ज्योतिष
Vastu Remedies Shravan Month : श्रावण मास में करें ये वास्तु उपाय,बरसेगी भगवान भोलेनाथ की कृपा
श्रावण मास शुरु हो चुका है। इस महीने में भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए लोग उन्हें प्रसन्न करते हैं। ऐसा माना जाता है कि भोलेनाथ को श्रावण मास बहुत ही ज्यादा प्रिय है। इस महीने में भगवान शिव बहुत ही प्रसन्न मुद्रा में रहते हैं। इसलिए भक्त उन्हें प्रसन्न करने के लिए कई उपाय भी करते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, आप इन कुछ आसान से तरीकों के जरिए भगवान शिव को प्रसन्न कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उनके बारे में.भगवान शिव को जल बहुत ही पसंद है। इस महीने में आप उत्तर दिशा में जल स्त्रोत स्थापित कर सकते हैं। इस दिशा में जल स्त्रोत बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे आपके घर में पॉजिटिविटी आती है और पैसे का प्रवाह भी काफी बढ़ता है। यदि आप उत्तर दिशा में जल स्त्रोत नहीं लगा सकते तो फिर पूर्व दिशा में ऑर्टिफिशयल वाटर फांउटेन लगा सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इससे आपको महत्पूर्ण निर्णय लेने में आसानी होगी।
मनी प्लांट की दिशा
सावन का माह बारिश का होता है। यदि आप इस महीने पौधे लगाते हैं तो इनकी ग्रोथ भी बहुत अच्छे से हो जाएगी। आप उत्तर दिशा में मनी प्लांट लगाकर सुख-समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं। सावन का महीना घर में मनी प्लांट लगाने के लिए बहुत ही अच्छा होता है। मान्यताओं के अनुसार, जैसे-जैसे मनी प्लांट बढ़ता है वैसे-वैसे आपके घर में धन भी बढ़ता जाता है।
लगाएं ऐसी प्रतिमा
इस महीने में भगवान शिव के अर्द्धनारीश्वर रुप की पूजा करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस प्रतिमा को आप पूर्व दिशा में लगा सकते हैं। इससे आपको विशेष लाभ की प्राप्ति भी होगी। इसके अलावा पति-पत्नी के बीच में प्यार भी बढ़ता है। यदि कोई व्यक्ति की झोली खाली है तो इस दिशा में मूर्ति रखने से वो भी भर जाएगी।
पौधा लगाएं
घर में तुलसी का पौधा सुख और सौभाग्य की निशानी होता है। यदि आपके घर में तुलसी का पौधा नहीं है तो आप सावन के महीने में यह पौधा लगा सकते हैं। इससे भी आपको सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी। तुलसी का पौधा आप उत्तर दिशा में लगाएं। यदि कुंवारी कन्याएं इस महीने में तुलसी का पौधा लगाएं तो उनकी शादी के जल्द ही योग बन जाते हैं।
छिड़कें गंगाजल
मान्यताओं के अनुसार, सावन के महीने में चारों तरफ बहुत ही ज्यादा ऊर्जा होती है। इस दौरान गंगाजल का घर में छिड़काव बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे आपके घर का वास्तुदोष समाप्त होता है। रोज सुबह स्नान करने के बाद पूरे घर में आप गंगाजल का छिड़काव करें। इससे घर की नेगेटिव एनर्जी भी खत्म होती है।
इसे भी पढ़िये :-
काम की बात : 31 जुलाई से पहले निपटा ले अपने ये जरुरी काम, नही तो लागने पड़ सकते है इसके लिए चक्कर
आंगनबाड़ी में भर्ती, नोटिफिकेशन जारी ,जानें आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता
ज्योतिष
नागपंचमी 2022 : आज के दिन करे ये उपाए, राहु केतु के दोषो से पाए मुक्ति
Nag panchami 2022 Rahu-ketu Upay: 2 अगस्त मतलब आज के दिन नाग पंचमी का त्योहार है. जानते हैं राहु-केतु के पीड़ा से छुटकारा पाने के लिए इस दिन क्या उपाय करें.
Nag panchami 2022 Rahu-Ketu: 2 अगस्त 2022 को नाग पंचमी (Nag panchami 2022 date) का त्योहार है. सनातन धर्म में नाग देवता को पूजनीय माना गया है. जहां नाग देवता शंकर जी के गले की शोभा बढ़ाते हैं तो वहीं गणेश जी जनेऊ के रूप में इन्हें धारण किया हुआ है. भगवान विष्णु तो शेषनाग की शैय्या पर विराजमान हैं.
