Lifestyle
कपड़ो के लगे जिद्दी दाग को निकालने का सबसे आसान तरीका
कपड़ों पर चाय का दाग लगना आम बात है. हालांकि, कई बार नई ड्रेस पर चाय गिर जाने से दाग रिमूव करना काफी चैलेंजिंग टास्क बन जाता है. ऐसे में कुछ नेचुरल नुस्खे आपकी इस परेशानी को चुटकियों में दूर कर सकते हैं. जी हां नींबू, सिरके और आलू का इस्तेमाल कर आप कपड़ों पर लगे मुश्किल से मुश्किल चाय के दाग को भी आसानी से रिमूव कर सकते हैं.
Tea stain removal tips: चाय का सेवन करना ज्यादातर लोगों के डेली रूटीन का अहम हिस्सा होता है. कई लोगों के दिन की शुरूआत ही चाय की चुस्की के साथ होती है. हालांकि, चाय पीते समय अक्सर चाय कपड़ों पर गिर जाती है और कपड़ों पर चाय के जिद्दी दाग भी पड़ जाते हैं. जिन्हें रिमूव करना लोगों के लिए टेढ़ी खीर बन जाता है. ऐसे में कुछ आसान तरीकों की मदद से कपड़ों पर लगे चाय के दाग को मिनटों में छुड़ाया जा सकता है.
कई बार चाय गिरने से आपकी मंहगी से मंहगी ड्रेस भी खराब हो जाती है. ऐसे में कपड़े धोने के आम तरीकों से चाय का दाग रिमूव करना नामुमकिन हो जाता है. इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कपड़ों से चाय के दाग हटाने के कुछ आसान तरीके, जिनकी मदद से आप कपड़ों को चुटकियों में चमका सकते हैं.
ऐसे छुड़ाएं चाय के दाग
नींबू का करें इस्तेमाल
नींबू को कपड़े साफ करने का बेस्ट ब्लीचिंग एजेंट माना जाता है. नींबू की मदद से आप कपड़ों पर लगे चाय के दाग को भी आसानी से साफ कर सकते हैं. इसके लिए नींबू के टुकड़े से चाय के दाग को हल्का- हल्का रब करें. कुछ देर तक रगड़ने के बाद कपड़े को धोकर सुखा लें. आप देखेंगे कि चाय का दाग तुरंत गायब हो जाएगा.
सिरका होगा मददगार
एसिडिक नेचर से भरपूर सफेद सिरका कपड़ों के लिए बेस्ट क्लींजर साबित हो सकता है. इसके लिए 1 बाल्टी पानी में आधा कप सफेद सिरका मिलाकर कपड़े को इसमें भिगो दें. फिर 20-25 मिनट बाद कपड़े को आम तरीके से धोकर सुखा लें. इससे कपड़ों पर लगा चाय का दाग आसानी से साफ हो जाएगा और आपका कपड़ा बिल्कुल नए जैसा चमकने लगेगा.
आलू से करें साफ
कपड़ों पर लगा चाय का निशान साफ करने के लिए आप आलू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आलू को पानी में अच्छी तरह से उबाल लें.

Lifestyle
त्रिफला चूर्ण खाने के तीन बड़े नुक्सान ये रहे जानिए
Triphala Churna side Effects: आयुर्वेदिक और हर्बल में उपचार के लिए त्रिफला का इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है. त्रिफला के अगर फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी, जो कई तरह के हो सकते हैं.
Triphala Churna side Effects-त्रिफला का नाम तो हर किसी ने सुना होगा. कई तरह की बीमारी के दौरान भी इसे लेते हुए देखा होगा. सदियों से त्रिफला को आयुर्वेदिक और हर्बल उपचार के तौर में इस्तेमाल में लाया जा रहा है. आंवला, बिभिताकि और हरीताकी ये तीन फलों से मिलकर त्रिफला को तैयार किया जाता है. आयुर्वेद के अनुसार, त्रिफला खाने से कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में किया जा सकता है. त्रिफला खाने से हेल्थ को कई फायदे मिल सकते हैं. त्रिफला बाजार में चूर्ण, कैप्सूल और जूस के अर्क के रूप में आसानी से मिल जाता है. त्रिफला चूर्ण के वैसे तो कई फायदे हैं, लेकिन इसे खाने से पहले अगर सावधानी नहीं बरती गई तो इसके नुकसान भी झेलने पड़ सकते हैं.
