Lifestyle
बारिश के मौसम में इन तरीको से धोये कपड़े, बरसात वाली बदबू से रहेंगे टेंशन फ्री
बारिश के मौसम में कपड़ों को धोकर सुखाना और बदबू से सुरक्षित रखना काफी मुश्किल काम होता है. ऐसे में वॉशिंग मशीन की सफाई से लेकर ड्रायर में बर्फ डालने और सूखे तौलिए का इस्तेमाल करके आप कपड़ों को स्मार्ट तरीके से सुखाने के साथ-साथ स्मैल फ्री भी बना सकते हैं.
Tips and tricks: कपड़े धोने के लिए वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल कई घरों में कॉमन हो गया है. वॉशिंग मशीन की मदद से आप कम मेहनत में भी कपड़ों को मिनटों में साफ कर सकते हैं. हालांकि वॉशिंग मशीन में कपड़े धोने के लिए अमूमन लोग पानी और डिटर्जेंट का ही इस्तेमाल करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कपड़े धोते समय वॉशिंग मशीन में बर्फ डालना भी बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है.
दरअसल, बारिश के मौसम में कपड़ों को धोना, सुखाना और स्मैल फ्री रखना काफी मुश्किल टास्क होता है. इस दौरान जहां मौसम में नमी होने के कारण कपड़े जल्दी नहीं सूखते हैं. वहीं धूप ना लगने से कपड़ों में बदबू आनी भी शुरू हो जाती है. ऐसे में वॉशिंग मशीन में बर्फ डालकर आप इन सभी समस्याओं से निजात पा सकते हैं. तो आइए जानते हैं वॉशिंग मशीन में बर्फ का इस्तेमाल करने के कुछ अनोखे फायदे.
मशीन को साफ करें
कई बार वॉशिंग मशीन गंदी होने के चलते कपड़ों से स्मैल आने लगती है. ऐसे में वॉशिंग मशीन की रबर और गास्केट को अच्छी तरह से साफ कर लें. वहीं वॉशिंग मशीन के टब को साफ करने के लिए मशीन में पानी भरें. अब इसमें 3 चम्मच बेकिंग सोडा और आधा लीटर सिरका मिक्स करके मशीन को चला दें. फिर साफ पानी से मशीन को धो लें. इससे मशीन की सारी गंदगी साफ हो जाएगी.
ड्रायर में डालें बर्फ
वॉशिंग मशीन में कपड़े सुखाने से अक्सर कपड़ों में काफी सिरकुड़न आ जाती है और उन्हें प्रेस करने में भी बेहद परेशानी होती है. ऐसे में कपड़ों को सुखाते टाइम आप वॉशिंग मशीन के ड्रायर में थोड़ी सी बर्फ डाल सकते हैं. बता दें कि ड्रायर में बर्फ पिघलने के साथ-साथ भाप बनना भी शुरू हो जाएगी. जिसके कारण कपड़ों में अधिक सिकुड़न नहीं आएगी और आपको कपड़े आयरन करने में भी आसानी रहेगी.
सूखे टॉवेल का करें इस्तेमाल
बारिश के मौसम में अक्सर कपड़े जल्दी नहीं सूखते हैं. ऐसे में आप सूखे तौलिए का इस्तेमाल कर सकते हैं. दरअसल सूखा तौलिया कपड़ों का पानी सोखने में एक्सपर्ट होता है. इसलिए वॉशिंग मशीन में कपड़े सुखाते समय ड्रायर में नीचे सूखा टॉवेल बिछा दें. इससे टॉवेल कपड़ों को अच्छी तरह से सुखा देगा और आपको कपड़े सुखाने में बिल्कुल दिक्कत नहीं आएगी.(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Lifestyle
त्रिफला चूर्ण खाने के तीन बड़े नुक्सान ये रहे जानिए
Triphala Churna side Effects: आयुर्वेदिक और हर्बल में उपचार के लिए त्रिफला का इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है. त्रिफला के अगर फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी, जो कई तरह के हो सकते हैं.
Triphala Churna side Effects-त्रिफला का नाम तो हर किसी ने सुना होगा. कई तरह की बीमारी के दौरान भी इसे लेते हुए देखा होगा. सदियों से त्रिफला को आयुर्वेदिक और हर्बल उपचार के तौर में इस्तेमाल में लाया जा रहा है. आंवला, बिभिताकि और हरीताकी ये तीन फलों से मिलकर त्रिफला को तैयार किया जाता है. आयुर्वेद के अनुसार, त्रिफला खाने से कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में किया जा सकता है. त्रिफला खाने से हेल्थ को कई फायदे मिल सकते हैं. त्रिफला बाजार में चूर्ण, कैप्सूल और जूस के अर्क के रूप में आसानी से मिल जाता है. त्रिफला चूर्ण के वैसे तो कई फायदे हैं, लेकिन इसे खाने से पहले अगर सावधानी नहीं बरती गई तो इसके नुकसान भी झेलने पड़ सकते हैं.
