Lifestyle
40 की उम्र के बाद अपनाती है महिलाये ये आदते, इस कारण समय से पहले हो जाती है बूढी
How To Avoid Ageing: 40 की उम्र के बाद (Mistakes After 40) महिलाओं के शरीर में कमजोरी आने लग जाती है और इस समय महिलाएं कुछ ऐसी आदत डाल लेती हैं जिसके चलते उनके शरीर को हानि होती है.
Start Doing These Things To Avoid Ageing: महिलाएं अपने जीवन में बहुत सी परेशानियो का सामना करती हैं. लेकिन वो परेशानियों को दुनिया के सामने जग जाहिर नहीं करती हैं. रोज काम की कशमकश और भाग दौड़ के चलते वह अपने स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख पाती हैं. लम्बी उम्र तक अगर महिलाओं को अपने शरीर को स्वस्थ रखना है तो आपको एक हेल्दी लाइफ स्टाइल (Healthy Lifestyle After 40) को फॉलो करना पड़ेगा. 40 की उम्र के बाद महिलाओं के शरीर में कमजोरी आने लग जाती है और इस समय महिलाएं कुछ ऐसी आदत डाल लेती हैं जिसके चलते उनके शरीर को हानि होती है. गलत आदतों के चलते उनका शरीर इस उम्र में कई रोगों को पकड़ लेता है. वे कमजोर होने के चलते उन आदतों से ढंग से लड़ भी पाती है. जिसकी वजह से उम्र बढ़ी हुई लगती है.
मीठी चीजें खाना
ज्यादा मीठा खाना किसी के लाइफ के लिए भी सही नहीं होता है चाहें महिला हो या पुरुष. ज्यादा मीठा खाने से शुगर जैसी बीमारी हो सकती है जो आपको बहुत कमजोर कर देती है. साथ ही मोटापा भी आपको जकड़ लेता है. मीठा खाने से एक और दिक्कत ये रहती है की आपको त्वचा सम्बंधित बीमारियां होने लगती है जो आपको उम्र से पहले ही उम्रदराज दिखाने में लग जाती हैं.
पर्याप्त पानी न पीना
पानी पीने की सलाह तो हर डॉक्टर देता है क्यूंकि पानी पीने से आपका शरीर बिमारिओ से बचा रहता है. पर्याप्त पानी न पीने के कारण कई बार महिलाओं को कई बार महिलाओं को डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है और इसी के चलते उनकी स्किन समय से पहले ही रूखी सूखी हो जाती है जिस कारण वह समय से पहले ही बूढ़ी दिखने लग जाती हैं.
व्यायाम न करना
योग और व्यायाम किसी भी बीमारी से निपटने का एक बहुत अच्छा रास्ता होते हैं. कई बार महिलाएं अपनी बिजी लाइफ के चलते व्यायाम नहीं कर पाती हैं.
40 की उम्र तक पहुंचने तक आपका शरीर थक जाता है और आप समय से पहले ही थक जाते हैं. इसलिए योग और मेडिटेशन करना आपके लिए बहुत अच्छा हो सकता है.

Lifestyle
त्रिफला चूर्ण खाने के तीन बड़े नुक्सान ये रहे जानिए
Triphala Churna side Effects: आयुर्वेदिक और हर्बल में उपचार के लिए त्रिफला का इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है. त्रिफला के अगर फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी, जो कई तरह के हो सकते हैं.
Triphala Churna side Effects-त्रिफला का नाम तो हर किसी ने सुना होगा. कई तरह की बीमारी के दौरान भी इसे लेते हुए देखा होगा. सदियों से त्रिफला को आयुर्वेदिक और हर्बल उपचार के तौर में इस्तेमाल में लाया जा रहा है. आंवला, बिभिताकि और हरीताकी ये तीन फलों से मिलकर त्रिफला को तैयार किया जाता है. आयुर्वेद के अनुसार, त्रिफला खाने से कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में किया जा सकता है. त्रिफला खाने से हेल्थ को कई फायदे मिल सकते हैं. त्रिफला बाजार में चूर्ण, कैप्सूल और जूस के अर्क के रूप में आसानी से मिल जाता है. त्रिफला चूर्ण के वैसे तो कई फायदे हैं, लेकिन इसे खाने से पहले अगर सावधानी नहीं बरती गई तो इसके नुकसान भी झेलने पड़ सकते हैं.
त्रिफला चूर्ण के नुकसान
हो सकता है ब्लड शुगर लो
स्टाइलक्रेज़ के मुताबिक, त्रिफला में डायबिटीज से लड़ने के गुण होते हैं. जो मरीज पहले से ही डायबिटीज कि दवाएं ले रहे हैं, उन्हें त्रिफला खाने से हाइपोग्लाइसीमिया हो सकता है, जो ब्लड शुगर को काफी लो कर सकता है. अगर डायबिटीज के मरीज हैं तो त्रिफला चूर्ण खाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें.
