Tech & Auto
क्या आपके Android फ़ोन की बैटरी जल्दी हो जाती है ख़त्म, तो इन आसान ट्रिक्स से करे चेक
जैसे-जैसे फोन पुराना होने लगता है, वैसे ही हम ये देखते हैं कि फोन देर से चार्ज हो रहा है, या फिर बैटरी जल्दी-जल्दी खत्म हो रही है. ऐसे में ये देखना ज़रूरी है कि हमारे फोन में बैटरी की खपत ज़्यादा कैसे हो रही है. तो अगर आप भी अपनी बैटरी की लाइफ को देखना चाहते हैं तो आइए हम आपको बता रहे हैं कि आप ये कैसे कर सकते हैं…
स्मार्टफोन खरीदते समय हम कई चीजों को ध्यान में रखते हैं. रैम, कैमरा, और कीमत के अलावा हम बैटरी की क्षमता पर भी गौर करते हैं. फोन हमारी लाइफ में अहम भुमिका निभाता है, लेकिन आजकल की भाग-दौड़ वाली ज़िंदगी में फोन को बार-बार चार्जिंग पर लगाने का समय किसी के पास नहीं है. इसलिए लोग बड़ी और पावरफुल बैटरी वाले फोन की तलाश में रहते हैं. लेकिन जैसे-जैसे फोन पुराना होने लगता है, वैसे ही हम ये देखते हैं कि फोन देर से चार्ज हो रहा है, या फिर बैटरी जल्दी-जल्दी खत्म हो रही है.
ऐसे में ये देखना ज़रूरी है कि हमारे फोन में बैटरी की खपत ज़्यादा कैसे हो रही है. तो अगर आप भी अपनी बैटरी की लाइफ को देखना चाहते हैं तो आइए हम आपको बता रहे हैं कि आप ये कैसे कर सकते हैं…
Battery Usage चेक करें:-
1-अपने फोन पर स्क्रीन ऑन टाइम को चेक करें कि क्या ये पहले जैसा ही है या कम हो गया है.
2- ऐसा करने के लिए, Settings पर जाएं, फिर Battery पर टैप करें, और इसके बाद Battery Usage पर टैप करें, फिर यहां Show full device usage पर जाना होगा.
3- कुछ डिवाइस पर, आपको ऊपर दाईं ओर एक घड़ी का आइकन दिखाई दे सकता है. उस पर टैप करें. अब, आपको एक ग्राफ दिखाई देगा जिसमें आप देख सकेंगे कि आपकी बैटरी कितनी जल्दी डिस्चार्ज होती है.
थर्ड-पार्टी से भी कर सकते हैं चेक
बैटरी की हेल्थ को बेहतर तरीके से जानने के लिए, आप AccuBattery ऐप डाउनलोड कर सकते हैं.
1- गूगल प्ले स्टोर से AccuBattery ऐप डाउनलोड करें.
2- ऐप खोलें और इसे सभी जरूरी परमिशन दे दें. अब, आपको ऐप में चार टैब दिखाई देंगे.
3- डिस्चार्जिंग टैब में, आप बैटरी डिस्चार्ज की करंट रेट और कई यूसेज के आंकड़े देख सकते हैं.
4- नीचे दिए गए बार पर हेल्थ आइकॉन पर क्लिक करके हेल्थ टैब पर जाएं.
अगर आपके पास AccuBattery ऐप इंस्टॉल करने के लिए पर्याप्त समय है, तो पैनल आपकी बैटरी की बची हुई हेल्थ को दिखाएगा.
5- डिज़ाइन कैपेसिटी फील्ड आपकी बैटरी की ज़्यादातर कैपेसिटी के बारे में बताती है.

