ज्योतिष
नागपंचमी 2022 : आज के दिन करे ये उपाए, राहु केतु के दोषो से पाए मुक्ति
Nag panchami 2022 Rahu-ketu Upay: 2 अगस्त मतलब आज के दिन नाग पंचमी का त्योहार है. जानते हैं राहु-केतु के पीड़ा से छुटकारा पाने के लिए इस दिन क्या उपाय करें.
Nag panchami 2022 Rahu-Ketu: 2 अगस्त 2022 को नाग पंचमी (Nag panchami 2022 date) का त्योहार है. सनातन धर्म में नाग देवता को पूजनीय माना गया है. जहां नाग देवता शंकर जी के गले की शोभा बढ़ाते हैं तो वहीं गणेश जी जनेऊ के रूप में इन्हें धारण किया हुआ है. भगवान विष्णु तो शेषनाग की शैय्या पर विराजमान हैं.
धार्मिक शास्त्रों के अनुसार नाग पंचमी पर नागों की पूजा करने से अपार धन और मनोवांछित फल का वरदान मिलता है. नाग पंचमी के अवसर पर की जाने वाली पूजा से कालसर्प दोष से मुक्ति और पाप ग्रह माने गए राहु-केतु के अशुभ प्रभाव कम किए जा सकता है. आइए जानते हैं राहु-केतु (Rahu ketu upay) के पीड़ा से छुटकारा पाने के लिए इस दिन क्या उपाय करें.
नाग पचंमी पर राहु-केतु के अशुभ प्रभाव से बचने के उपाय:
नाग पंचमी पर एक बड़ी सी रस्सी में सात गांठें लगां लें. इसे नाग देवता का प्रतिकात्मक रूप मानकर आसन पर पूजा स्थान पर स्थिपित करें.
अब कच्चा दूध, फूल, बताशे अर्पित करें और गुग्गल की धूप जलाएं
राहु के “ॐ रां राहवे नमः” मंत्र ,केतु के “ॐ कें केतवे नमः” मंत्र का जाप करें.
मंत्र का जाप करते हुए अब एक-एक कर रस्सी की गांठें खोलते जाएं. फिर इस रस्सी को नदी में प्रवाहित कर दें.
राहु-केतु के अशुभ प्रभाव से पीड़ित जातक इस दिन नवनाग स्तोत्र का पाठ करें. साथ ही इन पाप ग्रहों की शुभता पाने के लिए हाथ की मध्यमा उंगली में चांदी के नाग-नागिन की अंगूठी धारण कर सकते हैं. इसके लिए जानकार की सलाह जरूर लें.
सर्प भय से मुक्ति पाने के उपाय:
नाग पंचमी पर चांदी के दो सर्प और एक स्वस्तिक की पूजा करें.
एक थाल में नाग और दूसरे में स्वास्तिक रखें. नागों को कच्चा दूध और स्वस्तिक को बेलपत्र अर्पित करें.
भगवान शिव और नाग देवता का ध्यान करते हुए “ॐ नागेन्द्रहाराय नमः” का जाप करें.
अब नाग देवता को शिवलिंग पर अर्पित करें और स्वस्तिक को गले में धारण कर लें. इससे सर्प भय से छुटकारा मिलेगा.
इसे भी पढ़े
आंगनबाड़ी में निकली 53,000 पदों पर भर्तियां, नोटिफिकेशन जारी ,जानें आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता
सिविल असिस्टेंट सर्जन पद पर भर्ती,सैलरी मिलेगा 1,51,000 तक
अजब-गज़ब परंपरा : यहाँ की महिलाए अपनी शादी में नहाती सिर्फ एक बार,जानिए वजह

