जॉब
670 से अधिक पदों पर यहाँ निकली भर्ती,जानें भर्ती प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश राज्यकर विभाग में खाली अराजपत्रित श्रेणी के 670 से अधिक पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। इनमें कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक, उर्दू अनुवादक, प्रधान सहायक, वाहन चालक ग्रेड-4 और सेवक आदि के उत्तर प्रदेश राज्यकर विभाग में खाली अराजपत्रित श्रेणी के 670 से अधिक पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। इनमें कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक, उर्दू अनुवादक, प्रधान सहायक, वाहन चालक ग्रेड-4 और सेवक आदि के पद शामिल हैं। मुख्यालय की ओर से जोन के अपर आयुक्तों के अलावा अपर निदेशक (प्रशिक्षण संस्थान) को अराजपत्रित कर्मचारियों की पदवार रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा गया है।
इसके लिए सभी जोनल अपर आयुक्तों को एक प्रारूप भी उपलब्ध कराया गया है, जिसमें विभाग में अराजपत्रित श्रेणी के कर्मचारियों के स्वीकृत पदों के साथ ही भरे और रिक्त पदों का भी ब्यौरा भरकर मुख्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिया गया है। जोनवार जानकारी मिलने के बाद रिक्त पदों को भरने का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। वहां से अनुमति मिलने के बाद उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भर्ती का प्रस्ताव भेजा जाएगा।उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 18 सितंबर 2022 को प्रस्तावित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) को स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा अब अक्टूबर में आयोजित जाएगी। पीईटी 2022 का आयोजन 15 और 16 अक्टूबर 2022 (शनिवार व रविवार) को आयोजित की जाएगी।
आपको बता दें कि इस साल रिकॉर्ड 47 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने पीईटी में भाग लेने के लिए आवेदन किया है। उत्तर प्रदेश सरकार में विभिन्न विभागों में क्लर्क, ग्रुप सी के पद व लेखपाल समेत विभिन्न पदों होने वाली भर्तियों के लिए पीईटी पास अभ्यर्थी ही आवेदन के योग्य माने जाते हैं। पीईटी 2022 में सफल होने वाले अभ्यर्थी पीईटी रिजल्ट की तारीख से अगले एक साल तक विभिन्न पदों के लिए निकलने वाली यूपीएसएसएससी की भर्तियों में भाग ले सकेंगे।
इसे भी पढ़े
श्रम और रोजगार मंत्रालय में बड़ी भर्ती निकली,जानें आवेदन की तिथि

जॉब
ITBP में निकली बड़ी भर्ती,योग्य उम्मीदवार फटाफट करें आवेदन,सैलरी 69000 तक…

आईटीबीपी ने बताया है कि चुने गए उम्मीदवारों को भारत और विदेश दोनों ही जगहों पर काम के लिए नियुक्त किया जा सकता है.
भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने कांस्टेबल के पदों पर वैकेंसी निकाली है. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आईटीबीपी कांस्टेबल (एनिमल ट्रांसपोर्ट) के पद पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. ये वैकेंसी महिला और पुरुष दोनों के लिए निकाली गई है. ऐसे में सभी योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों पर भर्ती के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 27 सितंबर है।
आईटीबीपी द्वारा जारी किए गए ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस भर्ती अभियान के तहत 52 पदों पर भर्ती होगी.ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, 52 पदों में से 33 पद सामान्य वर्ग, 5 पद ईडब्ल्यूएस, 2 पद एससी उम्मीदवारों और 12 पद एसटी उम्मीदवारों के लिए रिजर्व किए गए हैं. इन पदों पर सिर्फ ऑनलाइन ही अप्लाई किया जा सकता है।
आईटीबीपी ने बताया है कि चुने गए उम्मीदवारों को भारत और विदेश दोनों ही जगहों पर काम के लिए नियुक्त किया जा सकता है. वहीं, अगर एप्लिकेशन फीस की बात करें, तो सामान्य और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 100 रुपये, जबकि एससी, एसटी और सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए एप्लिकेशन फीस फ्री है।
उम्मीदवार 10वीं पास
आईटीबीपी में भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवार 10वीं पास होने चाहिए. अगर आयु सीमा की बात करें तो 18 से लेकर 25 साल के उम्मीदवार कांस्टेबल के पद के लिए अप्लाई कर सकते हैं. उम्मीदवारों को उनके वर्ग के हिसाब से सरकारी नियमों के तहत आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी. कांस्टेबल पद पर अप्लाई करने वाले पुरुष उम्मीदवार की हाइट 170 सेमी, जबकि महिला उम्मीदवार की 157 सेमी होनी चाहिए.
पुरुष उम्मीदावर की छाती 80-85 सेमी होनी चाहिए. पुरुष उम्मीदवार को 1.6 किमी की दौड़ को 7.30 मिनट में पूरा करना होगा, जबकि महिला को 800 मीटर 4.5 मिनट में कवर करने होंगे. पुरुष उम्मीदवार के लिए लॉन्ग जंप 11 फीट, जबकि महिला उम्मीदवार के लिए 9 फीट तय की गई है. इसके अलावा, पुरुष उम्मीदवार के लिए हाइ जंप 3.5 फीट और महिला उम्मीदवार के लिए 3 फीट तय की गई है.
सैलरी
आईटीबीपी कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का सेलेक्शन फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, रिटन टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जाएगा. वहीं, कांस्टेबल पद पर भर्ती होने वाले उम्मीदवारों को मैट्रिक्स लेवल 3 के तहत 21,700 रुपये से 69,100 रुपये महीना वेतन दिया जाएगा.
जॉब
सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौक़ा : यहाँ निकली बिजली विभाग में भर्ती,जानें डिटेल

