जॉब
श्रम और रोजगार मंत्रालय में बड़ी भर्ती निकली,जानें आवेदन की तिथि

Sarkari Naukri 2022 : उम्मीदवार दिए गए इन सभी आवश्यक बातों को ध्यान से पढ़कर अप्लाई करें. साथ ही जो भी उम्मीदवार EPFO में नौकरी करना चाहते हैं, वे इस भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकते हैं.श्रम और रोजगार मंत्रालय ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के विभिन्न कार्यालयों में असिस्टेंट डायरेक्टर के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे EPFO की आधिकारिक वेबसाइट epfindia.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है.इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.epfindia.gov.in/site_en/index.php पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है. साथ ही इस लिंक EPFO Recruitment 2022 Notification PDF के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं. यह भर्ती डेपुटेशन के आधार पर की जा रही है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 19 पदों को भरा जाएगा।
महत्वपूर्ण तिथि
आवेदन करने की अंतिम तिथि- 24 सितंबर
रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 19
योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों के पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता होनी चाहिए.
आयुसीमा
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 56 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए.
अन्य जानकारी
आवेदन उचित माध्यम से EPFO, प्रधान कार्यालय, श्री मोहित कुमार शेखर, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त (एचआरएम), भविष्य निधि भवन, 14 भीकाजी कामा प्लेस, नई दिल्ली 110066 को भेजना होगा।
इसे भी पढ़े
Bed AC हुआ लांच,बस मिल रहा है इतने रुपये में…

जॉब
सहायक प्रोफेसर के पदों पर निकली भर्तियां,जल्द करें आवेदन

दिल्ली यूनिवर्सिटी में सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्तियां निकली हैं.DU Recruitment 2022: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के सेंट स्टीफंस कॉलेज ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकाली है. इसके लिए उम्मीदवार 19 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 17 पद भरे जाएंगे.
योग्यता मानदंड
किसी भारतीय विश्वविद्यालय से संबंधित / प्रासंगिक / संबद्ध विषय में 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री या किसी मान्यता प्राप्त विदेशी विश्वविद्यालय से समकक्ष डिग्री होनी चाहिए. साथ ही उम्मीदवारों को UGC, CSIR द्वारा आयोजित नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट या UGC द्वारा मान्यता प्राप्त एक समान परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए.
वैकेंसी डिटेल –
इस रिक्रूटमेंट प्रक्रिया के माध्यम से अलग-अलग विषयों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर का चयन होगा.
केमिस्ट्री – 4 पद
फिलॉसफी – 4 पद
मैथेमेटिक्स – 1 पद
इकोनॉमिक्स – 1 पद
फिजिक्स – 2 पद
इंग्लिश – 2 पद
हिंदी – 2 पद
हिस्ट्री – 1 पद
इसे भी पढ़े
इन चीजों को दूर करके हटा सकते है वास्तु दोष,जानें…
जॉब
Sarkari Naukri : इस बैंक में निकली भर्ती, उम्मीदवार 30 अगस्त तक करें आवेदन

Sarkari Naukri 2022 : उम्मीदवार आवेदन करने से पहले दिए गए इन तमाम महत्वपूर्ण बातों को ध्यान से जरूर पढ़ें. साथ ही जो भी उम्मीदवार PNB में नौकरी करना चाहते हैं, वे इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अप्लाई कर सकते हैं. पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में नौकरी करने का मन बना रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. इसके लिए PNB ने ऑफिसर और मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे PNB की आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अगस्त है। इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.pnbindia.in/ के जरिए भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक PNB Recruitment 2022 Notification PDF पर क्लिक करके भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 103 पद भरे जाएंगे।
महत्वपूर्ण तिथि
आवेदन करने की अंतिम तिथि- 30 अगस्त
रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 103
ऑफिसर (अग्नि सुरक्षा): 23 पद
मैनेजर (सुरक्षा): 80 पद
योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों के पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता होनी चाहिए.
आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयुसीमा 21 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
आवेदन शुल्क
सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क- ₹1003/- रुपये
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क- ₹59/- रुपये
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा. लिखित परीक्षा में 2-2 अंकों के 50 प्रश्न होंगे. परीक्षा की अवधि 60 मिनट है और अधिकतम अंक 100 है।
जरा इसे भी पढ़े
Vastu Tips : पर्स में न रखे ये चीजें नही तो,उठानी पड़ सकती है भारी नुकसान
जॉब
बिजली विभाग में निकली ताबड़तोड़ भर्ती,इन उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन…