धार्मिक शास्त्रों के अनुसार नाग पंचमी पर नागों की पूजा करने से अपार धन और मनोवांछित फल का वरदान मिलता है. नाग पंचमी के अवसर पर की जाने वाली पूजा से कालसर्प दोष से मुक्ति और पाप ग्रह माने गए राहु-केतु के अशुभ प्रभाव कम किए जा सकता है. आइए जानते हैं राहु-केतु (Rahu ketu upay) के पीड़ा से छुटकारा पाने के लिए इस दिन क्या उपाय करें.
नाग पचंमी पर राहु-केतु के अशुभ प्रभाव से बचने के उपाय:
नाग पंचमी पर एक बड़ी सी रस्सी में सात गांठें लगां लें. इसे नाग देवता का प्रतिकात्मक रूप मानकर आसन पर पूजा स्थान पर स्थिपित करें.
अब कच्चा दूध, फूल, बताशे अर्पित करें और गुग्गल की धूप जलाएं
राहु के “ॐ रां राहवे नमः” मंत्र ,केतु के “ॐ कें केतवे नमः” मंत्र का जाप करें.
मंत्र का जाप करते हुए अब एक-एक कर रस्सी की गांठें खोलते जाएं. फिर इस रस्सी को नदी में प्रवाहित कर दें.
राहु-केतु के अशुभ प्रभाव से पीड़ित जातक इस दिन नवनाग स्तोत्र का पाठ करें. साथ ही इन पाप ग्रहों की शुभता पाने के लिए हाथ की मध्यमा उंगली में चांदी के नाग-नागिन की अंगूठी धारण कर सकते हैं. इसके लिए जानकार की सलाह जरूर लें.
सर्प भय से मुक्ति पाने के उपाय:
नाग पंचमी पर चांदी के दो सर्प और एक स्वस्तिक की पूजा करें.
एक थाल में नाग और दूसरे में स्वास्तिक रखें. नागों को कच्चा दूध और स्वस्तिक को बेलपत्र अर्पित करें.
भगवान शिव और नाग देवता का ध्यान करते हुए “ॐ नागेन्द्रहाराय नमः” का जाप करें.
अब नाग देवता को शिवलिंग पर अर्पित करें और स्वस्तिक को गले में धारण कर लें. इससे सर्प भय से छुटकारा मिलेगा.
इसे भी पढ़े
आंगनबाड़ी में निकली 53,000 पदों पर भर्तियां, नोटिफिकेशन जारी ,जानें आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता
सिविल असिस्टेंट सर्जन पद पर भर्ती,सैलरी मिलेगा 1,51,000 तक
अजब-गज़ब परंपरा : यहाँ की महिलाए अपनी शादी में नहाती सिर्फ एक बार,जानिए वजह
ज्योतिष
Chanakya Niti: इन चीजों को अपनाने में संकोच नहीं करना चाहिए, चमका सकते है आपका भविष्य
Chanakya Niti: चाणक्य नीति में कुछ ऐसे ही लोग औऱ चीजों के बारे में बताया गया है जिन्हें चयन हमें गुणों के आधार पर करना चाहिए न कि उसकी परिस्थिति को देखकर.
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपनी बुद्धि के बलबूते अपनी अलग ही पहचान बनाई है. चाणक्य का ज्ञान लोगों को सफलता के रास्ते पर ले जाता है. मनुष्य का स्वभाव और उसके गुण उसे अच्छा औऱ बुरा बनाते हैं. निर्धन हो या धनवान अगर व्यक्ति के गुण अच्छे हो तो हर जगह सम्मानीय होता है.
चाणक्य नीति में कुछ ऐसे ही लोग और चीजों के बारे में बताया गया है जिन्हें चयन हमें गुणों के आधार पर करना चाहिए न कि उसकी परिस्थिति को देखकर. चाणक्य ने अपने एक श्लोक के जरिए बताया है कि गंदगी से भी हमें कौन सी चीजें उठाने में संकोच नहीं करना चाहिए.
विषादप्यमृतं ग्राह्यममेध्यादपि काञ्चनम् ।
रनीचादप्युत्तमां विद्यांस्त्रीरत्नं दुष्कुलादपि ।।
चाणक्य ने श्लोक में बताया है कि व्यक्ति को अमृत से भी जहर निकाल लेना चाहिए यानी कि बुराई में भी अच्छाई ढ़ंढने का प्रयास करें. इससे आपकी सोच में सकारात्मकता आएगी और हर परिस्थिति से लड़ने की क्षमता बढ़ेगी.
चाणक्य कहते हैं कि सोना अगर गंदगी में भी पड़ा हो तो उसे उठाने में कतई ना हिचकें. सोना की चमक सदा बरकरार रहती है इसे साफ कर दोबारा उपयोग में ले सकते हैं.
चाणक्य के अनुसार निम्न वर्ग में पैदा होने वाले इंसान से ज्ञान ग्रहण करने से कभी पीछे न हटें. बुद्धिमान व्यक्ति की जाति और धर्म न देखें. ज्ञान जहां से प्राप्त हो ले लेना चाहिए.