Tech & Auto
Reliance Jio का धमाकेदार ऑफर,मिल रहा 3000 का धासू फायदे

Reliance Jio Independence Offer 2022 की घोषणा कर दी गई है. ये जियो ऑफर बहुत ही खास है क्योंकि कंपनी अपने इस ऑफर के साथ 3000 रुपये के फायदे दे रही है, देखिए ऑफर से जुड़ी कंप्लीट डीटेल.मुकेश अंबानी की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए एक खास ऑफर लेकर आई है Jio Independence Offer 2022. बता दें कि इस ऑफर के तहत कंपनी 3000 रुपये के फायदे दे रही है, क्या है ये जियो ऑफर और कैसे आप इसका फायदा उठा सकते हैं, हम आज इस लेख के जरिए आपको इस बात की विस्तार से जानकारी देने जा रहे हैं।
Jio का 2999 Plan
आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी अपने 2999 रुपये वाले प्लान के साथ 3000 रुपये के फायदे दे रही है, यानी 100 प्रतिशत वैल्यू बैक ऑफर आपको इस प्लान के साथ मिल जाएगा. आइए आपको ऑफर के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।
जानें क्या है ऑफर
बता दें कि 9 अगस्त या फिर इसके बाद अगर कोई भी यूजर 2999 रुपये वाले प्लान से रीचार्ज करता है तो उन्हें Ixigo के अलावा Netmeds और AJIO के रिडीम कूपन मिलेंगे, बता दें कि हर एक कूपन की कीमत 750 रुपये है. साथ ही यूजर्स को 75 जीबी अतिरिक्त डेटा ऑफर किया जाएगा और इस डेटा की भी कीमत 750 रुपये है.2999 रुपये वाले इस प्लान के साथ कंपनी डेली 2.5 जीबी हाई-स्पीड डेटा के साथ 365 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करती है. इसका मतलब आपको इस प्लान के साथ 912.5 जीबी हाई-स्पीड डेटा मिलेगा. साथ ही आपको किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस दिए जाएंगे. अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो इस जियो रीचार्ज प्लान के साथ यूजर्स को 1 साल के लिए Disney Plus Hotstar मोबाइल प्लान का भी फायदा दिया जाता है।
इसे भी पढ़िये
रक्षा बंधन पर बहनों को दें ये खास उपहार,रहेगा यादगार
Tech & Auto
लेटेस्ट फीचर्स के साथ आया वॉशिंग मशीन,कपड़े धोने के बाद सिकुड़ेंगे नहीं,जानें इसकी क़ीमत

अब वॉशिंग मशीन में आपके कपड़े धोने के बाद सिकुड़ेंगे नहीं, साथ ही आपके कपड़ों की भी लाइफ ज्यादा होगी आजकल वॉशिंग मशीनें भी लेटेस्ट फीचर्स और टेक्नोलॉजी के साथ आने लगी हैं, ताकि यूजर्स को इन्हें इस्तेमाल करने में आज़ादी मिले। Thomson ने भारतीय बाजार में नई वॉशिंग मशीन की लॉन्चिंग की घोषणा की है। THOMSON की नई वॉशिंग मशीन को 8 किलोग्राम और 9 किलोग्राम वेरियंट में पेश किया गया है। THOMSON ने अपनी नई वॉशिंग मशीन को लेकर दावा किया है कि इसमें कम पानी का खर्च होगा और कपड़े पर निशान नहीं पड़ेंगे। 8 किलोग्राम वाली मशीन की कीमत 15,999 रुपये और 9 किलोग्राम वाली मशीन की कीमत 16,999 रुपये रखी गई है।
इन वॉशिंग मशीन को 18 जून से फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा।अपनी इन वॉशिंग मशीन को लेकर कंपनी ने 99.9 फीसदी एलर्जी फ्री का दावा किया है। अन्य फीचर्स की बात करें तो पानी को गर्म करने के लिए तीन मोड दिए गए हैं। मशीन में बेहतर वॉश के लिए स्क्रबिंग, स्टीपिंग, रोलिंग और स्विगिंग जैसे मोड दिए गए हैं। मशीन के साथ चाइल्ड लॉक भी मिलेगा।
इसमें वन टच फंक्शन है जिसमें सोक, वॉश, रिंज और स्पिन शामिल हैं। यह लो वॉटर प्रेशर पर काम कर सकता है। इसमें चाइल्ड लॉक दिया गया है और साथ ही एक स्पेशल फीचर दिया गया है जो कपड़ों को रिंकल फ्री बनाता है।फ्लिकार्ट पर कंपनी की अन्य वाशिंग मशीन पर भी बेस्ट डिस्काउंट मिल रहा है। कंपनी की 6.5 kg Semi Automatic टॉप लोड मशीन पर डिस्काउंट मिल रहा है, 7,490 का मॉडल डिस्काउंट के बाद 7,290 रुपये में मिलेगी। इसके अलावा 6.5 kg की फुली ऑटोमैटिक मशीन को आप 12,490 रुपये के बेस्ट प्राइस में खरीद सकते हैं।
ये भी हैं ऑप्शन
अन्य ब्रांड्स की बात करें तो LG 8.0 Kg 5 स्टार स्मार्ट इन्वर्टर फुल्ली-ऑटोमेटिक टॉप लोडिंग वॉशिंग मशीन की कीमत 23,180 रुपये है। इसके अलावा Samsung 8 Kg Wi-Fi इनेबल्ड इन्वर्टर फुली-ऑटोमेटिक फ्रंट लोडिंग वॉशिंग मशीन की कीमत 36,990 रुपये है। वहीं Panasonic 8 Kg 5 स्टार फुल्ली-ऑटोमेटिक टॉप लोडिंग वॉशिंग की कीमत 21,490 रुपये है। इसके अलावा IFB 8 kg फ़ुल-ऑटोमैटिक फ़्रंट लोड वॉशिंग मशीन की कीमत 38,999 रुपये है । हमनें यहां आपके लिए लगभग सभी लोकप्रिय ब्रांड्स की वाशिंग मशीन की कीमतों के बारे में जानकारी दे दी है, अब यह आपको यह करना है कि आपके लिए कौन सा ब्रांड ज्यादा वैल्यू फॉर मनी है।
इसे भी पढ़िये :-
दिल्ली विश्वविद्यालय में निकली भर्ती,अंतिम तिथि 19 अगस्त
Tech & Auto
सैमसंग ने अपनी फ़ोन सीरीज के पेश किया ये Android 13 One UI 5, जानिए कोन से बदलाव किये जांयेंगे
सैमसंग ने एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड अपना वन यूआई 5 ओपन बीटा लॉन्च किया है जो सैमसंग गैलेक्सी S22 सीरीज़ पर उपलब्ध होगा. इस सीरीज़ में तीन फोन- सैमसंग गैलेक्सी S22, सैमसंग गैलेक्सी S22+ और सैमसंग गैलेक्सी S22 अल्ट्रा शामिल है. वन UI 5 अपडेट यूज़र्स के लिए स्मार्टफोन यूज़ करने के एक्सपीरिएंस को बेहतर बना देगा, और यूज़र्स को फोन कस्टमाइज़ करने के नए तरीके मिलेंगे.
