Tech & Auto
लॉन्च होना वाला है oppo का यह 7100mAh बैटरी वाला पॉवरफुल टेबलेट, जाने कीमत एवं अन्य फीचर्स
Oppo Pad Air: ओप्पो पैड एयर 18 जुलाई को भारत में पेश किया जाएगा. लॉन्चिंग से पहले टैब के फीचर्स का पहले ही पता चल गया है. मालूम हुआ है कि ये 6जीबी की एक्सटेंडेड रैम के साथ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर के साथ आएगा. इसमें 10.36 इंच का 2k डिस्प्ले मिलेगा, जो कि 2000×1200 पिक्सल रेजोलूशन के साथ आएगा.
भारत में अपना पहला टैबलेट लॉन्च करने के लिए तैयार है. कंपनी अपना नया ओप्पो पैड एयर 18 जुलाई को पेश करेगी. बता दें कि इस टैब को कंपनी ओप्पो रेनो 8 सीरीज़ और ओप्पो Enco X2 के साथ पेश करेगी. कहा जा रहा है आने वाला ये टैब भारत में मौजूद शियोमी पैड 5, मोटो टैब G70 जैसे प्रोडक्ट को कड़ी टक्कर दे सकता है. लॉन्चिंग से पहले टैब के फीचर्स का पहले ही पता चल गया है. मालूम हुआ है कि ये 6जीबी की एक्सटेंडेड रैम के साथ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर के साथ आएगा. इसमें 10.36 इंच का 2k डिस्प्ले मिलेगा, जो कि 2000×1200 पिक्सल रेजोलूशन के साथ आएगा.
ओप्पो ने अपने टैब को चाइना में पहले ही लॉन्च कर दिया था. ओप्पो पैड एयर की चीन में कीमत CNY 1,299 है, जो चीन में बेस 64GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए लगभग 15,100 रुपये है. कहा जा रहा है कि भारत में ओप्पो का टैब बजट वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा.
ओप्पो पैड एयर में 10.36 इंच का 2k डिस्प्ले है, जो कि 2000 x 1200 पिक्सल के रेजोलूशन के साथ आता है. ये टैबलेट एक ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट से लैस है जिसे 6GB तक रैम के साथ जोड़ा गया है. ये टैबलेट Android 12 पर कंपनी की ColorOS 12 की लेयर पर काम करता है.
128GB स्टोरेज तक आ सकता है टैब
ओप्पो पैड एयर के 64GB और 128GB के साथ-साथ एक और स्टोरेज ऑप्शन आने की उम्मीद की जा रही है. यूज़र्स माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट के साथ इसे बढ़ा भी सकते हैं.
कैमरे के तौर पर ओप्पो पैड एयर में f / 2.0 अपर्चर के साथ सिंगल 8 मेगापिक्सल सिंगल-लेंस है. टैब के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है. ओप्पो पैड एयर डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ क्वाड स्पीकर मिलता है. ओप्पो पैड एयर एक स्मार्ट स्टाइलस और एक चुंबकीय कीबोर्ड का भी सपोर्ट करता है. टैबलेट में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7100mAh की बैटरी दी गई है.

