जॉब
ऑफिसर बनने का सुनहरा अवसर,संघ लोक सेवा आयोग में निकली भर्ती

Sarkari Naukri 2022 : उम्मीदवार आवेदन करने से पहले दिए गए इन तमाम महत्वपूर्ण बातों को ध्यान से जरूर पढ़ें. साथ ही जो भी उम्मीदवार UPSC में नौकरी करना चाहते हैं, वे इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अप्लाई कर सकते हैं.संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने डिप्टी डायरेक्टर और अन्य पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 सितंबर है.इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://upsconline.nic.in/ora/VacancyNoticePub.php पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक UPSC Recruitment 2022 Notification PDF के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी चेक कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 37 पदों को भरा जाएगा।
महत्वपूर्ण तिथि
आवेदन करने की अंतिम तिथि- 1 सितंबर
रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 37
योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों के पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता होनी चाहिए.
आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में ₹25 का आवेदन शुल्क भुगतान करना होगा. एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/महिला उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है ।
जरा इसे भी पढ़े
यात्रियों को मिला जबरदस्त तोहफा,शताब्दी एक्सप्रेस में आई ये सुविधा

जॉब
स्टेनोग्राफर की यहाँ निकली भर्ती,जल्द करें आवेदन

स्टेनोग्राफर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कम से कम 12वीं पास होना जरूरी है.
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुई है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, ग्रेड सी और डी पदों पर भर्तियां की जाएंगी. ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वो SSC की ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने से पहले वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन चेक कर लें. आवेदन फॉर्म की लिंक वेबसाइट पर एक्टिवेट कर दी गई है.
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, स्टेनोग्राफर के पदों पर आवेदन प्रक्रिया 20 अगस्त 2022 से शुरू हो गई है. इसमें अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को 05 सितंबर 2022 तक का समय दिया गया है. आवेदन करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.
इन स्टेप्स से करें अप्लाई
स्टेप 1- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2- वेबसाइट की होम पेज पर Latest News के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3- इसके बाद Stenographer Grade ‘C’ & ‘D’ Examination, 2022 Apply के लिंक पर जाएं.
स्टेप 4- अब मांगी गई डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन पहले कर लें.
स्टेप 5- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर लें.
स्टेप 6- आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रिंट ले लें.
जॉब
ITBP में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, निकली भर्ती,जानें

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) में कॉन्स्टेबल पायनियर पदों पर आवेदन करने का अच्छा मौका है. यहां 108 वैकेंसी निकाली गई है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आईटीबीपी की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर 17 सितंबर 2022 तक ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं. भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस ने कांस्टेबल के 108 पदों के लिए भर्ती निकाली है. आईटबीपी की वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस ने कांस्टेबल (PIONEER) के 108 पदों के लिए भर्ती निकाली है. आईटबीपी की वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर ऑनलाइन एप्लाई करना होगा.कुल 108 पदों में 56 पद कांस्टेबल (कार्पेंटर), 31 पद कांस्टेबल (मैसन) और 21 पद कांस्टेबल (प्लंबर) के हैं, जिनकी भर्ती की जानी है.आवेदन 19 अगस्त से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया के तहत 17 सितंबर तक इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं.
शैक्षणिक योग्यता
– किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास – मान्यता प्राप्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) से मैसन, कार्पेंटर, पलंबर ट्रेड में एक साल का कोर्स.
आयु सीमा जानें क्या होनी चाहिए
उम्र 18 साल से कम और 23 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. एससी-एसटी, ओबीसी, एक्स-सर्विसमैन और 1984 और 2002 के दंगा पीड़ितों लोगों के बच्चों और आश्रितों को आयु सीमा में छूट दी गई है. एससी-एसटी को 5 साल, ओबीसी को 3 साल, एक्स-सर्विसमैन (जनरल) को तीन साल, एक्स-सर्विसमैन (ओबीसी) को छह साल, एक्स-सर्विसमैन (एससी-एसटी) को आठ साल, दंगा पीड़ितों के बच्चों और आश्रितों को जनरल कैटेगरी वालों को पांच साल, एससी-एसटी वालों को 10 साल और ओबीसी वालों को आठ साल की छूट दी गई है।
सैलरी
इन पदों पर सलेक्शन के बाद 21700-69100 रुपए प्रति महीने मिलेंगे. इसके अलावा डीए, एचआरए, राशन मनी भत्ता, ट्रांसपोर्ट भत्ता सहित कई भत्ते मिलेंगे.
जानें आवेदन फीस
जनरल, ओबीसी और EWS कैटेगरी के उम्मीदवाोरं को 100 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा. एसएस, एसटी, महिला उम्मीदवार और एक्स सर्विसमैन को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है.कैसे करना होगा एप्लाई?
सबसे पहले ITBP की वेबसाइट (recruitment.itbpolice.nic.in) पर जाना होगा.
वेबसाइट के होमपेज पर आपको NEW USER REGISTRATION दिखेगा, उस पर क्लिक करना होगा.
न्यू यूजर के तौर पर आपको सारी डिटेल डालकर रजिस्ट्रेशन करना होगा.
अपनी सारी डिटेल भरने के बाद वहां आवेदन शुल्क देना होगा. जो कि आप ऑनलाइन भी भुगतान कर सकते हैं.
फॉर्म भरने के दौरान आपको अपने शैक्षणिक दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे.
इसके बाद अपना एप्लिकेशन सब्मिट कर दें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
इसे भी पढ़े
जॉब
छत्तीसगढ़ के इस जिले में निकली कंप्यूटर प्रोग्रामर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, सहित कई पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की डिटेल