त्रिफला चूर्ण के नुकसान
हो सकता है ब्लड शुगर लो
स्टाइलक्रेज़ के मुताबिक, त्रिफला में डायबिटीज से लड़ने के गुण होते हैं. जो मरीज पहले से ही डायबिटीज कि दवाएं ले रहे हैं, उन्हें त्रिफला खाने से हाइपोग्लाइसीमिया हो सकता है, जो ब्लड शुगर को काफी लो कर सकता है. अगर डायबिटीज के मरीज हैं तो त्रिफला चूर्ण खाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें.
दवाओं का असर हो सकता है कम
त्रिफला कई तरह की दवाओं का असर कम कर सकता है, जिससे लिवर को नुकसान पहुंच सकता है. दवाओं के साथ त्रिफला का सेवन करने से पहरेज करना चाहिए. इसके अलावा मूड खराब, एनर्जी में कमी और नींद की समस्या भी हो सकती है.
प्रेगनेंसी में हो सकती है समस्या
प्रेगनेंसी के दौरान त्रिफला चूर्ण के सेवन से कई तरह की समस्याएं देखने को मिल सकती हैं. इससे मिसकैरेज तक हो सकता है. त्रिफला चूर्ण के सेवन से पहले महिलाओं को डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए. त्रिफला चूर्ण को खाने से पहले इसकी सही मात्रा के बारे में जानकारी होना जरूरी है.
Lifestyle
आंसू निकलना भी होता है फायदेमंद जानिए, कैसे
Eye Health: अभी तक आपने सुना होगा कि हंसना सेहत के लिए फायदेमंद होता है लेकिन आज हम आपको बता रहे हैं कि रोने के भी बहुत से फायदे हैं.
Eye Care Tips: अगर हंसना-मुस्कराना सेहत (Health) के लिए अच्छा माना जाता है तो रोना भी कहीं से खराब नहीं. जितने ज्यादा फायदे हंसने के है, रोने के भी उतने ही फायदे (Benefits of Tears) माने जाते हैं. फिर चाहे आप किसी मूवी या सीरियल को देख इमोशनल हो रहे हैं या फिर प्याज काटते वक्त आपके आंसू निकल रहे हों.
रिसर्च कहती है कि आपकी हेल्दी आंखों के लिए आंसू काफी जरूरी है. यह आपकी आंखों को गीला और चिकना रखते हैं. इंफेक्शन और गंदगी से भी बचाते हैं. ये आपकी आंखों को साफ रखते हैं और हेल्दी भी बनाते हैं. तो यहां जानिए आखिर क्यों निकलते हैं आंसू और इसके क्या-क्या होते हैं फायदे..
आंसू क्यों निकलते हैं?
इंसान के रोने के पीछे पूरी तरह से साइंस (Science) काम करता है. जब हम या आप इमोशनल (Emotional) होते हैं, प्याज का कोई तीखी चीज काटते हैं, आंखों में कुछ चला जाता है तब आंसू निकलते हैं. आंसू आंख की अश्रु नलिकाओं से निकलने वाला तरल पदार्थ है, जो पानी और नमक के मिश्रण से बना होता है. इसमें तेल, बलगम और एंजाइम नामक केमिकल भी पाया जाता है, जो कीटाणु को मार हमारी आंखों को हेल्दी रखता है.
तीन तरह के होते हैं आंसू
आप नहीं जानते होंगे कि इंसान की आंखों से तीन तरह के आंसू निकलते हैं. चलिए बताते हैं
Basal Tears- इस तरह के आंसू आंखें झपकने पर निकलते हैं. ये आंखों में नमी बनाए रखने का काम करते हैं. ये नॉन-इमोशनल आंसू होते हैं.
Reflex Tears– ये भी नॉन-इमोशनल आंसू ही होते हैं. ये आंखों के हवा, धुएं, घूल के पड़ने से आते हैं.
Emotional Tears- दुख, निराशा, गम होने पर जो आंसू निकलते हैं वे इमोशनल आंसू होते हैं.
आंसुओं के फायदे ही फायदे
नीदरलैंड्स की स्टडी के मुताबिक रोने से आप रिलैक्स फील करते हैं और आपका मूड अच्छा होता है.
आंसू में लाइसोजोम (Iysozyme) नाम का फ्लूइड पाया जाता है, जिसमें एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं. यह हमारी आंखों को संक्रमण से बचाता है और आंखों को साफ करता है.
रोने से इमोशन कंट्रोल होती हैं और मानसिक तनाव से राहत मिलती है
रोने से बॉडी में ऑक्सीटोसिन और एंडोर्फिन हॉर्मोन बनते हैं जो शारीरिक और भावनात्मक दर्द से आराम दिलाते हैं.
आंसू निकलनेसे आंखें सूखती नहीं और उसकी नमी बरकरार रहती है, जिससे आखों की रोशनी बढ़ती है.
