काम की बात : 31 जुलाई से पहले निपटा ले अपने ये जरुरी काम, नही तो लागने पड़ सकते है इसके लिए चक्कर

वित्त वर्ष 2021-2022 के लिए 31 जुलाई तक इनकम टैक्स रिटर्न भरना है। ऐसे में अगर आपने अब तक ITR फाइल नहीं किया है तो जल्द से जल्द कर दें। एक्सपर्ट्स के अनुसार ITR भरते समय आपको कुछ जरूरी सावधानी रखनी चाहिए। क्योंकि गलती होने पर आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हम आज आपको ऐसे ही 8 बातों के बारे में बता रहे हैं जिनका ध्यान आपको रखना चाहिए।
सही ITR फॉर्म चुनें
आयकर विभाग ने कई ITR फॉर्म निर्धारित किए हैं। आपको अपनी आय के साधन के आधार पर सावधानी से अपना ITR फॉर्म चुनना होगा, वरना आयकर विभाग इसे रिजेक्ट कर देगा और आपको इनकम टैक्स के सेक्शन 139(5) के तहत संशोधित विवरणी (रिवाइज्ड रिटर्न) दाखिल करने के लिए कहा जाएगा।
इनकम की सही जानकारी दें
हमेशा अपनी आय की सही जानकारी देनी चाहिए। अगर आप जानबूझकर या गलती से भी अपनी आय के सभी स्रोत नहीं बताते हैं तो आपको आयकर विभाग का नोटिस आ सकता है। बचत खाते के ब्याज और घर के रेंट से होने वाली आय जैसी जानकारियां भी देनी होती हैं। क्योंकि ये आय भी टैक्स के दायरे में आती हैं।पुरानी और नई टैक्स व्यवस्था में से अपने लिए सही ऑप्शन चुनें
करदाताओं को इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के दो ऑप्शन मिलते हैं। 1 अप्रैल, 2020 को नया ऑप्शन दिया गया था। नए टैक्स स्लैब में 5 लाख रुपए से ज्यादा आय पर टैक्स की दरें तो कम रखी गईं, लेकिन डिडक्शन छीन लिए गए। वहीं अगर आप पुराना टैक्स स्लैब चुनते हैं तो आप कई तरह के टैक्स डिडक्शन का फायदा ले सकते हैं।
बैंक खातों की डिटेल न भरना
बहुत से लोग अपने सभी बैंक खातों की जानकारी नहीं देते, जिनसे उन्होंने उस वित्तीय वर्ष में लेन देन किया है। ऐसा करना गलत है, क्योंकि आयकर विभाग ने अपने अधिनियम में साफ तौर पर कहा है कि टैक्सपेयर्स को अपने नाम पर पंजीकृत सभी बैंक खातों की जानकारी देना जरूरी है।
फॉर्म 26AS डाउनलोड करें और अपनी आय का उससे मिलान करें
फॉर्म 26AS या टैक्स क्रेडिट स्टेटमेंट आपकी आय पर काटे गए TDS के भुगतान की सभी जानकारी दे देता है। अपना टैक्स रिफंड क्लेम करने से पहले इसे जरूर जांच लें। टैक्सपेयर को इनकम टैक्स रिटर्न भरने से पहले Form 26AS और Form 16/16A से इनकम मिलाने के लिए कहा जाता है। यह टैक्स कैलकुलेशन में किसी भी तरह की गलती से आपको बचाएगा जिससे आप एक सही टैक्स रिटर्न फाइल कर पाएंगे।
टैक्स रिटर्न को वेरिफाई करें
कई लोगों को लगता है कि टैक्स रिटर्न भरने के बाद उनका काम खत्म हो गया है लेकिन आपको टैक्स रिटर्न फाइल करने के बाद उसे वेरिफाई भी करना होता है। आप अपने इनकम टैक्स के ई-फाइलिंग पोर्टल से अपने टैक्स रिटर्न को ई-वेरिफाई कर सकते हैं या सीपीसी-बेंगलुरू भेज कर भी उसे वेरिफाई करा सकते हैं।
त्यौहार या अन्य किसी मौके पर मिले गिफ्ट की दें जानकारी
इनकम टैक्स के नियमों के तहत अगर आपको एक साल में 50 हजार रुपए से अधिक कीमत का गिफ्ट मिला है तो इस पर आपको टैक्स देना होगा। ऐसे में आपको इनकम टैक्स रिटर्न भरते समय इस बात का ध्यान रखना होगा।
