Connect with us

सुनहरा अवसर: एक्जिम बैंक में बिना परीक्षा ऑफिसर बनने का बढ़िया मौका, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

Published

on

 

भारतीय निर्यात-आयात बैंक (EXIM बैंक) ने ऑफिसर के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे EXIM Bank की आधिकारिक वेबसाइट eximbankindia.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों  के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 जुलाई से शुरू हो गई है.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक www.eximbankindia.in पर क्लिक करके भी इन पदों (EXIM Bank Recruitment 2022) के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक https://applyonlineeximb.com/landing.aspx के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी देख सकते हैं. इस भर्ती (EXIM Bank Recruitment 2022) प्रक्रिया के तहत कुल 19 पदों को भरा जाएगा. उम्मीदवारों की भर्ती ओसी-बिजनेस डेवलपमेंट हेड, ओसी-बिजनेस डेवलपमेंट, ओसी-क्रेडिट हेड, ओसी-क्रेडिट, ओसी-क्रेडिट एडमिनिस्ट्रेशन, ओसी- ऑपरेशंस हेड, ओसी- ऑपरेशंस और ओसी-क्रेडिट कंट्रोल के पदों पर की जाएगी.

महत्वपूर्ण तिथियाँ

ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 22 जुलाई 2022
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि – 06 अगस्त 2022

योग्यता मानदंड

उम्मीदवारों के पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता होनी चाहिए.

आयु सीमा

उम्मीदवारों की अधिकतम आयुसीमा 55 वर्ष होनी चाहिए.

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

देश

राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स का दूसरा केस आया सामने,लगातार बढ़ रहा है ख़तरा

Published

on

By

देश की राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स का दूसरा मरीज मिला है. दिल्ली में रहने वाला 35 साल का नाइजीरियाई शख्स मंकीपॉक्स वायरस से संक्रमित पाया गया है.दिल्ली में सोमवार को मंकीपॉक्स का दूसरा मामला सामने आया है. दिल्ली में रहने वाला 35 साल का नाइजीरियाई शख्स मंकीपॉक्स से संक्रमित पाया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक मरीज का हाल में यात्रा का कोई इतिहास भी नहीं रहा है. इसके साथ ही देश में Monkeypox संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर छह पहुंच गया है.रविवार और सोमवार को भी अफ्रीकी मूल के संदिग्ध अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हुए हैं, जिनकी रिपोर्ट आना बाकी अभी है. संदिग्धों को बुखार और त्वचा संबंधी दिक्कत है. यह मरीज पिछले एक साल से दिल्ली में रह रहे हैं. नाइजीरियाई नागरिक को इलाज के लिए दिल्ली सरकार द्वारा संचालित नोडल अस्पताल एलएनजेपी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. संक्रमित व्यक्ति को पिछले पांच दिनों से छाले और बुखार है. यह दिल्ली में मंकीपॉक्स से संक्रमित पाया गया दूसरा व्यक्ति है.अभी तक कुल चार संक्रमित केसभारत में केरल से 13 जुलाई को मंकीपॉक्स का पहला मामला सामने आया था. इसके बाद अभी तक कुल 6 संक्रमित सामने आ चुके हैं. दुनिया भर में मंकीपॉक्स का कहर बढ़ता जा रहा है. अफ्रीका से निकलकर मंकीपॉक्स का संक्रमण बीते कुछ दिनों में ही 75 से अधिक देशों में पहुंच गया है. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बीते दिनों 20 हजार से अधिक लोगों के मंकीपॉक्स से संक्रमित होने की पुष्टि की थी।

केरल में 22 साल के व्यक्ति की मौत

केरल में त्रिशूर के एक निजी अस्पताल में 22 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर मंकीपॉक्स के कारण मौत हो गई थी. केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने रविवार को कहा कि 22 वर्षीय युवक की मौत के कारणों की जांच करेंगे, जो हाल में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से लौटा था और एक दिन पहले कथित रूप से मंकीपॉक्स के कारण उसकी मौत हो गई थी।

इसे भी पढ़िये :-

पेट्रोल और डीजल के साथ सीएनजी के बढ़े दाम,महंगाई का बड़ा झटका

Continue Reading

Tech & Auto

लॉन्च हुआ Infinix का तगड़ा फोन Infinix Hot 12 Pro, इसमें मिलेगा 50MP कैमरा एवं 5000mAh की बैटरी, जाने क्या है इस फ़ोन की कीमत