त्रिफला चूर्ण के नुकसान
हो सकता है ब्लड शुगर लो
स्टाइलक्रेज़ के मुताबिक, त्रिफला में डायबिटीज से लड़ने के गुण होते हैं. जो मरीज पहले से ही डायबिटीज कि दवाएं ले रहे हैं, उन्हें त्रिफला खाने से हाइपोग्लाइसीमिया हो सकता है, जो ब्लड शुगर को काफी लो कर सकता है. अगर डायबिटीज के मरीज हैं तो त्रिफला चूर्ण खाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें.
दवाओं का असर हो सकता है कम
त्रिफला कई तरह की दवाओं का असर कम कर सकता है, जिससे लिवर को नुकसान पहुंच सकता है. दवाओं के साथ त्रिफला का सेवन करने से पहरेज करना चाहिए. इसके अलावा मूड खराब, एनर्जी में कमी और नींद की समस्या भी हो सकती है.
प्रेगनेंसी में हो सकती है समस्या
प्रेगनेंसी के दौरान त्रिफला चूर्ण के सेवन से कई तरह की समस्याएं देखने को मिल सकती हैं. इससे मिसकैरेज तक हो सकता है. त्रिफला चूर्ण के सेवन से पहले महिलाओं को डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए. त्रिफला चूर्ण को खाने से पहले इसकी सही मात्रा के बारे में जानकारी होना जरूरी है.
Lifestyle
आंसू निकलना भी होता है फायदेमंद जानिए, कैसे
Eye Health: अभी तक आपने सुना होगा कि हंसना सेहत के लिए फायदेमंद होता है लेकिन आज हम आपको बता रहे हैं कि रोने के भी बहुत से फायदे हैं.
Eye Care Tips: अगर हंसना-मुस्कराना सेहत (Health) के लिए अच्छा माना जाता है तो रोना भी कहीं से खराब नहीं. जितने ज्यादा फायदे हंसने के है, रोने के भी उतने ही फायदे (Benefits of Tears) माने जाते हैं. फिर चाहे आप किसी मूवी या सीरियल को देख इमोशनल हो रहे हैं या फिर प्याज काटते वक्त आपके आंसू निकल रहे हों.
रिसर्च कहती है कि आपकी हेल्दी आंखों के लिए आंसू काफी जरूरी है. यह आपकी आंखों को गीला और चिकना रखते हैं. इंफेक्शन और गंदगी से भी बचाते हैं. ये आपकी आंखों को साफ रखते हैं और हेल्दी भी बनाते हैं. तो यहां जानिए आखिर क्यों निकलते हैं आंसू और इसके क्या-क्या होते हैं फायदे..
आंसू क्यों निकलते हैं?
इंसान के रोने के पीछे पूरी तरह से साइंस (Science) काम करता है. जब हम या आप इमोशनल (Emotional) होते हैं, प्याज का कोई तीखी चीज काटते हैं, आंखों में कुछ चला जाता है तब आंसू निकलते हैं. आंसू आंख की अश्रु नलिकाओं से निकलने वाला तरल पदार्थ है, जो पानी और नमक के मिश्रण से बना होता है. इसमें तेल, बलगम और एंजाइम नामक केमिकल भी पाया जाता है, जो कीटाणु को मार हमारी आंखों को हेल्दी रखता है.
तीन तरह के होते हैं आंसू
आप नहीं जानते होंगे कि इंसान की आंखों से तीन तरह के आंसू निकलते हैं. चलिए बताते हैं
Basal Tears- इस तरह के आंसू आंखें झपकने पर निकलते हैं. ये आंखों में नमी बनाए रखने का काम करते हैं. ये नॉन-इमोशनल आंसू होते हैं.
Reflex Tears– ये भी नॉन-इमोशनल आंसू ही होते हैं. ये आंखों के हवा, धुएं, घूल के पड़ने से आते हैं.
Emotional Tears- दुख, निराशा, गम होने पर जो आंसू निकलते हैं वे इमोशनल आंसू होते हैं.
आंसुओं के फायदे ही फायदे
नीदरलैंड्स की स्टडी के मुताबिक रोने से आप रिलैक्स फील करते हैं और आपका मूड अच्छा होता है.
आंसू में लाइसोजोम (Iysozyme) नाम का फ्लूइड पाया जाता है, जिसमें एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं. यह हमारी आंखों को संक्रमण से बचाता है और आंखों को साफ करता है.
रोने से इमोशन कंट्रोल होती हैं और मानसिक तनाव से राहत मिलती है
रोने से बॉडी में ऑक्सीटोसिन और एंडोर्फिन हॉर्मोन बनते हैं जो शारीरिक और भावनात्मक दर्द से आराम दिलाते हैं.