विदेश में है बैंक अकाउंट, तो इसकी भी जानकारी देना जरूरी
अगर आपका किसी दूसरे देश में बैंक अकाउंट है तो इसकी जानकारी भी आपको इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करते समय देनी होती है। इनकम टैक्स नियमों के अनुसार, भारत के सभी टैक्स पेयर्स को बैंक खातों सहित सभी विदेशी संपत्तियों की जानकारी देनी होगी। यदि आपके पास विदेशों में शेयरों में या म्यूचुअल फंड में निवेश है तो इसका विवरण भरने के दौरान सावधान रहें।

व्यापर
CNG की कीमत में होगी बढ़ोतरी,पढ़िये पूरी ख़बर
CNG और PNG सप्लाई करने वाली कंपनियों के लिए गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी Gail ने नेचुरल गैस के दाम बढ़ा दिए हैं. इससे गाड़ियों में इस्तेमाल होने वाली सीएनजी और खाना बनाने में उपयोग होने वाली पीएनजी की कीमतें बढ़ सकती हैं.
CNG और PNG की कीमतों में एक बार फिर से बढ़ोतरी की आशंका बढ़ गई है क्योंकि CNG और PNG सप्लाई करने वाली कंपनियों के लिए गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी Gail ने नेचुरल गैस के दाम बढ़ा दिए हैं. कीमतों में सीधे 18 फीसद की बढ़ोतरी हुई है और दाम बढ़ाकर 10.5 डॉलर प्रति यूनिट कर दिया गया है.उधर यूरोप के देशों से नेचुरल गैस की भारी मांग की वजह से भारत में गैस आयात में दिक्कत हो रही है. गैस आयात के लिए इंडियन ऑयल के टेंडर के लिए अभी कोई बोली नहीं आई है, इसका असर देश में नेचुरल गैस कीमतों पर भी पड़ सकता है, क्योंकि देश में खपत होने वाली कुल नेचुरल गैस का लगभग 50 फीसद हिस्सा आयात करना पड़ता है.नेचुरल गैस की बढ़ी हुई कीमतों का सामना भारत के पड़ोसी देशों को भी करना पड़ रहा है. बढ़ी हुई कीमतों की वजह से बांग्लादेश में बिजली उत्पादन प्रभावित हुआ है, जिस वजह से वहां पर बिजली कटौती हो रही है. वहीं पाकिस्तान ने अपने यहां नेचुरल गैस सप्लाई नियमित रखने के लिए अपनी जनता पर करीब 12 अरब डॉलर का टैक्स थोपने का फैसला किया है. पाकिस्तान ने पहले जो तेल और गैस की खरीद की हुई है उसकी पेमेंट करना जरूरी है. पेमेंट नहीं होने पर पाकिस्तान डिफॉल्ट कर सकता है और डिफॉल्ट से बचने के लिए ही वह टैक्स लगा रहा है।
इसे भी पढ़िये
लेटेस्ट फीचर्स के साथ आया वॉशिंग मशीन,कपड़े धोने के बाद सिकुड़ेंगे नहीं,जानें इसकी क़ीमत
Tech & Auto
लेटेस्ट फीचर्स के साथ आया वॉशिंग मशीन,कपड़े धोने के बाद सिकुड़ेंगे नहीं,जानें इसकी क़ीमत

अब वॉशिंग मशीन में आपके कपड़े धोने के बाद सिकुड़ेंगे नहीं, साथ ही आपके कपड़ों की भी लाइफ ज्यादा होगी आजकल वॉशिंग मशीनें भी लेटेस्ट फीचर्स और टेक्नोलॉजी के साथ आने लगी हैं, ताकि यूजर्स को इन्हें इस्तेमाल करने में आज़ादी मिले। Thomson ने भारतीय बाजार में नई वॉशिंग मशीन की लॉन्चिंग की घोषणा की है। THOMSON की नई वॉशिंग मशीन को 8 किलोग्राम और 9 किलोग्राम वेरियंट में पेश किया गया है। THOMSON ने अपनी नई वॉशिंग मशीन को लेकर दावा किया है कि इसमें कम पानी का खर्च होगा और कपड़े पर निशान नहीं पड़ेंगे। 8 किलोग्राम वाली मशीन की कीमत 15,999 रुपये और 9 किलोग्राम वाली मशीन की कीमत 16,999 रुपये रखी गई है। इन वॉशिंग मशीन को 18 जून से फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा।अपनी इन वॉशिंग मशीन को लेकर कंपनी ने 99.9 फीसदी एलर्जी फ्री का दावा किया है। अन्य फीचर्स की बात करें तो पानी को गर्म करने के लिए तीन मोड दिए गए हैं। मशीन में बेहतर वॉश के लिए स्क्रबिंग, स्टीपिंग, रोलिंग और स्विगिंग जैसे मोड दिए गए हैं। मशीन के साथ चाइल्ड लॉक भी मिलेगा। इसमें वन टच फंक्शन है जिसमें सोक, वॉश, रिंज और स्पिन शामिल हैं। यह लो वॉटर प्रेशर पर काम कर सकता है। इसमें चाइल्ड लॉक दिया गया है और साथ ही एक स्पेशल फीचर दिया गया है जो कपड़ों को रिंकल फ्री बनाता है।फ्लिकार्ट पर कंपनी की अन्य वाशिंग मशीन पर भी बेस्ट डिस्काउंट मिल रहा है। कंपनी की 6.5 kg Semi Automatic टॉप लोड मशीन पर डिस्काउंट मिल रहा है, 7,490 का मॉडल डिस्काउंट के बाद 7,290 रुपये में मिलेगी। इसके अलावा 6.5 kg की फुली ऑटोमैटिक मशीन को आप 12,490 रुपये के बेस्ट प्राइस में खरीद सकते हैं।
ये भी हैं ऑप्शन
अन्य ब्रांड्स की बात करें तो LG 8.0 Kg 5 स्टार स्मार्ट इन्वर्टर फुल्ली-ऑटोमेटिक टॉप लोडिंग वॉशिंग मशीन की कीमत 23,180 रुपये है। इसके अलावा Samsung 8 Kg Wi-Fi इनेबल्ड इन्वर्टर फुली-ऑटोमेटिक फ्रंट लोडिंग वॉशिंग मशीन की कीमत 36,990 रुपये है। वहीं Panasonic 8 Kg 5 स्टार फुल्ली-ऑटोमेटिक टॉप लोडिंग वॉशिंग की कीमत 21,490 रुपये है। इसके अलावा IFB 8 kg फ़ुल-ऑटोमैटिक फ़्रंट लोड वॉशिंग मशीन की कीमत 38,999 रुपये है । हमनें यहां आपके लिए लगभग सभी लोकप्रिय ब्रांड्स की वाशिंग मशीन की कीमतों के बारे में जानकारी दे दी है, अब यह आपको यह करना है कि आपके लिए कौन सा ब्रांड ज्यादा वैल्यू फॉर मनी है।
इसे भी पढ़िये :-
महिला हेल्थ वर्कर की यहाँ निकली बड़ी संख्या में भर्ती,शानदार अवसर नौकरी पाने का
जॉब
महिला हेल्थ वर्कर की यहाँ निकली बड़ी संख्या में भर्ती,शानदार अवसर नौकरी पाने का

BTSC की ओर से जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसमें ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को वेबसाइट- pariksha.nic.in पर जाना होगा.बिहार टेक्नीकल हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से महिला हेल्थ वर्कर समेत कई पदों पर भर्ती के लिए बंपर वैकेंसी जारी हुई है. बिहार में सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए यह शानदार अवसर है. BTSC की ओर से जारी इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 12,771 पदो पर भर्तियां होंगी. ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वो बीटीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट- pariksha.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि, इस वैकेंसी के माध्यम से बिहार के हेल्थ डिपार्टमेंट में भर्तियां की जाएंगी.बीटीएससी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस वैकेंसी के लिए आवेदव प्रक्रिया आज यानी 02 अगस्त 2022 को शुरू हो गई हैं. इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 01 सितंबर 2022 तक का समय दिया जाएगा. ध्यान रहे कि इन पदों पर आवेदन फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी यही है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन देख लें.