Published

on

इनफीनिक्स हॉट 12 प्रो भारत में लॉन्च हो गया है। 13जीबी तक की रैम के साथ आने वाले इस फोन की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है। फोन में कंपनी 50MP कैमरा और 5000mAh की बैटरी ऑफर कर रही है।

इनफीनिक्स ने इंडियन यूजर्स के लिए नया बजट स्मार्टफोन- Infinix Hot 12 Pro लॉन्च किया है। कंपनी का यह लेटेस्ट हैंडसेट दो वेरिएंट- 6जीबी+64जीबी और 8जीबी+128जीबी में आता है। फोन की खास बात है कि कंपनी इसके 6जीबी रैम वाले वेरिएंट में 3जीबी और 8जीबी रैम वाले वेरिएंट में 5जीबी वर्चुअल रैम सपोर्ट ऑफर कर रही है। 6जीबी रैम वाले इनफीनिक्स हॉट 12 प्रो की कीमत 9,999 रुपये है। वहीं, 8जीबी के लिए आपको 10,999 रुपये खर्च करने होंगे। फोन की सेल 8 अगस्त से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। इनफीनिक्स का यह हैंडसेट 50MP कैमरा और 90Hz डिस्प्ले जैसे तगड़े फीचर्स से लैस है।

इनफीनिक्स हॉट 12 प्रो के फीचर और स्पेसिफिकेशन
फ्लैट एज फ्रेम और मैट फिनिश के साथ आने वाले इस फोन में आपको 6.6 इंच का फ्लूइड ड्रॉप नॉच गेमिंग डिस्प्ले मिलेगा। डिस्प्ले एचडी+ रेजॉलूशन के साथ आता है। फोन में दिए गए इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz और टच सैंप्लिंग रेट 180Hz है। कंपनी का दावा है कि यह फोन इस सेगमेंट में सबसे ब्राइट डिस्प्ले दे रही है। फोन 8जीबी तक की LPDDR 4X रैम और 128जीबी तक के UFS 2.2 स्टोरेज से लैस है।

फोन के 6जीबी वेरिएंट में 3जीबी वर्चुअल रैम सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे इसकी टोटल रैम 9जीबी हो जाती है। वहीं, 8जीबी वाले वेरिएंट में आपको 5जीबी एक्स्ट्रा वर्चुअल रैम मिलेगी, जो इसकी टोटल रैम को 13जीबी कर देती है। प्रोसेसर के तौर पर इनफीनिक्स के इस फोन में ऑक्टा-कोर UniSoc T616 चिपसेट दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में ड्यूल एलईडी फ्लैश के साथ 50MP का AI ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है।

सेल्फी के लिए इस फोन में आपको 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा, जो ड्यूल एलईडी फ्लैश के साथ आता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी के अनुसार इस बैटरी का स्टैंडबाय टाइम 45 दिन तक का है।

Continue Reading

व्यापर

पेट्रोल और डीजल के साथ सीएनजी के बढ़े दाम,महंगाई का बड़ा झटका

Published

on

By

Diesel Price : देश में पेट्रोल और डीजल के साथ ही सीएनजी की खपत भी हर दिन हो रही है.सीएनजी (CNG) का इस्तेमाल लोग गाड़ियों में भी करते हैं. हालांकि अब सीएनजी के दाम में भी इजाफा हो रहा है.देश में काफी वक्त से पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं. करीब दो महीने से पेट्रोल और डीजल के दाम में सरकारी तेल कंपनियों ने कोई बदलाव नहीं किया है. हालांकि दूसरी तरफ सीएनजी के दाम में थोड़े-थोड़े वक्त में बदलाव देखा जा रहा है. अब कुछ जगहों पर सीएनजी के दाम पेट्रोल की कीमत के बराबर भी हो चुके हैं या उससे ज्यादा भी हो गए हैं. उत्तर प्रदेश में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है. पहले सीएनजी के दाम पेट्रोल और डीजल से भी कम होते थे लेकिन अब सीएनजी भी लोगों को काफी महंगी पड़ रही है।

