जॉब
असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजिनियर पदों पर भर्ती,आखिरी तारीख 8 अगस्त

अगर आपके पास इंजीनियर की डिग्री है तो दिल्ली में सरकारी नौकरी करने का सुनहरा मौका है. दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी ने असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पदों पर भर्ती निकली है दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी ने असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजिनियर पदों पर भर्ती निकाली है. अगर आपके पास इंजीनियर की डिग्री है तो इस सरकारी नौकरी का फायदा उठा सकते हैं. एप्लीकेशन प्रोसेस जारी है. जो उम्मीदवार इन पदों आवेदन करना चाहते हैं वे आखिरी तारीख से पहले आवेदन फॉर्म भर सकते हैं. DDA भर्ती के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 8 अगस्त 2022 है. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को अधिकारिक वेबसाइट dda.gov.in पर जाना होगा. इस भर्ती की के लिए और क्या-क्या योग्यता चाहिए इन सब की जानकारी आगे दी गई है।
क्या होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता
असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग में बैचलर्स की डिग्री होनी चाहिए. योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें. आवेदन करने से पहले उम्मीदवार पात्रता की जांच कर लें. अयोग्य उम्मीदवारों का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.
इतनी होनी चाहिए उम्र सीमा
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की कम से कम उम्र सीमा 21 साल होनी चाहिए और अधिकतम उम्र सीमा 30 साल होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के तहत छूट दी जाएगी. वहीं सैलरी की बात करें तो चयन किए गए उम्मीदवारों को लेवल 10 के तहत सैलरी मिलेगी.
डीडीए भर्ती की चयन प्रक्रिया
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 1000 रु एप्लीकेशन फीस देना होगा. वहीं एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों को फीस में छूट दी गई है. इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन गेट परीक्षा में आए स्कोर के हिसाब से किया जाएगा. उसके बाद इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा.
वैकेंसी डिटेल्स
DDA भर्ती के जरिए असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के कुल 8 पदों पर भर्ती की जाएगी. इनमें से 3 पद सामान्य वर्ग, 1 पद आर्थिक कमजोर, 1 पद अनुसूचित जाति के लिए और 2 पद ओबीसी के लिए निर्धारित किए गए हैं. इंटरव्यू की तारीख घोषित कर दी गई है. इंटरव्यू की तारीख 31 सितंबर को तय की गई है, लेकिन इसमें बदलाव किया जा सकता है।
इसे भी पढ़िये :-
बैंक पीओ पदों पर बंपर भर्ती,करें फटाफट आवेदन

जॉब
बैंक पीओ पदों पर बंपर भर्ती,करें फटाफट आवेदन

आईबीपीएस की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, प्रोबेशनरी ऑफिसर और मैमेजमेंट ट्रेनी के पदों पर आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- ibps.in पर जाना होगा.इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन की ओर से पीओ पदों पर बंपर वैकेंसी जारी हुई है. IBPS की ओर से इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी हुई है.जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, प्रोबेशनरी ऑफिसर और मैमेजमेंट ट्रेनी के 6000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां होंगी. ऐसे में जो उम्मीगवार सरकारी बैंक में नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनके लिए यह शानदार मौका है. इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानी 02 अगस्त 2022 को शुरू हो जाएगी. इच्छुक उम्मीदवार IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट- ibps.in पर जाकर पूरी डिटेल्स देख सकते हैं.आईबीपीएस की ओर से जारी इस वैकेंसी के माध्यम से कुल, 6432 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. इस वैकेंसी के लिए आवेदन फॉर्म की लिंक 02 अगस्त 2022 को एक्टिव हो जाएगी. ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 22 अगस्त 2022 तक का समय दिया जाएगा।
ऐसे कर सकेंगे अप्लाई
इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाना होगा.
वेबसाइट के होम पेज पर CAREER NOTICES के लिंक पर क्लिक करें.
इसके बाद IBPS PO / MT XII Online Form 2022 for 6432 Post के लिंक पर जाएं.
अब Apply Here के ऑप्शन पर क्लिक करें.
इसके बाद मांगी गई डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें.
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.
आवेदन पूरा होने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट जरूर ले लें.
इन बैंकों में मिलेगी नौकरी
बैंक ऑफ इंडिया BOI: 535 पद
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया : 2500 पद
पंजाब नेशनल बैंक PNB: 500 पद
पंजाब एंड सिंध बैंक: 253 पद
यूको बैंक: 550 पद
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया : 2094 पद
कौन कर सकता है अप्लाई?
आईबीपीएस की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार पीओ के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी सब्जेक्ट में ग्रेजुएट होना चाहि.ए विस्तार में जानकारी हासिल करने के लिए उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन पढ़ना होगा. वहीं, उम्मीदवारों के आयु सीमा की बात करें तो प्रोबेशनरी ऑफिसर के पद पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 साल है।
इसे भी पढ़िये :-
इंटेलिजेंस ब्यूरो में निकली भर्ती,युवाओं के लिए सुनहरा मौका,22 अगस्त तक करें अप्लाई
जॉब
इंटेलिजेंस ब्यूरो में निकली भर्ती,युवाओं के लिए सुनहरा मौका,22 अगस्त तक करें अप्लाई