दवाओं का असर हो सकता है कम
त्रिफला कई तरह की दवाओं का असर कम कर सकता है, जिससे लिवर को नुकसान पहुंच सकता है. दवाओं के साथ त्रिफला का सेवन करने से पहरेज करना चाहिए. इसके अलावा मूड खराब, एनर्जी में कमी और नींद की समस्या भी हो सकती है.
प्रेगनेंसी में हो सकती है समस्या
प्रेगनेंसी के दौरान त्रिफला चूर्ण के सेवन से कई तरह की समस्याएं देखने को मिल सकती हैं. इससे मिसकैरेज तक हो सकता है. त्रिफला चूर्ण के सेवन से पहले महिलाओं को डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए. त्रिफला चूर्ण को खाने से पहले इसकी सही मात्रा के बारे में जानकारी होना जरूरी है.
Lifestyle
आंसू निकलना भी होता है फायदेमंद जानिए, कैसे
Eye Health: अभी तक आपने सुना होगा कि हंसना सेहत के लिए फायदेमंद होता है लेकिन आज हम आपको बता रहे हैं कि रोने के भी बहुत से फायदे हैं.
Eye Care Tips: अगर हंसना-मुस्कराना सेहत (Health) के लिए अच्छा माना जाता है तो रोना भी कहीं से खराब नहीं. जितने ज्यादा फायदे हंसने के है, रोने के भी उतने ही फायदे (Benefits of Tears) माने जाते हैं. फिर चाहे आप किसी मूवी या सीरियल को देख इमोशनल हो रहे हैं या फिर प्याज काटते वक्त आपके आंसू निकल रहे हों.
रिसर्च कहती है कि आपकी हेल्दी आंखों के लिए आंसू काफी जरूरी है. यह आपकी आंखों को गीला और चिकना रखते हैं. इंफेक्शन और गंदगी से भी बचाते हैं. ये आपकी आंखों को साफ रखते हैं और हेल्दी भी बनाते हैं. तो यहां जानिए आखिर क्यों निकलते हैं आंसू और इसके क्या-क्या होते हैं फायदे..
आंसू क्यों निकलते हैं?
इंसान के रोने के पीछे पूरी तरह से साइंस (Science) काम करता है. जब हम या आप इमोशनल (Emotional) होते हैं, प्याज का कोई तीखी चीज काटते हैं, आंखों में कुछ चला जाता है तब आंसू निकलते हैं. आंसू आंख की अश्रु नलिकाओं से निकलने वाला तरल पदार्थ है, जो पानी और नमक के मिश्रण से बना होता है. इसमें तेल, बलगम और एंजाइम नामक केमिकल भी पाया जाता है, जो कीटाणु को मार हमारी आंखों को हेल्दी रखता है.
तीन तरह के होते हैं आंसू
आप नहीं जानते होंगे कि इंसान की आंखों से तीन तरह के आंसू निकलते हैं. चलिए बताते हैं
Basal Tears- इस तरह के आंसू आंखें झपकने पर निकलते हैं. ये आंखों में नमी बनाए रखने का काम करते हैं. ये नॉन-इमोशनल आंसू होते हैं.
Reflex Tears– ये भी नॉन-इमोशनल आंसू ही होते हैं. ये आंखों के हवा, धुएं, घूल के पड़ने से आते हैं.
Emotional Tears- दुख, निराशा, गम होने पर जो आंसू निकलते हैं वे इमोशनल आंसू होते हैं.
आंसुओं के फायदे ही फायदे
नीदरलैंड्स की स्टडी के मुताबिक रोने से आप रिलैक्स फील करते हैं और आपका मूड अच्छा होता है.
आंसू में लाइसोजोम (Iysozyme) नाम का फ्लूइड पाया जाता है, जिसमें एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं. यह हमारी आंखों को संक्रमण से बचाता है और आंखों को साफ करता है.
रोने से इमोशन कंट्रोल होती हैं और मानसिक तनाव से राहत मिलती है
रोने से बॉडी में ऑक्सीटोसिन और एंडोर्फिन हॉर्मोन बनते हैं जो शारीरिक और भावनात्मक दर्द से आराम दिलाते हैं.
आंसू निकलनेसे आंखें सूखती नहीं और उसकी नमी बरकरार रहती है, जिससे आखों की रोशनी बढ़ती है.
जब कोई शख्स आंखें झपकाता है, तो बेसल टियर निकलती हैं तो म्यूकस में ब्रेन को सूखने से बचाते हैं.