ज्योतिष
Raksha Bandhan 2022 : जानें रक्षासूत्र बांधने का उत्तम मुहूर्त

Raksha Bandhan 2022: रक्षा बंधन का त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है। इस दिन बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और लंबी आयु की कामना करती हैं। वहीं भाई बहन को रक्षा का वचन देते हैं।रक्षा बंधन का त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम को दर्शाता है। यह त्योहार हर साल सावन महीने की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस साल पूर्णिमा तिथि दो दिन यानी 11 व 12 अगस्त को त्योहार मनाया जाएगा। दो दिन पूर्णिमा तिथि होने से लोगों के बीच असमंजस है कि आखिर किस दिन राखी का त्योहार मनाना शुभ रहेगा और रक्षासूत्र बांधने का उत्तम मुहूर्त क्या है।
11 या 12 कब है रक्षा बंधन-
हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन मास की पूर्णिमा तिथि 11 अगस्त को सुबह 10 बजकर 38 मिनट पर प्रारंभ होगी, जो कि 12 अगस्त को सुबह 07 बजकर 5 मिनट तक रहेगी। ऐसे में लोग दुविधा में हैं कि रक्षा बंधन का पर्व 11 अगस्त को मनाया जाएगा या फिर 12 अगस्त। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, 11 अगस्त को भद्रा काल की साया होने के कारण कुछ लोग रक्षा बंधन का पर्व 12 अगस्त को मनाएंगे।
जानें दोनों दिन के शुभ मुहूर्त-
11 अगस्त को भद्राकाल सुबह से रात 08 बजकर 51 मिनट तक है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, सूर्यास्त के बाद किसी भी शुभ कार्य की मनाही होती है। इसलिए बहनें भाई को न ही भद्राकाल में राखी बांध सकती हैं और न ही रात में। इसलिए कुछ पंडित 12 अगस्त को ही रक्षा बंधन मनाना शुभ मान रहे हैं। अगर आप रक्षा बंधन 12 अगस्त को मना रहे हैं तो सुबह 07 बजकर 05 मिनट से पहले ही राखी भाई की कलाई पर बांध दें।
प्रदोष काल में रक्षा बंधन शुभ
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, प्रदोष काल में रक्षा बंधन मनाना अति शुभ रहेगा। प्रदोष काल यानी सूर्यास्त के बाद करीब ढाई घंटे का समय बेहद शुभ माना गया है। दिवाली पर इसी काल में लक्ष्मी पूजन किया जाता है। होलिका व रावण दहन भी प्रदोष काल में किए जाने का विधान है।
राखी बांधने की विधि
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार राखी बंधवाते समय भाई का मुख पूरब दिशा में और बहन का पश्चिम दिशा में होना चाहिए।
सबसे पहले बहनें अपने भाई को रोली, अक्षत का टीका लगाएं।
घी के दीपक से आरती उतारें, उसके बाद मिष्ठान खिलाकर भाई के दाहिने कलाई पर राखी बांधें।
इसे भी पढ़िये
Vastu Shastra: स्टोर रूम में न रखें ये चीजें वरना,आ जाएगी ये सारी परेशानियाँ
ज्योतिष
Vastu Shastra: स्टोर रूम में न रखें ये चीजें वरना,आ जाएगी ये सारी परेशानियाँ

Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र में ऐसी कई चीजों के बारे में बताया गया है, जिसे भूलकर भी स्टोर रूम में नहीं रखना चाहिए। वहीं रसोईघर से भी जुड़ी कुछ ऐसी चीजें होती है जिसे स्टोर रूम में नही रखना चाहिए। इससे घर का वास्तु बिगड़ता है और सकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है। साथ ही घर पर राहु और केतु का वास होने लग जाता है।घर पर मौजूद ऐसी कई चीजें होती हैं, जिनका इस्तेमाल दैनिक जीवन में बहुत कम होता है। ऐसी चीजों को हम आमतौर पर स्टोर रूम में रख देते हैं। लेकिन वास्तु में इसे गलत बताया गया है। ऐसा करने से ना सिर्फ घर का वास्तु बिगड़ता है बल्कि घर पर राहु और केतु ग्रह का वास होने लगता है, जोकि कई परेशानियों का कारण बनते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार प्रत्येक चीजों के लिए उचित स्थान और दिशा होती है। इसलिए हमेशा ही उचित स्थान पर ही चीजों को रखना चाहिए। वरना वास्तु दोष का सामना करना पड़ सकता है।कई बार लोग घर की चीजों पर ध्यान नहीं देते और वास्तु दोष के कारण उत्पन्न हुई परेशानियों को अपनी किस्मत मान लेते हैं। हालांकि वास्तु में होने वाली छोटी-छोटी गलतियों के कारण ही घर पर दरिद्रता का वास होने लगता है। वास्तु में रसोईघर को सबसे महत्वपूर्ण स्थान माना गया है। जानते हैं किचन के कौन से सामान को स्टोर रूम में रखने से बचना चाहिए।
ना रखें ये सामान
स्टोर रूम में लोग कुछ भी सामान रख देते हैं जो कि वास्तु के अनुसार गलत बताया गया है। स्टोर रूम को भंडार गृह भी कहा जाता है। इसलिए भंडार गृह में कबाड़ का सामान न रखें। स्टोर रूम में किचन का सामना जैसे लंबे समय इस्तेमाल न हुए पीतल के बर्तन नहीं रखने चाहिए। साथ ही स्टोर रूम में खराब पड़ी घड़ी और सिलाई मशीन भी नहीं रखनी चाहिए।
बढ़ती है दरिद्रता
कभी-कभी बहुत ज्यादा मेहनत करने पर भी दरिद्रता अर्थात कंगाली बढ़ने लगती है जोकि दुखी जीवन का कारण बन जाती है। वास्तु का प्रभाव हमारे जीवन में सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही प्रकार से पड़ता है। वास्तु का पॉजिटिव प्रभाव हमें बुलंदियों पर ले जाता है वहीं वास्तु के नेगेटिव प्रभाव से घर पर दरिद्रता छा जाती है।
वास्तु शास्त्र में पूजा घर के साथ ही स्टोर रूम का भी खास महत्व होता है। इसलिए इन जगहों पर किचन का हर रोज इस्तेमाल किया जाने वाला सामान बिल्कुल भी नहीं रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र में घरों में पॉजिटिव एनर्जी बनाए रखने के लिए प्रत्येक सामान इस्तेमाल करके रखने का अपना स्थान बताया गया है। खासकर स्टोर रूम में छुरी-कैंची न रखें। साथ ही जिन चीजों मे ंजंग लग गई हो उन्हें भी स्टोर रूम में नहीं रखना चाहिए।
ज्योतिष
Vastu Shastra : वास्तु शास्त्र के ये उपाय अपनाये नही होगी कभी,आर्थिक या मानसिक परेशानी…