IB Recruitment 2022: इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. इसके लिए असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO), जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर (जेआईओ), सिक्योरिटी असिस्टेंट (SA), हलवाई-कम-कुक, केयरटेकर और अन्य पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे MHA की आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. यह भर्ती डेपुटेशन के आधार पर की जा रही है।
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक IB Recruitment 2022 पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक IB Recruitment 2022 Notification PDF के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशनको भी देख सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 766 पदों को भरा जाएगा।
महत्वपूर्ण तिथि
आवेदन करने की अंतिम तिथि- 22 अगस्त (नोटिफिकेशन के प्रकाशन के तिथि से 60 दिनों के भीतर)
रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 766
योग्यता मानदंड
असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर- I / एग्जीक्यूटिव – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या समकक्ष से ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही सुरक्षा या खुफिया कार्य में दो साल का अनुभव होना चाहिए.
जानकारी
उम्मीदवारों को फॉर्म भरकर आवश्यक डॉक्यूमेंट के साथ सहायक निदेशक G-3, इंटेलिजेंस ब्यूरो, गृह मंत्रालय, 35 एस पी मार्ग, बापू धाम, नई दिल्ली-110021 पर भेजना होगा।
इसे भी पढ़िये :-
शानदार फीचर्स के साथ वॉशिंग मशीन की एंट्री,कपड़े धोने के बाद सिकुड़ेंगे नहीं,जानें इसकी क़ीमत
जॉब
प्राइमरी टीचर और अपर प्राइमरी टीचर की निकली बड़ी भर्ती,जानें आवेदन की तिथि

प्राइमरी टीचर और अपर प्राइमरी टीचर के पदों पर जारी इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, अप्लाई करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- ssa.assam.gov.in पर जाना होगा.सर्व शिक्षा अभियान मिशन के तहत असम में शिक्षकों के पदों पर बंपर वैकेंसी जारी हुई है. इसमें प्राइमरी टीचर और अपर प्राइमरी टीचर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुई है.जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, शिक्षकों के कुल 1346 पदों पर भर्तियां होंगी. ऐसे में टीचिंग के क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बेहद शानदार मौका है. फिलहाल इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है. हालांकि, इन पदों पर आवेदन ऑनलाइन मोड में स्वीकार की जाएगी. जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना है वो ऑफिशियल वेबसाइट- ssa.assam.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.असम में प्राइमरी टीचर और अपर प्राइमरी टीचर के पदों पर भर्ती के लिए जारी इस वैकेंसी में आवेदन प्रक्रिया 15 अगस्त से शुरू होगी. इसमें ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को 15 सितंबर 2022 तक का समय मिलेगा।
ऐसे कर सकेंगे अप्लाई
इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssa.assam.gov.in पर जाना होगा.
वेबसाइट के होम पेज पर Latest Vacancies के लिंक पर क्लिक करें.
इसके बाद वेबसाइट पर कही SSA Assam Primary Teacher Recruitment 2022 का लिंक दिखाई देगा.
अब Apply Here के ऑप्शन पर क्लिक करें.
इसके बाद मांगी गई डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें.
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.
आवेदन पूरा होने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट जरूर ले लें.
इन पदों पर होगी भर्तियां
सर्व शिक्षा अभियान मिशन असम की ओर से जारी इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 1346 पदों पर भर्तियां होंगी. इसमें लोअर प्राइमरी टीचर के कुल 1143 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. इसके अलावा अपर प्राइमरी (सामाजिक विज्ञान) के 135 और अपर प्राइमरी (गणित और विज्ञान) के लिए 68 पदों पर भर्तियां होनी है.
अप्लाई
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को शिक्षक पात्रता परीक्षा पास किया होना अनिवार्य है. इसके अलावा शैक्षिक योग्यता की अन्य जानकारियों के लिए नोटिफिकेशन देख सकते हैं. वहीं शिक्षक भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए.आरक्षण के दायरे में आने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी. इसमें ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थी को 3 साल की और एससी-एसटी उम्मीदवारों को 05 साल की छूट दी जाएगी।
इसे भी पढ़िये :-
CNG की कीमत में होगी बढ़ोतरी,पढ़िये पूरी ख़बर
-
देश6 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला,अब मिलेगा ये भी,जानिए
-
7 days agoLPG Safety Tips: किचन में गैस सिलेंडर के पास भूलकर भी न करे ये गलतियां, नही तो हो सकता है बड़ा हादसा…
-
देश5 days agoउत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,कर्मचारियों को मिलेगा 3% ज्यादा DA, मिलेगा एरियर भी
-
6 days agoइस विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट करने वाले छात्र को मिला 3 करोड़ का पैकेज,पढ़े पूरी खबर…
-
देश6 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती खुशखबरी, डीए हो सकती है 38 फीसदी…पढ़िये पूरी खबर
-
जॉब3 days agoउत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,मिलेगा एरियर
-
6 days agoSolar Cooking Stove: अब गैस के टेंशन से हो जाइये फ्री, आ गई है ये सोलर चूल्हा, मिल सकती है सब्सिडी, जल्द देखे इसकी कीमत…
-
जरा हटके6 days agoअजब-गज़ब परंपरा : यहाँ की महिलाए ज़िन्दगी में सिर्फ एक बार नहाती है,जानिए किस दिन नहाती है महिलाए
-
देश4 days agoउत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,कर्मचारियों को मिलेगा 3% ज्यादा DA, मिलेगा एरियर भी
-
जरा हटके5 days agoअजब-गज़ब परंपरा : ज़िन्दगी में सिर्फ एक बार नहाती है यहाँ की महिलाए ,जानिए किस दिन नहाती है महिलाए






























You must be logged in to post a comment Login