ये भी पढ़ें
Lifestyle
क्या आप भी AC का टेंपरेचर 24 -25 से कम रखते है तो हो जाइये सावधान

Best Temperature For Ac: गर्मी में एसी चलाने से राहत मिल जाती है, लेकिन ज्यादा कम तापमान पर एसी चलाना सेहत को नुकसान देता है, जानिए कितने तापमान पर चलाना चाहिए AC और ज्यादा AC में रहने के नुकसान.
AC Temperatures Harmful: बारिश के मौसम में ह्यूमिडिटी सबसे ज्यादा परेशान करती है. ऐसे में पसीना और चिपचिपाहट से सिर्फ एसी में बैठने पर ही राहत मिलती है. कुछ लोगों को इतनी गर्मी लगती है कि वो एसी के ठीक सामने बैठना या सोना ही पसंद करते हैं और एसी का टेंपरेचर भी 18-20 ही रखते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो सावधान हो जाएं. एसी को बहुत कम टेंपरेचर पर चलाना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है. इससे आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है. आइये जानते हैं एसी को किस टेंपरेचर पर चलाना चाहिए और ज्यादा कम पर एसी चलाने से क्या नुकसान होते हैं.
24-25 डिग्री पर ही एसी चलाएं
एक्सपर्ट्स का कहना है कि आपको एसी 24-25 डिग्री पर चलाना चाहिए. इससे कम एसी चलाकर रखना आपके स्वास्थ्य पर विरपरीत असर डालता है. सर्दी हो या गर्मी बाहर से तापमान से कमरे या घर के तापमान में एक्सट्रीम बदलाव नहीं होना चाहिए. हमारे शरीर के तापमान की तुलना में बहुत कम तापमान पर सेट किए गए एसी कमरे से नमी को गायब कर देते हैं. जिससे त्वचा को नुकसान होता है. ऐसे में त्वचा से पसीना कम निकलता है और ऑयल ज्यादा निकलने लगता है. इससे मुँहासे, समय से पहले झुर्रियाँ और त्वचा में जलन पैदा हो सकती है. एक्सट्रीम हाई टेंपरेचर में त्वचा के पोर्स बंद हो सकते हैं, जिससे स्किन के फंक्शन पर असर पड़ता है.
कम टेंपरेचर पर एसी चलाने के नुकसान
ज्यादा तापमान पर एसी चलाने से शरीर का थर्मल रेगुलेशन प्रभावित होता है.
ठंडी और ड्राई हवा में वायरस और जर्म्स जल्दी पैदा होते हैं और फैलते हैं.
ज्यादा कम एसी चलाने से अस्थमा और माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है.
जो लोग ज्यादा AC में रहते हैं वो समय से पहले बूढ़े लगने लगते हैं. ऐसे लोगों की त्वचा पर जल्दी झुर्रियां आने लगती हैं.
बालों का झड़ना, नाक बंद होना और गला सूखने जैसी परेशानियां होती हैं.
-
Tech & Auto7 days agoलेटेस्ट फीचर्स के साथ आया वॉशिंग मशीन,कपड़े धोने के बाद सिकुड़ेंगे नहीं,जानें इसकी क़ीमत
-
जॉब6 days agoप्राइमरी टीचर और अपर प्राइमरी टीचर की निकली बड़ी भर्ती,जानें आवेदन की तिथि
-
Tech & Auto6 days agoशानदार फीचर्स के साथ वॉशिंग मशीन की एंट्री,कपड़े धोने के बाद सिकुड़ेंगे नहीं,जानें इसकी क़ीमत
-
क्राइम न्यूज़6 days agoOYO होटल में हुआ हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा,पढ़िये पूरी खबर
-
व्यापर7 days agoCNG की कीमत में होगी बढ़ोतरी,पढ़िये पूरी ख़बर
-
Tech & Auto6 days agoक्या आपके Android फ़ोन की बैटरी जल्दी हो जाती है ख़त्म, तो इन आसान ट्रिक्स से करे चेक
-
जॉब6 days agoपासपोर्ट ऑफिसर की निकाली बंफर भर्ती,प्रति माह 2.8 लाख तक सैलरी
-
Lifestyle5 days agoकपड़ो के लगे जिद्दी दाग को निकालने का सबसे आसान तरीका
-
Lifestyle6 days agoHealth tips: उल्टा सोने वाले जान ले इनसे होने वाले नुकसान के बारे में
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips : दूर नहीं होती पैसों की कमी तो,करें ये छोटे से टिप्स बदल देंगे आपकी पूरी जिंदगी


































You must be logged in to post a comment Login