Vastu Shastra : आज हम आपको वास्तु शास्त्र के कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं,जिसे यदि आप घर पर अपनाते हैं तो आपको कभी आर्थिक या मानसिक रूप से परेशान नहीं होना पड़ेगा और आप खूब तरक्की करेंगे. आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में.हम सभी सुखमय जीवन जीने के लिए दिन रात एक करके मेहनत करके पैसा कमाते हैं. लेकिन कभी-कभी हमे लाखों रुपये कमाने बावजूद भी हमारे पास पैसा नहीं बचता है और हमे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है. ज्योतिषों की मानें तो ये सब हमारे घर में लगने वाले वास्तु दोष के कारण होता है. वास्तु दोष न सिर्फ हमारे घर की गलत बनावटी से लगता है, बल्कि हमारे घर में गलत दिशा में रखे समानों और गलत रहन-सहन से भी लगता है. ऐसे में आज हम आपको वास्तु के कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं, जिसे यदि आप अपने घर पर अपनाते हैं तो आपके जीवन में कभी कोई संकट नहीं आएगी और आपके घर में खूब तरक्की होगी. आइए जानते हैं इन वास्तु उपायों को।
वास्तु के रामबाण उपाय
. यदि आपके लाखों कमाने के बाद भी आपके पास पैसा नहीं टिक रहा है तो वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मेन गेट के ऊपर सिंदूर से नौ अंगुल लंबा और नौ अंगुल चौड़ा स्वास्तिक का चित्र बनाएं. ऐसा करने से घर की सौभाग्य में वृद्धि होती है.
. यदि आपके घर में बार-बार कलह की स्थिति उत्पन्न हो रही है या आपके घर की तरक्की रूक गई है तो घर के मेन गेट पर एक तरफ केले का वृक्ष और दूसरे तरफ तुलसी का वृक्ष लगाएं. ऐसा करने से घर में सकारात्म ऊर्जा का वास होता है और आपके घर की खूब तरक्की होती है.
. यदि आपके घर की बनावट वास्तु के हिसाब से नहीं हो पाई है और आपके घर में वास्तु दोष लग रहा है, जिससे आप बार-बार मानसिक रूप से परेशान रहते हैं तो घर की छत पर गोल आईना इस हिसाब से लगाएं कि उसमें मकान की संपूर्ण छाया दिख जाए. ऐसा करने से आपके घर में लगने वाला वास्तु दोष का असर खत्म हो जाता है. साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचरण होता है.
घर में भूल से भी न करें ये गलती
. घर के अंदर कभी भी मकड़ी के जाले और गंदगी के अंबार नहीं लगने दें
. घर के पूजा रूम यानी उत्तर-पूर्व दिशा में कभी भी भारी सामान न रखें.
. पूजा घर के आस-पास टॉयलेट, रसोईघर अथवा सीढ़ी न रखें.
. घर के गमलों में लगे पौधों में नियमित पानी डाले, इसे कभी सुखने न दें.
. किसी भी परिस्थिति में दक्षिण दिशा में पैर करके न सोएं
. घर के अंदर टूटे-फटे कबाड़ न रखें.
. घर में किचन और बाथरूम के दूसरे सटे नहीं होना चाहिए ।
इसे भी पढ़े
यहाँ की महिलाए ज़िन्दगी में सिर्फ एक बार ही नहाती,जानें क्यों
-
Lifestyle6 days agoकपड़ो के लगे जिद्दी दाग को निकालने का सबसे आसान तरीका
-
Lifestyle6 days agoबारिश के मौसम में इन तरीको से धोये कपड़े, बरसात वाली बदबू से रहेंगे टेंशन फ्री
-
जॉब5 days agoLIC में निकली इन पदों पर ताबड़तोड़ भर्ती,मिलेगा सैलरी 80000 तक
-
Tech & Auto5 days agoलॉन्च हुआ one plus की ये सबसे सस्ती स्मार्टफोन, इसमें मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स, जाने डिटेल्स
-
Tech & Auto5 days agoस्मार्टफोनों पर मिल रहे बम्फर डिस्काउंट, देखे लिस्ट
-
Lifestyle5 days agoदिनभर की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए सुबह के नाश्ते में सेवन करे इन चीजों का
-
जॉब5 days agoचिकित्सा अधिकारी के 611 पदों निकली भर्ती,आवेदन सुरू
-
व्यापर4 days agoपेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी,जानें अपने शहर का ताजा रेट
-
Tech & Auto6 days agoiQOO 9T ,12GB रैम और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ मिल रहा है 11000 की छूट
-
देश7 days agoकिसानों के लिए खुशखबरी वाली योजना,फसल बर्बाद हो जानें पर यहाँ की सरकार देगी मुआवजा,पढ़िये पूरी डिटेल
































You must be logged in to post a comment Login