7,220 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। सरसों दादरी तेल समीक्षाधीन सप्ताहांत में 250 रुपये की गिरावट के साथ 14,400 रुपये क्विंटल पर बंद हुआ। वहीं सरसों पक्की घानी और कच्ची घानी तेल की कीमतें भी क्रमश: 35-35 रुपये घटकर क्रमश: 2,280-2,360 रुपये और 2,320-2,425 रुपये टिन (15 किलो) पर बंद हुईं।सूत्रों ने कहा कि वैश्विक बाजरों में आई भारी गिरावट के मद्देनजर समीक्षाधीन सप्ताह में सोयाबीन दाने और लूज के थोक भाव क्रमश: 75 रुपये और 25 रुपये की गिरावट के साथ क्रमश: 6,275-6,325 रुपये और 6,025-6,075 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुए।
सोयाबीन तेल की कीमतें भी गिरीं
समीक्षाधीन सप्ताह में सोयाबीन तेल कीमतों में भी नुकसान रहा। सोयाबीन दिल्ली का थोक भाव 600 रुपये की हानि के साथ 13,100 रुपये, सोयाबीन इंदौर का भाव 350 रुपये टूटकर 12,850 रुपये और सोयाबीन डीगम का भाव 550 रुपये टूटकर 11,600 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ।नमकीन बनाने वाली कंपनियों और गुजरात में बिनौले का कारोबार बंद होने के बाद मूंगफली की मांग बढ़ने से मूंगफली तेल-तिलहन मजबूत हुआ। समीक्षाधीन सप्ताहांत में मूंगफली तिलहन का भाव 185 रुपये बढ़कर 6,895-7,020 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ।
पूर्व सप्ताहांत के बंद भाव के मुकाबले समीक्षाधीन सप्ताह में मूंगफली तेल गुजरात 720 रुपये की मजबूती के साथ 16,250 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ जबकि मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड का भाव 100 रुपये की मजबूती के साथ 2,710-2,900 रुपये प्रति टिन पर बंद हुआ।
समीक्षाधीन सप्ताह में कच्चे पाम तेल (सीपीओ) का भाव 50 रुपये बढ़कर 10,950 रुपये क्विंटल हो गया। जबकि पामोलीन दिल्ली का भाव 400 रुपये टूटकर 12,400 रुपये और पामोलीन कांडला का भाव 250 रुपये टूटकर 11,300 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ।
इसे भी पढ़िये :-
निकली यहाँ असिस्टेंट प्रोफेसर पद भर्ती ,जानिए आवेदन की तिथि
इन विश्वविद्यालयों में निकली 6,549 पद पर भर्ती,ये रही योग्यता
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती खुशखबरी, डीए हो सकती है 38 फीसदी…पढ़िये पूरी खबर

व्यापर
सोने-चांदी की कीमत ताबड़तोड़ बढ़ोतरी,खरीदने से पहले जानें 10 ग्राम सोने के दाम

Gold Price Today : सराफा बाजार के अनुसार आज भोपाल में सोने और चांदी दोनों के दामों में ही बढ़ोतरी हुई है.अगर आप सोने की खरीदारी करना चाहते हैं तो आपके लिए एक थोड़ी सी बुरी खबर है. कल के मुकाबले में भोपाल में आज सोने के दामों में थोड़ी सी बढ़ोतरी हुई है. भोपाल के सराफा बाजार में 1 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत ₹4,833 है. जबकि कल यह कीमत ₹4,798 रुपये थी. यानी कीमतों में 35 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है. इसी तरह 24 कैरेट सोने की कीमत में भी बढ़त हुई है. 24 कैरेट सोने की कीमतवहीं अगर 24 कैरेट सोने के भा की बात करें तो 8 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव आज भोपाल सराफा बाजार में ₹ 40,600 है, जबकि कल यह ₹40,304 था. यानी कीमतों में सीधे तौर पर 296 रुपये की बढ़त हुई है. इसी तरह 1 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत ₹5,075 है, जबकि कल यह ₹5,038 थी. इसमें 37 रुपये की वृद्धि हुई है. यानी कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. इसलिए अगर आप आज सोना खरीदते हैं तो आपको थोड़ा ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेगे. चांदी की कीमत में वृद्धि वहीं अगर आज चांदी की कीमत की बात करें तो आज चांदी के भाव में भी तेजी आई है. आज एक ग्राम चांदी की कीमत 63.6 रुपये है, जबकि कल इसकी कीमत 63.3 रुपये थी. यानी कीमतों में 1.2 पैसे का अंतर आया है. एक किलो चांदी की छड़ की कीमत आज ₹63,600 है, जबकि कल इसकी कीमत ₹63,300 थी. यानी एक किलो चांदी की कीमत में भी 300 रुपये का उछाल आया है।