सत्कुले योजयेत्कन्यां पुत्रं विद्यासु योजतेत् ।
व्यसने योजयेच्छत्रुं मित्रं धर्मे नियोजयेत् ।।
चाणक्य ने इस श्लोक में बताया है कि एक गुणी कन्या का सदा सम्मान करें. दुष्ट परिवार में जन्मी कन्या की परिस्थिति नहीं उसके गुण देखना चाहिए. ऐसे कन्या को अपनाने में कोई दोष नहीं. कोई भी इंसान परफेक्ट नहीं होता. बेहतर होगा उसमें बुराईंया ढ़ूंढ़ने की बजाय अच्छाईंया खोजें.
वहीं अपनी संतान को सदा श्रेष्ठ शिक्षा दें. मित्रों को धर्म कर्म के कार्य करने के लिए प्रेरित करं. ऐसा करने वालों को सफलता जरूर मिलती है.
इसे भी पढ़े
Solar Cooking Stove: अब गैस के टेंशन से हो जाइये फ्री,सब्सिडी के साथ मिल रहा है ये चूल्हा…
अगर खाने में मिर्च ज्यादा हो जाये अपनाये ये आसान से टिप्स
Vaastu Shaastra: घर पर भूलकर भी न लगाये भगवान शिव की ऐसे फोटो, वरना घरो में हो सकते है कलेश..
ज्योतिष
Vaastu Shaastra: घर पर भूलकर भी न लगाये भगवान शिव की ऐसे फोटो, वरना घरो में हो सकते है कलेश..
Vastu Shastra: सावन का महीना भगवान भोलेनाथ की भक्ति का सबसे सही समय है। भोले के भक्त इस मौके पर अपने आराध्य की तस्वीर और मूर्ति घर में लाते हैं और स्थापित करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भगवान शिव की तस्वीर घर में लाते समय कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र में आज इंदु प्रकाश से जानिए घर में भगवान शिव की तस्वीर का महत्व और उसे लगाने की सही जगह और नियम।
सावन में भोले की तस्वीर
इस दिशा में लगाएं शिव की तस्वीर
लेकिन सवाल यह है कि घर में भगवान शिव की कैसी और किस दिशा में तस्वीर लगाएं? तो आपको बता दें कि उत्तर दिशा भगवान शिव की प्रिय दिशा है और इसी दिशा में भगवान शिव का निवास स्थल, यानी कैलाश पर्वत है। इसीलिये घर में भी भगवान शिव की तस्वीर लगाने के लिये उत्तर दिशा का चुनाव करना चाहिए। इस दिशा में तस्वीर लगाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
भूलकर भी ना लगाएं ऐसी तस्वीर
उत्तर दिशा में भगवान शिव की ऐसी तस्वीर लगाएं, जिसमें वे शांत व ध्यान की मुद्रा में हो या फिर नंदी के ऊपर बैठे हो। इसके अलावा आप शिवजी की ऐसी तस्वीर भी लगा
सकते हैं, जिसमें वे अपने पूरे परिवार के साथ बैठे हों। वहीं इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि घर में शिव जी की ऐसी तस्वीर न लगाएं, जिसमें वे क्रोध अवस्था में हों या अपना रौद्र रूप धारण किये हों। यह घर की सुख-शांति के लिये ठीक नहीं है।
इसे भी पढ़िये :-
सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट,जानें लेटेस्ट रेट
-
6 days ago
Gold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम
-
देश5 days ago
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला,अब मिलेगा ये भी,जानिए
-
6 days ago
LPG Safety Tips: किचन में गैस सिलेंडर के पास भूलकर भी न करे ये गलतियां, नही तो हो सकता है बड़ा हादसा…
-
जॉब7 days ago
केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 6,549 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता
-
देश4 days ago
उत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,कर्मचारियों को मिलेगा 3% ज्यादा DA, मिलेगा एरियर भी
-
5 days ago
इस विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट करने वाले छात्र को मिला 3 करोड़ का पैकेज,पढ़े पूरी खबर…
-
देश5 days ago
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती खुशखबरी, डीए हो सकती है 38 फीसदी…पढ़िये पूरी खबर
-
6 days ago
ELECTRIC SEWING MACHINE : मिल रहा सिर्फ 461 रुपये में, ये रहा इसे खरीदने का प्रोसेस…
-
जॉब2 days ago
उत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,मिलेगा एरियर
-
5 days ago
Solar Cooking Stove: अब गैस के टेंशन से हो जाइये फ्री, आ गई है ये सोलर चूल्हा, मिल सकती है सब्सिडी, जल्द देखे इसकी कीमत…
You must be logged in to post a comment Login