जॉब
बिजली विभाग में निकली ताबड़तोड़ भर्ती,इन उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन…

UP Sarkari Naukri: उत्तर प्रदेश बिजली विभाग ने एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के 1033 पदों पर भर्तियां निकाली हैं और इन पदों पर आवेदन 19 अगस्त से शुरू हो जाएंगे.अगर आप ग्रेजुएट हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है. आपके पास उत्तर प्रदेश बिजली विभाग में नौकरी करने का शानदार मौका है. यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के 1033 पदों पर भर्तियां निकाली हैं और इन पदों पर आवेदन 19 अगस्त से शुरू हो जाएंगे।
आरक्षित पद
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड में 1033 एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट पदों में से 103 पद ईडब्ल्यूएस, 278 ओबीसी, 216 एससी और 20 एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हैं. वहीं, अन्य 416 पदों पर सामान्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।
आवेदन
यूपी बिजली विभाग में एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट पद के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया 19 अगस्त 2022 से शुरू होगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार योग्य उम्मीदवार 12 सितंबर 2022 तक आवेदन कर सकेंगे. सभी उम्मीदवार बिजली विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट uppcl.org पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के लिए एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 826 रुपये फीस देनी होगी, जबकि अनारक्षित, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए 1180 रुपये आवेदन फीस तय की गई है.
ग्रेजुएशन के साथ टाइपिंग जरूरी
एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी भी स्ट्रीम के साथ ग्रेजुएट की डिग्री होना चाहिए. इसके साथ ही उम्मीदवारों को हिंदी टाइपिंग भी आनी चाहिए और उनकी स्पीड 30 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 21 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए.
लिखित परीक्षा और टाइपिंट टेस्ट से होगा चयन
एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट पदों पर चयन लिखित परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट के जरिए होगा. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट मोड से होगी, जिसका आयोजन 2 पार्ट में किया जाएगा. टेस्ट के पहले पार्ट में NIELIT के CCC लेवल के कंप्यूटर से संबंधित ऑब्जेक्टिव टाइप के 50 सवाल पूछे जाएंगे, वहीं दूसरे पार्ट में जनरल नॉलेज, रिजनिंग, अंग्रेजी और हिंदी के 180 अंक के 180 सवाल पूछे जाएंगे. लिखित परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा और टाइपिंग पास करने के बाद चयन होगा.
सैलरी
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड में एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट पद पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-04 के अनुसार दिया जाएगा और वेतनमान 27200-86100 रुपये होगा. इन पदों पर भर्ती के लिए अन्य जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

जॉब
स्टेनोग्राफर की यहाँ निकली भर्ती,जल्द करें आवेदन

स्टेनोग्राफर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कम से कम 12वीं पास होना जरूरी है.स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुई है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, ग्रेड सी और डी पदों पर भर्तियां की जाएंगी. ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वो SSC की ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने से पहले वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन चेक कर लें. आवेदन फॉर्म की लिंक वेबसाइट पर एक्टिवेट कर दी गई है.
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, स्टेनोग्राफर के पदों पर आवेदन प्रक्रिया 20 अगस्त 2022 से शुरू हो गई है. इसमें अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को 05 सितंबर 2022 तक का समय दिया गया है. आवेदन करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.
इन स्टेप्स से करें अप्लाई
स्टेप 1- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2- वेबसाइट की होम पेज पर Latest News के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3- इसके बाद Stenographer Grade ‘C’ & ‘D’ Examination, 2022 Apply के लिंक पर जाएं.
स्टेप 4- अब मांगी गई डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन पहले कर लें.
स्टेप 5- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर लें.
स्टेप 6- आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रिंट ले लें.
जॉब
नौकरी पाने का सुनहरा मौका,ITBP में निकली भर्ती, फटाफट यहाँ से करें आवेदन