ऐसे करें आवेदन
आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- pariksha.nic.in पर जाएं.
वेबसाइट की होम पेज पर दिए Notifications/Advertisements ऑप्शन पर जाएं.
इसमें HEALTH DEPARTMENT के लिंक पर जाना होगा.
अब BTSC Bihar Female Health Worker ANM, ECG, X Ray Technician and OTA Recruitment 2022 Online Form के लिंक पर क्लिक करें.
इसके बाद अगली पेज पर मांगी गई डिटेल्स को भरकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर लें.
रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.
आवेदन पूरा होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें.
इन पदों पर होगी भर्तियां
बिहार टेक्नीकल हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से जारी इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 12771 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. इसमें महिला हेल्थ वर्कर के कुल 10,709 पदों पर भर्तियां होंगी. इसके अलावा 1096 पद ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट के लिए हैं. वहीं, एक्स रे टेक्नीशियन के लिए 803 पद और ईसीजी टेक्नीशियन के लिए 163 पदों पर भर्तियां होंगी. अधिका जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें. करियर की खबरें यहां देखें.
योग्यता
ईसीजी टेक्नीशियन- इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ईसीजी टेक्नीशियन में डिप्लोमा या ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए.
एक्स रे टेक्नीशियन- इसमें आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास एक्स रे टेक्नीशियन या रेडियो इनेजिंग टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा या ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए.
ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट- जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट के पदों पर वही उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं, जिन्होंने मेडिकल लैबोरेट्री टेक्नोलॉजी की डिग्री हासिल की हो.
महिला हेल्थ वर्कर- इस वैकेंसी के तहत महिला हेल्थ वर्कर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग और नर्स मिडवाइफरी की डिग्री होनी चाहिए।
इसे भी पढ़िये :-
SDM सहित अन्य पदों पर निकली भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता
-
7 days agoGold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम
-
देश6 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला,अब मिलेगा ये भी,जानिए
-
6 days agoLPG Safety Tips: किचन में गैस सिलेंडर के पास भूलकर भी न करे ये गलतियां, नही तो हो सकता है बड़ा हादसा…
-
देश5 days agoउत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,कर्मचारियों को मिलेगा 3% ज्यादा DA, मिलेगा एरियर भी
-
देश5 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती खुशखबरी, डीए हो सकती है 38 फीसदी…पढ़िये पूरी खबर
-
6 days agoइस विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट करने वाले छात्र को मिला 3 करोड़ का पैकेज,पढ़े पूरी खबर…
-
7 days agoELECTRIC SEWING MACHINE : मिल रहा सिर्फ 461 रुपये में, ये रहा इसे खरीदने का प्रोसेस…
-
जॉब3 days agoउत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,मिलेगा एरियर
-
6 days agoSolar Cooking Stove: अब गैस के टेंशन से हो जाइये फ्री, आ गई है ये सोलर चूल्हा, मिल सकती है सब्सिडी, जल्द देखे इसकी कीमत…
-
7 days agoअजब प्रेम की गज़ब कहानी : युवती को हुआ भैंस से प्यार, तो युवती ने किया कुछ ऐसा की जानकर आप भी हो जायेंगे हैरान…





























You must be logged in to post a comment Login