छत्तीसगढ़ में कॉर्डिनेटर, कॉर्डिनेटर टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर प्रोग्रामर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, हेल्पर ग्रेड- 02, हेल्पर ग्रेड- 03 और चपरासी के पदों पर सरकारी नौकरियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. ये भर्तियां, छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत की जाएंगी.छत्तीसगढ़ में कॉर्डिनेटर, कॉर्डिनेटर टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर प्रोग्रामर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, हेल्पर ग्रेड- 02, हेल्पर ग्रेड- 03 और चपरासी के पदों पर सरकारी नौकरियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. ये भर्तियां, छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत की जाएंगी. कुल 10 पदों के लिए होने वाली इस भर्ती के लिए विभाग ने उम्मीदवारों से आवेदन मंगवाए हैं. छत्तीसगढ़ जिला पंचायत द्वारा की जा रही इस भर्ती के लिए 6 सितंबर, 2022 तक आवेदन किया जा सकता है।
जानें उम्र
विभाग के मुताबिक इस नौकरी के लिए उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं, 12वीं पास या ग्रेजुएट होना चाहिए. इसके अलावा आवेदक BE, Bech, Graduate, DCA, PGDCA की परीक्षा में पास होना चाहिए. छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के लिए निकाली गई इस भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 35 साल होनी चाहिए.
एससी, एसटी, ओबीसी और दिव्यांग आवेदकों को मिलेगी छूट
भर्ती में शामिल होने वाले एससी, एसटी, ओबीसी कैटेगरी से ताल्लुक रखने वाले उम्मीदवारों को नियमों के हिसाब से छूट भी दी जाएगी. इसके अलावा दिव्यांगों के लिए भी छूट का प्रावधान है. छत्तीसगढ़ जिला पंचायत द्वारा निकाली गई इन भर्तियों से जुड़ी और अधिक जानकारी के लिए आप विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://gaurela-pendra-marwahi.cg.gov.in पर जा सकते हैं.
कैसे करें आवेदन
छत्तीसगढ़ जिला पंचायत भर्ती के लिए उम्मीदवार केवल ऑफलाइन आवेदन ही कर सकते हैं. उम्मीदवार विभाग की वेबसाइट पर जाकर फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं. जिसके साफ-साफ शब्दों में सभी जरूरी जानकारी के साथ भरना होगा. फॉर्म के साथ आपको सभी जरूरी दस्तावेजों की फोटोकॉपी भी लगानी होगी, जिन्हें सेल्फ अटेस्ट होना जरूरी है. जिसके बाद आप अपने फॉर्म को 6 सितंबर, 2022 की शाम 5.30 बजे तक डाक की मदद से डिपार्टमेंट के ऑफिस पहुंचा सकते हैं. ऑफिस का पता है- परियोजना निदेशक, जिला पंचायत (DRDA) जिला – गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, छत्तीसगढ़
इसे भी पढे
अजीबोगरीब गांव जहां रहते है लोग बिना कपड़ा के,जानिए वजह
कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में किया 3 फीसदी का इजाफा,कर्मचारियों में खुशखबरी की लहर
-
Tech & Auto4 days agoहाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर लांच,जानें कीमत
-
जरा हटके6 days agoअजीबोगरीब गांव जहां रहते है लोग बिना कपड़ा के,जानिए वजह
-
Tech & Auto4 days agoBed AC हुआ लांच,बस मिल रहा है इतने रुपये में…
-
Tech & Auto6 days agoचंद मिनटों में ही ठंडक कर देने वाली Bed AC हुआ लांच,मिल रहा भयंकर डिस्काउंट के साथ,लगा सकते है बेड पर…जानें कैसे
-
व्यापर3 days agoकर्मचारियों के महंगाई भत्ते में किया 3 फीसदी का इजाफा,कर्मचारियों में खुशखबरी की लहर
-
Tech & Auto6 days agoJio अपने यूजर्स के लिए लेकर आई है ताबड़तोड़ प्लान,देखिए…
-
व्यापर6 days agoपेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी,देखें लिस्ट
-
जॉब6 days agoबिजली विभाग में निकली ताबड़तोड़ भर्ती,इन उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन…
-
व्यापर2 days agoकर्मचारियों के महंगाई भत्ते में किया 3 फीसदी का इजाफा,कर्मचारियों में खुशखबरी की लहर
-
व्यापर4 days agoकर्मचारियों के महंगाई भत्ते में किया 3 फीसदी का इजाफा,कर्मचारियों में खुशखबरी की लहर





























You must be logged in to post a comment Login