Tech & Auto
जल्द ही लॉन्च होने वाली है टाटा मोटर्स की नई कार टियागो NRG, इसमें मिलेंगे शानदार लुक व दमदार फीचर्स
टाटा मोटर्स ने टियागो NRG के एक नए वैरिएंट का टीजर जारी किया है। उम्मीद है कि नया वैरिएंट XT वैरिएंट होगा। अभी तक, टियागो NRG को केवल टॉप-स्पेक XZ के साथ ही पेश किया जाता है। टियागो NRG का अपकमिंग XT वैरिएंट टॉप-स्पेक वैरिएंट से ज्यादा किफायती होगा और इससे सस्ता भी होगा। उम्मीद है कि टाटा मोटर्स आने वाले हफ्तों में टियागो NRG लॉन्च करेगी।
टियागो के NRG वर्जन में सिर्फ कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। इसमें एडिशनल बॉडी क्लैडिंग टियागो NRG को रफ एंड टफ स्टांस देती है। टियागो NRG रेगुलर टियागो से तुलना की जाए तो यह 37mm ज्यादा लंबी है। अंडरपिनिंग्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें एक्सट्रा लंबाई आगे और पीछे एक्स्ट्रा बॉडी क्लैडिंग मिलती है।
ज्यादा होगा ग्राउंड क्लियरेंस
टाटा मोटर्स ने रेगुलर टियागो मॉडल की तुलना में NRG का ग्राउंड क्लियरेंस भी बढ़ा दिया है। अब इसका ग्राउंड क्लियरेंस 181mm है, जबकि टियागो का ग्राउंड क्लियरेंस 170mm है। एक्सट्रा 11 मिमी ग्राउंड क्लियरेंस खराब सड़कों से बेहतर तरीके से निपटने में हैचबैक की मदद करता है। टियागो NRG XT की ज्यादा जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।
उम्मीद है कि इसमें टियागो XT के समान कुछ स्पेसिफिकेशंस मिल सकते हैं। हालांकि, नया वैरिएंट टॉप-स्पेक NRG की तरह कॉस्मेटिक टच के साथ आता रहेगा। बॉडी क्लैडिंग और ग्राउंड क्लियरेंस के अलावा, टियागो NRG में रूफ रेल्स भी हैं।
मौजूदा मॉडल से कम होगी कीमत
अपकमिंग वैरिएंट में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया जाएगा। NRG में वही 1.2-लीटर, नैचुरली एस्पिरेटेड, थ्री-सिलेंडर पेट्रोल इंजन देखने को मिलेगा, जो मौजूदा मॉडल में आता है। यह इंजन मैक्सिमम 84 bhp की पावर और 113 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। यह 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या 5-स्पीड AMT के साथ आता है। अभी तक यह साफ नहीं है कि XT वैरिएंट को AMT गियरबॉक्स के साथ पेश किया जाएगा या नहीं।
टियागो NRG की कीमत 6.82 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। उम्मीद है कि XT वैरिएंट की कीमत इससे कम हो सकती है।
Tech & Auto
Electric Sewing Machine मिल रहा मात्रा 461 रुपये में,जानें कैसे खरीदें

Electric Sewing Machine : देश में अधिकतर घरों में सिलाई मशीन अक्सर मिल ही जाती है लेकिन उसमें भी अगर बात हो कि किस ब्रांड की मशीन घरों में सबसे ज्यादा मिलती है.उषा की सिलाई मशीन का नाम सबसे पहले आता है.लेकिन अब समय के साथ साथ अब पारंपरिक सिलाई मशीन की जगह धीरे-धीरे इलेक्ट्रिक सिलाई मशीन का उपयोग ज्यादा होने लगा है.ये मशीनें काफी सस्ती भी हैं.Usha Janome Dream Stitch Automatic Zig-Zag Electric Sewing Machine 10,000 रुपये से कम में आप अब अपने घर ला सकते हैं. इसका उपयोग घरेलू कार्यों के साथ छोटे कारोबार के लिए भी कर सकते हैं. आइए जान लेते हैं मशीन के बारे में विस्तार से।
सिलाई मशीन की कीमत
इस सिलाई मशीन की कीमत अमेजन पर 12,150 रुपये है. इस पर कंपनी अभी 19 प्रतिशत की छूट दे रही है. इसे अभी आप 9,799 रुपये में खरीद सकते हैं. अगर ईएमआई पर लेना चाहते हैं, तो 461 रुपये प्रतिमाह भुगतान करना होगा. आप चाहें, तो No Cost EMI की सुविधा का भी लाभ उठा सकते हैं. कंपनी इस प्रोडक्ट पर 2 साल की वारंटी भी दे रही है।
शानदार फीचर्स
यह मशीन 14 स्टिच फंक्शन के साथ आती है. यह कॉम्पैक्ट फ्री आर्म के साथ ऑटोमैटिक जिग-जैग सिलाई मशीन है. मशीन इन-बिल्ट मोटर, फुट प्रेसर के लिए एक अतिरिक्त लिफ्ट, 7 सजावटी इन-बिल्ट stitches और 7 stitch applications के साथ आता है। इस सिलाई मशीन में आपको लाइट की सुविधा भी मिलती है. ये खबर आपको पसंद आए तो इसे शेयर करें।
इसे भी पढ़िये :-
Vaastu Shaastra: घर पर भूलकर भी न लगाये भगवान शिव की ऐसे फोटो, वरना घरो में हो सकते है कलेश..