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upenergy.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने हाल ही में एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के 1033 पदों पर वैकेंसी निकाली. सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे युवाओं ने इन पदों पर अप्लाई करना शुरू कर दिया है. लेकिन कुछ इच्छुक उम्मीदवार ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक इन पदों पर अप्लाई नहीं किया है. यहां गौर करने वाली बात ये है कि जल्द ही एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट पद पर अप्लाई करने की लास्ट डेट आने वाली है।
ऐसे में अगर अभी तक इच्छुक उम्मीदवार अप्लाई नहीं कर पाए हैं, तो वे जल्द जल्द यूपीपीसीएल की वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं हालांकि, यूपीपीसीएल के तहत होने वाली भर्ती के जरिए सिर्फ ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने वाले उम्मीदवार ही अप्लाई कर सकते हैं. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upenergy.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
यूपीपीसीएल की तरफ से निकाली गई वैकेंसी पर भर्ती 19 अगस्त से शुरू हुई थी और अप्लाई करने की आखिरी तारीख 12 सितंबर है. यहां गौर करने वाली बात ये है कि इन पदों पर सिर्फ ऑनलाइन ही अप्लाई किया जा सकता है. ऐसे में उम्मीदवारों को बताया जाता है कि वे किसी अन्य जगह से अप्लाई करने के बजाय सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट से अप्लाई करें ।
क्या है एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया?
एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के पद पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा, उम्मीदवार को हिंदी टाइपिंग भी आनी चाहिए. अगर टाइपिंग स्पीड की बात करें, तो उम्मीदवार की हिंदी में टाइपिंग स्पीड 30 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए. एग्जिक्यूटिप असिस्टेंट पद पर अप्लाई करने वाले उम्मीदवार की उम्र 21 से 40 साल के बीच होनी चाहिए. वहीं, जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स को एप्लिकेशन फीस के तौर पर 1180 रुपये देने होंगे. इसके अलावा, एससी-एसटी उम्मीदवारों के लिए एप्लिकेशन फीस 826 रुपये है।
सैलरी
यूपीपीसीएल में एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के तौर पर भर्ती होने वाले उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 4 के तहत 27,000 से लेकर 86,100 रुपये तक का भुगतान किया जाएगा।असिस्टेंट के पद पर सेलेक्शन के लिए उम्मीदवारों को रिटन और टाइपिंग टेस्ट देना होगा. सबसे पहले उम्मीदवारों को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट देना होगा, जिसमें चार हिस्से होंगे. इन चार हिस्सों में 180 ऑब्जेक्टिव टाइप एमसीक्यू होंगे. इसके लिए उम्मीदवारों को 180 में से नंबर दिए जाएंगे. इसके अलावा, निगेटिव मार्किंग के तौर पर हर गलत उत्तर के लिए 0.25 नंबर काटे जाएंगे।
जॉब
यहाँ निकली भर्ती,जानें आवेदन की तिथि,मिलेगा बंफर सैलरी

Sarkari Naukri 2022 : उम्मीदवार आवेदन करने से पहले दिए गए इन तमाम महत्वपूर्ण बातों को ध्यान से जरूर पढ़ें. साथ ही इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवार नौकरी पा सकते हैं.जिला मजिस्ट्रेट और उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम ने चौकीदार के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे East Singhbhum की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है.इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://jamshedpur.nic.in/ पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक East Singhbhum Chowkidar Recruitment 2022 Notification PDF के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी चेक कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 284 पदों को भरा जाएगा।
महत्वपूर्ण तिथि
आवेदन करने की अंतिम तिथि- 30 सितंबर
रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 284
योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कक्षा 10वीं पास होना चाहिए.
परीक्षा शुल्क
जनरल / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस के लिए आवेदन शुल्क: रु. 200/-
एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी के लिए आवेदन शुल्क: रु. 100/-
आयु सीमा
न्यूनतम आयु सीमा: 18 वर्ष
यूआर के लिए अधिकतम आयु सीमा: 35 वर्ष
बीसी / ओबीसी के लिए अधिकतम आयु सीमा: 37 वर्ष
महिला के लिए अधिकतम आयु सीमा: 38 वर्ष
एससी / एसटी उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा: 40 वर्ष
-
जॉब5 days agoहाई कोर्ट में निकली भर्ती,जल्द करें अप्लाई
-
ज्योतिष7 days agoVastu Shastra : घर में चाहिए आर्थिक,सुख,समृद्धि,तो करें ये उपाय
-
Tech & Auto5 days agoलॉन्च हुए 34 घंटे की बैटरी लाइफ वाले Skullcandy Mod TWS earbuds, जाने क्या है इसकी कीमत
-
जॉब7 days agoहाई कोर्ट में निकली इन पदों पर बंफर भर्ती,जानें आवेदन की डिटेल
-
ज्योतिष5 days agoVastu Tips : बेडरूम में न रखें ये चीजें,नई तो आ सकती है पति-पत्नी के जीवन में दरार…
-
Tech & Auto5 days agoलॉन्च हुआ 50MP कैमरे वाला यह दमदार vivo का स्मार्टफोन, इसमें मिलेगी, 6.58 इंच की LCD डिस्प्ले, जाने कीमत
-
जॉब7 days agoअसिस्टेंट लाइनमैन की निकली भर्ती,जल्द करें आवेदन
-
Tech & Auto5 days agoलेना चाहते है Bed AC तो हुआ लांच,बस मिल रहा है इतने रुपये में…
-
जॉब5 days agoछत्तीसगढ़ जिला पंचायत मे निकली इतने पदों पर भर्ती,नोटिफिकेशन जारी…
-
जॉब5 days agoनौकरी पाने का सुनहरा मौका,ITBP में निकली भर्ती, फटाफट यहाँ से करें आवेदन























You must be logged in to post a comment Login