क्या होता है 22 और 24 कैरेट सोने में अंतर
24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है. 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है. जबकि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, बता दें कि 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते. इसलिए ज्यादात्तर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।
इसे भी पढ़िये :-
ITR दाखिल नहीं कर सके तो आपके पास है एक और मौका,यहाँ से भरे ये रहा तरीका
व्यापर
ITR दाखिल नहीं कर सके तो आपके पास है एक और मौका,यहाँ से भरे ये रहा तरीका

अगर आप 31 जुलाई तक अपना रिटर्न दाखिल नहीं कर सके हैं तो आपके पास एक और मौका है जिससे आप अपना आईटीआर भर सकते हैं और विभाग की कार्रवाई से बच सकते हैं.इनकम टैक्स रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई थी. लोग समय से आईटीआर फाइल कर दें इसके लिए सरकार लगातार नोटिपिफकेशन जारी कर रही थी. हालांकि बार-बार अलर्ट के बाद भी बहुत से लोग आईटीआर फाइल नहीं कर पाए हैं. अब वो परेशान हैं कि क्या किया जाए. अगर आप भी ऐसे लोगों में शामिल हैं जो आखिरी तारीख तक अपना आईटीआर फाइल नहीं कर पाए हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. इस वीडियो में हम आपको स्टेप बाई स्टेप बताएंगे कि आपको अब क्या करना चाहिए.वीडियो को जरा भी स्किप मत करिएगा
लेट फीस के साथ भर सकते हैं आईटीआर
आखिरी डेडलाइन तक आईटीआर फाइल नहीं कर पाने के बाद भी आपके पास समय है. आप अब भी इस साल 31 दिसंबर तक अपना टैक्स रिटर्न फाइल कर सकते हैं. हालांकि इसके लिए आपको लेट फीस भरनी पड़ेगी. पहले ये समझ लेते हैं कि किसको कितनी लेट फीस देनी होगी. इसके बाद हम आपको आगे का प्रॉसेस बताएंगे. ऐसे टैक्सपेयर्स जिनकी सालाना आमदनी 5 लाख रुपये तक है उन्हें लेट फीस के रूप में 1000 रुपये चुकाने होंगे.
जिनकी सालाना इनकम 5 लाख रुपये से ज्यादा है उन्हें 5 हजार रुपये लेट फीस देनी होगी. इतना ही नहीं उन्हें टैक्स के देर से भुगतान पर इंट्रेस्ट भी देना होगा. हालांकि, अगर आपकी ग्रॉस इनकम बेसिक एग्जेम्पशन लिमिट से कम है तो आईटीआर देर से फाइल करने पर आप पर जुर्माना नहीं लगेगा.
क्या है लेट फीस के साथ रिटर्न भरने का तरीका
अब आपको बताते हैं कि लेट फीस भरने के बाद आप आईटीआर कैसे फाइल कर सकते हैं.इसके लिए सबसे पहले आपको इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की वेबसाइट -www.incometax.gov.in/iec/foportal पर जाना होगा. अब अपना रजिस्ट्रेशन डिटेल भरें और ई-फाइलिंग पोर्टल पर लॉगइन करें . डैशबोर्ड पर अपना आईटीआर फाइल करने का ऑप्शन चुनें.अससेमेंट ईयर 2022-23 का ऑप्शन सेलेक्ट करें .
अब आगे बढ़ने के लिए अपने फाइलिंग का तरीका और आपके लिए लागू आईटीआर फॉर्म चुनें . अपने पहले से भरे हुए डेटा की समीक्षा करें और अगर कुछ एडिट करना है तो वो करें . अपनी इनकम और डिडक्शन लिखें और चेक करें कि कहीं कोई liability तो नहीं है . अब इसे वेरीफाई कर दें और प्रोसेस पूरा करें .
जब प्रोसेस पूरा हो जाएगा तो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आपको कंफर्मेशन का मैसेज मिलेगा. इस बात का ध्यान रखें की अगर आप 31 दिसंबर 2022 तक अपनी आईटीआर फाइल नहीं करते हैं तो आप उसके बाद इसे फाइल नहीं कर पाएंगे. इसके बाद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ही आपको सूचित करेगा कि क्या किया जाना है।
इसे भी पढ़िये :-
बढ़ सकती है Zomato और Swiggy की मुश्किलें,जानें क्यों !
व्यापर
बढ़ सकती है Zomato और Swiggy की मुश्किलें,जानें क्यों !