आंसू निकलनेसे आंखें सूखती नहीं और उसकी नमी बरकरार रहती है, जिससे आखों की रोशनी बढ़ती है.
जब कोई शख्स आंखें झपकाता है, तो बेसल टियर निकलती हैं तो म्यूकस में ब्रेन को सूखने से बचाते हैं.
ये भी पढ़ें
Lifestyle
क्या आप भी AC का टेंपरेचर 24 -25 से कम रखते है तो हो जाइये सावधान

Best Temperature For Ac: गर्मी में एसी चलाने से राहत मिल जाती है, लेकिन ज्यादा कम तापमान पर एसी चलाना सेहत को नुकसान देता है, जानिए कितने तापमान पर चलाना चाहिए AC और ज्यादा AC में रहने के नुकसान.
AC Temperatures Harmful: बारिश के मौसम में ह्यूमिडिटी सबसे ज्यादा परेशान करती है. ऐसे में पसीना और चिपचिपाहट से सिर्फ एसी में बैठने पर ही राहत मिलती है. कुछ लोगों को इतनी गर्मी लगती है कि वो एसी के ठीक सामने बैठना या सोना ही पसंद करते हैं और एसी का टेंपरेचर भी 18-20 ही रखते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो सावधान हो जाएं. एसी को बहुत कम टेंपरेचर पर चलाना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है. इससे आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है. आइये जानते हैं एसी को किस टेंपरेचर पर चलाना चाहिए और ज्यादा कम पर एसी चलाने से क्या नुकसान होते हैं.
24-25 डिग्री पर ही एसी चलाएं
एक्सपर्ट्स का कहना है कि आपको एसी 24-25 डिग्री पर चलाना चाहिए. इससे कम एसी चलाकर रखना आपके स्वास्थ्य पर विरपरीत असर डालता है. सर्दी हो या गर्मी बाहर से तापमान से कमरे या घर के तापमान में एक्सट्रीम बदलाव नहीं होना चाहिए. हमारे शरीर के तापमान की तुलना में बहुत कम तापमान पर सेट किए गए एसी कमरे से नमी को गायब कर देते हैं. जिससे त्वचा को नुकसान होता है. ऐसे में त्वचा से पसीना कम निकलता है और ऑयल ज्यादा निकलने लगता है. इससे मुँहासे, समय से पहले झुर्रियाँ और त्वचा में जलन पैदा हो सकती है. एक्सट्रीम हाई टेंपरेचर में त्वचा के पोर्स बंद हो सकते हैं, जिससे स्किन के फंक्शन पर असर पड़ता है.
कम टेंपरेचर पर एसी चलाने के नुकसान
ज्यादा तापमान पर एसी चलाने से शरीर का थर्मल रेगुलेशन प्रभावित होता है.
ठंडी और ड्राई हवा में वायरस और जर्म्स जल्दी पैदा होते हैं और फैलते हैं.
ज्यादा कम एसी चलाने से अस्थमा और माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है.
जो लोग ज्यादा AC में रहते हैं वो समय से पहले बूढ़े लगने लगते हैं. ऐसे लोगों की त्वचा पर जल्दी झुर्रियां आने लगती हैं.
बालों का झड़ना, नाक बंद होना और गला सूखने जैसी परेशानियां होती हैं.
-
व्यापर7 days agoकर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी,मिला डीए का बकाया पैसा ,त्योहार में कर्मचारियों की बल्ले बल्ले
-
जरा हटके6 days agoअजीबोगरीब गांव जहां रहते है लोग बिना कपड़ा के,जानिए वजह
-
व्यापर5 days agoकर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी,मिला डीए का बकाया
-
जॉब6 days agoऑफिसर और मैनेजर के पदों पर निकली PNB में बड़ी भर्ती…
-
व्यापर7 days agoइस बैंक के ग्राहकों को लगा जोरदार झटका,जानें क्यों…
-
जॉब7 days agoNLC में अपरेंटिस के पदों पर भर्ती,आवेदन सुरु
-
जॉब7 days agoITBP में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर,आवेदन की अंतिम तिथि 14 अगस्त
-
जॉब7 days agoबिजली विभाग में 1033 पदों पर निकाली भर्तियां,नौकरी की तलाश कर रहे युवाओँ के अच्छा मौका
-
व्यापर7 days agoरक्षाबंधन के मौके पर बहनों के लिए सोने-चांदी लेने से पहले जानें आज ताज़ा दाम
-
ज्योतिष5 days agoVastu Tips : बाथरूम में न रखे खाली बाल्टी,वरना हो सकती है ये दुष्प्रभाव,जानिए…






























You must be logged in to post a comment Login