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) में कॉन्स्टेबल पायनियर पदों पर आवेदन करने का अच्छा मौका है. यहां 108 वैकेंसी निकाली गई है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आईटीबीपी की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर 17 सितंबर 2022 तक ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं. भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस ने कांस्टेबल के 108 पदों के लिए भर्ती निकाली है. आईटबीपी की वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस ने कांस्टेबल (PIONEER) के 108 पदों के लिए भर्ती निकाली है. आईटबीपी की वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर ऑनलाइन एप्लाई करना होगा.कुल 108 पदों में 56 पद कांस्टेबल (कार्पेंटर), 31 पद कांस्टेबल (मैसन) और 21 पद कांस्टेबल (प्लंबर) के हैं, जिनकी भर्ती की जानी है.आवेदन 19 अगस्त से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया के तहत 17 सितंबर तक इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं.
शैक्षणिक योग्यता
– किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास – मान्यता प्राप्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) से मैसन, कार्पेंटर, पलंबर ट्रेड में एक साल का कोर्स.
आयु सीमा जानें क्या होनी चाहिए
उम्र 18 साल से कम और 23 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. एससी-एसटी, ओबीसी, एक्स-सर्विसमैन और 1984 और 2002 के दंगा पीड़ितों लोगों के बच्चों और आश्रितों को आयु सीमा में छूट दी गई है. एससी-एसटी को 5 साल, ओबीसी को 3 साल, एक्स-सर्विसमैन (जनरल) को तीन साल, एक्स-सर्विसमैन (ओबीसी) को छह साल, एक्स-सर्विसमैन (एससी-एसटी) को आठ साल, दंगा पीड़ितों के बच्चों और आश्रितों को जनरल कैटेगरी वालों को पांच साल, एससी-एसटी वालों को 10 साल और ओबीसी वालों को आठ साल की छूट दी गई है.
सैलरी
इन पदों पर सलेक्शन के बाद 21700-69100 रुपए प्रति महीने मिलेंगे. इसके अलावा डीए, एचआरए, राशन मनी भत्ता, ट्रांसपोर्ट भत्ता सहित कई भत्ते मिलेंगे.
जानें आवेदन फीस
जनरल, ओबीसी और EWS कैटेगरी के उम्मीदवाोरं को 100 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा. एसएस, एसटी, महिला उम्मीदवार और एक्स सर्विसमैन को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है.कैसे करना होगा एप्लाई?
सबसे पहले ITBP की वेबसाइट (recruitment.itbpolice.nic.in) पर जाना होगा.
वेबसाइट के होमपेज पर आपको NEW USER REGISTRATION दिखेगा, उस पर क्लिक करना होगा.
न्यू यूजर के तौर पर आपको सारी डिटेल डालकर रजिस्ट्रेशन करना होगा.
अपनी सारी डिटेल भरने के बाद वहां आवेदन शुल्क देना होगा. जो कि आप ऑनलाइन भी भुगतान कर सकते हैं.
फॉर्म भरने के दौरान आपको अपने शैक्षणिक दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे.
इसके बाद अपना एप्लिकेशन सब्मिट कर दें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
जॉब
असिस्टेंट इंजीनियर की निकली भर्ती,आवेदन की अंतिम तिथि 2 सितंबर

Sarkari Naukri 2022: उम्मीदवार अप्लाई करने से पहले दिए गए इन खास बातों को गौर से पढ़ें. साथ ही जो भी उम्मीदवार PWD में नौकरी करना चाहते हैं, वे इस भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकते हैं.जम्मू और कश्मीर के लोक निर्माण विभाग में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. इसके लिए JKPSC ने असिस्टेंट इंजीनियर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे JKPSC की आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 सितंबर है इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक http://jkpsc.nic.in/ के जरिए भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक JKPSC Recruitment 2022 Notification PDF पर क्लिक करके भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 61 पद भरे जाएंगे।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 3 अगस्त
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 2 सितंबर
रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 61
योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग की संबंधित ब्रांच में ग्रेजुएट की डिग्री या इंजीनियरिंग की उपयुक्त शाखा में AMIE सेक्शन (ए और बी) इंडिया में होना चाहिए.
आवेदन शुल्क
अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है, और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है.
चयन प्रक्रिया
भर्ती के लिए आयोग 100 अंकों की लिखित परीक्षा (एमसीक्यू आधारित) आयोजित करेगा. परीक्षा श्रीनगर और जम्मू केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू/वाइवा वॉयस के लिए बुलाया जाएगा।
-
व्यापर6 days agoकर्मचारियों के महंगाई भत्ते में किया 3 फीसदी का इजाफा,कर्मचारियों में खुशखबरी की लहर
-
व्यापर5 days agoकर्मचारियों के महंगाई भत्ते में किया 3 फीसदी का इजाफा,कर्मचारियों में खुशखबरी की लहर
-
Tech & Auto6 days agoBed AC हुआ लांच,बस मिल रहा है इतने रुपये में…
-
व्यापर4 days agoकर्मचारियों के महंगाई भत्ते में किया 3 फीसदी का इजाफा,कर्मचारियों में खुशखबरी की लहर
-
जॉब5 days agoछत्तीसगढ़ जिला पंचायत मे निकली इतने पदों पर भर्ती,नोटिफिकेशन जारी…
-
जरा हटके4 days agoअजीबोगरीब गांव जहां रहते है लोग बिना कपड़ा के,जानिए वजह
-
जॉब6 days agoछत्तीसगढ़ जिला पंचायत मे निकली इतने पदों पर भर्ती,नोटिफिकेशन जारी…
-
जॉब6 days agoअसिस्टेंट इंजीनियर की निकली भर्ती,आवेदन की अंतिम तिथि 2 सितंबर
-
जॉब6 days agoभारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन में निकली भर्ती,जल्द करें आवेदन,मिलेगा 112000 तक सैलरी
-
जॉब6 days agoसैनिक स्कूल में निकली भर्ती,उम्मीदवार जल्द करें आवेदन



























You must be logged in to post a comment Login