सीएनजी के दाम बढ़े 

लोगों पर महंगाई का वार थमने का नाम नहीं ले रहा है.अब कुछ जगहों पर सीएनजी के दाम बढ़ने से लोगों का बजट गड़बड़ा रहा है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल की कीमत 96.57 रुपये है.वहीं डीजल यहां पर 89.76 रुपये में मिल रहा है. हालांकि यहां पर सीएनजी के दाम भी काफी बढ़ गए हैं. ग्रीन गैस लिमिटेड ने रविवार को लखनऊ और उन्नाव में सीएनजी की कीमतों में प्रति किलो 5.3 रुपये की बढ़ोतरी की है।

ज्यादा करना होगा भुगतान

इसके साथ ही 1 अगस्त मंगलवार से ही लोगों को सीएनजी के लिए राजधानी लखनऊ में 96.10 रुपये प्रति किलो के हिसाब से भुगतान करना होगा. इसके अलावा उन्नाव में 97.55 रुपये प्रति किलो उन्नाव में मिल रहा है. इस वित्त वर्ष में ऐसा तीसरी बार हुआ है जब सीएनजी के दामों में इजाफा हुआ है.

पहले भी हुआ इजाफा

इस साल मार्च के बाद से ही सीएनजी के दामों में इजाफा देखने को मिल रहा है. इससे पहले जुलाई में सीएनजी का दाम लखनऊ में प्रति किलो 90.80 रुपये और उन्नाव में 92.25 रुपये था. इससे पहले मई में जीजीएल ने 2 रुपये बढ़ाए थे।

इसे भी पढ़िये :-

बैंक पीओ पदों पर बंपर भर्ती,करें फटाफट आवेदन

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़5 days ago

District Hospital : शाॅर्ट सर्किट के कारण बिजली चली गई जिससे नवजात बच्चे की मौत,लापरवाही से यह घटना सामने आई

कोरबा। जिला अस्पताल में एक बड़ी घटना घटी गई है.जहां शाॅर्ट सर्किट के कारण अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड की बिजली...

छत्तीसगढ़1 week ago

यात्रियों को बड़ा झटका : 20 ट्रेनों को किया रद्द,देखें लिस्ट

बिलासपुर : ट्रेनों के कैंसिल होने से रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच SECR...

क्राइम न्यूज़2 weeks ago

CG Crime News : नाबालिग का अपहरण कर किया सामूहिक , दुष्कर्म

Manendragarh : कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ में एक नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने की सनसनीखेज घटना सामने आयी...

छत्तीसगढ़2 weeks ago

CG News: खेलते-खेलते 6 साल का मासूम हुआ गायब, परिजन ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

  भिलाई में 6 साल का बच्चा तीन दिनों से लापता है। अब तक पुलिस को उसका कोई सुराग नहीं...

छत्तीसगढ़2 weeks ago

Cg News : हरेली तिहार से गौ-मूत्र की खरीदी की शुरुआत,बिकेगा करीब 4 रुपये लीटर

रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में हरेली तिहार (हरियाली अमावस्या) से गौ—मूत्र की खरीदी करने का फैसला किया है। राज्य के...

#Exclusive खबरे

Advertisement

Calendar

August 2022
M T W T F S S
1 2 3 4 5 6 7
8 9 10 11 12 13 14
15 16 17 18 19 20 21
22 23 24 25 26 27 28
29 30 31  
Advertisement
Advertisement

Trending

  • 6 days ago

    Gold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम

  • देश5 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला,अब मिलेगा ये भी,जानिए

  • 6 days ago

    LPG Safety Tips: किचन में गैस सिलेंडर के पास भूलकर भी न करे ये गलतियां, नही तो हो सकता है बड़ा हादसा…

  • जॉब7 days ago

    केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 6,549 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता

  • देश4 days ago

    उत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,कर्मचारियों को मिलेगा 3% ज्यादा DA, मिलेगा एरियर भी

  • देश5 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती खुशखबरी, डीए हो सकती है 38 फीसदी…पढ़िये पूरी खबर

  • 5 days ago

    इस विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट करने वाले छात्र को मिला 3 करोड़ का पैकेज,पढ़े पूरी खबर…

  • 6 days ago

    ELECTRIC SEWING MACHINE : मिल रहा सिर्फ 461 रुपये में, ये रहा इसे खरीदने का प्रोसेस…

  • जॉब2 days ago

    उत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,मिलेगा एरियर

  • 5 days ago

    Solar Cooking Stove: अब गैस के टेंशन से हो जाइये फ्री, आ गई है ये सोलर चूल्हा, मिल सकती है सब्सिडी, जल्द देखे इसकी कीमत…