रेस्टोरेंट्स अपने अपने एप के जरिए बुकिंग पर ऊंचा डिस्काउंट दे रहे हैं. आने वाले समय में इस ट्रेंड के और बढ़ने का अनुमान है जिससे जोमैटो और स्विगी जैसी कंपनियों के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं.अगर आप रेस्टोरेंट से ऑनलाइन खाना मंगाने के शौकीन हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. दरअसल कई बड़े रेस्टोरेंट अपनी ऐप पर अच्छे डिस्काउंट ऑफर दे रहे हैं. अगर आप इनकी ऐप से ऑनलाइन खाना ऑर्डर करते हैं तो आपको 15 से 20 फीसदी तक की छूट मिल सकती है.लोगों के लिए जहां ये फायदे का सौदा है वहीं जोमैटो और स्वीगी जैसी फूड डिलीवरी कंपनियों के लिए ये अच्छी खबर नहीं है.जोमैटो और स्वीगी के लिए आने वाले समय में परेशानियां बढ़ सकती है।
रेस्टोरेंटस ये छूट इसलिए भी दे रहे हैं क्योंकि जोमैटो और स्विगी हर ऑर्डर पर 15 से 30 फीसदी का कमीशन लेते हैं. जबकि गूगल और थ्राइवनाउ जैसे नए तकनीकी प्लेटफॉर्म केवल 3 से 5 फीसदी का ही चार्ज लेते हैं.इसमें रेस्टोरेंटस को अपनी डिजिटल फैसलिटी बढ़ाने का मौका भी मिलता है. रेस्टोरेंटस को उम्मीद है कि आने वाले फेस्टिव सीजन में डिमांड और बढ़ेगी.इसके लिए भी रेस्टोरेंटस अपनी ऐप पर ज्यादा डिस्काउंट ऑफर दे रहे हैं.अभी हाल ही में भारत की सबसे बड़ी क्विक सर्विस चेन डोमिनोज पिज्जा ने अपने ऐप पर डिलीवरी, टेकअवे और डाइन-इन में कई फ्री रिवार्ड ऑफर लॉन्च किए हैं. डोमिनोज के भारत में 1625 आउटलेटस हैं. भारत में डोमिनोज पिज्जा की मास्टर फ्रैंचाइजी जुबिलेंट फूडवर्क्स ने हैशटैग लॉयल्टी में 35 फीसदी हिस्सेदारी ली थी।
कहां मिल रहे अच्छे ऑफर
डॉमिनोज के साथ ही मैकडॉनल्डस, सोशल, पंजाब ग्रिल, डीगस्टिबस हॉस्पिटैलिटी, स्ट्रीट फूडस ऑफ इंडिया, वाह! मोमो और पिज्जा हट भी अपने ऐप पर अच्छे डिस्काउंट ऑफर दे रहे हैं. आने वाले समय में और भी रेस्टोरेंटस अपनी ऐप पर डिस्काउंट ऑफर की पेशकश कर सकते हैं. ऐसा होने पर इसका सीधा असर जोमैटो और स्विगी जैसी ऑनलाइन फूड डिलीवरी करने वाली कंपनियों पर पड़ेगा. इधर अगर जोमैटो की बात करें तो उसका consolidated deficit फर्स्ट क्वार्टर में आधा होकर 186 करोड़ रुपये हो गया है जो पिछले साल की इसी अवधि में 360.7 करोड़ रुपये था. जोमैटो ने बीते दिनों 4447 करोड़ रुपये में क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट का अधिग्रहण किया था।
इसे भी पढ़िये :-
Vastu Tips : कड़ी मेहनत के बाद भी है कर्ज से परेशान तो ,अपनाये ये उपाय मिलेगा राहत
-
देश6 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला,अब मिलेगा ये भी,जानिए
-
देश5 days agoउत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,कर्मचारियों को मिलेगा 3% ज्यादा DA, मिलेगा एरियर भी
-
6 days agoइस विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट करने वाले छात्र को मिला 3 करोड़ का पैकेज,पढ़े पूरी खबर…
-
देश6 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती खुशखबरी, डीए हो सकती है 38 फीसदी…पढ़िये पूरी खबर
-
जॉब4 days agoउत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,मिलेगा एरियर
-
6 days agoSolar Cooking Stove: अब गैस के टेंशन से हो जाइये फ्री, आ गई है ये सोलर चूल्हा, मिल सकती है सब्सिडी, जल्द देखे इसकी कीमत…
-
जरा हटके6 days agoअजब-गज़ब परंपरा : यहाँ की महिलाए ज़िन्दगी में सिर्फ एक बार नहाती है,जानिए किस दिन नहाती है महिलाए
-
जरा हटके5 days agoअजब-गज़ब परंपरा : ज़िन्दगी में सिर्फ एक बार नहाती है यहाँ की महिलाए ,जानिए किस दिन नहाती है महिलाए
-
देश5 days agoउत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,कर्मचारियों को मिलेगा 3% ज्यादा DA, मिलेगा एरियर भी
-
देश3 days agoउत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,मिलेगा एरियर,पढ़िये पूरी ख़बर






























You must be logged in to post a comment Login