सैमसंग (Samsung) अपने ग्राहकों के लिए अच्छी खबर लाया है. दरअसल कंपनी ने एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड अपना वन यूआई 5 ओपन बीटा लॉन्च किया है जो सैमसंग गैलेक्सी S22 सीरीज़ पर उपलब्ध होगा. इस सीरीज़ में तीन फोन- सैमसंग गैलेक्सी S22, सैमसंग गैलेक्सी S22+ और सैमसंग गैलेक्सी S22 अल्ट्रा शामिल है. वन UI 5 अपडेट यूज़र्स के लिए स्मार्टफोन यूज़ करने के एक्सपीरिएंस को बेहतर बना देगा, और यूज़र्स को फोन कस्टमाइज़ करने के नए तरीके मिलेंगे. इसमें ज़्यादा कलर ऑप्शन के ज़्यादा सेट भी दिए गए हैं.
फिलहाल वन UI 5 बीटा अमेरिका, जर्मनी और दक्षिण कोरिया में उपलब्ध कराया गया है, और आने वाले महीनों में ये दूसरे देशों में पेश किया जा सकता है.
कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक यूज़र्स को अब उनके वॉलपेपर के आधार पर 16 प्रीसेट कलर थीम मिलती हैं और उनकी स्टाइल के हिसाब से लुक और फील के लिए उनकी होम स्क्रीन, आइकन और क्विक पैनल के लिए 12 और कलर ऑप्शन मिलते हैं. यूज़र्स एक ही जगह पर समान आकार के विजेट्स को स्टैक करके, स्पेस की बचत करके और एक क्लीनर से होम स्क्रीन को और ज़्यादा कस्टमाइज़ कर सकते हैं.
अलग-अलग ऐप्स के लिए सेट कर सकते हैं भाषा
इस अपडेट के तहत पहली बार, गैलेक्सी यूज़र्स अपने अलग-अलग ऐप्स के लिए अपनी पसंदीदा भाषा भी तैयार कर सकते हैं.
कंपनी ने कहा है कि यूज़र्स प्रो और प्रो वीडियो मोड में एक नए आइकन के साथ हाई-क्वालिटी फोटो और वीडियो कैप्चर कर सकते हैं, जो अलग-अलग लेंस, फीचर्स और कंट्रोल का इस्तेमाल करने के तरीके पर टिप्स और ट्रिक्स प्रदान करता है.
-
Tech & Auto6 days agoबेहद सस्ता मिल रहा ये vivo का यह फ़ोन, इसमें मिलेगा 44 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 4,000mAh की बड़ी बैटरी एवं फ़ास्ट चार्ज़िंग
-
व्यापर6 days agoपेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी,जानें अपने शहर का ताजा रेट
-
Lifestyle7 days agoस्वस्थ रहना चाहते है तो इतनी मात्रा में करे शराब का सेवन
-
व्यापर2 days agoकर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी,मिला डीए का बकाया पैसा ,त्योहार में कर्मचारियों की बल्ले बल्ले
-
व्यापर6 days agoICICI Bank और PNB ने उठाया बड़ा कदम,अब ग्राहकों को लगेगा जोरदार झटका
-
जरा हटके3 days agoयहाँ की महिलाए ज़िन्दगी में सिर्फ एक बार ही नहाती,जानें क्यों
-
जॉब7 days agoहाईकोर्ट में निकली क्लर्क समेत कई पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और योग्यता
-
Lifestyle7 days agoBhindi Benefits For Diabetes: डायबिटीज मरीजों के लिए भिंडी का सेवन कैसे फायदेमंद है जानिए
-
जॉब6 days agoDDA में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर,आवेदन की अंतिम तिथि कल जल्द करें आवेदन
-
जॉब4 days agoएएसआई और हेड कॉन्स्टेबल की निकली भर्ती,मिलेगा सैलरी 92,300 तक
































You must be logged in to post a comment Login