जब कोई शख्स आंखें झपकाता है, तो बेसल टियर निकलती हैं तो म्यूकस में ब्रेन को सूखने से बचाते हैं.
ये भी पढ़ें
Lifestyle
क्या आप भी AC का टेंपरेचर 24 -25 से कम रखते है तो हो जाइये सावधान

Best Temperature For Ac: गर्मी में एसी चलाने से राहत मिल जाती है, लेकिन ज्यादा कम तापमान पर एसी चलाना सेहत को नुकसान देता है, जानिए कितने तापमान पर चलाना चाहिए AC और ज्यादा AC में रहने के नुकसान.
AC Temperatures Harmful: बारिश के मौसम में ह्यूमिडिटी सबसे ज्यादा परेशान करती है. ऐसे में पसीना और चिपचिपाहट से सिर्फ एसी में बैठने पर ही राहत मिलती है. कुछ लोगों को इतनी गर्मी लगती है कि वो एसी के ठीक सामने बैठना या सोना ही पसंद करते हैं और एसी का टेंपरेचर भी 18-20 ही रखते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो सावधान हो जाएं. एसी को बहुत कम टेंपरेचर पर चलाना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है. इससे आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है. आइये जानते हैं एसी को किस टेंपरेचर पर चलाना चाहिए और ज्यादा कम पर एसी चलाने से क्या नुकसान होते हैं.
24-25 डिग्री पर ही एसी चलाएं
एक्सपर्ट्स का कहना है कि आपको एसी 24-25 डिग्री पर चलाना चाहिए. इससे कम एसी चलाकर रखना आपके स्वास्थ्य पर विरपरीत असर डालता है. सर्दी हो या गर्मी बाहर से तापमान से कमरे या घर के तापमान में एक्सट्रीम बदलाव नहीं होना चाहिए. हमारे शरीर के तापमान की तुलना में बहुत कम तापमान पर सेट किए गए एसी कमरे से नमी को गायब कर देते हैं. जिससे त्वचा को नुकसान होता है. ऐसे में त्वचा से पसीना कम निकलता है और ऑयल ज्यादा निकलने लगता है. इससे मुँहासे, समय से पहले झुर्रियाँ और त्वचा में जलन पैदा हो सकती है. एक्सट्रीम हाई टेंपरेचर में त्वचा के पोर्स बंद हो सकते हैं, जिससे स्किन के फंक्शन पर असर पड़ता है.
कम टेंपरेचर पर एसी चलाने के नुकसान
ज्यादा तापमान पर एसी चलाने से शरीर का थर्मल रेगुलेशन प्रभावित होता है.
ठंडी और ड्राई हवा में वायरस और जर्म्स जल्दी पैदा होते हैं और फैलते हैं.
ज्यादा कम एसी चलाने से अस्थमा और माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है.
जो लोग ज्यादा AC में रहते हैं वो समय से पहले बूढ़े लगने लगते हैं. ऐसे लोगों की त्वचा पर जल्दी झुर्रियां आने लगती हैं.
बालों का झड़ना, नाक बंद होना और गला सूखने जैसी परेशानियां होती हैं.
-
व्यापर5 days agoकर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी,मिला डीए का बकाया पैसा ,त्योहार में कर्मचारियों की बल्ले बल्ले
-
जरा हटके4 days agoअजीबोगरीब गांव जहां रहते है लोग बिना कपड़ा के,जानिए वजह
-
जरा हटके6 days agoयहाँ की महिलाए ज़िन्दगी में सिर्फ एक बार ही नहाती,जानें क्यों
-
व्यापर5 days agoइस बैंक के ग्राहकों को लगा जोरदार झटका,जानें क्यों…
-
Tech & Auto6 days agoलेटेस्ट फीचर्स के साथ आया वॉशिंग मशीन,कपड़े धोने के बाद सिकुड़ेंगे नहीं,जानें इसकी क़ीमत
-
व्यापर3 days agoकर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी,मिला डीए का बकाया
-
जॉब4 days agoऑफिसर और मैनेजर के पदों पर निकली PNB में बड़ी भर्ती…
-
जॉब5 days agoITBP में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर,आवेदन की अंतिम तिथि 14 अगस्त
-
ज्योतिष6 days agoRaksha Bandhan 2022 : जानें रक्षासूत्र बांधने का उत्तम मुहूर्त
-
जॉब6 days agoAIIMS में निकली इन पदों पर भर्ती,आवेदन की आखिरी तारीख 18 अगस्त
































You must be logged in to post a comment Login