Tech & Auto
Solar Cooking Stove: अब गैस के टेंशन से हो जाइये फ्री,सब्सिडी के साथ मिल रहा है ये चूल्हा…
Solar Cooking Stove: आज के समय में अगर हमें खाना बनाना है, तो गैस का बटन ऑन करना है और फिर आप अपना पसंदीदा खाना बनाकर खा सकते हैं। वहीं, बाजार में कई तरह की इलेक्ट्रॉनिक चीजें जैसे- ओवन, इंडक्शन चूल्हा आदि मौजूद हैं। लेकिन लोगों की निर्भरता ज्यादा गैस के चूल्हे पर ही है। हालांकि, उस समय को नहीं भूला जा सकता, जब लोग लकड़ियों के चूल्हे पर खाना बनाते थे। पर अब गैस के चूल्हे से सब आसान सा हो गया है, लेकिन एक दिक्कत है गैस सिलेंडर को बार-बार भरवाने की। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम भी लोगों को खासा परेशान करते हैं। अगर आप भी इन सब दिक्कतों के कारण परेशान हैं, तो हम आपको सोलर चूल्हे के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप गैस के सिलेंडर को पूरी तरह भूल सकते हैं। तो चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं…
चूल्हे के बारे में जान लीजिए
बात अगर इस सोलर चूल्हे की करें, तो सरकार की तरफ से इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने इस सोलर चूल्हे को लॉन्च किया है, जो सौर ऊर्जा से चलेगा यानी इसके लिए गैस नहीं बल्कि सूरज की किरणें चाहिए जिससे ये चार्ज होगा। दरअसल, इस चूल्हे का नाम ‘नूतन चूल्हा’ रखा गया है और सबसे खास बात ये कि ये रिचार्जेबल है। अपने दिल्ली स्थित आवास पर ऑयल मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी ने इसे लॉन्च किया था, और इस दौरान इसी चूल्हे पर तीन टाइम का खाना पकाया और परोसा भी गया। इस चूल्हे की लाइफ 10 साल बताई गई है।
ये है काम करने का तरीका
आपको इस सोलर चूल्हे को अपने किचन में रखना है। ये चूल्हा एक केबल तार के जरिए सोलर प्लेट से जुड़ा हुआ है और ये सोलर प्लेट छत पर रखी जाती है। फिर इस सोलर प्लेट से ऊर्जा पैदा होती है और केबल के जरिए चूल्हे तक पहुंचती है। इसके बाद आप इस पर खाना बना सकते हैं। कीमत कितनी है? इस सोलर चूल्हे की टेस्टिंग पूरी हो गई है और अब इसकी कमर्शियल लॉन्चिंग है। वहीं, इसकी कीमत 18 से 30 हजार रुपये के आसपास होगी। हालांकि, सरकार इस पर सब्सिडी देकर इनकी कीमतें कम कर सकती है। जब 2-3 लाख चूल्हें बेचें जाएंगे, तो सरकार इस पर सब्सिडी देगी, जिसके बाद इसकी कीमत 10 से 12 हजार रुपये तक हो सकती है।
इसे भी पढ़िये : –
Vaastu Shaastra: घर पर भूलकर भी न लगाये भगवान शिव की ऐसे फोटो, वरना घरो में हो सकते है कलेश..
-
6 days agoGold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम
-
Tech & Auto7 days ago19 हजार रुपए की छुट के साथ मिल रहा बंफर ऑफर में ये दमदार Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC,जानें इसकी बेहतरीन फीचर्स
-
Tech & Auto7 days agoElectric Sewing Machine मिल रहा मात्रा 461 रुपये में,जानें कैसे खरीदें
-
व्यापर7 days agoGold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम
-
देश5 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला,अब मिलेगा ये भी,जानिए
-
जॉब7 days agoतहसीलदार, बीडीओ और ट्रेजरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती,अंतिम मौक़ा आज
-
6 days agoLPG Safety Tips: किचन में गैस सिलेंडर के पास भूलकर भी न करे ये गलतियां, नही तो हो सकता है बड़ा हादसा…
-
जॉब7 days agoकेंद्रीय विश्वविद्यालयों में 6,549 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता
-
5 days agoइस विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट करने वाले छात्र को मिला 3 करोड़ का पैकेज,पढ़े पूरी खबर…
-
देश4 days agoउत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,कर्मचारियों को मिलेगा 3% ज्यादा DA, मिलेगा एरियर भी































You must be logged in to post a comment Login