UP Sarkari Naukri: उत्तर प्रदेश बिजली विभाग ने एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के 1033 पदों पर भर्तियां निकाली हैं और इन पदों पर आवेदन 19 अगस्त से शुरू हो जाएंगे.अगर आप ग्रेजुएट हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है. आपके पास उत्तर प्रदेश बिजली विभाग में नौकरी करने का शानदार मौका है. यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के 1033 पदों पर भर्तियां निकाली हैं और इन पदों पर आवेदन 19 अगस्त से शुरू हो जाएंगे।
आरक्षित पद
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड में 1033 एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट पदों में से 103 पद ईडब्ल्यूएस, 278 ओबीसी, 216 एससी और 20 एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हैं. वहीं, अन्य 416 पदों पर सामान्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।
आवेदन
यूपी बिजली विभाग में एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट पद के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया 19 अगस्त 2022 से शुरू होगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार योग्य उम्मीदवार 12 सितंबर 2022 तक आवेदन कर सकेंगे. सभी उम्मीदवार बिजली विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट uppcl.org पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के लिए एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 826 रुपये फीस देनी होगी, जबकि अनारक्षित, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए 1180 रुपये आवेदन फीस तय की गई है.
ग्रेजुएशन के साथ टाइपिंग जरूरी
एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी भी स्ट्रीम के साथ ग्रेजुएट की डिग्री होना चाहिए. इसके साथ ही उम्मीदवारों को हिंदी टाइपिंग भी आनी चाहिए और उनकी स्पीड 30 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 21 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए.
लिखित परीक्षा और टाइपिंट टेस्ट से होगा चयन
एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट पदों पर चयन लिखित परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट के जरिए होगा. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट मोड से होगी, जिसका आयोजन 2 पार्ट में किया जाएगा. टेस्ट के पहले पार्ट में NIELIT के CCC लेवल के कंप्यूटर से संबंधित ऑब्जेक्टिव टाइप के 50 सवाल पूछे जाएंगे, वहीं दूसरे पार्ट में जनरल नॉलेज, रिजनिंग, अंग्रेजी और हिंदी के 180 अंक के 180 सवाल पूछे जाएंगे. लिखित परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा और टाइपिंग पास करने के बाद चयन होगा.
सैलरी
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड में एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट पद पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-04 के अनुसार दिया जाएगा और वेतनमान 27200-86100 रुपये होगा. इन पदों पर भर्ती के लिए अन्य जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
-
व्यापर6 days agoकर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी,मिला डीए का बकाया पैसा ,त्योहार में कर्मचारियों की बल्ले बल्ले
-
जरा हटके5 days agoअजीबोगरीब गांव जहां रहते है लोग बिना कपड़ा के,जानिए वजह
-
जरा हटके7 days agoयहाँ की महिलाए ज़िन्दगी में सिर्फ एक बार ही नहाती,जानें क्यों
-
व्यापर4 days agoकर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी,मिला डीए का बकाया
-
व्यापर6 days agoइस बैंक के ग्राहकों को लगा जोरदार झटका,जानें क्यों…
-
ज्योतिष7 days agoRaksha Bandhan 2022 : जानें रक्षासूत्र बांधने का उत्तम मुहूर्त
-
जॉब5 days agoऑफिसर और मैनेजर के पदों पर निकली PNB में बड़ी भर्ती…
-
जॉब6 days agoITBP में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर,आवेदन की अंतिम तिथि 14 अगस्त
-
जॉब6 days agoबिजली विभाग में 1033 पदों पर निकाली भर्तियां,नौकरी की तलाश कर रहे युवाओँ के अच्छा मौका
-
ज्योतिष7 days agoVastu Shastra: स्टोर रूम में न रखें ये चीजें वरना,आ जाएगी ये सारी परेशानियाँ





























You must be logged in to post a comment Login